Blog

  • सामने आई Mini Cooper Electric कार की तस्वीर, जानें खासियत

    सामने आई Mini Cooper Electric कार की तस्वीर, जानें खासियत

    नई दिल्लीः ग्लोबल मार्केट में मिनी कूपर ने काफी कम समय में काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है। जिस कारण ग्राहक इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट का भी डिमांड कर रहे थे। और आखिरकार कंपनी ने इसको ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। बता दें, इस कार को चीनी कंपनी स्पॉटलाइट ऑटोमोटिव के द्वारा डेवलप किया गया है जो मिनी कूपर की कंपनी बीएमडब्ल्यू के पार्टनर है। इस नई कार में कई बदलाव किए गए हैं और कुछ एलिमेंट को वैसे ही बरकरार रखा गया है। 

    जानें इस कार की खासियत

    गौर हो कि इस कार में फ्लश फिटिंग डोर हैंडल, क्लीनर साइड प्रोफाइल, और डायल डाउन व्हील देखने को मिलेगा। हालंकि, कार के फ्रंट पर फॉक्स एयर वेंट नहीं देखने को मिलेगा। वहीं, कार के बैक में ट्रायेंगुलर टेललैंप्स देखने को मिलता है जबकि रूफ पूरी तरह से फ्लैट है। वहीं, ये इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन ICE मॉडल की तुलना में काफी नॉर्मल है। वहीं, कार की लंबाई में भी परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

    दो बैटरी पैक के साथ आयेगी ये कार

    कंपनी ने इस नई इलेक्ट्रिक कार को दो वेरिएंट में पेश किया है। इसके बेस वेरिएंट में 40.7kWh का बैटरी पैक दिया गया है जो एक्सल माउंटेड मोटर के साथ कनेक्टेड है। इसका मोटर 182बीएचपी की पावर और 290 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं, ये कार सिंगल चार्ज में 305 किलोमीटर का रेंज देता है। ये इलेक्ट्रिक कार मात्र 7.3 सेकंड में 0 से 100 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसके दूसरे वेरिएंट में 54.2kWh की बैटरी पैक दिया गया है जो 215 bhp की पावर और 329 Nm टॉर्क पैदा करता है। वहीं, ये कार सिंगल चार्ज में 402km की रेंज ऑफर करता है। बता दें, इसका टॉप वेरिएंट 0 से 100 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार महज 6.7 सेकंड में पकड़ लेता है।

    डेब्यू को लेकर भारत ने नहीं दी जानकारी 

    बता दें, फिलहाल इस कार को लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, भारत में इसके डेब्यू को लेकर भी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। किंतु अनुमान है कि इसे 2024 तक भारत में पेश किया जा सकता है।

  • पंजाबः दोस्त के घर के बाहर खड़ी क्रूज कार को शरारती अनंसरों ने लगाई आग 

    पंजाबः दोस्त के घर के बाहर खड़ी क्रूज कार को शरारती अनंसरों ने लगाई आग 

    लुधियानाः हेबोवाल खुर्द इलाके में एक घर के बाहर खड़ी क्रूज कार में कुछ अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। इस घटना का उस समय पता लगा जब सुबह कारोबारी मौके पर पहुंचा तो अपनी कार पूरी तरह जली हुई देखकर हैरान रह गया। इस मामले में थाना पीएयू पुलिस ने मॉडल टाउन निवासी माणिक कृष्ण की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    पुलिस को जानकारी देते हुए माणिक ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने अपनी क्रूजर गाड़ी हैबोवाल खुर्द में अपने दोस्त के घर के बाहर रात को खड़ी की थी। सुबह 9 बजे जब वह कार लेने गया तो उसके पैरों के नीचे से जमीन निकल गई। अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर तेल छिड़ककर आग लगा दी। माणिक ने देखा कि उनकी कार पूरी तरह जलकर राख हो गई है।

    माणिक ने देखा कि उनकी कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। इस मामले में पीएयू थाने की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई अमरीक सिंह का कहना है कि पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ: ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਓਵਰਡੋਜ ਨਾਲ ਮਹਿਲਾ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਓਵਰਡੋਜ ਨਾਲ ਮਹਿਲਾ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ :  ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਇਕ ਔਰਤ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਮਿਲੀ ਹੈ ਇਹ ਔਰਤ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਆਦਿ ਸੀ।ਇਸਦੀ ਲਾਸ਼ ਨੇੜੇ ਟੀਕਾ ਲਗਾਨ ਵਾਲੀ ਸਰਿੰਜ ਵੀ ਪਈ ਸੀ। ਹਸਪਤਾਲ ਦੀ ਓਪੀਡੀ ਦੇ ਗੇਟ ਦੇ ਬਾਹਰ ਪਈ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਹਸਪਤਾਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ ਚੁੱਕਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ। ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਉਦੋਂ ਚੁੱਕ ਕੇ ਡੈਡ ਹਾਊਸ ਵਿੱਚ ਰੱਖਿਆ ਗਿਆ ਜਦੋਂ ਮੀਡੀਆ ਹਸਪਤਾਲ ਪੁਹੰਚਿਆ। ਮੋਕੇ ਤੇ ਡਿਊਟੀ ਕਰ ਰਹੀ ਨਰਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਉਸਦੀ ਡਿਊਟੀ 8 ਵਜੇ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਈ। ਉਸਤੋਂ ਪਹਿਲਾ ਡੈਡ ਬਾਡੀ ਪਈ ਸੀ।

    ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਡਿਊਟੀ ਕਰ ਰਹੇ ਡਾਕਟਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੈਨੂੰ ਵੀ ਜਦੋ ਪਤਾ ਲਗਾ ਕਿ ਕਿਸੇ ਦੀ ਮੋਤ ਹੋਈ ਹੈ ਤੇ ਮੈਂ ਆਪਣੀ ਡਿਊਟੀ ਕਰਦੇ ਬੋਡੀ ਚੁੱਕਵਾਂ ਦਿਤੀ ਹੈ। ਪਹਿਲਾ ਵੀ ਇਹ ਔਰਤ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਇਲਾਜ ਕਰਵਾਉਣ ਆਉਂਦੀ ਸੀ। ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਔਰਤ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਨੇੜੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਨਸ਼ਾ ਕਰਦੀ ਦੇਖੀ ਗਈ ਹੈ। ਸਾਡੇ ਹਸਪਤਾਲ ਵੀ ਆਉਂਦੀ ਸੀ ਇਲਾਜ ਲਈ ਜੋ ਅੱਜ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮਿਲੀ ਕਿ ਇਸਦੀ ਮੋਤ ਹੋ ਗਈ ਹੈ

  • पंजाबः नाबालिग स्कॉर्पियो चालक ने महिला को मारी टक्कर, हालात गंभीर

    पंजाबः नाबालिग स्कॉर्पियो चालक ने महिला को मारी टक्कर, हालात गंभीर

    मोहालीः जीरकपुर के ढकोली की ममता एनक्लेव सोसायटी में दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चला रहे नाबालिग ने पैदल जा रही महिला को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई और उसे ढकोली के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां से डाक्टरों ने उसको जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और कार चालक की पहचान कर ली गई है।

    महिला के बयान के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई कर आरोपी के नाम का खुलासा करेगी। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने पैदल जा रही महिला को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस कारण महिला करीब 15 दूर जाकर गिरती दिखाई दे रही है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कार चालक नाबालिग बताया जा रहा है और ममता एनक्लेव के साथ लगती शांति एनक्लेव का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस जांच अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि घायल महिला का नाम निक्की है और वह शांति एनक्लेव निवासी है। जांच अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में अन्य गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है।

  • पति नहीं छोड़ रहा था शराब, पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

    पति नहीं छोड़ रहा था शराब, पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

    पानीपत : जिले के गांव सिवाह में महिला ने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका महिला का पति बीमार होने के बावजूद भी शराब पीना नहीं छोड़ रहा था। इसी से परेशान होकर महिला ने खौफनाक कदम उठाया है। पुलिस ने मामले में इत्फ़ाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को दिए बयानों में महिपाल ने बताया कि वह गांव बनेड़ा, जिला शामली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह दो बेटियों और चार बेटों का पिता है। उसकी सबसे छोटी बेटी बबीता उर्फ बेबी थी। मृतका दो बच्चों की मां थी। गुरुवार सुबह बबीता के ससुर राजेंद्र ने उसे फोन किया और कहा कि आपकी लड़की ने कुछ कर लिया है।

    सूचना मिलने पर परिजन तुरंत गांव सिवाह पहुंचे। यहां पहुंचने पर देखा कि बबीता कमरे में मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। जिसके बारे में रिश्तेदारों से पूछा तो उन्होंने बताया कि आपकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वहीं फांसी लेने का कारण जाना तो पता लगा कि उसका पति मिंटू पिछले काफी समय से बीमार था। जिसका इलाज चल रहा था। वह शराब पीने का आदी था। दवाइयां चलने के बावजूद वह शराब पीना नहीं छोड़ रहा था। जिससे महिला बहुत परेशान रहती थी। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली।

  • पंजाबः डिस्टलरी फैक्ट्री पर एक्साइज कमिश्नर की रेड, 3 गिरफ्तार

    पंजाबः डिस्टलरी फैक्ट्री पर एक्साइज कमिश्नर की रेड, 3 गिरफ्तार

    हुआ चौकाने वाला खुलासा

    अमृतसरः जिले में खासा डिस्टलरी फैक्ट्री पर एक्साइज कमिश्नर वरुण रूजम ने टीम के साथ रेड की। मिली जानकारी के मुताबिक इस फैक्ट्री की आड़ लेकर यहां के कर्मचारियों ने ही गैंग बनाकर शराब की कालाबाजारी शुरू कर दी है। यह गैंग डिस्टलरी के अंदर से शराब चुराता और उसे महंगी बोतलों में भर कर प्रदेश में बढ़ रही शराब की मांग को पूरा कर रहा था। पकड़े गए गैंग के तीन सदस्यों में खासा फैक्ट्री का सिक्योरिटी गार्ड जसपाल सिंह के अलावा सुल्तानविंड रोड निवासी राजबीर सिंह और यूपी निवासी शिवम राठौर को हिरासत में लिया है।

    पुलिस व एक्साइज विभाग ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज कर, कार्रवाई को आगे बढ़ाया है। थाना घरिंडा में दर्ज एफआईआर के अनुसार, फैक्ट्री के सुरक्षा गार्ड ने अन्य लोगों के साथ मिलकर फैक्ट्री से शराब चुराई और उसे अलग-अलग कंटेनर में बोतलबंद कर दिया। एक्साइज विभाग व पुलिस को जॉइंट कार्रवाई करते हुए विदेशी व महंगी शराब की 132 बोतलें मिली हैं। जिनमें बैच नंबर और तारीख थी ही नहीं। पंजाब में शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। फेस्टिवल सीजन भी शुरू होने वाला है। ऐसे में विदेशी शराब की मांग भी बढ़ने लगी है। इस गैंग ने इसी का फायदा उठा कालाबाजारी का काम शुरू कर दिया। गैंग ने खासा फैक्ट्री के सुरक्षाकर्मी के साथ मिलकर बोतलों में भरने के लिए तैयार सस्ती लोकल शराब को चुरा लिया।

    जिसके बाद विदेशी महंगी शराब की बोतलों का इंतजाम किया और इस शराब को उनमें भर दिया, लेकिन इन बोतलों पर ना तो तारीख थी और ना ही बैच नंबर। जिसके चलते यह गैंग पकड़ा गया। अभी सीनियर अधिकारी इस कार्रवाई के बारे में चुप हैं और गुप-चुप तरीके से FIR भी दर्ज कर दी गई है। एक्साइज विभाग के अधिकारियों ने नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि इस मामले में कई और नाम भी जुड़ने वाले हैं। इतना ही नहीं, इससे पहले भी कई पेटी शराब स्मगल हो चुकी हैं। जिसकी रिकवरी अब एक्साइज विभाग करेगा।

  • पंजाबः भाई रणजीत सिंह ढडरियां वाले के घर छाया मातम

    पंजाबः भाई रणजीत सिंह ढडरियां वाले के घर छाया मातम

    लुधियानाः भाई रणजीत सिंह ढडरियां वाले की माता परमिंदर कौर जी का कल निधन हो गया, जिसके बाद हर तरफ शोक की लहर है। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 2 बजे गुरुद्वारा परमेश्वर द्वार में अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसमें कई राजनीतिक नेता शामिल होंगे।

  • पंजाबः इस इलाके में तेजधार हथियारों से व्यक्ति का कत्ल, देखें वीडियो

    पंजाबः इस इलाके में तेजधार हथियारों से व्यक्ति का कत्ल, देखें वीडियो

    रोपड़ः गौशाला रोड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक व्यक्ति का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान द्वारका दास निवासी आदर्श नगर, रोपड़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावारों द्वारा कत्ल बड़ी बेहरमी से किया गया है। लेकिन अभी तक कत्ल की वजह और कातिलों के बार में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे रोपड़ के एसएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच कर रही है। मौके से तेजधार हथियार समेत कत्ल में इस्तेमाल किए गए कुछ सामान भी बरामद किए गए हैं और फॉरेंसिक टीम भी गहन जांच कर रही है।

  • जालंधरः इस कालोनी में मिला बच्चे का भ्रूण

    जालंधरः इस कालोनी में मिला बच्चे का भ्रूण

    जालंधर,ENS: महानगर के हाइवे के नजदीक स्थित भगत सिंह कालोनी में बच्चे का भ्रूण मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह भगत सिंह कालोनी में सफाई करवाई जा रही थी कि इस दौरान 3 माह के बच्चे का भ्रूण मिला। बता दें कि लड़की पैदा होने के डर से लोगों द्वारा लड़की की भ्रूण हत्या करने की बातें तो कई बार सुनने को मिल चुकी हैं लेकिन आज जो भ्रूण मिला वह लड़के का भूण है। बच्चे के पैदा होने से पहले ही कोख में उसका कत्ल कर दिया गया।

    इलाका निवासी दीपक ने बताया कि वह किसी काम से वापस लौटे तो लेबर के लोगों ने इस घटना के बारे में उन्हें बताया। इस घटना से लोगों में बेचैनी देखने को मिली। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में आज भी इस तरह की मानसिकता वाले लोग जिंदा हैं जो बच्चे के पैदा होने से पहले ही उसका कोख में ही कत्ल कर देते हैं। यह हमारे समाज की कड़वी सच्चाई है, जिसके प्रति लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है।

  • जालंधरः CM Mann के विशेष समागम में 500 नए सब इंस्पेक्टर संभालेंगे कार्यभार 

    जालंधरः CM Mann के विशेष समागम में 500 नए सब इंस्पेक्टर संभालेंगे कार्यभार 

    जालंधर,ENS: मुख्यमंत्री भगवंत मान 9 सितंबर को जालंधर में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान पंजाब पुलिस में नए भर्ती हुए 500 सब-इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र देंगे। हालांकि 560 पद भरे गए, लेकिन 60 ऐसे अभ्यर्थी हैं जो विभिन्न कारणों से ज्वाइन नहीं कर रहे हैं। बता दें कि ‘आप’ सरकार के दौरान सब-इंस्पेक्टरों की यह पहली भर्ती है। इससे पहले कैप्टन सरकार के दौरान 2021 में ऐसी भर्ती हुई थी। सूत्रों के मुताबिक, ड्रग्स, गैंगस्टर और दूसरे बुरे तत्वों समेत कई अन्य मामलों के लिए जरूरी पुलिस बल पहले से ही कम है।

    हर महीने करीब 125 पुलिसकर्मी रिटायर हो रहे हैं। इनमें से कुछ लोग समय से पहले सेवानिवृत्ति भी ले रहे हैं। ऐसे में पुलिस विभाग में अनुभवी जांच अधिकारियों की कमी होने लगी है। यह अलग बात है कि नई फोर्स में भले ही पहले से ज्यादा पढ़े-लिखे और आईटी एक्सपर्ट पुलिसकर्मी आ रहे हैं, लेकिन जांच समेत कई अन्य क्षेत्र भी अनुभव पर निर्भर हैं। पिछली सरकारों के दौरान हालांकि पुलिस में मुख्य रूप से 5 साल में एक या दो बार भर्ती की जाती थी, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हर साल 2000 सिपाहियों और 500 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती करने की घोषणा की है।