Blog

  • सुबह-सुबह भूकंप से कांपी धरती

    सुबह-सुबह भूकंप से कांपी धरती

    नई दिल्ली : असम के सबसे बड़े शहरों में से एक गुवाहाटी में आज सुबह 5:42 पर जब लोग नींद से जागे भी नहीं होंगे, तब वहां भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इन झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई। हालांकि भूकंप के इन झटकों की वजह से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन जल्द सुबह झटके महसूस होने की वजह से लोगों में डर का माहौल व्यापत है।

    क्यों आता है भूकंप

    दरअसल धरती की मोटी परत जिसे क्‍टोनिक प्लेट्स कहा जाता है, वह अपनी जगह से खिसकती रहती है। ये प्‍लेट्स अमूमन हर साल करीब 4-5 मिमी तक अपने स्थान से खिसक जाती हैं। ये क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर , दोनों ही तरह से अपनी जगह से हिल सकती हैं। इस क्रम में कभी कोई प्लेट दूसरी प्लेट के निकट जाती है तो कोई दूर हो जाती है। इस दौरान कभी-कभी ये प्लेट्स एक-दूसरे से टकरा जाती हैं। ऐसे में ही भूकंप आता है और धरती हिल जाती है। ये प्लेटें सतह से करीब 30-50 किमी तक नीचे हैं।

  • पंजाबः सड़क हादसे में ASI की मौ’त

    गुरदासपुर: गांव भुंबली के पास मोटरसाइकिल और कार की टक्कर के बाद कार में सवार एएसआई की मौत का समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंध में थाना तिबड़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में बलकार सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी लाधूपुर ने बताया कि उसका भाई एएसआई जगदीश सिंह बिधिपुर हाईटेक नाका पुलिस जिला बटाला में कार्यरत था। 5 दिसंबर को उसका भाई अपनी आल्टो कार नंबर (पी.बी. 06-डब्ल्यू-7325) पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहा था।

    जब वह गांव भुंबली के पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे पहुंचा तो सामने से एक मोटरसाइकिल नंबर (पीबी 02-बी6371) आया, जिसे जगदीप सिंह निवासी कंघ चला रहा था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति ने अपने मोटरसाइकिल को लापरवाही से चलाते हुए गलत साइड से लाकर एएसआई जगदीश सिंह की कार को टक्कर मार दी, जिसे बचाने के चक्कर में जगदीश सिंह की कार पेड़ से जा टकराई। इस दौरान जगदीश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जब एएसआई को तुरन्त सिविल अस्पताल गुरदासपुर ले जा रहे थे तो रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जगदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • आज का राशिफल, 7 दिसंबर 2023

    आज का राशिफल, 7 दिसंबर 2023

    Aaj Ka Rashifal : आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज का पूरा दिन और पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 07 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि-

    आज आपका दिन काफी लाभदायक रहेगा। अपने परिवार के साथ किसी पार्टी में शामिल होने का मौका मिलेगा। योग टीचर्स आज अपने छात्रों को कोई अच्छा सा योग सिखायेंगे जिससे वह ज्यादा ही फिट और निरोगी बनेंगे। पेट से जुड़ी समस्या से आज आपको राहत मिलेगी। ठेकेदारों को आज कोई नई बिल्डिंग बनाने का टेंडर मिलेगा, जिससे उनको काफी लाभ होगा। आज के दिन आप जिस भी कार्य को शुरू करेंगे वो निश्चित रूप से सफल होगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृष राशि-

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। छात्र आज अपने जूनियर्स के साथ नया अनुभव शेयर करेंगे और उनको मोटीवेट करेंगे, जिससे वह अपनी पढ़ाई मन लगाकर सकें। जीवनसाथी आज आपके लिए कोई अच्छा सा उपहार लायेगा, जिससे आपके बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा। ऑफिस में अपने काम पर ध्यान दें वरना कोई आपकी बैक बाइटिंग कर सकता है। किसी की मदद करेंगे जिससे आपको हार्दिक खुशी मिलेगी। घर के गार्डन में मिनी एग्रीकल्चर के तौर पर सब्जियां लगा सकते हैं। बच्चे आज अपने पसंद की ड्रेस लेने की जिद्द कर सकते हैं।

    मिथुन राशि-

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके परिवार के बीच चल रही अनबन समाप्त हो जाएगी। आज आपको फिजूल खर्चों से बचने की जरूरत है। मैथ्स के स्टूडेंट्स का दिन आज काफी बिजी रहेगा। रोज की अपेक्षा आज आपकी सेहत काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपका काम बेहतर ढंग से पूरा होगा, जिससे रिलेक्स महसूस करेंगे। व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होगा। आज लवमेट्स साथ में मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है।

    कर्क राशि-

    आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिल जायेगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। माताएं आज अपने बच्चों की मनपसंद डिश बनाएंगी जिससे बच्चों मे आज काफी उत्साह और खुशियां देखने को मिलेगी। किसी बिजनेस के सिलसिले में विदेश जाएंगे। आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा, परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर भगवान के दर्शन करने जाएंगे। आज आर्थिक रूप से आपकी स्थिति मजबूत होगी। घर के जरूरत का सामान लेने जीवनसाथी के साथ मार्केट जाएंगे।

    सिंह राशि-

    आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज पारिवारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा, परिवार में खुशियाँ आएँगी। फैशन डिजाइनर का काम कर रहे लोगों को आज किसी कस्टमर से अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी आज आपको खुश होने की वजह देंगे, साथ में किसी रेस्टोरेंट में डिनर करने जाएंगे। आज आपके कार्यों से बॉस प्रसन्न रहेंगे, आपकी पदोन्नति होगी। सहकर्मी किसी काम को पूरा करने में आपसे मदद लेंगे। छात्रों को आज किसी टॉपिक को समझने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

    कन्या राशि-

    आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आयेगा। दाम्पत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी, एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे और उनकी भावनाओं की कद्र करेंगे। किसी कहानीकार की जीवनी ज्यादा लोगों के द्वारा पसंद की जाएगी और उसके लिए उसको सम्मान भी मिलेगा। होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स का आज प्लेसमेंट किसी अच्छी जगह और अच्छे पैकेज के साथ होगा। बाहर के जंक फ़ूड खाने से आपको बचना चाहिए। आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने का मन बनायेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह भी लेंगे।

    तुला राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सिंगर्स को उनके अच्छे गाने के लिए अवार्ड मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों से सहायता मिलेगी, जिससे आपका कोई प्रशासनिक कार्य पूरा हो जायेगा। आज आप अपना कोई भी काम करने से पहले अपने पिता की सलाह जरुर लें, जिससे आप उस काम में सफल होंगे। आपके सारे रुके हुए कार्य आज पूरे होंगे, जिससे आपको रिलेक्स महसूस होगा। घर में नन्हें मेहमान के आने से परिवार में उत्सव जैसा माहौल बनेगा।

    वृश्चिक राशि-

    आज आप दिन की शुरुआत उत्साह से करेंगे। आज आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाएंगे, वहां भगवान की भक्ति का आनंद उठाएंगे। किसी मित्र से आज आपको सहायता मिलेगी, जिससे आप काफी खुश होंगे। गुस्से से आपके काम बिगड़ सकते हैं, इसलिए आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। आज आप अपने परिवारके साथ डिनर करने के लिए किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कॉलेज से मिला प्रोजेक्ट आज पूरा करने में सफल होंगे।

    धनु राशि-

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। छात्रों को सीनियर्स से अपने प्रोजेक्ट पूरा करने में सहयोग मिलेगा। मोबाइल एसेसरीज का बिजनेस कर रहे लोगों को आज अधिक मुनाफा मिलेगा। कोई पुराना फंसा हुआ धन वापिस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अपने बड़ों की बात आज ध्यानपूर्वक सुनें, जो आगे चलकर आपके लिए कारगर साबित होगी। संतान के प्रति आज आपका विश्वास बढ़ेगा, बिजनेस में संतान का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी से आज कोई मन पसंद उपहार मिलेगा।

    मकर राशि-

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज अपना बिजनेस मित्र की सहायता से किसी दूसरे शहर में शुरू करेंगे। लवमेट्स आज अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे, जिससे उनके रिश्ते को और अधिक मजबूती मिलेगी। माता- पिता आज बच्चों के स्कूल में पैरेंट्स मीटिंग अटेंड करेंगे, बच्चों के अच्छे रिजल्ट के बारे में बताया जायेगा। आप के क्षेत्र में आज कोई राजनीतिक समारोह होगा जिसमें आप शामिल होंगे। पुरानी जायदाद के क्रय-विक्रय से धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहें हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

    कुंभ राशि-

    आज आपका दिन काफी सुनहरा होगा। नवविवाहित दम्पति अपने जीवनसाथी को कोई अच्छी सी डिश बना कर खिलायेंगी। तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी तैयारी जारी रखने की जरूरत है, सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। किसी विदेश में रह रहे मित्र के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत करेंगे। अपने पुराने उलझे हुए मामलो को आज सुलझाएंगे जिससे आपकी उलझन कम होगी। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता हैं। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मीन राशि-

    आज आपका दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को मेहनत से पढ़ने की जरूरत है, जिससे वह काफी अच्छा रिजल्ट ला सकें। सब्जियों के कारोबारियों को आज ज्यादा लाभ मिलेगा। आज आप काफी उत्साहित रहेंगे। आपके घर पर कोई बचपन का मित्र मिलने आयेगा, जिससे आपके घर पर खुशियों का माहौल होगा। नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले उससे जुड़े किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी आज आपसे अपने मन की बात शेयर करेंगे।

  • मामला: DSP सुरिन्द्रपाल बांसल के रिश्वत लेने का…

    SP रणधीर कुमार ने जाँच कर DSP सहित पूर्व सरपंच पर की FIR दर्ज

    फिरोजपुर :  एसएसपी दीपक हिलोरी के दिशा निर्देशों पर एस.पी. इनवैस्टीगेशन रणधीर कुमार ने रिश्वत लेने के मामले जाँच कर  डी.एस.पी. सिटी फिरोजपुर सुरिन्द्रपाल बांसल और उनके साथी पूर्व सरपंच के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज कर लिया है । जिसके बाद पुलिस ने डीएसपी सुरिन्द्रपाल बांसल की गिरफ़्तारी के लिए उनके सरकारी आवास पर भी छापेमारी की थी। इस मामले में बांसल के साथी गुरमेज सिंह को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेन की तैयारी कर रही है।  जो एक मुक़दमे में फिरोजपुर जेल में बंद है।  

    जानकारी अनुसार जो मामला डीएसपी पर दर्ज किया गया है, उक्त पूरे मामलें में एक रिकार्डिंग सामने आई है, जिसमें डीएसपी अपने एक दलाल के जरिए लोगों के गलत काम करवाने के बदले मोटी रिश्वत वसूल किया करता था, जिसके बाद फिरोजपुर पुलिस ने एसपी इनवैस्टीगेशन रणधीर कुमार की शिकायत पर डीएसपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डीएसपी सुरिन्द्र बांसल पर पिछले लंबे समय से भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे थे।

    गौरतलब है कि डीएसपी बांसल ने कुछ समय पहले अपने अधीन आते एक एसएचओ की गैंगस्टरों के साथ मिलीभुगत होने की शिकायत की थी। लेकिन अब उक्त अधिकारी के भ्रष्ट होने की बात सामने आने पर पुलिस ने  थाना फिरोजपुर छावनी में मामला दर्ज किया है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਨੰਗਲ ਅੰਬੀਆਂ ਦਾ ਕਤਲ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਗੈਂਗਸਟਰ ਦਾ ਗੁਰਗਾ ਪਿਸਟਲਾ ਸਮੇਤ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ 32 ਬੋਰ ਦੀਆ ਪਿਸਟਲਾ ਸਮੇਤ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁਲਰ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ  ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮਾਣਕ ਨਾ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਚਾਰ ਪਿਸਟਲਾ ਅਤੇ ਜਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸਾਂ ਸਮੇਤ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। 

    ਮੁਢਲੀ ਤਫਤੀਸ਼ ਵਹ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਪਤਾ ਲੱਗਿਆ ਕਿ ਦੋਸ਼ੀ 5 ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾ ਜੇਲ ਚੋ ਆਇਆ ਸੀ। ਫੜੇ ਗਏ ਹਥਿਆਰ ਉਸਨੇ ਐਮ.ਪੀ ਤੋਂ ਲਿਆਂਦੇ ਸਨ।  ਦੋਸ਼ੀ ਨੰਗਲ ਅੰਬੀਆਂ ਦਾ ਕਤਲ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਗੈਂਗਸਟਰ ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਜੁਝਾਰ ਦਾ ਗੁਰਗਾ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਕਹਿਣ ਤੇ ਹੀ ਅਸਲ ਲੈਕੇ ਆਇਆ ਸੀ। ਜੁਝਾਰ ਇਸ ਵੇਲਵ ਸਂਗਰੂਰ ਜੇਲ ਚ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ  ਨੇ ਦੋਸ਼ੀ ਦੇ ਉਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿਤੀ ਹੈ। 

  • ਪੰਜਾਬ: 17000 ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਸਮੇਤ 5 ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ 

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਸਮੇਤ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ । ਇਸ ਸੰਬੰਧ ਵਿੱਚ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਗੋਲਬਾਗ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਨਾਕੇਬੰਦੀ ਕੀਤੀ ਹੋਈ ਸੀ। ਚੈਕਿੰਗ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਐਕਟੀਵਾ ਸਵਾਰ ਪ੍ਰਿੰਸ ਕੁਮਾਰ ਉਰਫ ਰਾਜਨ ਅਤੇ ਬਲਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਰੋਕਿਆ ਤੇ  ਉਹਨਾਂ ਕੋਲੋਂ 17 ਹਜਾਰ ਦੇ ਕਰੀਬ ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈਆਂ। ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਤਿੰਨ ਹੋਰ ਸਾਥੀਆਂ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿਤੀ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਮੇਜਰ ਸਿੰਘ ,ਅਕਾਲ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਮੋਹਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਪੰਜੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੂਸਰੇ ਸੂਬਿਆਂ ਤੋਂ ਪਾਰਸਲ ਰਾਹੀਂ ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਮੰਗਵਾ ਕੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕੀ ਥਾਵਾਂ ਦੇ ਉੱਪਰ ਸਪਲਾਈ ਕਰਦੇ ਸਨ। ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • ਪੰਜਾਬ: ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਚੱਲਿਆਂ ਗੋਲ਼ਿਆਂ, ਮੋ’ਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਵਿੱਚ ਪਿਛਲੇ ਕੁਝ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਪੂਰੀ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਡਗਮਗਾਈ ਹੋਈ ਹੈ। ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਹੀ ਸ਼ਰੇਆਮ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਦੀਆਂ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਤਸਵੀਰਾਂ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈਆਂ ਸਨ। ਲੇਕਿਨ ਹੁਣ ਇੱਕ ਨਵਾਂ ਮਾਮਲਾ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਵਿੱਚ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਦੇਰ ਸ਼ਾਮ ਘਾਹ ਮੰਡੀ ਚੌਕ ਚ ਇਕ ਸਬਜ਼ੀ ਵਿਕਰਤਾ ਲਕਸ਼ਮਣ ਦਾਸ ਨੂੰ ਅਣਪਛਾਤਿਆਂ ਨੇ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਸੀ  ਅਤੇ ਇਲਾਜ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਉਸਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ । ਦਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਲਕਸ਼ਮਣ ਦੇ ਪੁੱਤਰ ਨਾਲ ਕੱਝ ਵਿਅਕਤੀ ਲੜ ਰਹੇ ਸਨ। ਜਦੋਂ ਲਕਸ਼ਮਣ ਦਾਸ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਅੱਗੇ ਹੋਇਆ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਗੋਲ਼ੀ ਚਲਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਜੋ ਲਕਸ਼ਮਣ ਨੂੰ ਲੱਗੀ।  ਉਸਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ ,ਜਿਥੇ ਉਸਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। 

    ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਦੇ ਡੀਐਸਪੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਿਸ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਗੋਲੀ ਲੱਗੀ ਹੈ ਉਸ ਦੇ ਮੁੰਡੇ ਦੀ ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਵਿਚਾਲੇ ਝਗੜਾ ਹੋਇਆ ਸੀ ਤਾਂ ਦੂਸਰੇ ਧਿਰ ਦੇ ਤਿੰਨ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉੱਥੇ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਈਆਂ ਗਈਆਂ। ਲਕਸ਼ਮਣ ਦੇ ਮੁੰਡੇ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦੇ ਆਧਾਰ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਉਣ ਵਾਲੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਵੀ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਜਲਦ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

    ਜ਼ਿਕਰ ਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਵਿੱਚ ਕ੍ਰਾਈਮ ਵਧਦਾ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪਿਛਲੇ ਦਿਨ ਹੀ ਜਠਾਣਾ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਅਧੀਨ ਫਤਿਹਪੁਰ ਰਾਜਪੂਤਾ ਪਿੰਡ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਰੇਆਮ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਕਰਕੇ ਇੱਕ ਘਰ ਦੇ ਸੱਤ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜ਼ਖਮੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਥਾਣਾ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਅਧੀਨ ਵੈਰੋਵਾਲ ਰੋਡ ਦੇ ਉੱਪਰ ਵੀ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਵਿੱਚ ਹਵਾ ਭਰਵਾਉਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਵਿਚਾਲੇ ਜਬਰਦਸਤ ਝੜਪ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਸੀ ਅਤੇ ਇਸ ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਤੀਸਰੀ ਘਟਨਾ ਸ਼ਰੇਆਮ ਸਬਜ਼ੀ ਮੰਡੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾ ਕੇ ਉਥੋਂ ਰਫੂ ਚੱਕਰ ਹੋਣਾ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਉੱਪਰ ਸਵਾਲ ਖੜੇ  ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ।

  • पंजाब: रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

    चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अपने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान आज माल पटवारी हरजीत सिंह को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि राजस्व विभाग के उक्त कर्मचारी के खिलाफ यह मामला गांव मलकपुर तहसील डेरा बाबा नानक निवासी मनदीप सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

    उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त पटवारी ने उसकी जमीन की विरासत के बदले पहले ही 5,000 रुपये की रिश्वत ली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अब वह नामांतरण स्वीकार करने के बदले में 5000 रुपये और देने की मांग कर रहे हैं और उन्होंने पटवारी द्वारा रिश्वत मांगने की पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली है।

    प्रवक्ता ने आगे कहा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच करने के बाद, अमृतसर रेंज की सतर्कता इकाई ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया। इस संबंध में उक्त राजस्व कर्मचारी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी पटवारी को कल सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा और इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

  • तीन राज्यों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को: मंडलाध्यक्ष

    तीन राज्यों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को: मंडलाध्यक्ष

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, हरोली से गुलविंद्र गोल्डी, कुटलैहड़ से चरनजीत शर्मा, गगरेट से राजीव राजू, चिंतपूर्णी के मंडलाध्यक्ष रविन्द्र द्विवेदी ने बुधवार यहां जारी बयान में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा को मिली प्रचंड जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व को दिया है। भाजपा नेताओं ने उपमुख्यमंत्री को निशाने पर लिया और उनकी बयानबाजी की जमकर आलोचना की। भाजपा के मंडल अध्यक्षों ने कहा कि मुख्यमंत्री की ऊना हुई जनसभा में उपमुख्यमंत्री जिस तरह हवा में भाषणबाजी कर रहे थे, अगले ही दिन चुनावी नतीजे ने उपमुख्यमंत्री की सारी हवा निकाल दी। उन्होंने कहा कि 5 साल तक पूरे प्रदेश में झूठ और फरेब की राजनीति करने वाले मुकेश अग्निहोत्री को लगता था कि कांग्रेस की सरकार बनने पर वही प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे, लेकिन कांग्रेस के जीतने के बावजूद उनके अपने ही कांग्रेस नेताओं ने उनके साथ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नहीं बनने की कुंठा अभी भी मुकेश अग्निहोत्री के बयानों में साफ झलकती है। मुख्यमंत्री के साथ अपने बेहतर संबंधों की सफाई देना मुकेश अग्निहोत्री की मजबूरी है। वह जानते हैं कि इस वक्त न केवल सरकार बल्कि कांग्रेस के भीतर भी उनकी अपनी स्थिति दयनीय हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता को टीवी के सामने बैठकर चुनावी नतीजे देखने की नसीहत देने वाले मुकेश अग्निहोत्री तीन राज्यों में मिली करारी हार के बाद मौन धारण करके क्यों बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस को शिकायत मिली है उन राज्यों में भी हिमाचल प्रदेश की ही तरह झूठी गारंटियां जनता को दी गई थी। जनता ने कांग्रेस को उसके झूठ का जवाब सत्ता से बेदखल करके दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में चारों खाने चित करने की बातें करने वाले मुकेश अग्निहोत्री अपने चारों खाने बचा कर दिखाएं।
  • डॉ अंबेडकर ने देश को मजबूत न्याय व्यवस्था दी: सतपाल सिंह सत्ती

    ऊना/सुशील पंडित: संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा कार्यालय दीप कमल में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा विधायक का सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। डॉ आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि डॉ अंबेडकर ने देश को मजबूत न्याय व्यवस्था दी है। उन्होंने कहा कि देशवासियों को गर्व होना चाहिए कि डॉक्टर अंबेडकर जैसी महान आत्मा ने देश में जन्म लिया और देश के नागरिकों को समता का भाव सिखाया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर द्वारा दिए गए कानून के आधार पर ही देश ने विकास के नए आयाम हासिल किए हैं। इस कार्यक्रम में ऊना मंडल अनुसूचित जाति के प्रधान गुरबचन दास बंगा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ रामपाल सैनी ,जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी अनुसूचित जाति जिला महामंत्री संजय भाटिया,, सचिव महेश कुमार ,मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण सहोता ,प्रधान हरपाल कौर, प्रधान रचना देवी, मंडल सचिव सुरेंद्र सिंह, देवी सिंह, एडवोकेट संदीप, दविंदर कुमार और भाजपा कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।