Blog

  • जालंधरः अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार 

    जालंधर, ENS: थाना चार कि पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध शराब बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान सूरज उर्फ पीयूष निवासी संत नगर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई नारायण गौर ने गुप्त सूचना के आधार पर अपनी टीम के साथ आरोपित सूरज को भार्गव कैंप उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 27 हज़ार ML शराब मार्का पंजाब किंग बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • जालंधरः हेरोइन और नशीली गोलियों सहित 5 तस्कर गिरफ्तार 

    जालंधर, ENS: थाना गोरायां की पुलिस ने अलग अलग मामलों में पांच नशा तस्करों को 10 ग्राम हेरोइन, 600 नशीली गोलियां बरामद और दो दोपहिया वाहन बरामद किए है। थोड़ा प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि उनकी टीम के सब इंस्पेक्टर जगदीश राज ने मोहल्ला लांगडिया मोहल्ला गोरायां से अब जगीरो पत्नी जैलाराम को पांच ग्राम हेरोइन और 200 नशीली गोलियां के साथ बिना नम्बरी एक्टिवा  सवार होकर जा रहे समय गिरफ़्तार किया है। पुलिस जाँच में सामने आया कि वह यह नशे को अपने बेटे बिजय कुमार से लेकर बीच दी थी जिसे पुलिस ने मुक़द्दमे में नामज़द कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 

    इसी तरह एएसआई सुरेंद्र मोहन ने अपनी टीम के साथ गोरायां मोहल्ला लांगडिया के पास मौजूद थे, जहां उन्होंने मोटरसाइकिल सहित राजकुमार उर्फ रघु निवासी मोहल्ला लांगडिया, सुरिंदर पाल उर्फ शिंदी और उसकी पत्नीबलवीर कौर उर्फ बीरों को रोकर तलाशी के दौरान पांच ग्राम हेरोइन और 300 नशीली गोलियां बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जाँच में आरोपित राजकुमार ने बताया कि वह शमशेर सिंह निवासी गन्ना पिंड फिलौर से नशा लेकर सप्लाई करता था जिसे पुलिस ने मुक़द्दमे में नामज़द कर शमशेर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ 2 ਪਿਸਟਲ ਅਤੇ 5 ਜਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸਾਂ ਸਮੇਤ 3 ਆਰੋਪੀ ਕੀਤੇ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਪੁਲਿਸ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਥਾਣਾ ਕਾਦੀਆ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਉਸ ਵੇਲੇ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਹਾਸਿਲ ਹੋਈ। ਜਦੋ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਵੱਖ ਵੱਖ 19 ਕ੍ਰੀਮਨਲ ਕੇਸਾਂ ਲਈ ਲੋੜੀਂਦੇ 3 ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੂੰ ਕਾਬੁ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਓਹਨਾਂ ਕੋਲੋ 32 ਬੋਰ ਦੇ ਦੋ ਨਜਾਇਜ ਪਿਸਟਲ ਅਤੇ 5 ਜਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਐਸਐਚਓ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੱਖਣ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਬੂਟਾ ਸਿੰਘ ਜੋ ਕੇ ਪਿੰਡ ਬੁੱਢਾ ਬਾਲਾ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਹਨ ਅਤੇ ਮੱਖਣ ਸਿੰਘ ਉਤੇ ਪਹਿਲਾ ਹੀ ਕਰਾਈਮ ਦੇ 17 ਵੱਖ-ਵੱਖ ਕੇਸ ਦਰਜ ਹਨ, ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੁ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਇਹਨਾਂ ਕੋਲੋ 1 ਪਿਸਟਲ 32 ਬੋਰ ਅਤੇ 5 ਜਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ ਅਤੇ ਤੀਸਰਾ ਵਿਅਕਤੀ ਨਜਿੰਦਰ ਗੋਲੀ ਪਿੰਡ ਕਾਹਲਵਾਂ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਹੈ ਊਸ ਉੱਤੇ ਵੀ 2 ਕੇਸ ਦਰਜ ਹਨ। ਉਸਨੂੰ ਵੀ ਕਾਬੁ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਉਸ ਕੋਲੋ ਵੀ ਇਕ ਪਿਸਟਲ 32 ਬੋਰ ਅਤੇ ਕੁਝ ਜਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਇਹ ਕਾਫੀ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਭਗੌੜੇ ਸੀ। ਪਕੜੇ ਗਏ ਦੋ ਅਰੋਪੀਆ ਨੂੰ ਜੇਲ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਇਕ ਆਰੋਪੀ ਮੱਖਣ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਲਈ ਥਾਣੇ ਵਿੱਚ ਰਖਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਭੇਂਟ ਚੜਿਆ ਇਕ ਹੋਰ ਵਿਅਕਤੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਨਸ਼ੇ ਦਾ ਕੋਹੜ ਲਗਤਾਰ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਨੌਜਵਾਨੀ ਨੂੰ ਖਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਕਸਬਾ ਕਾਦੀਆ ਦੇ ਬਾਲਮੀਕੀ ਮੁਹੱਲੇ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ। ਜਿਥੇ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਭੇਂਟ ਚੜ੍ਹੇ ਪਿੰਡ ਡੱਲਾ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ 25 ਸਾਲਾਂ ਵਿਅਕਤੀ ਰਵੀ ਮਸੀਹ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ। ਜਵਾਨ ਪੁੱਤਰ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਦੇਖ ਕੇ ਪਿਤਾ ਦਾ ਰੋ ਰੋ ਕੇ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਸੀ। ਓਥੇ ਹੀ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਅਤੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਿਤਾ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਨਸ਼ੇ ਅਤੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਸੌਦਾਗਰਾਂ ਉੱਤੇ ਨਕੇਲ ਕੱਸੀ ਜਾਵੇ।

    ਤਾਂ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਜਵਾਨੀ ਨੂੰ ਬਚਾਇਆ ਜਾ ਸਕੇ। ਓਥੇ ਹੀ ਸੰਬੰਧਿਤ ਥਾਣਾ ਕਾਦੀਆ ਦੇ ਐਸਐਚਓ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਪਿੰਡ ਡੱਲਾ ਦੇ ਵਿਅਕਤੀ ਰਵੀ ਮਸੀਹ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਕਾਦੀਆ ਦੇ ਬਾਲਮੀਕ ਮਹੁਲਾ ਕੋਲੋ ਝਾੜੀਆ ਵਿੱਚੋ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰ ਕੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਅਤੇ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਤੋਂ ਪਤਾ ਚੱਲ ਪਾਵੇਗਾ ਕੇ ਮੌਤ ਪਿੱਛੇ ਕੀ ਕਾਰਨ ਹਨ।

  • ग्लेनमार्क फाउंडेशन ने नर्सिंग विद्यार्थियों के साथ निकाली एड्स दिवस पर रैली

    नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से किया लोगो को जागरूक
    बददी/ सचिन बैंसल: ग्लेनमार्क फाउंडेशन की ओर से बद्दी यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों के साथ मिलकर 1 दिसंबर  विश्व एड्स दिवस पर वार्ड नं एक, बद्दी सरकारी अस्पताल और आरसीएच सेंटर बद्दी में कामकारों व गर्भवती महिलाओं को  नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया । परियोजना अधिकारी बलजिंदर सिंह ने बताया जानकारी के अभाव में हर साल बड़ी संख्या में लोग इस रोग के शिकार हो रहे हैं। जिसमे  बच्चें भी शामिल हैं। वही पुरषों की तुलना में महिलाओं की संख्या भी कम नहीं है। वही डॉक्टर अंजली गोयल ने बताया कि जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी लोग सावधानिया नही बरतते है । इस वजह से एच्आईवी के पीड़ितो की संख्या बढ़ रही है। इनमे सबसे ज्यादा दूसरे राज्यो से नोकरी की तलाश में गए लोग, ट्रक चालक और सबसे ज्यादा हिमाचल में नया ट्रेंड शुरू हुआ जो नशे के इंजेक्शन साझा करने से एड्स की रफ्तार  बढ़ी है। दरअसल, नशा लेने वाले युवा ड्रग्स लेते हुए एक ही सीरिज का उपयोग कर रहे हैं। इसी से संक्रमण फैल रहा है और यह चौकाने वाले आंकड़े है। बद्दी यूनिवर्सिटी के नर्सिंग विभाग के इंस्ट्रक्टर ज्योति ठाकुर  ने बताया की जब तक हम इन असमानताओं को नही मिटा सकें तब तक  एड्स का अंत नही हो पाएगा इसके लिए हम सबको मिलकर लोगो को जागरूक करना है । वही स्वास्थ्य कार्यकर्ता पिंकी वर्मा, नेहा शर्मा, सुषमा शर्मा और श्वेता शर्मा ने आर सी एच सेन्टर में आई गर्भवती व धात्री महिलाओं को बताया गया एच आई वी संक्रमण एक खतरनाक बीमारी है, जिसका खात्मा अभी पूरी तरह से असंम्भव है। इसके फैलने का मुख्य कारण एच आई वी पॉजिटिव माँ से बच्चे का होना भी है । इसलिए हर हॉस्पिटल में गर्भवती माँ के साथ साथ उसके पति का भी एच आई वी टेस्ट होना कम्पल्सरी है ताकि समय पर पता चल सके और माँ से बच्चे को एच आई वी होने से बचाया जा सके ।
  • वन मित्र योजना के तहत युवाओं के पास वन मित्र बनने का सुनहरा अवसर

    वन मित्र योजना के तहत युवाओं के पास वन मित्र बनने का सुनहरा अवसर

    प्रदेश में भरे जा रहे हैं 2061 वन मित्रों के पद
    प्रदेश सरकार एक-एक क रके कर रही है अपने चुनावी वायदे पूरे : राम कुमार
    बददी/ सचिन बैंसल: वन मित्र योजना के तहत वन मित्र बनने का युवाओं को सुनहरा अवसर प्राप्त हो रहा है। वन परिक्षेत्र अधिकारी हंसराज शर्मा ने बताया कि वन मित्रों को वन विभाग में शामिल करने के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर से शुरू हो चुकी है व आवेदन पत्र भरकर जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में वन मित्रों के 2061 पद भरे जा रहे हैं व संबधित पंचायतों के युवाओं केा इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार वन विभाग की बैबसाईट या अपने निकटतम वन परिपेक्ष अधिकारी से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। 18 साल से लेकर 25 साल तक के युवा इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। वहीं सीपीएस राम कुमार चौधरी का कहा है कि प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस सरकार एक-एक करके अपने सभी चुनावी वायदे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग यह कहते नहीं थक रहे थे कि आखिर खाली खजाने व बड़े-बड़े वायदों का बोझ लिए सुक्खु सरकार कैसे सरवाईव कर पाएगी । परन्तु जिस येाजना के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्य कर रहे हैं उसे देखकर साफ है कि सुक्खु सरकार अपना एक-एक वायदा पूरा क रेगी । उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2 हजार से ज्यादा वन मित्रों के पद भरे जा रहे हैं जो बेरोजगार युवाओं के हिम्मत बढ़ाएगा ।
  • हमीरपुर के यशोवर्धन अत्री एवं नालागढ़ की तमन्ना शर्मा का एशियन योगासन प्रतियोगिता के लिए चयन

    बददी/ सचिन बैंसल: योगा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की ओर से गुवाहाटी असम में 48वीं राष्ट्रीय योग आसन प्रतियोगिता सफलतापूर्वक धूमधाम से संपन्न हुई। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल योग एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष आचार्य महेंद्र शर्मा एवं राष्ट्रीय कोच योगाचार्य रमन शर्मा के नेतृत्व में हिमाचल के 36 चुने हुए खिलाड़ियों ने भाग लिया जबकि पूरे देश के 30 राज्यों के 900 चुने हुए खिलाड़ियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता से वापस लौटे आचार्य महेंद्र शर्मा एवं योग आचार्य रमन कुमार ने बताया कि हिमाचल के हमीरपुर जिले से यशोवर्धन अत्री एवं सोलन जिले से नालागढ़ की तमन्ना शर्मा का चयन एशियन योग आसन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता  अगले वर्ष जून में सिंगापुर में होगी। आचार्य महेंद्र शर्मा, योगाचार्य रमन कुमार, बिमला शर्मा, अनु चंदेल, सुनील शर्मा, रितु शर्मा, चंदन पुजारी, मैडम गोल्डी, मंजू रोहिल्ला, समैथा सैनी, अंजना, हरनींश,दीपिका, ममता, सपना, अनु शर्मा, ऋषि कुमार आदि सैकड़ो लोगों ने इन बच्चों एवं उनके माता-पिता एवं गुरुजनों को बधाई दी। इससे पहले भी स्वामी विवेकानंद योग साधना के बच्चे अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मैडल जीत चुके हैं।
  • ਪੰਜਾਬ : ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਆਏ ਦਿਨ ਹੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਵਧਦੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਜ਼ਿਆਦਾਤਰ ਹੁਣ ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਗੁਰਦੁਆਰਿਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੀਆਂ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਵੀਡੀਓ ਆਏ ਦਿਨ ਹੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਲੇਕਿਨ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾ ਕੇ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਆਏ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਬੇਰੰਗ ਹੀ ਵਾਪਿਸ ਪਰਤਣਾ ਪਿਆ। ਜੀ ਹਾਂ ਅਜਨਾਲ਼ਾ ਅਧੀਨ ਆਓਂਦੇ ਪਿੰਡ ਗੱਮਚੁੱਕ ਵਿਖੇ ਦੇਰ ਰਾਤ 3 ਨਕਾਬਪੋਸ਼ ਚੋਰਾਂ ਵਲੋਂ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਬਾਬਾ ਗੱਮਮਚੁੱਕ ਵਿਖੇ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਪਰ ਗੋਲਕ ਨਾ ਖੁੱਲਣ ਕਰਕੇ ਅਤੇ ਸੇਵਾਦਾਰ ਦੇ ਜਾਗਣ ਕਰਕੇ ਚੋਰ ਤੁਰੰਤ ਭੱਜ ਗਏ।

    ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਸਾਹਿਬ ਚ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸੇਵਾਦਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਗੋਲਕ ਚ ਕਰੀਬ 7 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਸ਼ਨ। ਦੇਰ ਰਾਤ 3 ਨਕਾਬਪੋਸ਼ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ, ਪਰ ਬਚਾ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸੇਵਾਦਾਰ ਦੇ ਜਾਗਣ ਤੇ ਚੋਰ ਤੁਰੰਤ ਭੱਜ ਗਏ। ਓਹਨਾ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਇਹਨਾਂ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਐਸਐਚਓ ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਚੋਰ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਲਈ ਆਏ ਸੀ। ਪਰ ਚੋਰੀ ਨਹੀਂ ਕਰ ਪਾਏ। ਬਾਕੀ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • एक ओर भाजपा की नीतियों का विरोध और दूसरी तरफ विकसित भारत संकल्प यात्रा को झंडी दिखाना,कांग्रेस विधायक का दोगलापन : वीरेंद्र कंवर

    झंडी दिखाने के शौकीन विधायक, कुटलैहड़ के लिए नहीं ला पाए कोई फूटी कौड़ी: कंवर


    ऊना/सुशील पंडित: प्रधानमंत्री मोदी द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित “विकसित भारत संकल्प यात्रा” को बंगाणा में कांग्रेसी विधायक द्वारा हरी झंडी दिखाने पर पूर्व मंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा है कि विधायक महोदय को अपना नाम चमकाने का इतना ही शौक है तो भाजपा के कार्यक्रमों व पट्टिकाओं में नाम दर्ज करने की अपेक्षा धरातल पर जनता के लिए कुछ काम करें।


    कुटलैहड़ विधानसभा से पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने पिछले कल बंगाणा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा को स्थानीय कांग्रेस विधायक भुटटो द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने को ओछी हरकत करार दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित इस यात्रा के शुभारंभ के लिए केंद्र से ही किसी प्रतिनिधि को अधिकृत किया जाता है। परन्तु अभी-अभी ठेकेदार से विधायक बने देवेंद्र भुट्टो जबरदस्ती हर कार्य में अपना नाम लिखवाना चाहते हैं।


    एक तरफ केंद्र की भाजपा सरकार व मोदी का विरोध और दूसरी ओर उसी केंद्रीय भाजपा सरकार की उपलब्धियों की यात्रा का शुभारंभ करना उनकी दोगली मानसिकता को दर्शाता है।


    हाल ही में ठेकेदार से विधायक बने देवेंद्र भुट्टो को समझ ही नहीं आ रहा कि उन्हें क्या करना है ? यदि उन्हें यात्रा को झंडी दिखाने का इतना ही शौक है तो वे मुख्यमंत्री से मिलकर चुनावों में दी गई गारंटियों को पूरा करवाएं और बेहिचक यात्रा निकालें। परन्तु झूठ की बुनियाद पर सत्ता पर काबिज हुए विधायक जानते है कि वे किसी भी गारंटी को पूरा करने अक्षम हैं।


    प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कंवर ने कहा हम विधायक से केवल इतना कहना चाहते हैं कि वे कुटलैहड़ में अपने प्रयासों से लाये गए किसी एक परियोजना का ब्यौरा तो जनता के बीच रखें। एक साल का समय होने को आया है और विधायक एक फूटी कौड़ी भी कुटलैहड़ के लिए लाने में नाकाम रहे हैं। वे केवल पिछली सरकार में हमारे द्वारा शुरू किए गए कार्यों की शिलान्यास पट्टिकाओं और उदघाटन पट्टिकाओं में अपना नाम दर्ज करने की मुहिम में व्यस्त हैं।

  • राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में विश्व एड्स दिवस मनाया

    ऊना/सुशील पंडित: आज रेड रिबन क्लब, एनएसएस इकाई एनसीसी और रोवर रेंजर इकाई अटल बिहारी बाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के तत्वाधान में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. प्रोफ़ेसर रेखा शर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेड रिबन क्लब के नोडल ऑफिसर, प्रोफेसर किरण कुमारी और एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्रों ने रेड क्रॉस रिब्बन बनाकर एड्स जागरूकता का संदेश दिया। इसके बाद महाविद्यालय से एक छात्रों की विशाल रैली निकाली गई और लोगों को एड्स से बचने का संदेश दिया। इस अवसर रेड क्रॉस सोसाइटी के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर किरण कुमारी ने कहा कि विश्व एड्स दिवस, 1988 के बाद से 1 दिसंबर को हर साल मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य एचआईवी संक्रमण के प्रसार की वजह से एड्स महामारी के प्रति जागरूकता बढाना, और इस बीमारी से जिसकी मौत हो गई है उनका शोक मनना है। सरकार और स्वास्थ्य अधिकारी, गैर सरकारी संगठन और दुनिया भर में लोग अक्सर एड्स की रोकथाम और नियंत्रण पर शिक्षा के साथ, इस दिन का निरीक्षण करते हैं। इस अवसर पर एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि एचआईवी / एड्स एक जानलेवा बीमारी है, जिसका अब तक कोई इलाज नहीं है। एचआईवी से संक्रमित होने वाला पीड़ित जीवनभर के लिए इस वायरस से ग्रसित हो जाता है। हालांकि विशेषज्ञों ने एचआईवी से बचने के कुछ उपाय बताए हैं। इस अवसर पर रेंजर हैड प्रोफ़ेसर अणु लखनपाल, प्रोफ़ेसर शशी कंवर ,एनसीसी केयरटेकर डॉ.विनोद कुमाए, प्रोफ़ेसर संजय,स्थानीय अस्पताल बंगाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी के काउंसलर ऋषि बट्टी , सेल्फ फाइनेंस से, श्री राजिंदर, रेणुका,और कामनी आदि मौजूद रहे।