Blog

  • आज का राशिफल, 29 जनवरी 2026

    आज का राशिफल, 29 जनवरी 2026

    दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है. आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है. इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे. जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं.

    मेष राशि – जमीन से जुड़े मुद्दे पर खर्च करना पड़ सकता है. आपकी लाइफ पार्टनर के साथ नाराजगी बढ़ सकती है. आप परेशान रह सकते हैं किसी अनुभवी शख्स के साथ अपनी परेशानी साझा करें. आप किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहे. कोई पुरानी बीमारी उभरेगी, जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगी. आपको परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा.

    वृषभ राशि – वृषभ राशि वालों के लिए निवेश फायदेमंद रहेगा आपको इससे अच्छा फायदा हो सकता है. दिन रोमांटिक रहेगा. आप दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं. अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है. किसी को नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा. आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले.

    मिथुन राशि – किसी पुरानी बीमारी से परेशान है तो इससे छुटकारा मिलेगा. कमाई बढ़ेगी और इससे धनलाभ होगा. व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा. जीवनसाथी के साथ समय अच्छा रहेगा. यदि किसी प्रॉपर्टी के खरीद फरोख्त की योजना बनाई है, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले. आपका मन आज इधर-उधर के कामों में थोड़ा ज्यादा लगेगा.

    कर्क राशि – शादीशुदा लोग अपने बच्चों की सेहत का ख्याल रखें. आपको स्वास्थ्य को लेकर खर्च बढ़ सकता है. साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा. आप यात्रा पर जा सकते हैं. लाइफ पार्नटर के साथ तनाव हो सकता है. कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है. परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बात आपके दिल को छूएगी. किसी नए वाहन की खरीदारी की आप योजना बनाएंगे.

    सिंह राशि – आपका दोस्तों और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा. आप कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं इससे खर्च बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन आपके लिए सुखमय रहेगा. भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा. आप काम को लेकर नई-नई ऊंचाइयों को छोड़ेंगे और जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे.

    कन्या राशि – कन्या राशि वाले लोग अधिक खर्च करने से बचें. कोई लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है. आपका जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है इससे रिश्ते में तनाव बढ़ेगा. वाहन चलाते समय थोड़ा सावधानी बरतें, क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना है.

    तुला राशि – आप यात्रा पर जा सकते हैं इससे आपको तनाव हो सकता है लेकिन यह आर्थिक तौर पर फायदेमंद होगी. आप मेहमानों के साथ का आनंद लें. जीवनसाथी के साथ समय बिताएं. आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा. धन को लेकर यदि आपका कोई काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है.

    वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि वालों के लिए निवेश फायदेमंद साबित होगा. आपको निवेश से लाभ मिलेगा. कारोबार से जुड़े लोगों को फायदा होगा. आपका पार्टनर आपके ऊपर शक कर सकता है. आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप कुछ नहीं कहेंगे.आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह भी आपको मिल सकती है.

    धनु राशि – वित्तिय लाभ मिल सकता है. दिन रोमांस से भरा रहेगा. आपको यात्रा के कारण थकान हो सकती है इससे बचने के लिए आराम करें. वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा. आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है.

    मकर राशि – मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आप व्यर्थ में खर्च करने से बचें. वरना भविष्य में पैसों की दिक्कत हो सकती है. जीवनसाथी के साथ समय बिताएं. परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है और जीवन साथी के साथ आज आप रोमांटिक मूड में नजर आएंगे.

    कुंभ राशि – आपका किसी का साथ विवाद हो सकता है इसे बढ़ाने की बजाय बातचीत से खत्म करें. आपका जीवनसाथी के साथ समय अच्छा रहेगा. यदि आप कहीं घूमने फिरने जाएं, तो उसमें अपने माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं. किसी इलेक्ट्रॉनिक आइटम को आप अपने घर लेकर आ सकते हैं.

    मीन राशि – मीन राशि वालों की सेहत अच्छी रहेगी. आपको सफलता हासिल होगी. आप परिवार के सदस्यों के साथ मूवी देखने या कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं. आपको अपनी इनकम पर पूरा ध्यान देना होगा. यदि आपके पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या है, तो वह आपको परेशानी देगी.

  • Punjab News : Golden Unisex Spa में पुलिस की Raid, संचालक और बिल्डिंग मालिक पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News : Golden Unisex Spa में पुलिस की Raid, संचालक और बिल्डिंग मालिक पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    मोहाली : स्थानीय पुलिस द्वारा Golden Unisex Spa में दबिश देने का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्पा सेंटर में कार्रवाई की थी। इस दौरान स्पा से 3 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि लड़कियों से जबरन स्पा की आड़ में जिस्म फिरोशी का धंधा करवाया जा रहा था।

    पुलिस ने लड़कियों से जानकारी लेकर स्पा के संचालक रोमी पासी वासी फरीदाबाद हरियाणा और बिल्डिंग के मालिक पर FIR दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इससे पहले भी जीरकपुर में पुलिस ने स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे जिस्म फिरोशी के अड्डों पर रेड कर कईयों को गिरफ्तार किया था, और कई लड़कियों का रेस्क्यू कर माता-पिता के पास पहुंचाया था।

  • Punjab News: दो कारों की टक्कर में महिला की मौत, 3 गंभीर घायल

    Punjab News: दो कारों की टक्कर में महिला की मौत, 3 गंभीर घायल

    तालवंडी साबो: तालवंडी साबो-बठिंडा मुख्य मार्ग पर गांव जीवन सिंह वाला के पास दो कारों के बीच टक्कर होने की खबर सामने आई है। इस हादसे में तीन व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए और एक महिला की मौत हो गई। तालवंडी साबो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार, तालवंडी साबो निवासी सतनाम सिंह सत्तू का परिवार जिसमें उनकी पत्नी अमृजीत कौर, पुत्र अमरदीप सिंह और बेटी मनजिंदर कौर शामिल थीं, जो सुबह अपनी कार से फिरोजपुर में शादी समारोह में जा रहे थे कि घने कोहरे के कारण गांव जीवन सिंह वाला लसाड़ा नाले के पास उनकी कार फंस गई। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार होंडा कार से उनकी कार की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में दोनों कारों में सवार चार व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को सड़क सुरक्षा फोर्स की मदद से एंबुलेंस 108 के माध्यम से पहले स्थानीय सिविल अस्पताल लाया गया।

    लेकिन हालत गंभीर होने के कारण सभी को बठिंडा रैफर कर दिया गया। जहां अमृजीत कौर (51) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अमरदीप सिंह, मनजींदर कौर और होंडा कार चालक गुरजीत सिंह निवासी कोटकपुरा का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • फिरोजपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, पटका मार्केट से हटाए गए पक्के अड्डे, देखें वीडियो

    फिरोजपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, पटका मार्केट से हटाए गए पक्के अड्डे, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। नगर निगम (पटका) ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से दिल्ली गेट के पास स्थित पटका मार्केट में लंबे समय से किए गए गैरकानूनी कब्जों को बुलडोजर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से हटाया। पटका के जेई ने बताया कि पटका मार्केट क्षेत्र में फास्ट फूड विक्रेताओं और कुछ प्रवासी लोगों द्वारा फुटपाथों और सड़कों पर पक्के अड्डे बनाकर कब्जा किया गया था।

    शाम के समय इन अड्डों पर भारी भीड़ जुट जाती थी, जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही थी और आम लोगों व राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके चलते आज यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। अवैध कब्जों को हटाते समय प्रशासन ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से वहां रखा सामान हटवाया।

    इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह कानूनी है और शहर की सुंदरता, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए की जा रही है। अधिकारियों ने साफ किया कि सरकारी जमीन पर किए गए किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, वहीं मौके पर मौजूद फास्ट फूड विक्रेताओं ने कहा कि वे कोई गलत काम नहीं कर रहे थे, बल्कि छोटे स्तर पर अपना कारोबार चला रहे थे। अड्डे हटने से उनके रोज़गार पर असर पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उन्हें किसी वैकल्पिक स्थान पर दुकान लगाने की अनुमति दी जाए। पटका अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा न करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि शहर में साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था बनी रह सके।

     

  • Punjab News: हेड कांस्टेबल मर्डर केस में 2 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

    Punjab News: हेड कांस्टेबल मर्डर केस में 2 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

    नाभा:  हेड कांस्टेबल अमनदीप की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान श्याम उर्फ कैफ, हीरा लाल उर्फ हीरा, आशिष उर्फ आशि और अमित कुमार, सभी निवासी नाभा, के रूप में हुई है।

    पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों में से दो नाबालिग हैं, जिन्हें पूछताछ के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

    एसएसपी ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल सौरव कुमार और राहुल भारद्वाज अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

  • Punjab News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप

    Punjab News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप

    मोगा: कस्बा धरमकोट में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट कर हत्या करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोगा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के भाई चिंटू निवासी फिरोजपुर ने सिविल अस्पताल मोगा में बताया कि उसकी 34 वर्षीय बहन ज्योति की शादी 17 जनवरी 2019 को धरमकोट निवासी नवीन उर्फ रूबी के साथ हुई थी।

    शादी से उनके एक 6 वर्षीय बेटा भी है। चिंटू का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन के साथ मारपीट शुरू कर दी गई थी। उसने बताया कि इस संबंध में पहले भी पुलिस को लिखित शिकायत दी गई थी और कई बार पंचायत के माध्यम से आपसी समझौता कराया गया, लेकिन इसके बावजूद ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला। अपनी बहन का घर बसाने के लिए उसने पिछले वर्ष करीब 45 हजार रुपये खर्च कर उनके घर में एसी भी लगवाया था, फिर भी लालच बढ़ता गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष अब 9 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहा था, जिसे पूरा करना परिवार के लिए संभव नहीं था।

    चिंटू ने बताया कि 22 जनवरी को उसकी बहन अपने बेटे के साथ मायके फिरोजपुर आई थी और 27 जनवरी दोपहर को वापस धरमकोट लौट गई थी। उसी रात उसकी बहन का वीडियो कॉल आया, जिसमें वह रो रही थी और आरोप लगा रही थी कि उसका पति, देवर और सास उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं। देर रात होने के कारण उसने अगले दिन धरमकोट आने की बात कही। बुधवार सुबह जब उसने बहन को फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। पति नवीन का नंबर कॉल करने पर पता चला कि उसका नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। बाद में रिश्तेदार के नंबर पर वीडियो कॉल की गई, जिसमें ज्योति बिस्तर पर बेसुध हालत में दिखाई दी। इसके बाद वह तुरंत अपने परिजनों के साथ धरमकोट पहुंचा, जहां घर पर ताला लगा हुआ था। पड़ोसियों ने बताया कि ज्योति को एंबुलेंस से मोगा के सिविल अस्पताल ले जाया गया है।

    अस्पताल पहुंचने पर परिजनों को पता चला कि ज्योति की मौत हो चुकी है और उसका शव मोर्चरी में रखा गया है। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की मौत के पीछे पति नवीन, देवर और सास का हाथ है। मामले की शिकायत थाना धरमकोट पुलिस को दी गई है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: टिप्पर और ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौत

    Punjab News: टिप्पर और ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौत

    कपूरथला: सुंदरनगर में टिप्पर और ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.आई. बलदेव सिंह ने बताया कि आज सुबह के समय अमृत कुमार पुत्र सुधेश कुमार वासी महिताबगढ़, जो अपनी एक्टिवा पर सवार होकर किसी काम के लिए जा रहा था।

    जब वह सुंदरनगर के राधा स्वामी सत्संग घर के पास पहुंचा तो टिप्पर और ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक युवक का शव जिला अस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

  • Punjab News: International Airport का PM Modi करेंगे उद्घाटन, देखें वीडियो

    Punjab News: International Airport का PM Modi करेंगे उद्घाटन, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले में बने हलवारा एयरपोर्ट लोगों का सालों पुराना इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। सूत्रों के अनुसार, जिला प्रशासन को केंद्र से आधिकारिक शेड्यूल मिल गया है, जिसके बाद एयरपोर्ट पर हलचल तेज हो गई है।

    आज लुधियाना के डीसी हिमांशु जैन ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ हलवारा एयरपोर्ट का दौरा किया। उन्होंने रन-वे, टर्मिनल बिल्डिंग और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया। डीसी के इस दौरे से साफ हो गया है कि इस बार उद्घाटन की तैयारियां पक्की हैं और प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। दूसरी ओर, उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने और व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के लिए मुख्यमंत्री ने गुरुवार को चंडीगढ़ में एक हाई-लेवल मीटिंग बुलाई है।

    बता दें कि सेंट्रल पंजाब को फायदा लुधियाना के बड़े बिजनेस हब होने के नाते यहां के व्यापारियों को अब चंडीगढ़ या दिल्ली के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इंटरनेशनल कनेक्टिविटी से पंजाब के एक्सपोर्ट और बिजनेस को नई गति मिलेगी। केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयासों के बाद यह सपना हकीकत बनने जा रहा है।

     

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में कार -बस की टक्कर में 3 की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में कार -बस की टक्कर में 3 की मौत, देखें वीडियो

    बच्चों सहित 3 लोग घायल फगवाड़ा: चक्क हकीम के पास जी.टी रोड पर खड़ी बस में कार की टक्कर हो गई। इस घटना में एक महिला समेत 2 व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि 2 बच्चों समेत 3 गंभीर रूप में घायल हो गए। हादसे संबंधी मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उक्त हादसा उस समय हुआ जब जालंधर साइड से आ रही तेज रफ्तार कार चक्क हकीम के पास जी.टी रोड पर खड़ी एक बस से टकरा गई। इस घटना में कार में सवार एक महिला समेत 2 व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि 2 बच्चों समेत 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह से हादसाग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया, वहीं घटना में घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उधर, इस संबंधी बातचीत करते हुए एंबुलेंस चालक ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। इस संबंधी बातचीत करते हुए सिविल अस्पताल फगवाड़ा के डॉक्टर ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रीतम सिंह और गगनदीप कोर निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि हादसे में जख्मी बच्चे ठीक-ठाक हैं जबकि एक मरीज की नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।        
  • ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन पर कोच डिस्प्ले बोर्ड लगने का मार्ग प्रशस्त

    ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन पर कोच डिस्प्ले बोर्ड लगने का मार्ग प्रशस्त

    यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा, कोच की जानकारी अब स्क्रीन पर उपलब्ध होगी

    ऊना/सुशील पंडित: उत्तर रेलवे के अंतर्गत आने वाले ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है। स्टेशन पर कोच डिस्प्ले बोर्ड  स्थापित करने का रास्ता साफ हो गया है। यह सुविधा जल्द ही यात्रियों को ट्रेन के विभिन्न कोच की स्थिति, प्लेटफॉर्म पर आने-जाने और कोच नंबर की सटीक जानकारी डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से उपलब्ध कराएगी।

    वर्तमान में ऊना हिमाचल स्टेशन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस, वंदे भारत जैसी प्रमुख ट्रेनों का संचालन होता है तथा हजारों यात्री रोजाना यहां से सफर करते हैं। हालांकि, कोच की जानकारी के अभाव में यात्रियों को खासकर वरिष्ठजनों, महिलाओं और नए यात्रियों को काफी असुविधा होती थी। इस समस्या को दूर करने के लिए रेलवे प्रशासन ने कोच इंडिकेटर बोर्ड लगाने की योजना बनाई थी, जिसकी मंजूरी और कार्ययोजना अब अंतिम चरण में पहुंच गई है।

    उत्तर रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि “अमृत भारत स्टेशन योजना और यात्री सुविधा विस्तार के तहत ऊना हिमाचल स्टेशन को आधुनिक बनाने की दिशा में यह कदम अहम है। कोच डिस्प्ले बोर्ड लगने से प्लेटफॉर्म पर अफरातफरी कम होगी, यात्री आसानी से अपने आरक्षित कोच तक पहुंच सकेंगे और समय की बचत होगी।”

    जनप्रतिनिधियों में युवा भाजपा नेता अरुण कौशल द्वारा बीते साल दो बार स्टेशन पर कोच डिस्प्ले बोर्ड ना होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिस पर रेलवे ने टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की बात कही थी और अब रेलवे ने बजट जारी कर दिया है आने वाले कुछ महीनों में ये काम पूरा हो जाएगा।