Blog

  • मोमबत्ती की फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 6 की मौ’त

    पुणेः महाराष्ट्र के पुणे से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पिंपरी चिंचवड इलाके में शुक्रवार को एक फैक्टरी में आग लगने की घटना सामने आई है। समाचार एजेंसी ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि पुणे के पास पिंपरी चिंचवड इलाके में मोमबत्ती की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने की इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। पिंपरी चिंचवड नगर निगम आयुक्त शेखर सिंह ने बताया कि यह घटना पिंपरी चिंचवड के Talawade एरिया में हुई है।

  • अब श्रद्धालु भी खरीद सकेंगे माता श्री चिंतपूर्णी का थ्री डी मॉडल स्मृति चिन्ह

    मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं उपायुक्त और निदेशक निफ्टि कांगड़ा के मध्य साईन हुआ एमओयू

    ऊना/ सुशील पंडित: अब माता श्री चिंतपूर्णी में आने वाले श्रद्धालु भी खरीद सकेंगे माता श्री चिंतपूर्णी का थ्री डी मॉडल स्मृति चिन्ह। इस संबंध में शुक्रवार को उपायुक्त राघव शर्मा और नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ फैशन डिजाईनिंग टेक्नोलॉजी कांगड़ा के निदेशक डॉ राहुल चंद्रा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। उपायुक्त ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी के थ्री डी स्मृति चिन्ह में मंदिर के गर्भगृह के प्रमाणिक स्वरूप को निफ्टि द्वारा उकारा गया है। इस हस्तशिलिप थ्री डी मॉडल में माता श्री चिंतपूर्णी की सभी  आकृतियों व वृति चित्रों का प्रमाणिक स्वरूप निफ्टि द्वारा तैयार करके उपलब्ध करवाया जाएगा।


    उपायुक्त ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में सुगम दर्शन प्रणाली और दर्शन पर्ची के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बाबा माई दास सदन में एक काउंटर बनाया जाएगा यहां से श्रद्धालु आसानी से माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के इस प्रमाणिक थ्री डी स्मृति चिन्ह को खरीद कर अपने पूजा स्थल पर रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर न्यास चिंतपूर्णी ने निफ्टि कांगड़ा के साथ एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने बताया कि मंदिर न्यास द्वारा माता श्री चिंतपूर्णी में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह अतिरिक्त सुविधा प्रदान की जा रही है। 


    राघव शर्मा ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में आधुनिक तकनीक से बनने वाले म्यूजियम का कार्य अवार्ड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यों को पवेलियन एवं इंटीरियर कम्पनी नोएडा को सौंपा गया है जोकि एक वर्ष के भीतर म्यूजियम को तैयार करेगी और आगामी दो वर्षों तक कम्पनी द्वारा इसका संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन मूर्ति चौक दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्राहलय भी इसी कम्पनी द्वारा निर्मित किया गया है।


    उपायुक्त ने बताया कि मंदिर न्यास द्वारा बाबा माईदास सदन के समीप म्यूजियम को बनाने के लिए रखे गए उपयुक्त स्थान में आधुनिक तकनीक से म्यूजियम बनाया जाएगा जिसमें वर्चुअली और वास्तविक वस्तुएं प्रदर्शित की जाएंगी। माता श्री चिंतपूर्णी की तीन कथाएं जिसमें शिव शक्ति, मां छिन्नमस्तिका की कहानी और बाबा माईदास की कहानियां प्रदर्शित की जाएंगी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के सांस्कृतिक धरोहरों जिसमें नृत्य, पोशाक, वाद्य यंत्रों को भी म्यूजियम में प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि म्यूजियम में थ्री डी थियेटर भी स्थापित किया जाएगा जिसमें श्रद्धालु धार्मिक पर्यटन से संबंधित धार्मिक फिल्में देख सकेंगे। 

  • SHO के पिस्टल से चली गोली, महिला घायल

    अलीगढ़ः कोतवाली में एसएचओ की पिस्टल से गोली चल गई। गोली महिला को लगी है, जिससे वह गंभीर घायल हो गई है। महिला को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है, जहां पर चिकित्सक उपचार में लगे हैं। एसएचओ मौके से फरार हो गया है।  पुलिस दरोगा की तलाश में जुट गई है। अलीगढ़ कोतवाली नगर के सीसीटीएनएस कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात एसएचओ मनोज शर्मा की पिस्टल से अचानक गोली चल गई। वहां पर पासपोर्ट की रिपोर्ट लगवाने आई महिला को गोली लगी। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गयाय। एसएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी महिला के उपचार के बारे में की जानकारी करने के लिए मेडिकल पहुंचे। आरोपी एसएचओ मौके से फरार हो गया है। पुलिस टीम फरार एसएचओ की तलाश में जुट गई है।

    लापरवाह एसएचओ मनोज शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराए जाने के आदेश दिए हैं। उपनिरीक्षक मनोज शर्मा उम्र 50 वर्ष (चौकी इंचार्ज भुजपुरा) ने तीन माह पहले 13 अगस्त को अलीगढ़ में जनपद आगरा से आमद कराई थी। अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि थाना कोतवाली नगर के सीसीटीएनएस कार्यालय में पर एसएचओ की पिस्टल से अज्ञात कारण से गोली चली है। गोली पास खड़ी महिला को लगी, जिससे वह घायल हो गई। आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी एसएचओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने आदि वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। 

  • गैरकानूनी रूप से लगे साइलेंसर उतार हरोली पुलिस ने 21हजार जुर्माना वसूला

    बुलेट ता रखिया पटाखे पॉन नूं,
    ऊना/ सुशील पंडित: बढते ध्वनी प्रदूषण को लेकर व कानून की धज्जियां उड़ानें वाले बुलेट चालकों पर नकेल कसने के लिये अब हरोली पुलिस ने कमर कस ली है । हरोली पुलिस ने आम जनता की परेशानी को देखते तथा युवाओं के पटाखा बुलेट की ओर बढते क्रेज को देखते यह निर्णय लिया है कि किसी भी प्रकार से साइलेंसर को पटाखे के रूप मे प्रयोग करने नही दिया जायेगा । हरोली पुलिस ने 6 महीने पहले भी यह अभियान चलाया था जिसका अच्छा खासा संदेश गया था व कई बुलेट के गैर कानूनी पटाखा साइलेंसर उतरवाए गए थे । परंतु कई युवा अभी भी बुलेट में आवाज़ से भरा साइलेंसर लगाकर गावों व शहरों में आम जनता के लिए परेशानी का सबब बन रहे है । हरोली पुलिस थाना प्रभारी सुनील संख्यान ने बताया कि समय समय पर आम जनता को ट्रैफिक नियमों से अवगत करवाया जा रहा है । परंतु अभी भी कई युवा कानून की परवाह किए बिना मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करके बुलेट चला रहा है जिन्हें अब नियमानुसार कानून का पाठ पढ़ाया जायेगा । थाना प्रभारी ने युवाओं से अपील की है कि या तो वह खुद ही पटाखा साइलेंसर निकलवा लें या पुलिस बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त करेगी व साइलेंसर निकलवाकर चालान भी करेगी । इसी कड़ी में आज दो मोटरसाइकिलों के चालान कर 21 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया है। पटाखा साइलेंसर के दुरूपयोग के लिए कम से कम 10,500 रूपये जुर्माने का प्रावधान है ।
  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल का छात्र राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी के लिए चयनित

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी वीरवार को रूद्रा इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बसाल में संपन्न हुई। इस प्रदर्शनी में प्रदेश के तीन जिलों ऊना ,हमीरपुर व बिलासपुर के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।इस प्रदर्शनी में लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया। इस प्रदर्शनी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिला ऊना के 6 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी के लिए हुआ है, जिसमें वशिष्ट पब्लिक स्कूल के कक्षा 11वीं के छात्र प्रत्यूष सैनी का चयन राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी  के लिए हुआ है।इस छात्र ने पौधों के अनुपयोगी भागों को मिलाकर पेंसिल को बनाने की विधि से ग्रीनसिल्ज़ नामक प्रोजेक्ट तैयार किया। यह प्रोजेक्ट शत- प्रतिशत पर्यावरण अनुकूलित है। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने प्रत्यूष सैनी तथा उसके अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
  • इस सांसद की लोकसभा सदस्यता हुई रद्द, विरोध में विपक्ष का वॉक आउट, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को कैश फॉर क्वेरी मामले में लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया है। बता दें कि इस मामले में एथिक्स कमेटी ने आज ही सदन में रिपोर्ट पेश की थी। इस फैसले के विरोध में विपक्षी सदस्यों ने विपक्षी सदस्यों ने वॉक आउट किया। वॉक आउट में मोइत्रा के साथ कांग्रेस संसदीय पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और अन्य विपक्षी नेता शामिल रहे। इसे लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि सदन समिति के निष्कर्षों को स्वीकार करता है कि एक सांसद के तौर पर महुआ मोइत्रा का आचरण अनैतिक और अनुचित था। इसलिए यह उचित नहीं है कि वह सांसद बनी रहें।

    लोकसभा के इस फैसले को लेकर महुआ मोइत्रा की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि अगर मोदी सरकार सोचती है कि मुझे चुप करके वह अडानी मुद्दे से बच सकते हैं तो वह गलत हैं। उन्होंने कहा कि इस कंगारू कोर्ट ने केवल पूरे देश को यह दिखाया है कि अडानी आपके लिए कितने अहम हैं और एक महिला सांसद को प्रताड़ित करने के लिए वह किस हद तक जा सकते हैं। मोइत्रा ने कहा कि एथिक्स पैनल की रिपोर्ट में हर नियम को तोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि मेरी उम्र 49 साल है और मैं अगले 30 साल तक संसद के अंदर और बाहर आपसे लड़ती रहूंगी।

    मोइत्रा ने दावा किया कि एथिकल पैनल अपनी रिपोर्ट में जो भी पाया वह दो लोगों की गवाही पर आधारित है जो एक-दूसरे से अलग हैं। कमेटी मुझे उस बात के लिए सजा दे रही है जो लोकसभा में नियमित और स्वीकार्य है और जिसके लिए प्रोत्साहित किया जाता है। बता दें कि एथिक्स कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में मोइत्रा की सदस्यता रद्द करने और भारत सरकार द्वारा जांच कराने की सिफारिश की थी। रिपोर्ट पेश होने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस पर चर्चा के लिए प्रस्ताव पेश किया था।

  • ਪੰਜਾਬ : Sardar Parkash Singh Badal ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਨ ‘ਤੇ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਭਿੱਖੀਵਿੰਡ : ਸਰਦਾਰ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਨ ਦੀ ਯਾਦ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਜੀ ਜਨਮ ਅਸਥਾਨ ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਨਗਰ ਪਹੂਵਿੰਡ, ਭਿੱਖੀਵਿੰਡ ਵਿਖੇ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ। ਜੋ ਕਿ ਸਦ-ਭਾਵਨਾ ਦਿਵਸ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸੀ। ਇਹ ਸਮਾਗਮ ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਤੇ ਅਕਾਲੀ ਆਗੂ ਵਿਰਸਾ ਸਿੰਘ ਵਲਟੋਹਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ।

    ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਦਾ ਉਦੇਸ਼ ਖ਼ੂਨਦਾਨ ਦੇ ਨੇਕ ਕਾਰਜ਼ ਨੂੰ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਕਰਨਾ ਸੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਅਕਾਲੀ ਆਗੂ ਵਿਰਸਾ ਸਿੰਘ ਵਲਟੋਹਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਲੋਕ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਵਰਗੀ ਸਖਸ਼ੀਅਤਾਂ ਨੂੰ ਯਾਦ ਕਰਦੇ ਹਨ ਜੋ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਮਨਾਂ ਵਿਚ ਵੱਸੇ ਹੋਏ ਹਨ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਈ-ਰਿਕਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ :  ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਚੋੜਾ ਬਾਜ਼ਾਰ ਦੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਲਈ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ ਦਾ ਸਬੱਬ ਬਣੇ ਨਜਾਇਜ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਈ-ਰਿਕਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ ਅੱਜ ਬਾਜ਼ਾਰ ਦੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਥਾਨਕ ਗਿਰਜਾਘਰ ਚੌਂਕ ਵਿਖੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਨਾਂ ਨੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਇਆ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਨਜਾਇਜ਼ ਈ ਰਿਕਸ਼ਿਆਂ ਕਰਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਦੁਕਾਨਾਂ ਤੇ ਗ੍ਰਾਹਕ ਨਹੀਂ ਵੜਦੇ। ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਅਜਿਹੇ ਅਨਸਰਾਂ ਖਿਲਾਫ ਕਾਰਵਾਈ ਤਾਂ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ।

    ਲੇਕਿਨ ਇਹਨਾਂ ਉੱਪਰ ਪੱਕੇ ਤੌਰ ਤੇ ਨੱਥ ਪਾਏ ਜਾਣ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ। ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ ਇੰਨੀ ਵੱਧ ਚੁੱਕੀ ਹੈ ਕਿ ਵਿਆਹ ਦੇ ਸੀਜਨ ਦੌਰਾਨ ਵੀ ਨਜਾਇਜ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਚੱਲਣ ਵਾਲੇ ਈ-ਰਿਕਸ਼ਿਆਂ ਕਾਰਨ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਲੱਗਣ ਵਾਲੀ ਭੀੜ ਕਰਕੇ ਗ੍ਰਾਹਕ ਦੁਕਾਨਾਂ ਤੇ ਨਹੀਂ ਆਉਂਦਾ। ਇਹਨਾਂ ਈ-ਰਿਕਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ।

  • पंजाबः सरकारी स्कूल के कैंपस में आपस में भिड़े स्टूडेंट्स 

    लुधियानाः पीएयू सरकारी स्कूल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां बताया जा रहा हैकि स्कूल के स्टूडेंट्स के बीच झड़प हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक सबसे बड़े सरकारी और नामवर स्कूल पीएयू के छात्र स्कूल के बाहर पीएयू कैंपस में आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि स्टूडेंट्स तेजधार हथियार लेकर स्कूल के बाहर पहुंच गए। जहां तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए स्कूल के प्रिंसिपल ने पीसीआर गश्त बढ़ाने की मांग की है। 

    इतना ही नहीं, पीएयू कैंपस के सिक्योरिटी गार्डों ने बताया कि छात्र अपने साथ तेजधार हथियार लेकर आए थे। जिसका स्कूल प्रिंसिपल ने भी सख्त नोटिस लिया। इस दौरान स्कूल की प्रिंसीपल ने बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर सख्त चेतावनी भी दी गई है। इतना ही नहीं, प्रिंसीपल ने इस मामले को अपने विभाग के ध्यान में भी ला दिया है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਧਰਨਾਕਾਰੀਆਂ ਨੇ SSP ਦੇ ਦਫਤਰ ਦਾ ਮੁੱਖ ਦਰਵਾਜ਼ਾ ਬੰਦ ਕਰ ਕੀਤਾ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇੇੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਟਰੈਵਲ ਏਜੰਟ ਖਿਲਾਫ ਧੋਖਾਦੇਹੀ ਅਤੇ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦਾ ਇਕ ਹੋਰ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਹੋਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ। ਅਤੇ ਪੀੜਤ ਨੂੰ ਵਾਰ-ਵਾਰ ਫੋਨ ਕਰਕੇ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਕੀਤਾ। ਜਿਸ ਦੇ ਰੋਸ਼ ਵਜੋਂ ਪੀੜਤ ਨੇ ਸਬਕਾ ਸੈਨਿਕ ਸਰਬ ਸਾਂਝੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਐੱਸਐੱਸਪੀ ਦਫ਼ਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਧਰਨੇ ਦੌਰਾਨ ਐਸਐਸਪੀ ਦਫ਼ਤਰ ਦਾ ਮੁੱਖ ਦਰਵਾਜ਼ਾ ਵੀ ਬੰਦ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਸਵੇਰੇ 11 ਵਜੇ ਧਰਨਾ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਧਰਨਾਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਨਹੀਂ ਮਿਲਦਾ, ਧਰਨਾ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ। ਸਾਬਕਾ ਫੌਜੀ ਅਤੇ ਸਬਕਾ ਸੈਨਿਕ ਸਰਬ ਸਾਂਝੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਟਾਂਡਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਜੁਲਾਈ 2022 ਵਿੱਚ ਆਪਣੀ ਧੀ ਨੂੰ ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜਣ ਲਈ ਇੱਕ ਟਰੈਵਲ ਏਜੰਟ ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਫਾਈਲ ਦਿੱਤੀ ਸੀ। ਟਰੈਵਲ ਏਜੰਟ ਨੇ ਆਪਣੇ ਕੁਝ ਸਾਥੀ ਸਮੇਤ ਉਹਨਾਂ ਕੋਲ ਪੰਜ-ਪੰਜ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਨਕਦ ਲੈ ਲਏ ਸਨ।

    ਜਦਕਿ 4 ਹੋਰ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਬਦਲੇ ਉਕਤ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਕੁੱਲ 29 ਲੱਖ 70 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਲਏ ਗਏ ਸਨ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਟਰੈਵਲ ਏਜੰਟ ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਾਡੇ ਨਾਲ ਧੋਖਾ ਕਰਕੇ ਭੱਜ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅਸੀਂ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕੀਤੀ। ਜਿਸ ਨੇ ਮਾਰਚ 2023 ‘ਚ ਉਕਤ ਧਾਰਾਂ ਖਿਲਾਫ ਧੋਖਾਧੜੀ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ 23 ਮਾਰਚ ਨੂੰ ਜਦੋਂ ਮੈਂ ਉਪਰੋਕਤ ਮਾਮਲੇ ਸਬੰਧੀ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਆਇਆ ਅਤੇ ਜਦੋਂ ਮੈਂ ਵਾਪਸ ਘਰ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤਾਂ ਡਰਾਈਵਰ ਏਜੈਂਟ ਨੇ ਹਮਲਾ ਕਰਵਾ ਕੇ ਮੈਨੂੰ ਜ਼ਖਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਨੇ ਹਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਤਿਰਲੋਕ: ਸਿੰਘ, ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਫਤਿਹ ਸਿੰਘ ਨਾਮੀ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਖਿਲਾਫ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਹੁਣ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮੁਲਜ਼ਮ ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਨਾ ਤਾਂ ਧੋਖਾਧੜੀ ਦੇ ਕੇਸ ਵਿੱਚ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੇ ਕੇਸ ਵਿੱਚ।

    ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਮਿਲੀਭੁਗਤ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਕੇਸ ਵਿੱਚੋਂ ਬਾਹਰ ਕੱਢ ਰਹੇ ਹਨ, ਜੋ ਸਾਡੇ ਨਾਲ ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਕੁੱਟਮਾਰ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਨਾਮਜ਼ਦ 5 ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰਕੇ ਇਨਸਾਫ਼ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਸਬੰਧੀ ਡੀਐਸਪੀ ਸਿਟੀ ਸੁਖਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਕੇਸ ਨੂੰ ਰੱਦ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਧੋਖਾਧੜੀ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ 3 ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲ ਗਈ ਸੀ। ਜਦੋਂਕਿ ਮੁੱਖ ਮੁਲਜ਼ਮ ਭਗੌੜਾ ਹੈ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਨੂੰ ਭਗੌੜਾ ਐਲਾਨਣ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਹਮਲੇ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਦੂਜੇ ਗਰੁੱਪ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹ ਜਾਂਚ ਵੀ ਕੁਝ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਪੂਰੀ ਹੋ ਜਾਵੇਗੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਕੋਈ ਵੀ ਕੇਸ ਰੱਦ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਕੇਸ ਵਿੱਚੋਂ ਬਾਹਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।