Blog

  • Punjab: नाके पर 2 पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: नाके पर 2 पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः नाकाबंदी के दौरान थाना पुलिस ने एक कार से दो पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार खरड़ में पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोका तो गाड़ी में बैठे दो युवक पुलिस को देखकर गाड़ी छोड़कर भाग गए। जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा कर उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। जब कार की तलाशी ली तो उसमें से एक दो बोर की पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। जो कुलविंदर सिंह नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है। उसके साथी गुरप्रीत की तलाशी ली तो उसके पास से भी तीन जिंदा कारतूस बरामद। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

  • BJP के वरिष्ठ नेता L. K. Advani की फिर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    BJP के वरिष्ठ नेता L. K. Advani की फिर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    नई दिल्लीः भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को रात 9 बजे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें न्यूरो से संबंधित परेशानी है। इस वजह से न्यूरोलॉजी के विशेषज्ञ डॉ. विनीत सूरी के देखरेख में इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बारे में अपोलो अस्पताल ने जानकारी दी है। पिछले महीने 26 जून को भी उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। यूरोलॉजी से संबंधित उन्हें परेशानी थी। यूरोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. अमलेश सेठ उनका इलाज कर रहे थे। उन्हें 27 जून को देर रात छुट्टी मिल गई थी।

    यूरिन में संक्रमण से संबंधित परेशानी के चलते यूरोलाजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अमलेश सेठ के नेतृत्व में उनका इलाज चल रहा था। एम्स से मिली जानकारी के अनुसार 26 जून की रात 10:28 बजे ओल्ड प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया था। यूरोलाजी के डॉक्टर और नर्सिंग कर्मचारी उनके स्वास्थ्य की देखभाल कर रहे थे। लालकृष्ण आडवाणी को 30 मार्च, 2024 को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया। आडवाणी 1942 में स्वयंसेवक के रूप में आरएसएस में शामिल हुए। आडवाणी ने 1980 में पार्टी की स्थापना के बाद से सबसे लंबे समय तक पार्टी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। लगभग तीन दशकों के संसदीय करियर में, लालकृष्ण आडवाणी पहले गृह मंत्री और बाद में अटल बिहारी वाजपेयी (1999-2004) की कैबिनेट में उपप्रधान मंत्री थे।

    लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को सिंध प्रांत (पाकिस्तान) में हुआ था। उन्होंने कराची के सेंट पैट्रिक्स स्कूल से पढ़ाई की है। 1942 में उन्होंने भारत छोडो आंदोलन के दौरान गिडूमल नेशनल कॉलेज में दाखिला लिया। इसके बाद उन्होंने 1944 में कराची के मॉडल हाई स्कूल में बतौर शिक्षक नौकरी की। आडवाणी जब महज 14 साल के थे, उन्होंने अपना जीवन देश के नाम कर दिया। हालांकि, 1947 में देश का बंटवारा होने के बाद आडवाणी के परिवार को अपना घर छोड़कर भारत आना पड़ा। उन्होंने मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से लॉ में स्नातक किया। इस दौरान वह संघ से भी जुड़े रहे। किशन चंद आडवाणी के घर जन्मे लालकृष्ण आडवाणी ने 25 फरवरी 1965 को कमला आडवाणी से शादी की। बता दें कि उनके दो बच्चें हैं, जिनका नाम प्रतिभा और जयंत हैं।

  • Punjab: लोगों ने किया National Highway जाम, लोग हुए परेशान, देखें Live

    Punjab: लोगों ने किया National Highway जाम, लोग हुए परेशान, देखें Live

    गुरदासपुरः जिले में गांव वासियों द्वारा बटाला में नेशनल हाईवे जाम कर दिया गया। इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं भी पहुंची है और हाईवे पर दरियां बिछाकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया गया। गांव वासियों का कहना है कि उनके श्मशानघाट को पुरानी जगह से हटाने का काम किया जा रहा है। जिसके चलते गांव वासियों में रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देर रात श्मशानघाट पर कब्जा करने की कोशिश की गई थी। जिसको लेकर आज गांव वासियों में भारी रोष पाया जा रहा है।

    वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस द्वारा धरने को हटवाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन लोगों का कहना है कि गांव की सरपंच को मौके पर बुलाया जाए और इस मामले में बात की जाए। गांव वासियों ने इस मामले में पर्चा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक पर्चा दर्ज नहीं किया गया, तब तक वह धरना जारी रहेगा। वहीं गांव वासियों द्वारा नेशनल हाईवे जाम किए जाने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान कई किलोमीटर दूर तक गाड़ियों की लंबी लाइने लग गई है।

  • Punjab: Birthday Party से वापिस आए दो युवकों ने की फायिरंग, देखें वीडियो

    Punjab: Birthday Party से वापिस आए दो युवकों ने की फायिरंग, देखें वीडियो

    खरड़ः शहर के अंतर्गत देसू माजरा में अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी से घर लौट रहे दो युवकों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। थार गाड़ी में सवार दो युवकों की फायरिंग करने की घटना की सूचना 112 नंबर पर कॉल पुलिस को दी गई।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सारी घटना की जानकारी ली ओर उसके बाद थार गाड़ी का नंबर ट्रेस करके कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्यार कर लिया। आरोपियों के नाम जसप्रीत सिंह और मनप्रीत सिंह बताए जा रहे हैं। यह आरपी खरड़ इलाके के रहने वाले हैं।

    प्रारंभिक पूछताछ में एएसआई केवल कृष्ण ने बताया कि युवकों ने यह फायरिंग फुकरपुणे में आकर की थी। वह अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौटे थे। मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि पिस्तौल और गाड़ी दोनों बरामद कर ली गई हैं। इस घटना में इस्तेमाल हुआ पिस्टल लाइसेंसी बताया जा रहा है।

  • BJP  के नए अध्यक्ष की रेस में ये 2 चेहरे सबसे आगे

    BJP के नए अध्यक्ष की रेस में ये 2 चेहरे सबसे आगे

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को उम्मीद से कम सीटें मिली। पार्टी ने इस चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतने का टारगेट रखा था। लेकिन पार्टी को 240 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। पार्टी को बंगाल, यूपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। हालांकि तेलंगाना और उड़ीसा में बीजेपी को भारी वोट मिले। इसी की बदौलत पार्टी 240 तक पहुंच पाई। बंगाल में पार्टी ने पोलराइजेशन की राजनीति की लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। पार्टी बंगाल में सीएए और एनआरसी को लेकर जो माहौल बना उसका फायदा नहीं उठा पाई। बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं। पार्टी को 2019 के लोकसभा चुनाव में 18 सीटों पर जीत मिली थी। यह पार्टी का अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। 2014 के चुनाव में पार्टी को मात्र 2 सीटें मिली थीं। पार्टी ने 2 से लेकर 18 तक सफर मात्र 5 वर्षों में तय किया। इस दौरान पार्टी के अध्यक्ष थे दिलीप घोष। 2014 के बाद से पार्टी में टीएमसी के कई नेता शामिल हुए। ऐसे में अब यहां पार्टी दो खेमों में बंट गई है। एक तो टीएमसी से आने वाले नेताओं वाला खेमा है जिसकी अगुवाई शुभेंदु अधिकारी कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बीजेपी के नेताओं का नेतृत्व दिलीप घोष कर रहे हैं। दोनों नेताओं में अनबन है आपस में नहीं बनती। बीजेपी ने 2021 में सुकांत मजूमदार को पार्टी का अध्यक्ष बनाया। लेकिन 2024 के चुनाव में पार्टी को मात्र 12 सीटों पर संतोष करना पड़ा। इस चुनाव में पार्टी ने सीएए और एनआरसी को बड़ा मुद्दा बनाया था लेकिन हिंदू वोटर्स का धुवीकरण करने में बीजेपी सफल नहीं हो पाई। उल्टे मुस्लिम वोटर्स जो घर से नहीं निकलते थे उनको भी वोट करने के लिए निकलना पड़ा। उनके मन में डर था कि एनआरसी के प्रावधानों से उन्हें देश से बाहर निकाल दिया जाएगा। उधर बहुसंख्यक आबादी बीजेपी पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए घरों से नहीं निकली। इसका नुकसान भी पार्टी को हुआ। जिन क्षेत्रों में पार्टी का जनाधार बढ़ा था वहां पर भी कार्यकर्ता पार्टी से दूर हो गए।

    कौन बनेगा अगला अध्यक्ष?

    दिलीप घोष: लोकसभा चुनाव में लचर प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी एक बार फिर दिलीप घोष को अध्यक्ष बना सकती है। उनके अध्यक्ष बनने की एक संभावना यह भी है क्योंकि वे आरएसएस के करीबी है। पहले भी उन्हें आरएसएस के करीबी होने का इनाम मिला था। लेकिन वह दौर अलग था। तब पार्टी प्रदेश में जमीन तलाश रही थी लेकिन इस बार जमीन को बचाने का समय है। वहीं संघ के नेताओं के साथ बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व अपने आप को असहज महसूस करता है। ऐसे में यह आरएसएस की छवि वाले पूर्व अध्यक्ष मोदी-शाह की रणनीति में कैसे सेट हो पाएंगे यह देखने वाली बात होगी। इस बार पार्टी ने उनको मेदिनीपुर की बजाय बर्धमान-दुर्गापुर से लड़ाया और वे चुनाव हार गए। उनको कीर्ति आजाद ने 1 लाख के अधिक अतंर से पराजित किया। जगन्नाथ सरकार: बीजेपी मतुआ समुदाय से आने वाले जगन्नाथ सरकार को भी अध्यक्ष बना सकती है। बीजेपी के सीएए लागू करने पर सबसे ज्यादा फायदा मतुआ समुदाय को हुआ था। ऐसे में पार्टी की कोशिश है कि वे 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इस समुदाय को लामबंद कर सके। दिलीप घोष की तरह जगन्नाथ सरकार भी संघ के कार्यकर्ता रह चुके हैं। भाजपा के अध्यक्ष रहते हुए भी उन्होंने पार्टी को मजबूत किया था। मतुआ समुदाय प्रदेश का बड़ा वोट बैंक है। पार्टी की कोशिश है कि 2026 के चुनाव से पहले प्रदेश के 23 प्रतिशत एससी वोटर्स को अपने पाले में करना। जगन्नाथ भी फिलहाल रानाघाट से सांसद हैं। ज्योतिर्मय सिंह महतो: एसटी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले ज्योतिर्मय सिंह पुरुलिया लोकसभा सीट से जीतकर संसद पहुंचे। महतो कुर्मी बहुल समुदाय से आते हैं। इस समुदाय का बिष्णुपुर, मदिनीपुर, पुरुलिया और झारग्राम जैसी सीटों पर प्रभाव ज्यादा है। वहीं ये भी आरएसएस की पृष्ठभूमि से आते हैं और युवाओं में सबसे अधिक लोकप्रिय है।
  • T-20 World Cup जीतने के बाद वतन लौटी Team India, हुआ जोरदार स्वागत, देखें वीडियो

    T-20 World Cup जीतने के बाद वतन लौटी Team India, हुआ जोरदार स्वागत, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः टीम इंडिया बारबाडोस से भारत लौट आई है। 29 जून को पुरुष टी20 विश्व कप जीतने वाली विजयी टीम गुरुवार सुबह नई दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पहुंची। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने शनिवार को केंसिंग्टन ओवल में रोमांचक फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप जीता। लेकिन तूफान बेरिल के कारण उनकी घर वापसी में देरी हुई। बीसीसीआई ने टीम के लिए एक विशेष चार्टर्ड एयर इंडिया फ्लाइट की व्यवस्था की। बोइंग 777 फ्लाइट नेवार्क, न्यू जर्सी से बुधवार तड़के ब्रिजटाउन के ग्रांटली एडम्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची।

    इसके बाद विशेष विमान स्थानीय समयानुसार सुबह 4:50 बजे ब्रिजटाउन से रवाना हुआ, जिसमें भारतीय टीम के सहयोगी कर्मचारी, खिलाड़ियों के परिवार, बीसीसीआई के अधिकारी और 22 यात्रा करने वाले मीडियाकर्मी भी थे। नई दिल्ली में उतरने के बाद, टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम आईटीसी मौर्य होटल के लिए रवाना हुई और फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगी।

    विजेता भारतीय टीम दोपहर 2 बजे नई दिल्ली से उड़ान भरने के बाद शाम 4 बजे मुंबई पहुंचेगी। मुंबई में, विजयी टीम नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनपीसीए) से ओपन बस में सवार होगी और शाम 5 बजे से 7 बजे तक विजय परेड में शामिल होगी। विजय परेड मरीन ड्राइव से होकर वानखेड़े स्टेडियम में समाप्त होगी। इस दौरान प्रशंसकों को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक देखने को मिलेगी। इसके बाद शाम 7 से 7:30 बजे तक वानखेड़े स्टेडियम में विजयी भारतीय टीम के सम्मान में एक छोटा सा समारोह आयोजित किया जाएगा, फिर खिलाड़ी होटल चले जाएंगे।

     

  • Punjab: Car में बिठाकर व्यक्ति को किया अगवा, तोड़ी टांगे, देखें वीडियो

    Punjab: Car में बिठाकर व्यक्ति को किया अगवा, तोड़ी टांगे, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में देर रात कुछ व्यक्तियों ने नौजवान को जबरन कार में बिठाकर उसका अपहरण दूसरी जगह ले गए। पीड़ित का कहना है कि वहीं दूसरी जगह लेकर उस पर कापे से हमला किया गया और इस हमलें में हमलावारों ने उसकी टांगें तोड़ दी गई। जिसके बाद उसे गंभीर घायल करके फरार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक जख्मी हालत में उसके भाई तथा दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहीं पीड़ित युवक हरमीत सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि वह मोटरसाइकिल पर घर जा रहा था।

    इस दौरान रास्ते में नेस्ले के पास मुझे जबरन कार में बिठाकर मंडी में लेकर गए, जहां उन्होंने मेरे साथ बहुत बुरी तरह मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि हमालावार काफी संख्या में थे, लेकिन उनमें से 5-6 लोगों को मैं पहचानता हूं। पीड़ित ने कहा कि मेरी उनसे कोई पुरानी रंजिश नहीं है सिर्फ उनका नाम सुना है।

    वहीं सरकारी अस्पताल इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर गाबा ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारे पास गंभीर जख्मी हरमीत सिंह नाम के नौजवान को लेकर आए हैं। इसका अभी इलाज चल रहा है। उसकी दोनों टांगों में गंभीर चोटे हैं। उन्होंने कहाकि घटना संबंधी पुलिस को जानकारी दे दी गई है।

    वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी सुखजिंदर सिंह जानकारी देते हुए कहा कि हरमीत सिंह वासी गुरु रामदास नगर के साथ कुछ व्यक्तियों ने मार पीट कर गंभीर जख्मी करने की हमें सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि हम मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। हमारी कई टीमें उनको पकड़ने में लगी हुई है।

  • Punjab: दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला अस्थाई मार्ग भी बरसात से बंद, देखें वीडियो

    Punjab: दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला अस्थाई मार्ग भी बरसात से बंद, देखें वीडियो

    आनंदपुर साहिबः दर्जनों गांवों को आपस में जोड़ने वाले उपमंडल नंगल के गांव एलग्रां में स्वां नदी पर बने पुल को अवाजाही के लिए बंद किए लगभग 6 महीनों का समय हो चुका है और इसी पुल से थोड़ी दूर बनाया अस्थाई मार्ग भी बरसात के कारण बंद हो चुका है। जिससे क्षेत्र वासियों की समस्या और बढ़ गई है।

    उधर, नेशनल ग्रीन ट्रब्यूनल ने सरकार व प्रशानिक अधिकारियों को सख्त आदेश जारी किए है कि दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला एलग्रां गांव से होकर गुजर रही स्वां नदी पर बना पुल आखिर बंद क्यों है। इसकी रिपोर्ट 28 अगस्त से पहले रिपोर्ट तैयार कर भेजी जाए। इन आदेशों के तहत पंजाब सरकार व प्रशानिक अधिकारियों की टीम गांव एलग्रां में इस पुल पर पहुंची और ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त कर एक रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की। हालांकि जब पत्रकारों की टीम द्वारा मौके का जायजा लेने पहुंचे अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया तो अधिकारियों ने साफ किया कि वह इस बारे में कोई बात करने नहीं आए।

  • Jalandhar: Sheetal Angural ने Challenge किया स्वीकार, आज दोपहर इस चौंक पर CM Maan का करेंगे इंतजार, देखें वीडियो

    Jalandhar: Sheetal Angural ने Challenge किया स्वीकार, आज दोपहर इस चौंक पर CM Maan का करेंगे इंतजार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में होने वालेे उप चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। वहीं बीते दिन अवतार नगर में सीएम मान ने मोहिंदर भगत के हक में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने शीतल अंगुराल द्वारा लगाए गए आरोपों पर 5 जुलाई तक के इंतजार का जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि वह 5 जुलाई तक क्यों इंतजार कर रहा है, वह आज ही उनके सामने इस मुद्दे पर बात करें। वहीं देर रात शीतल अंगुराल सोशल मीडिया पर लाइव हुआ और सीएम मान के चैलेंज को स्वीकार किया। इस दौरान शीतल अंगुराल ने कहा कि वह कैपेंन से फ्री होकर अब घर आया तो उसे पता चला कि सीएम मान इस मुद्दे पर बात करने के लिए तैयार है।

    जिसके बात बीते दिन सीएम मान के चैलेंज को भाजपा उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने स्वीकार कर लिया है। शीतल अंगुराल ने कहा कि वह आज आम आदमी पार्टी के नेताओं के काले कारनामों की पोल जनता के बीच में खोलेंगे। इस दौरान शीतल अंगुराल ने कहा कि 4 जुलाई दिन वीरवार को दोपहर 2:00 बजे बाबू जगजीवन राम चौक में मौजूद होंगे और सभी एविडेंस और ऑडियो साथ लेकर आएंगे। शीतल ने दावा किया है कि अगर उस एविडेंस में आप के परिवार, आप के विधायकों और दीपक बाली का जिकर ना हो तो मेरे खिलाफ कार्रवाई कर देना, नहीं तो नैतिक आधार पर आप अपने पद से इस्तीफा देकर जाना।

  • Punjab: रोजी रोटी कमाने विदेश गए पंजाबी युवक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab: रोजी रोटी कमाने विदेश गए पंजाबी युवक की मौत, देखें वीडियो

    तरनतारनः पंजाब से रोजी-रोटी कमाने के लिए विदेश गए पंजाबी युवक की मौत की खबर सामने आई है। ताजा मामला तरनतारन जिले के किरतोवाल गांव का है। जहां 33 साल के युवक जसबीर सिंह की सिंगापुर में मौत हो गई। उनकी पत्नी और 2 बच्चे गांव किरतोवाल में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं।

    मृतक जसबीर सिंह के परिवार ने कहा कि जसबीर सिंगापुर गया था। जहां एक व्यक्ति ने उसे नहर में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार के अनुसाल आरोपी को वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। परिवार ने सरकार से वित्तीय सहायता की मांग की है।