Blog

  • Bank  में नौकरी पाने का अच्छा मौका, नहीं देनी होगी परीक्षा

    Bank में नौकरी पाने का अच्छा मौका, नहीं देनी होगी परीक्षा

    बिजनेसः बैंक में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है।आईडीबीआई बैंक ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी निकाली है। उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

    आईडीबीआई बैंक के इस भर्ती के माध्यम से कुल 6 पदों पर बहाली की जाने वाली है। अगर आप भी बैंक में नौकरी पाना चाहते हैं, तो 03 जुलाई तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

    आईडीबीआई बैंक के इन पदों के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उनके पास एलोपैथिक चिकित्सा प्रणाली में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा अनुमोदित किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से एमबीबीएस/एमडी की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयुसीमा 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। तभी वे आवेदन करने के लिए योग्य माने जाएंगे।

  • Jalandhar: नामाकंन भरने के बाद शीतल अंगुराल ने आप पार्टी पर साधा निशाना, देखें Live

    Jalandhar: नामाकंन भरने के बाद शीतल अंगुराल ने आप पार्टी पर साधा निशाना, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इससे पहले शीतल अंगुराल ने बस्ती क्षेत्र से भव्य रोड शो निकाला। जिसके बाद उन्होंने मीडिया  के साथ बातचीत करते हुए आप पार्टी पर जमकर निशाना साधा। शीतल ने कहाकि जब वह आप पार्टी में रहकर विधानसभा में बात करता था तो दिल्ली  की ताकतें, छत्तीसगढ़ की ताकते उन्हें रोकती थी। शीतल ने कहा कि विधानसभा में जाने के लिए लोग उन्हें भेजते है। ऐसे में उन्होंने कहा कि वह जल्द इस चुनाव में जीत हासिल करके विधानसभा में लोगों की आवाज उठाएगा। शीतल ने कहाकि पहले वह गलत हाथों में लगा था, लेकिन अब वह सही पार्टी की हाथों में आ गया है। शीतल ने मोहिंदर भगत पर निशाना साधते हुए कहा कि जालंधर के लोगों ने उन्हें 2 बार नकारा है, लेकिन अब वह फिर से चुनाव लड़ने जा रहे है।

    शीतल ने कहाकि यह वह लोग है जो सियालकोट से साईकिल पर आए और आज अरबपति बन गए। शीतल ने कहा कि आज आम जनता के कार्यकर्ता को टिकट नहीं दी गई, बल्कि अरबपति नेता को दी गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर किसी महिला को आप पार्टी ने 1000 रुपए दिए तो लोग उन्हें वोट जरूर दे देना। शीतल ने कहा कि 43 हजार नौकरियों में से एक भी नौकरी दी है वह उन्हें कागज दिखा दे। शीतल ने कहा कि सुशील रिंकू और उन्होंने इसी के चलते आप पार्टी से इस्तीफा दिया है क्योंकि उन्होंने 26 महीनों को कोई काम नहीं किए। वहीं सुशील रिंकू ने कहा कि भाजपा ने आज शीतल को टिकट देकर मैदान में उतार दिया है। उन्होंने कहा कि इस नामाकंन के दौरान लोगों ने भरपूर सहयोग दिया। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार सुरिंदर कौर को मैदान में उतारने पर कहा कि उनका मुकाबला कांग्रेस के साथ नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज दीवा लेकर उम्मीदवार को तलाशने के लिए निकली है। जिसके बाद उन्होंने सुरिंदर कौर को टिकट दी है। 

  • Malaysia जा रहे Plane में लगी आग, हुई Emergency लैंडिंग, देखें वीडियो

    Malaysia जा रहे Plane में लगी आग, हुई Emergency लैंडिंग, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: हैदराबाद एयरपोर्ट पर आज एक प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वीरवार सुबह करीब पौने एक बजे हुई इमरजेंसी लैंडिंग से बड़ा हादसा होने से बच गया। लैंडिंग इसलिए कराई गई, क्योंकि प्लेन के इंजन में भीषण आग लग गई थी, जिसका वीडियो भी सामने आया है। पायलट ने ATC अधिकारियों से मदद मांगते हुए इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी, जिसके बाद तुरंत प्रभाव से एक्शन लेकर हैदराबाद एयरपोर्ट के अधिकारियों ने रनवे पर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों को तैनात होने के आदेश दिए। फिर जहाज की लैंडिंग होते ही इंजन में लगी आग बुझाई गई। जहाज में सवार पैसेंजरों और क्रू मेंबर्स समेत सभी 138 लोग सुरक्षित हैं। जहाज के इंजन की मरम्मत के प्रयास जारी हैं।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मलेशिया एयरलाइंस के MH-199 प्लेन ने गुरुवार सुबह करीब साढ़े उड़ान भरी थी और मलेशिया के कुआलाम्पुर से लैंडिंग होनी थी, लेकिन टेकऑफ होने के 14 मिनट बाद ही जहाज के इंजन में आग भड़क गई। टेक्निकल फॉल्ट के कारण आग भड़की थी। प्लेन में करीब 138 लोग थे, इसलिए पायलट ने जान को खतरा देखते हुए रास्ते में हैदराबाद एयरपोर्ट अधिकारियों से मदद मांगी।

    ATC अधिकारियों ने तुरंत पायलट से संपर्क करके जहाज की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। इस दौरान किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए एयरपोर्ट के रनवे पर दल-बल मौजूद रहा। जब जहाज लैंड हो रहा था तो उसके इंजन से चिंगारियां निकल रही थीं, जिसका वीडियो बनाया। वहीं सभी यात्रियों का मेडिकल चेकअप भी किया गया। बता दें कि बीते दिन उत्तराखंड के ऋषिकेश में भी हेलीपैड पर 4 हेलीकॉप्टरों की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। एक हेलीकॉप्टर में उत्तर प्रदेश के मंत्री थे, जिन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया था। यात्रियों को मौसम साफ होने के बाद उनके गंतव्य की ओर भेज दिया गया। उत्तर प्रदेश के मंत्री सड़क मार्ग से अपने प्रदेश गए, लेकिन इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान अफसरों के हाथ-पैर फूले रहे, क्योंकि मौसम काफी खराब था और भारी बारिश भी हो रही थी।

  • Punjab: महंगाई की मार, सब्जियों के दामों में हुई बढ़ोतरी, देखें वीडियो

    Punjab: महंगाई की मार, सब्जियों के दामों में हुई बढ़ोतरी, देखें वीडियो

    लुधियानाः आम लोगों को भीषण गर्मी के साथ-साथा आम जनता को महंगाई की मार भी झेलनी जून का महीना आ जाने के बाद भी मानसून ने अभी तक दस्तक नहीं दी है। मानसून में देरी के कारण सब्जियों के दामों में भी भारी इजाफा हुआ है। बीते कुछ हफ्तों से टमाटर, प्याज और आलू की कीमतों में 20 से 50 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जिसके आम लोगों की रसोई जा बजट बिगाड़ दिया है। 

    बीती रात हुई बारिश से लोगों जहां गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है, वहीं सब्जियों के दामों में भी बढ़ोतरी देखी गई है। लुधियाना की सब्जी मंडी में जहां लोग सब्जियां खरीदते नजर आए, वहीं उन्होंने कहा कि सब्ज़ियों के दामों में काफी बढ़ोतरी हुई है। सब्ज़ियों के दामों में दो गुणा इज़ाफा देखा गया है जिसका असर सीधे तोर पर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है।  

  • 317 श्रद्धालुओं को पाकिस्तान जाने का वीजा मिला, देखें वीडियो

    317 श्रद्धालुओं को पाकिस्तान जाने का वीजा मिला, देखें वीडियो

    अमृतसरः महाराजा रणजीत सिंह की बरसी मौके पर पाकिस्तान भेजे जाने वाले जत्थे में से 317 तीर्थयात्रियों को वीजा मिला है। यह जत्था 21 जून को पाकिस्तान के लिए रवाना होगा। इस संबंधी शिरोमणि कमेटी के यात्रा शाखा प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि 340 श्रद्धालुओं का पाकिस्तान में स्थित गुरुधामों के दर्शन के लिए वीजे भेजे थे। उनमें से सिर्फ 317 तीर्थयात्रियों का ही वीजा मंजूर हुआ है। 

    उन्होंने कहा कि दिल्ली स्थित पाकिस्तान दूतावास ने 23 तीर्थयात्रियों के नाम काट दिए हैं। यह जुलूस 21 जून को शिरोमणि कमेटी कार्यालय से रवाना किया जाएगा, जो 30 जून को वापस आएगा। उन्होंने बताया कि महाराजा रणजीत सिंह की बरसी संबंधी गुरुद्वारा श्री डेरा साहिब लाहौर में धार्मिक समागम आयोजित होगा। इस दौरान श्रद्धालुओं से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान में गुरुधामों के दर्शनों के लिए काफी उत्साहित है। 

  • स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगियों को लगी आग, देखें वीडियो

    स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगियों को लगी आग, देखें वीडियो

    तेलंगाना: हैदराबाद के तेलगाना से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सिंकदराबाद में खड़ी ट्रेन की 2 बोगियो को आग लग गई। बताया जा रहा है कि रेल निलयम के पास रेलवे ओवरब्रिज पर एक ट्रेन के 2 डिब्बों में आग लग गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डी.मोहन राव, फायर स्टेशन अधिकारी, सिकंदराबाद ने कहा, कि उन्हें 10:50 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इस दौरान पेंट्री डिब्बे और एक AC कोच में आग लगी थी। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और ना ही  किसी को चोट नहीं आई है।

  • Punjab : नशे की ओवरडोज से व्यक्ति की मौ’त

    Punjab : नशे की ओवरडोज से व्यक्ति की मौ’त

    तरनतारन : पंजाब में आए दिन नशे से मौते के मामले सामने आते रहते है। राज्य में नशे की लत से युवाओं की मौत के मामलों में बढ़ौतरी हो रही है। ताजा मामला तरनतारन के थाना झबाल के गांव कोट सिवियां से सामने आया है, जहां नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई है।

    मृतक की पहचान हरजीत सिंह के तौर पर हुई है। मृतक की मां ने बेटे की मौत के बाद सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार के दावों के बावजूद इलाके में खुलेआम नशा बिक रहा है। हालांकि उन्होंने पुलिस को सूचित किया। लेकिन पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और आखिरकार उनका बेटा नशे का शिकार हो गया। 

    उन्होंने कहा कि पहले उनके बड़े बेटे की कैंसर से मौत हो गई थी और अब हरजीत की मौत से उनका घर खाली हो गया है। मृतक की मां और ग्रामीणों ने नशे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

  • एक्मे फिनट्रेड का IPO पहले दिन 3.07 गुना सब्सक्राइब हुआ

    एक्मे फिनट्रेड का IPO पहले दिन 3.07 गुना सब्सक्राइब हुआ

    बिजनेसः एक्मे फिनट्रेड इंडिया लिमिटेड और DEE डेवलपमेंट इंजीनियर्स लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO का दूसरा दिन है। पहले दिन एक्मे फिनट्रेड इंडिया लिमिटेड का IPO टोटल 3.07 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल कैटेगरी में यह इश्यू 4.28 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) में 0.02 और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 5.18 गुना सब्सक्राइब हुआ।

    वहीं, DEE डेवलपमेंट इंजीनियर्स लिमिटेड का IPO पहले दिन टोटल 2.66 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल कैटेगरी में यह इश्यू 2.87 गुना, QIB में 0.03 और NII कैटगरी में 5.54 गुना सब्सक्राइब हुआ। दोनों IPO के लिए रिटेल निवेशक कल यानी 21 जून तक बिडिंग कर सकते हैं। 26 जून को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में दोनों कंपनियों के शेयर लिस्ट होंगे।

    कल ओपन होगा स्टेनली लाइफस्टाइल्स का IPO

    स्टेनली लाइफस्टाइल्स लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए कल यानी 21 जून को ओपन होगा। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 25 जून तक बोली लगा सकेंगे। 28 जून को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।

  • Jalandhar: लोगों से पैसे इकट्ठे करके नामाकंन भरने पहुंचा Neetu Shatran Wala, देखें Live

    Jalandhar: लोगों से पैसे इकट्ठे करके नामाकंन भरने पहुंचा Neetu Shatran Wala, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में होने वाले उप चुनाव को लेकर एक बार फिर से मैदान में नीटू शटरां वाला आ गया है। हालांकि नीटू ने लोकसभा चुनाव के बाद ऐलान किया था कि वह अब कभी चुनाव नहीं लड़ेगा। लेकिन आज शीतल अंगुराल के बाद नीटू शटरां वाला भी नामाकंन भरने के लिए दफ्तर पहुंच गया है। मीडिया से बातचीत करते हुए नीटू ने कहाकि लोग उनके घर आए और उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए दोबारा प्रोत्साहित किया। इस चुनाव में नामाकंन भरने के लिए लोगों ने उन्हें पैसे दिए है। वहीं दफ्तर के बाहर खड़े भाजपा नेता सुशील रिंकू ने भी नीटू के एक हजार रुपए दिए। 

    बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान नीटू ने कहा था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगा और उसने सासंद चरणजीत सिंह चन्नी को समर्थन देने का ऐलान किया था। लेकिन अब विधानसभा के उपचुनाव को लेकर एक बार फिर से नीटू ने चुनाव लड़ने का मन बना लिया है और वह अकेला ही नामाकंन भरने के दफ्तर पहुंच गया है। वीडियो में देखा जा सकता है सुशील रिंकू से पैसे मिलने के बाद नीटू उनके पांव छू रहा है उसके बाद नीटू मनोरंजन कालिया के भी पांव छू रहा है। 

  • Jalandhar: निगम सुपरीडैंट Bhupinder Singh Timmy का आज होगा अतिंम संस्कार 

    Jalandhar: निगम सुपरीडैंट Bhupinder Singh Timmy का आज होगा अतिंम संस्कार 

    जालंधर, ENS: निगम सुपरीडैंट भुपिंदर सिंह टिम्मी का बीते दिन हार्ट अटैक के कारण देहांत हो गया था। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज 20 जून 2024 माडल टाऊन शमशानघाट में दोपहर 3 बजे किया जाएगा। टिम्मी के देहांत की खबर मिलते ही कल ज्योति नगर आवास में दिन भर उनके चाहने वालों का तांता लगा रहा। तमाम राजनैतिक पार्टियों के नेता तथा निगम कमिशनर ने उनके देहांत पर गहरा शौक प्रगट किया है।