Blog

  • पंजाब से बड़ी ख़बरः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू कल होंगे जेल से रिहा!

    पंजाब से बड़ी ख़बरः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू कल होंगे जेल से रिहा!

    पटियालाः क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू को 1 अप्रैल को पटियाला सेंट्रल जेल से रिहा किया जाएगा। उनके अच्छे आचरण के लिए जेल विभाग समय से पहले रिहा कर देगा। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से रोड रेज मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद से सिद्धू पिछले साल 20 मई से जेल में हैं। अपने अच्छे आचरण के लिए सिद्धू को शीर्ष अदालत द्वारा दी गई एक साल की सजा में 45 दिन की छूट मिलेगी। जेल से उनकी निर्धारित रिहाई 16 मई को थी। एक जेल अधिकारी ने कहा, “पंजाब जेल नियमों के अनुसार, जेल में बंद दोषी उसके अच्छे आचरण के लिए उसे हर महीने 5 दिन की छूट मिलती है। इस तरह सिद्धू 45 दिनों की छूट के हकदार हैं, जो उनकी जल्द रिहाई का मार्ग प्रशस्त करता है। इस प्रकार वह 1 अप्रैल को रिहाई के लिए पात्र होंगे।”

    जेल अधिकारी ने कहा कि हर जेल का यह कर्तव्य है कि जेल में बिताए गए कैदी के अच्छे आचरण की वजह से उसकी सजा में से हर महीने पांच दिन की कटौती की जाए, जब तक कि वह किसी जघन्य अपराध में दोषी नहीं ठहराया जाता है। जेल अधिकारी पंजाब जेल नियमों का पालन करने के लिए बाध्य हैं, और ऐसा कोई प्राधिकरण नहीं है जो एक अच्छे व्यवहार वाले दोषी को इस तरह की राहत देने से इनकार कर सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने 19 मई 2022 को सिद्धू को एक साल की सजा सुनाई थी। 20 मई को सिद्धू ने पटियाला कोर्ट में सरेंडर किया था। सिद्धू का एक वर्ष 19 मई, 2023 को पूरा हो रहा है। सजा माफ करना संबंधित जेल सुपरिटेंडेंट का भी अधिकार होता है।

    वो अच्छे आचरण वाले कैदी को सजा में एक माह की रियायत दे सकता है। सिद्धू ने एक साल में न कोई पैरोल ली और न ही कोई छुट्टी। 40 दिन की रियायत का लाभ उन्हें नियमानुसार मिल सकता है। इसके चलते सिद्धू की रिहाई 9 अप्रैल के आसपास हो सकती है। पंजाब सरकार बैसाखी पर्व पर कैदियों की रिहाई की सूची बना रही है, जिसमें 26 जनवरी को रिहा करने के लिए बनी प्रस्तावित सूची में शामिल अधिकतर कैदियों के नाम शामिल हैं। सिद्धू पटियाला जेल में क्लर्क के रूप में काम कर रहे हैं और इस दौरान उनका आचरण भी अच्छा रहा है।


    पिछले सप्ताह नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने दावा किया था कि सिद्धू की रिहाई एक अप्रैल को हो सकती है। नवजोत कौर सिद्धू ने अपने पति को मुखातिब हो ट्विटर पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर स्टेज-2 है। उन्होंने लिखा था कि हर दिन बाहर रहकर आपकी रिहाई का इंतजार करना बेहद कष्टदायक है। हमेशा की तरह आपके दर्द को दूर करने की कोशिश में हूं। बार-बार आपको न्याय से वंचित देखकर आपका इंतजार कर रही हूं। सच बहुत शक्तिशाली होता है, लेकिन परीक्षा बार-बार होती है। कलयुग। माफ करना, अब आपका इंतजार नहीं कर सकती, क्योंकि खतरनाक कैंसर स्टेज 2 पर है। इसके लिए किसी को दोष नहीं दिया जा सकता है, क्योंकि यह भगवान की मर्जी है।

  • 10वीं का रिजल्ट घोषित, 81% छात्र हुए पास

    10वीं का रिजल्ट घोषित, 81% छात्र हुए पास

    बिहारः विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के परिणाम आज जारी कर दिए गए। इस बार 10वीं परीक्षा में कुल 81.04 फीसदी छात्र पास हुए हैं। परिणाम अभी वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं। जल्द ही आप रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के परिणाम 31 मार्च 2023 को दोपहर बाद करीब 01:15 बजे घोषित किए जाएंगे। बिहार बोर्ड कक्षा 10 के रिजल्ट समिति की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com पर जारी किए गए। 

    बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा इस साल 14 फरवरी 2023 से 22 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी। मैट्रिक परीक्षा 2023 में कुल 16 लाख छात्रों ने भाग लिया था जिनके परीक्षा परिणम आज जारी किए जा रहे हैं। मैट्रिक रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में कुल 10 लाख छात्र यानी 83.7 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। यह सफलता प्रतिशत 12वीं आर्ट्स, 12वीं साइंस और 12वीं कॉमर्स तीनों संकाय का मिलाकर है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਭੇਦਭਰੇ ਹਾਲਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਮਿਲੀ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਲਾਸ਼, ਪੁਲਿਸ ਕਰ ਰਹੀ ਜਾਂਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਭੇਦਭਰੇ ਹਾਲਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਮਿਲੀ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਲਾਸ਼, ਪੁਲਿਸ ਕਰ ਰਹੀ ਜਾਂਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਜਲੰਧਰ ਬਾਈਪਾਸ ਅਰਮਾਨ ਪੈਲੇਸ ਨਜ਼ਦੀਕ ਨਿਰਮਾਣ ਅਧੀਨ ਇਮਾਰਤ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ 35 ਸਾਲਾਂ ਸ਼ਾਦੀਸੁਦਾ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਭੇਦਭਰੇ ਹਲਾਤ ‘ਚ ਲਾਸ਼ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਡੀਐਸਪੀ ਸਿਟੀ ਲਲਿਤ ਕੁਮਾਰ ਅਤੇ ਥਾਣਾ ਸਿਵਲ ਲਾਈਨ ਦੇ ਐਸਐਚਓ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਵੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਗਏ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਪਛਾਣ ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਵੀਰੂ (35) ਪੁੱਤਰ ਸੰਪੂਰਨ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਮੜ੍ਹੀਆਂਵਾਲ ਬਟਾਲਾ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਥਾਣਾ ਸਿਵਲ ਲਾਈਨ ਦੀ ਪੁਲਸ ਨੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨ ਲੈਕੇ ਅਗਲੇਰੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

    ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਰਿਸ਼ਤੇ ਵਿੱਚ ਲੱਗਦੇ ਭਰਾ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਜੱਗੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਉਸਦੇ ਮਾਮੇ ਦਾ ਬੇਟਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਨਦੀਪ ਵੀਰੂ ਬੁਧਵਾਰ ਦੀ ਦੁਪਹਿਰ ਕਰੀਬ ਡੇਢ ਵਜੇ ਘਰੋਂ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਨਾਲ ਗਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਦੇਰ ਰਾਤ ਘਰ ਵਾਪਸ ਨਹੀਂ ਆਇਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹ ਸਾਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਮਿ੍ਤਕ ਵੀਰੂ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਘਰ ਗਏ। ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਅੱਗੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਕਤ ਨੌਜਵਾਨ ਤੋਂ ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਵੀਰੂ ਬਾਰੇ ਪੁੱਛਿਆ ਪਰ ਉਸ ਨੇ ਕੋਈ ਸਪੱਸ਼ਟ ਜਵਾਬ ਨਾ ਦਿੱਤਾ। 

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਅੱਗੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਵੀਰਵਾਰ ਦੀ ਸ਼ਾਮ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੁਬਾਰਾ ਉਕਤ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਪੁੱਛਿਆ ਤਾਂ ਉਹ ਇਸ ਨਿਰਮਾਣ ਅਧੀਨ ਇਮਾਰਤ ਵੱਲ ਲੈ ਆਇਆ । ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਦ ਇੱਥੇ ਆਏ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮਨਦੀਪ ਵੀਰੂ ਦੀ ਸਕੂਟਰੀ ਇਥੇ ਪਾਈ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਜਦ ਅੰਦਰ ਜਾ ਕੇ ਦੇਖਿਆ ਤਾਂ ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਮਿਰਤਕ ਹਾਲਤ ‘ਚ ਪਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਇਸ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ। ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ  ਨੇ ਇਹ ਕਥਿਤ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਇਆ ਹੈ ਕਿ ਮਨਦੀਪ ਵੀਰੂ ਦਾ ਕਤਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਹਤਿਆਰੇ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ। ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਵਿਅਕਤੀ ਆਪਣੇ ਪਿੱਛੇ ਪਤਨੀ, ਇਕ ਬੇਟੀ ਅਤੇ ਇੱਕ ਬੇਟਾ ਛੱਡ ਗਿਆ ਹੈ। 

    ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁੱਜੇ ਡੀਐਸਪੀ ਸਿਟੀ ਲਲਿਤ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿਚ ਲੈ ਕੇ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਮੋਰਚਰੀ ਰਖਵਾ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨ ਲੈ ਕੇ ਅਗਲੇਰੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਆਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੌਤ ਦੇ ਅਸਲ ਕਾਰਨਾਂ ਦਾ ਪਤਾ ਲੱਗ ਸਕੇਗਾ।

  • बड़ी खबरः अमरावती मॉल के रिवाल्विंग रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    बड़ी खबरः अमरावती मॉल के रिवाल्विंग रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला जिले में शुक्रवार सुबह अमरावती मॉल के रिवॉल्विंग रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कईं गाड़ियों मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई है। आग लगने से आसमान में धुएं का गुबार फैल गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

    बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड की करीब 16 गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। बता दें कि आग लगने के बाद रेस्टोरेंट से काले धुएं का गुबार दो से तीन किलोमीटर तक दिखता रहा।

    मौके पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक, रेस्टोरेंट में घटना के दौरान किसी के फंसे होने की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। आग पर काबू पाए जाने के बाद ही इस संबंध में जांच पड़ताल के बाद कुछ कहा जा सकेगा।

  • पंजाबः एक ही परिवार के 3 सदस्य झील में कूदे, मां-बेटे की मौत

    पंजाबः एक ही परिवार के 3 सदस्य झील में कूदे, मां-बेटे की मौत

    बठिंडाः जिले में आज सुबह दर्दनाक घटना का मामला सामने आया है। जहां थर्मल झील में एक महिला समेत तीन लोगों ने छलांग लगा दी। छलांग लगाने वाले एक ही परिवार के 3 लोगों में से दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में इसको भर्ती किया गया है, जहां पर उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर सहारा जनसेवा की टीम मौके पर पहुंची और तीनों लोगों को बाहर निकाल कर बठिंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया है, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

    बताया जा रहा है कि तीनों लोग एक ही परिवार के हैं और इनकी शिनाख्त हो गई है। झील में छलांग लगाने वाला परिवार बठिंडा के किला के पास स्थित आरजू प्रेस वालों का था। प्राथमिक सूचना के अनुसार मरने वालों में आरजू प्रेस वाले सुरिंदर कुमार की पत्नी व बेटा शामिल हैं। जबकि सुरिंदर को झील से जीवित निकाल लिया गया। मृतक महिला की पहचान कैलाश रानी और उसके बेटे पबनीश कुमार के तौर पर हुई है जबकि सुरेंद्र कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं सूचना मिलने पर थाना थर्मल पुलिस ने भी घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।

    इस परिवार के आत्महत्या का कारण बिजनेस में घाटा था। पीड़ित परिवार को बड़ा घाटा हुआ, जिसके चलते वह चिंतित थे। अंत में तीन सदस्य वाले परिवार ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्रिंटिंग प्रेस के काम में 20 से 25 लाख रुपए का घाटा होने के कारण पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। सुरेंद्र कुमार ने सुसाइड करने से पहले अपने एक दोस्त को फोन कर अलविदा भी कहा था लेकिन उन्होंने अपनी परेशानी के बारे में कुछ भी खुलकर नहीं बताया था।

  • पंजाबः गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी पर तेजधार हथियार से हमला, हाथ की काटी उंगलियां

    पंजाबः गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी पर तेजधार हथियार से हमला, हाथ की काटी उंगलियां

    आरोपः घायल ग्रंथी की टांग काटकर साथ ले गए हमलावार

    तरनतारन: जिले में दर्दनाक घटना का मामला सामने आया है। जहां देर रात गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी की ड्यूटी करते व्यक्ति पर अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। परिजनो ने आरोप लगाए है कि हमलावार ग्रंथी की टांग काट कर ले गए और उसके हाथ की उंगलियां भी काट दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कस्बा खडूर साहिब के सुखचैन सिंह (55 वर्षीय) पुत्र शेर सिंह पर बीती रात अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

    मामले की जानकारी देते हुए परिवारिक मैंबरों ने बताया कि रोजाना की तरह सुखचैन सिंह गांव बानियां में ग्रंथी की ड्यूटी करते है। वहीं देर रात जब वह घर वापिस लौट रहे थे तो अज्ञात हमलावारों ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान हमलावारों ने ग्रंथी के हाथों की उंगलियां काट दी और उसकी टांग काटकर साथ ले गए।

    घायल ग्रंथी सुखचैन सिंह को अमृतसर के अमनदीप अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना को लेकर परिवारिक मैंबरों ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। इस संबंध में चौकी खडूर साहिब के प्रभारी जतिंदर सिंह का कहना है कि उन्होंने मौका देखा है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की तालाश जारी है। 

  • पंजाबः Amritpal Singh को लेकर पुलिस अधिकारियों को आदेश जारी

    पंजाबः Amritpal Singh को लेकर पुलिस अधिकारियों को आदेश जारी

    चंडीगढ़ः अमृतपाल सिंह को लेकर पंजाब पुलिस में हड़कंप मच गया है। बीते 2 दिन में अमृतपाल सिंह ने 2 वीडियो और एक ऑडियो वायरल किया। जिसके बाद साफ हो गया है कि अमृतपाल सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। वहीं अमृतपाल सिंह की तालाश के साथ पुलिस एक सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी की तालाश में भी जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि होशियारपुर से बरामद की गई इनोवा कार के बाद कार सवार चारों व्यक्ति सफेद रंग की स्विफट कार में फरार हो गए थे।

    जिसके बाद पुलिस उस गाड़ी की तालाश में जुटी हुई है। वहीं अमृतपाल के दो दिनों में लगातार वीडियो और ऑडियो जारी होने के बाद पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों ने अमृतपाल सिंह की तलाश कर रही पुलिस की टीम को आदेश दिया है कि अमृतपाल सिंह व पपलप्रीत की तलाश करो लेकिन हथियार का इस्तेमाल न करें। ऐसा कोई कदम न उठाया जाए, जिससे अमृतपाल सिंह व पपलप्रीत सिंह को चोट लगे। इससे पंजाब में हालात खराब हो सकते हैं। जांच में सामने आया है कि अमृतपाल सिंह को उत्तराखंड से पंजाब छोड़ने दो युवक आए थे जिनकी उम्र 30 साल के करीब है। उनकी तलाश की जा रही है। एक हरियाणा नंबर की गाड़ी की भी तलाश है। यह गाड़ी अमृतपाल सिंह के काफिले में थी। मगर वह अचानक से गायब हो गई।

    यह भी पता चला है कि अमृतपाल सिंह होशियारपुर व कपूरथला इलाके से निकल चुका है। दरअसल, अमृतपाल सिंह के काफिले में तीन वाहन थे। इन्हें कपूरथला के इलाके में देखा गया था। अमृतपाल सिंह होशियारपुर में दीवार फांदकर निकल गया था। वहां से पपलप्रीत सिंह व अमृतपाल सिंह दोनों अलग हो गए जबकि उत्तराखंड के दोनों युवक कहीं और निकल गए हैं। अमृतपाल सिंह उत्तराखंड से बहुत आसानी से पंजाब में वापस आ गया और यहां आकर कपूरथला व होशियारपुर में रुका। उसने हाईवे छोड़ गांवों का मार्ग अपनाया था। उत्तराखंड से अमृतपाल सिंह जिस गाड़ी में सवार होकर आया था, उस पर कार सेवा लिखा था। 

  • पंजाबः ट्राले का टायर फटने से लगी आग, देखें वीडियो

    पंजाबः ट्राले का टायर फटने से लगी आग, देखें वीडियो

    मुक्तसर साहिबः कोटकपुरा के मुक्तसर रोड पर एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है जहां पर ट्राले का टायर फटने से वाहन में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक कोटकपूरा के श्री मुक्तसर साहिब  रोड पर आज एक ट्राला (18 टायर वाला) कार को साइड देते वक्त सड़क से नीचे चला गया इस से ट्राले का टायर फट गया और उस में आग लग गई। 

    गनीमत की बात यह रही की कोई भी जानी नुकसान नही हुआ । मौके पर पहुंचे फायर मैंन सुखविंदर सिंह और उनकी टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया ।

  • जालंधरः लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व मंत्री को सौंपी अहम जिम्मेदारी

    जालंधरः लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व मंत्री को सौंपी अहम जिम्मेदारी

    जालंधर/वरुणः महानगर में लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। वहीं कांग्रेस ने तो इस सीट के लिए सासंद रहे चौधरी संतोख सिंह की पत्नी कमरजीत कौर को उम्मीदवार घोषित कर दिया है, लेकिन अन्य पार्टियों ने अभी तक अपने उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है। दूसरी ओर चुनाव आयोग के द्वारा तारीख का ऐलान कर दिया गया है। 10 मई को इस सीट पर चुनाव होने है और 13 मई को नतीजा घोषित किया जाएगा। वहीं अब भाजपा ने इस सीट के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को जालंधर उपचुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की है।

    पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को जालंधर लोकसभा उपचुनाव प्रभारी नियुक्त करने को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने इस संबंध में पत्र भी जारी कर दिया है। महेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के पिछली सरकार में जल शक्ति मंत्री थे, लेकिन उन्हें योगी सरकार की दूसरी बार आई सरकार में जगह नहीं मिल पाई थी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री जिनके पास पार्टी संगठन में राष्ट्रीय सचिव का भी प्रभार है को असम में भी चुनाव प्रभारी लगाया गया था। असम में चुनाव प्रभारी रहते महेंद्र सिंह पहली बार सत्ता की चाबी भाजपा के हाथ में सौंपने में कामयाब रहे थे। पिछले साल उन्हें त्रिपुरा चुनाव में भी प्रभारी लगाया गया था।

    2019 लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस के गढ़ तोड़ने की जिम्मेदारी भी महेंद्र सिंह को सौंपी गई थी। जिसमें वह अमेठी, सुल्तानपुर औक रायबरेली की सीटें भाजपा की झोली में डालने में कामयाब रहे थे। इससे पहले 2016 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी महेंद्र सिंह ने अपनी सक्रिय भागीदारी से उत्तर प्रदेश में भाजपा का परचम फहराने में पार्टी की मदद की थी।

  • सबसे बड़ी होजरी मार्केट में भीषण आग, 500 दुकानें जलकर स्वाहा, देखें वीडियो

    सबसे बड़ी होजरी मार्केट में भीषण आग, 500 दुकानें जलकर स्वाहा, देखें वीडियो

    कानपुरः शहर की सबसे बड़े होजरी मार्केट हमराज कॉन्प्लेक्स में वीरवार देर रात 1 बजे करीब भीषण आग लग गई। हवा की वजह से आग तेजी से भड़की और देखते ही देखते चार अन्य मार्केट को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर करीब चार दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। लखनऊ और उन्नाव से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन 4 घंटे बाद भी धुंआ उठ रहा है।

    मिल रही जानकारी के मुताबिक तकरीबन 500 दुकान जलकर खाक हो गई, जिसकी वजह से करोड़ों के नुकसान का अंदेशा लगाया जा रहा है। हालांकि आग कैसे लगी अभी इसका पता नहीं चल सका है। कहा जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। बता दें कि हमराज मार्केट रेडीमेड कपड़े का सबसे बड़ा बाजार है। आग की वजह से एआर टावर, अर्जुन कॉम्प्लेक्स, मसूद कॉम्प्लेक्स और नफीस टावर की दुकानें भी जलकर खाक हो गई।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में आग की घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों और फायर बिग्रेड की टीमों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेजी से करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाने और उचित उपचार देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।