Blog

  • हवाई सफर महंगाः युद्ध के चलते दोगुने हुए ATF के दाम, Indigo के बाद Air India ने बढ़ाया सरचार्ज

    हवाई सफर महंगाः युद्ध के चलते दोगुने हुए ATF के दाम, Indigo के बाद Air India ने बढ़ाया सरचार्ज

    नई दिल्लीः ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर भारत में महंगाई बढ़नी शुरू हो गई है। दरअसल, युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। जिसके कारण भारत में महंगाई की मार लोगों पर पड़ने लगी। यही कारण है कि भारत में फ्लाइट सफर पर युद्ध का असर दिखने लगा है। ईरान युद्ध की वजह से भारत में एयरलाइंस कंपनियां किराए में बढ़ोतरी कर रही है। इंडिगो के बाद अब एयर इंडिया ने यात्री किराए में बढ़ोतरी कर दी है। एयर इंडिया और उसकी सहयोगी कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मंगलवार को घोषणा की कि वे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों मार्गों पर फ्यूल सरचार्ज (ईंधन अधिभार) में वृद्धि कर रहे हैं।

    एटीएफ की बढ़ती कीमत की वजह से टाटा के स्वामित्व वाली एयरलाइंस एयर इंडिया ने फ्लाइट किराया बढ़ा दिया है। 8 अप्रैल से डोमेस्टिक और 10 अप्रैल से इंटरनेशनल दोनों रूट पर किराए में बढ़ोतरी कर दी गई है। जेट फ्यूल की बढ़ती कीमत की वजह से किराया बढ़ाने का फैसला लिया गया है। कंपनी का कहना है कि ईरान युद्ध की वजह से जेट फ्यूट का किराया दोगुना हो चुका है। बढ़ती लागत की वजह से किराए में फ्यूल सरचार्ज में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है। युद्ध की वजह से एटीएफ की कीमत, जो 99.40 डॉलर प्रति बैरल थी, 27 मार्च को 195.19 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। घरेलू मार्गों के लिए एयर इंडिया ने एक बड़ा बदलाव करते हुए ‘फ्लैट सरचार्ज’ की जगह ‘दूरी-आधारित संरचना’ को अपनाया है।

    अब यात्रियों को उड़ान की दूरी के हिसाब से अतिरिक्त शुल्क देना होगा। सरकार द्वारा घरेलू एटीएफ की कीमतों में वृद्धि की सीमा 25 प्रतिशत तय किए जाने के बाद एयरलाइन ने यह नपा-तुला कदम उठाया है। एयर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि जिन यात्रियों ने इन नई तारीखों से पहले अपनी टिकट बुक कर ली है, उन पर इस वृद्धि का असर नहीं पड़ेगा। हालांकि, यदि कोई यात्री अपनी यात्रा की तारीख बदलता है या टिकट को री-इश्यू कराता है, तो उसे नए सरचार्ज के अनुसार भुगतान करना होगा। कंपनी का कहना है कि वर्तमान में एयरलाइन के कुल परिचालन खर्च का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा अकेले ईंधन पर खर्च हो रहा है। इंडिगो के बाद एयर इंडिया का यह कदम भारतीय विमानन क्षेत्र में बढ़ते वित्तीय दबाव को दर्शाता है।

  • पंजाब सरकार का फोकस: रोजगार और मजबूत प्रशासनिक ढांचा

    पंजाब सरकार का फोकस: रोजगार और मजबूत प्रशासनिक ढांचा

    चंडीगढ़: राज्य में रोजगार सृजन और प्रशासनिक दक्षता को बड़ा बढ़ावा देते हुए पंजाब के वित्त एवं योजना मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज योजना विभाग में 70 पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया को औपचारिक रूप से मंजूरी प्रदान कर दी है। यहां जारी एक प्रेस बयान में यह खुलासा करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने एक प्रेस बयान में कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार विभागीय कार्यप्रणाली को सुचारू बनाने और युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

    उन्होंने बताया कि दो प्रमुख संस्थाओं, सांख्यिकी निदेशालय तथा आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड—के अधीन विभिन्न ग्रुप-ए, बी और सी श्रेणियों के पदों पर सीधी भर्ती शुरू करने की औपचारिक स्वीकृति दे दी गई है। स्वीकृत पदों का श्रेणीवार विवरण साझा करते हुए वित्त मंत्री चीमा ने बताया कि कुल 70 रिक्त पदों में से 68 पद सांख्यिकी निदेशालय में भरे जाएंगे। इनमें 14 सहायक अनुसंधान अधिकारी, 4 वरिष्ठ सहायक और 50 इन्वेस्टिगेटर की सीधी भर्ती शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि शेष 2 पद आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड को आवंटित किए गए हैं, जिनमें एक ग्रुप-ए प्रोग्रामर और एक सीनियर सहायक की भर्ती की जाएगी।

    इस निर्णय की पृष्ठभूमि के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि प्रारंभ में पंजाब कैबिनेट के समक्ष एक प्रस्ताव रखा गया था, जिसमें इन दोनों संस्थाओं में विभिन्न श्रेणियों के तहत 140 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव था। 29 मार्च 2026 को आयोजित कैबिनेट बैठक के दौरान प्रस्तावित पदों में से 50 प्रतिशत पदों को भरने की मंजूरी दी गई, जिससे वर्तमान भर्ती अभियान के लिए स्वीकृत पदों की कुल संख्या 70 हो गई।

    वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस संशोधित प्रस्ताव की औपचारिक स्वीकृति के बाद अब अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड (एसएसबी) को औपचारिक पत्र भेजा जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एसएसबी द्वारा भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन महत्वपूर्ण पदों को शीघ्र तथा पारदर्शी तरीके से भरा जा सके।

     

  • Jalandhar News: 7 वर्षीय बच्ची की मौत को लेकर पिता और पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 7 वर्षीय बच्ची की मौत को लेकर पिता और पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: चौगिटी के पास स्थित गुरु नानक पुरा इलाके में घर के बाहर खेल रही बच्ची को कार चालक ने कुचल दिया। हादसे के दौरान 7 वर्षीय बच्ची राधिका की मौत हो गई। घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। परिवार ने घटना की सूचना थाना रामामंडी पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर कार चालक का पता कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के पिता सपाए लाल ने कहा कि चिकन का काम करता है और वह बीते दिन लुधियाना में काम के लिए गया था।

    उसे परिवार ने काल करके बताया कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी कि उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया और हादसे के बाद कार चालक बच्ची को अस्पताल ले जाने की बजाय मौके से भाग गया। उसने बताया कि हादसे की घटना उस घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने कार चालक का पता कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    वहीं थाना रामामंडी के जांच अधिकारी एएसआई सतनाम सिंह ने कार चालक जसविंदर सिंह अपने बेटे का पेपर दिलवाने के लिए जालंधर गुरुनानक पुरा में आया था, जहां उसने बच्ची को कुचल दिया और मौके से भाग गया। परिवार की शिकायत मिलने के बाद उन्होंने चालक को गिरफ्तार कर कार को कब्जे में ले लिया हैं। बच्ची का शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्होंने शव परिजनों को सौंप दिया और उन्होंने परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई की है।मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि उन्होंने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 281,106 के तहत एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपी कार चालक की पहचान 45 जसविंदर पाल सिंह निवासी मोगा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी भी जब्त कर ली है। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्ची गली में खेल रही थी और इस दौरान कार चालक गाड़ी को बैक करके गली से गाड़ी टर्न कर रहा था। हालांकि कार चालक को गाड़ी टर्न करवाने के लिए मौके पर एक व्यक्ति मौजूद था, लेकिन उसके बावजूद लापरवाही बरतते हुए कार चालक ने बच्ची को कुचल दिया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्ची के कार के नीचे आने से व्यक्ति भाग कर बच्ची को बचाने के लिए गया, लेकिन बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

  • Punjab News: कम्युनिटी सेंटर के उद्घाटन पर CM Mann ने अकाली-कांग्रेस पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    Punjab News: कम्युनिटी सेंटर के उद्घाटन पर CM Mann ने अकाली-कांग्रेस पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज हरियाणा में नए बन रहे कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ डॉक्टर बलबीर कुमार, डॉक्टर राज कुमार और कई स्थानीय नेता एवं इलाके के निवासी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य मंत्री ने कहा कि यह कम्युनिटी सेंटर लोगों के लिए बहुत लाभदायक होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद हर गांव और शहर में सुविधाओं का विस्तार करना है ताकि लोगों को बेहतर सेवा मिल सके। इसके बदा हलका शाम चुरासी में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि अकाली दल को जनता ने 5-5 बार मौका दिया, लेकिन वह एक बार भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी भी अकाली दल के खिलाफ नहीं बोलती। सुखबीर सिंह बादल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर वह सही होते तो उनके पिता जी उन्हें मुख्यमंत्री बना देते। उन्होंने कहा कि पहले लाल बत्ती वाली गाड़ियों में नशा चलता था। उन्होंने कहा कि अकाली दल वालों को न तो पंजाबी आती है और न ही इन्हें खेती के बारे में पता है, और ये सभी नीति की भूख से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं में तो आपसी ही नहीं बनती, वह पंजाब का क्या सोचेंगे। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह तो केवल दस बार ही पंजाब आए हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि ये लोग मुझसे डरते हैं क्योंकि मैं सच बोलता हूं। उन्होंने कहा कि अगर सड़कों को बनाना और नौजवानों को नौकरियां देना गलत है तो मैं यह काम हमेशा करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि अकाली दल ने पंजाब की जवानी को नशों में लगा दिया और लोगों के घर उजाड़ दिए। उन्होंने कहा कि हम लोगों को दस लाख तक का मुफ्त इलाज दे रहे हैं। हमारी सरकार लोगों की समस्याओं को जमीनी स्तर पर हल कर रही है।

     

  • Punjab News: पुलिस पार्टी पर पत्थरों से हमला करने के मामले में DSP का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस पार्टी पर पत्थरों से हमला करने के मामले में DSP का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला के गांव भिंडी सैदां सीमा पुलिस स्टेशन पर हुए 30 मार्च को हुए ग्रेनेड हमले के सिलसिले में जमानत पर बाहर आए व्यक्ति से पूछताछ करने के लिए गई थी। बताया जा रहा हैकि पूछताछ करने गई पुलिस पार्टी पर ईंट पत्थर से हमला किया गया। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि ग्रेनेड के हमले के सिलसिले में मनजीत सिंह से पूछताछ करने पुलिस उसके घर 4 अप्रैल को पहुंची थी। इस दौरान सब इंस्पेक्टर दविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ जमानत पर बाहर आए मनजीत के घर पहुंचे थे। इस दौरान मनजीत सिंह की पत्नी राज कौर ने विवाद करना शुरू कर दिया।

    घटना के दौरान मनजीत सिंह घर पर ही मौजूद था। महिला सब इंस्पेक्टर द्वारा राज कौर को समझाने की कोशिश की गई और सब इस्पेंक्टर ने मनजीत को समझाते हुए उसे हिरासत में लेकर जाने लगे तो परिजनों द्वारा ईंट-पत्थर से पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया गया। जिसके बार परिजन मनजीत सिंह को पुलिस पार्टी से छुड़वाकर ले गए। इस मामले में 2 पुलिस कर्मी घायल हुए है।

    वहीं अब पुलिस ने सब इंस्पेक्टर के बयानों पर 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर में धारा 109, 132,115, 191 और 190 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जानकारी के अनुसार मनजीत के खिलाफ 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसे फरवरी में जमानत पर रिहा किया गया था।

     

  • बम धमाकों में 2 बच्चों की मौत से माहौल तनावपूर्ण, लगा कर्फ्यू, 5 जिलों में इंटरनेट बंद, देखें वीडियो

    बम धमाकों में 2 बच्चों की मौत से माहौल तनावपूर्ण, लगा कर्फ्यू, 5 जिलों में इंटरनेट बंद, देखें वीडियो

    इंफाल: मणिपुर में बिष्णुपुर जिले के मोइरांग ट्रोंगलाओबी गांव में कुकी उग्रवादियों ने एक घर पर बम से हमला कर दिया। इस घटना में 2 बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार उग्रवादियों ने देर रात करीब 1 बजे बम फेंके। घटना के दौरान पीड़ित परिवार सो रहा था। ये इलाका पहाड़ी और घाटी क्षेत्रों की सीमा पर स्थित संवेदनशील इलाका माना जाता है। इस घटना के बाद से एक बार फिर से माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिसके बाद बिष्णुपुर और आसपास के इलाकों में एक बार तनाव बढ़ गया।

    मंगलवार सुबह घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और चुराचांदपुर जा रहे 3 ट्रकों में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि ये गाड़ियां चुराचांदपुर जिले की ओर जा रही थीं। सुरक्षा बलों ने इलाके में कॉम्बिंग शुरू कर दी है। बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन ने बिष्णुपुर जिले में कर्फ्यू लगा दिया है, जबकि अफवाहों पर रोक लगाने और हालात सामान्य करने के लिए 5 घाटी जिलों में तीन दिन के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। प्रदर्शनकारियों ने मोइरांग पुलिस स्टेशन के बाहर जमा होकर प्रशासन से तुरंत कार्रवाई और जवाबदेही की मांग की। हालात तब और बिगड़ गए, जब एक बड़ी भीड़ ने बिष्णुपुर और चुराचांदपुर की सीमा के पास पी. जेलमोल की पहाड़ियों के नजदीक स्थित सीआरपीएफ कैंप पर धावा बोल दिया।

    स्थिति को कंट्रोल करने के लिए सुरक्षा बलों को गोलीबारी और स्मोक बम का इस्तेमाल करना पड़ा. इस दौरान कम से कम 19 लोग घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटनास्थल पर एक व्यक्ति की मौत की भी खबर है। हिंसा की कवरेज कर रहे पत्रकारों को भी हालात बिगड़ने पर पास की नहर में छिपना पड़ा। बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन ने बिष्णुपुर जिले में कर्फ्यू लगा दिया है, जबकि अफवाहों पर रोक लगाने और हालात सामान्य करने के लिए पांच घाटी जिलों में 3 दिन के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है, वहीं धमाके और हिंसा की जांच जारी है।

  • राज्यपाल ने सुंदरनगर में आयुष्मान आरोग्य शिविर की शुरुआत

    राज्यपाल ने सुंदरनगर में आयुष्मान आरोग्य शिविर की शुरुआत

    शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मंडी जिले के सुंदरनगर स्थित दिव्य मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट डैहर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित आयुष्मान आरोग्य शिविर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वस्थ भारत’ की परिकल्पना के अनुरूप सभी नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और समान स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में राज्य ने प्रमुख स्वास्थ्य संकेतकों में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है।

    गुप्ता ने क्षय रोग (टीबी) की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि टीबी आज भी समाज में एक प्रमुख समस्या बनी हुई है, हालांकि राज्य इस बीमारी से निपटने में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। हिमाचल प्रदेश में टीबी के मामलों की संख्या वर्ष 2022 में 15,760 से घटकर वर्ष 2025 में 14,653 हो गई है, जो स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयासों और समाज की सामूहिक भागीदारी को दर्शाता है।

    राज्य में ज्यादा जोखिम वाले लगभग 1.49 लाख व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इनमें से लगभग सात लाख (46 प्रतिशत) लोगों की जांच एक्स-रे के जरिए से की गई, जो राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। शिविरों में आधुनिक हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों और उन्नत डायग्नोस्टिक सुविधाओं का इस्तेमाल करते हुए निःशुल्क जांच की जा रही है जबकि मोबाइल स्वास्थ्य इकाइयां दूरदराज और कठिन क्षेत्रों तक सेवाएं सुनिश्चित कर रही हैं।

    राज्यपाल ने कहा कि ‘टीबी-मुक्त ग्राम पंचायत’ पहल के तहत सामुदायिक प्रयासों से उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं। राज्य की 3,615 ग्राम पंचायतों में से 2023 में 731 (20 प्रतिशत), 2024 में 823 (23 प्रतिशत) और 2025 में 1,052 (29 प्रतिशत) पंचायतों को टीबी-मुक्त घोषित किया गया। उन्होंने इसे टीबी उन्मूलन की दिशा में एक सकारात्मक और प्रेरक कदम बताया।

    राज्यपाल ने कहा कि 100 दिवसीय विशेष अभियान इस दिशा में एक निर्णायक पहल है। इसके तहत राज्य में 5,176 उच्च जोखिम वाले गांवों और शहरी वार्डों की पहचान की गई है, जहां आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि टीबी के मामलों की शीघ्र पहचान और समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों के उपयोग से ऐसे लक्षित प्रयास राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत कर रहे हैं।

    राज्यपाल ने सामुदायिक भागीदारी के महत्त्व पर बल देते हुए कहा कि क्षय रोग उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, इसे जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता है। जनप्रतिनिधियों, पंचायतों, युवाओं, स्वयं सहायता समूहों, आशा कार्यकर्ताओं और प्रत्येक नागरिक को टीबी उन्मूलन में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

    राज्य में वर्तमान में 25 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें उपलब्ध हैं और उनकी संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। साथ ही ब्लॉक स्तर पर उन्नत जांच सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा चुकी हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच में काफी सुधार हुआ है।

    लोक भवन की ओर से सभी मंत्रीगण, सांसदों और विधायकों को पत्र लिखकर टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया गया है। सभी जनप्रतिनिधियों, सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों से ‘निक्षय मित्र’ बनकर टीबी मरीजों को गोद लेने तथा उनके उपचार, पोषण और मानसिक सहयोग सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

    गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मंडी द्वारा कोटली मेडिकल ब्लॉक के 75 टीबी मरीजों को गोद लिया गया है जो अत्यंत सराहनीय है। ‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत ‘निक्षय मित्र’ के रूप में पंजीकरण कर विश्वविद्यालय ने सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई है।

    राज्यपाल ने शिविर का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध स्वास्थ्य एवं जांच सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने टीबी-मुक्त भारत अभियान के दूसरे चरण का ‘लोगो’ भी जारी किया। उन्होंने इस अवसर पर टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की और टीबी चौंपियन्स को सम्मानित किया तथा उपस्थित लोगों को टीबी-मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के राज्य सलाहकार डॉ. निशांत ने टीबी उन्मूलन अभियान में राज्य की उपलब्धियों की जानकारी दी। दिव्य मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा ने संस्था के बारे में जानकारी साझा की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर ने राज्यपाल का स्वागत किया और टीबी-मुक्त भारत अभियान के बारे में विस्तार से बताया।

    ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, रोहांडा, डॉ. लाल सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा गणमान्य उपस्थित थे।

  • दर्दनाक हादसाः स्कूल वैन ने 9 वर्षीय बच्चे को कुचला, मौत, देखें CCTV

    दर्दनाक हादसाः स्कूल वैन ने 9 वर्षीय बच्चे को कुचला, मौत, देखें CCTV

    गुरुग्राम: जिले के भौंडसी इलाके में दिल दहलाने वाली घटना हुई है। जहां स्कूल वैन चालक ने 9 वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। इस घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवांश त्रिपाठी के रूप में हुई है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि वैन ड्राइवर वाहन को पीछे कर रहा था, तभी बच्चा वैन के नीचे आ गया। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

    मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर निवासी संतोष कुमार त्रिपाठी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह वर्तमान में गुरुग्राम के भोंडसी क्षेत्र स्थित श्याम कुंज, मारुति कुंज में अपने परिवार के साथ रहते हैं। शिकायत में उन्होंने कहा कि उनका बेटा शिवांश त्रिपाठी लेबरनम पब्लिक स्कूल में क्लास 1 का छात्र है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि, मृतक बच्चे के पिता की शिकायत पर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

    पुलिस द्वारा घटना को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। लोगों के अनुसार वैन चालक ने पहले बच्चे को टक्कर मारी, फिर बच्चे के ऊपर चढ़ा दी। घटना के दौरान बच्चे ने जब चिल्लाना शुरू किया तो आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे को वैन के नीचे से निकाला। जानकारी के अनुसार, शिवांश स्कूल से घर लौटने के बाद कपड़े बदलकर अपने पिता की दुकान पर चॉकलेट लेने गया था। चॉकलेट लेकर घर वापिस जाते समय गली में एक स्कूल वैन चालक ने लापरवाही से गाड़ी पीछे करते हुए उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बच्चा जमीन पर गिर गया, लेकिन आरोप है कि चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसे दोबारा चढ़ा दिया।

     

  • Rajpal Yadav के सपोर्ट में आए Salman Khan, Tweet कर कही दिल की बात

    Rajpal Yadav के सपोर्ट में आए Salman Khan, Tweet कर कही दिल की बात

    मनोरंजन: राजपाल यादव पिछले दिनों 9 करोड़ के कर्ज केस में फंसे थे। तब इंडस्ट्री के लोगों ने उनकी दिल खोलकर मदद की थी लेकिन हाल ही में हुए एक अवॉर्ड फंक्शन में राजपाल का मजाक उड़ाया गया। कॉमेडी की आड़ में उनके लीगल केस को घसीटा गया। सीनियर जर्नलिस्ट में राजपाल से कहा कि डॉलर का रेट कितना भी ऊपर नीचे हो। उन्हें पूरा उधार चुकाना पड़ेगा। राजपाल ने भले ही इस तंज को हंसते हुए लिया हो लेकिन सलमान खान का गुस्सा भड़का है। उनका तीखा रिएक्शन सामने आया है।

    सलमान ने दिया राजपाल का साथ

    सलमान खान ने एक्स पर पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने राजपाल यादव को सपोर्ट किया है। एक्टर की बेइज्जती करने वालों को भाईजान ने दो टूक जवाब दिया है। उन्होंने लिखा कि – राजपाल भाई आप 30 साल से काम कर रहो और हम सबने आपको रिपीट किया है। बार-बार क्योंकि आप अपना काम जानते हो आप अपने काम में एक वैल्यू लाते हो। काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलेगा और मिलते रहेगा। हकीकत ये है और ये याद रखना कि कभी-कभी फ्लो में कुछ निकल आता है। देना ही है तो दिमाग में रखो दिल से काम। बार-बार क्योंकि आप अपना काम जानते हो आप अपने काम में एक वैल्यू लाते हो। काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलेगा और मिलते रहेगा। हकीकत ये है और ये याद रखना कि कभी-कभी फ्लो में कुछ निकल आता है। देना ही है तो दिमाग में रखो दिल से काम करो। डॉलर ऊपर हो या नीचे क्या फर्क पड़ता है, देना तो इंडिया में ही है।

    आखिर क्या है पूरा विवाद?

    बीेते दिनों हुए एक अवॉर्ड फंक्शन में होस्टिंग के सीनियर जर्नलिस्ट ने राजपाल पर तंज कसा। उनके 9 करोड़ के लीगल केस पर इवेंट में बात की। वायरल वीडियो में राजपाल कहते हैं। रुपया, डॉलर सब ऊपर नीचे हो रहा है। कुछ समझ नहीं रहा। बस बैठे-बैठे शांति-शांति यही कह रहा हूं। जवाब में सीनियर जर्नलिस्ट ने कहा कि – राजपाल भाई, डॉलर रुपया जितना भी ऊपर नीचे हो आपको उतने ही लौटाने पड़ेंगे जितने उधार है। ये कमेंट सुनकर राजपाल भी हैरान हो जाते हैं क्योंकि केस से जुड़े इस कमेंट का जिक्र करना वहां पर उचित नहीं था लेकिन लोगों को तो जैसे मजे ही आ गए। वहां मौजूद सेलेब्स जोर से हंसते हैं तालिया बजाते हैं। इस पूरे मैटर को मैच्योरिटी से हैंडल करते हुए राजपाल ने हंसते हुए कहा कि – लेकिन मसला तो सुन लो एक बार कितना भी लौटाने पड़े मैं तो मसला ही सुनाना चाहता हूं। यूजर्स ने राजपाल की तारीफ करते हुए सीनियर जर्नलिस्ट को जमकर ट्रोल किया है।
  • ढक्कन टूटने से गटर में गिरा मोबाइल संचालक, देखें CCTV

    ढक्कन टूटने से गटर में गिरा मोबाइल संचालक, देखें CCTV

    वलसाडः गुजरात के वलसाड में भीषण हादसा हो गया। दरअसल, गटर का ढक्कन टूटने से युवक गटर के अंदर गिर गया। घटना में युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान निखिल गुलानी के रूप में हुई है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दरअसल, मोबाइल दुकान संचालक अपनी दुकान के बाहर खड़े होकर फोन पर बात कर रहा था। इस दौरान अचानक गटर का ढक्कन टूट गया। बताया जा रहा है कि गटर में गिरने से निखिल गुलानी को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

    वहीं सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि युवक दुकान के बाहर बड़े आराम से फोन पर मस्त था। इस दौरान जैसे ही युवक दुकान की ओर मुड़ने लगा तो अचानक गटर का ढक्कन टूट गया और युवक गटर में गिर गया। घटना में युवक का फोन जोर से जमीन पर लगा। वहीं हादसे के बाद तुरंत दुकान से कर्मी मदद के लिए आए। जिसके बाद युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। युवक की हालत स्थिर है। लेकिन सीसीटीवी फुटेज देखकर हर कोई हैरान हो रहा है।