Home Punjab>Amritsar Jalandhar: मेहरू में स्थित मशहूर University की छात्रा से दुष्कर्म मामले में 3 गिरफ्तार

Jalandhar: मेहरू में स्थित मशहूर University की छात्रा से दुष्कर्म मामले में 3 गिरफ्तार

0

जालंधर, ENS: मेहरू स्थित LPU की छात्रा से 3 युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। इस मामले में थाना पतारा की पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने उक्त छात्रा को थाना पतारा के एरिया से अपनी कार में उठाया था, जिसके बाद उसके साथ रेप की कोशिश की। घटना को लेकर पीड़ित छात्रा ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद एक्शन में आते हुए पुलिस ने छात्रा का मेडिकल करवाया। जिसके बाद मामले की जांच करते हुए 3 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। 

सुनसान जगह देख युवती से किया रेप करने की कोशिश

मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा का रहने वाली है। जो यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने के लिए आई हुई थी। सोमवार को रात वह अपने दो फ्रैंडों के साथ ढिलवां फाटक के पास फूड कोर्ड पर खाना खाने के लिए आई थी। इस दौरान बाइक पर सवार होकर तीन युवक आ धमके। आरोपियों में से दो ने निहंग बाणा पहना हुआ था और उनके हाथ में कृपाण थी। आरोपियों ने आते ही युवती के साथियों से पूछना शुरू कर दिया कि तुम अकेली लड़की को कहां लेकर जा रहे हैं। आरोपियों ने लड़की के साथियों को डराने धमकाने लगे।

जिसके बाद बाइक सवार दोनों युवक ने युवती को अपने साथ जबरदस्ती बैठा लिया। जिसके बाद कहने लगे कि युवती को घर तो छोड़कर आएंगे।  वहां से युवती को अपने साथ लेकर जाकर आरोपियों ने सुनसान जगह देखकर उसके रेप की कोशिश की है। फिर वहां से आरोपियों ने युवती को छोड़ कर फरार हो गए। इसके बाद युवती ने सारी बात अपने साथियों को फोन कर बताई और अपने दोस्तों को बुलाया। जिसके बाद युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की जानकारी थाना पतारा की पुलिस को दी गई।

 आरोपियों के रिमांड पर लेकर की जाएगी पूछताछः एसएचओ 

जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती बीबीए की छात्र है। थाना पतारा के एसएचओ वरिंदर पाल सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को जल्द पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here