Home Punjab>Amritsar Jalandhar: पेट्रोल पंप से लाखों की लूट हुई ट्रेस, 4 गिरफ्तार

Jalandhar: पेट्रोल पंप से लाखों की लूट हुई ट्रेस, 4 गिरफ्तार

0

जालंधर, ENS: एसएसपी अंकुर गुप्ता के दिशा-निर्देशों पर देहात पुलिस की अपरा चौकी की पुलिस ने रविवार रात पेट्रोल पंप हुई लूट की वारदात को ट्रेस कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रविवार रात 10.30 बजे के करीब अपरा में स्थित पेट्रोल पर 3 लुटेरों ने वारदात को अंजाम देते हुए 3 लाख 5 हजार रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए थे।

जिसको पुलिस ने ट्रेस करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस वारदात में 3 लुटेरों के साथ पंप का करिंदा भी शामिल था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को इस मामले में नामजद कर लिया है, जल्द ही पुलिस प्रेस वार्ता के जरिए आरोपियों को लेकर खुलासा कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here