Home Punjab>Amritsar जालंधरः 2 सगे भाईयों में हुई खूनी झड़प, देखें Live 

जालंधरः 2 सगे भाईयों में हुई खूनी झड़प, देखें Live 

0

जालंधर, ENS: थाना पतारा के अधीन आते गांव कोटली में 2 सगे भाईयों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। जहां छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के सिर पर डंडों से हमला कर घायल कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित गगन पुत्र बलविंदर कुमार ने आरोप लगाए है कि उसके भाई ने मामे के लड़कों को बुलाकर देर रात उस पर डंडों से हमला कर दिया। इस हादसे में वह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसके सिर पर 6 टांके लगे है।

पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उसके छोटे भाई ने मानसा जिले के शेरा नामक युवक को घर पर रखा हुआ है। आरोप है कि वह किसी लड़की के चक्कर के बाद यहां पर आ गया है। जिसके कारण घर में दोनों में विवाद होने लगा। इसी बात को लेकर देर रात दोनों में खूनी झड़प हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here