Home Punjab>Phagwara कपूरथला : होटल परिसर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

कपूरथला : होटल परिसर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

0

कपूरथला : सुल्तानपुर लोधी मार्ग पर एक होटल परिसर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जाँच अधिकारी ASI गुरशरण सिंह ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों को सुचना दे दी है उनके आने के बाद बयान दर्ज कर पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। जानकारी अनुसार थाना सिटी पुलिस को सिविल अस्पताल से सूचना मिली कि युवक को होटल कर्मचारी इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले आए थे। लेकिन उसकी मौत हो चुकी है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय आनंद किशोर हाल वासी सुल्तानपुर लोधी रोड मूल वासी गांव हरदोई उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

सिटी थाना पुलिस के जाँच अधिकारी ASI गुरशरण सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर लोधी मार्ग पर एक होटल के सर्वेंट क्वार्टर में एक कर्मी के बेहोश होने पर साथी कर्मचारियों द्वारा सिविल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। ASI गुरशरण सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक आनंद किशोर के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने पर उनके बयान कलमबद्ध किए जाएंगे। शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद आगे की कार्रवाही की जाएगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here