Blog

  • पंजाबः विवादों में घिरा Max Hospital, व्यक्ति ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    मोहालीः मैक्स अस्पताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां व्यक्ति ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए है। इस दौरान वीडियो जारी कर मरीज ने कहा कि उसकी अस्पताल में सर्जरी हुई थी। जहां डॉक्टरों ने लापरवाही बरतते हुए पट्टी अंदर ही छोड़ दी। पीड़ित का कहना है कि जब उसे इसका अहसास हुआ तो उसने मोहाली के सरकारी अस्पताल में जाकर इसका इलाज कराया है। डॉक्टर ने बताया कि अगर वह समय पर नहीं पहुंचते तो इसकी वजह से उन्हें इन्फेक्शन भी हो सकता था।

    निजी अस्पताल ने उनका यह ऑपरेशन करने के नाम पर करीब 65 हजार लिए हैं। पीड़ित की पहचान जोशिल अब्राहम के रूप में हुई है। जोशिल अब्राहम ने बताया कि वह इस अस्पताल में 24 तारीख को अपनी पाइल्स की बीमारी का इलाज करने के लिए दाखिल हुआ था। अस्पताल ने उसका इलाज कर 25 तारीख को छुट्टी दे दी थी। जब वह घर पर आया तो उसे ऑपरेशन वाली जगह पर काफी दर्द होने लगा। इसके बाद वह मोहाली के सिविल अस्पताल में इसका इलाज कराने के लिए गया तो स्क्रीनिंग के दौरान अंदर पट्टी रखी होने का पता चला। इसकी शिकायत उसने अस्पताल प्रबंधन को भी दी है।

    पीड़ित ने बताया कि कल उन्होंने इस मामले में पुलिस को भी शिकायत दी है, लेकिन आज वह लिखित रूप से इसकी शिकायत पुलिस को भी देंगे और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। अस्पताल प्रबंधन ने उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया है। अगर उन्हें समय पर नहीं पता चलता तो कुछ भी हो सकता था। मैक्स अस्पताल के प्रवक्ता की तरफ से एक बयान जारी कर कहा गया है कि अस्पताल प्रबंधन को इस तरह से एक मरीज की शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि किस स्टाफ की वजह से इस तरह की लापरवाही हुई है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 11 की मौत, कई घायल

    नई दिल्ली : पाकिस्तान के कराची में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई है। घटना कराची के राशिद मिन्हास रोड पर शनिवार को हुई। यहां एक बहुमंजिला शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। झुलसे लोगों में कई की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।  कराची के मेयर मुर्तजा वहाब ने एक्स पर आग लगने और हताहतों की संख्या की पुष्टि की है। उन्होंने शहर के विभिन्न अस्पतालों में भेजे गए शवों की संख्या के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, “केएमसी अग्निशमन विभाग ने अब तक पुष्टि की है कि आग की घटना में 9 लोग हताहत हुए हैं।” उन्होंने पोस्ट में कहा, “खोज प्रक्रिया अभी भी जारी है।” मगर अब मरने वालों का आंकड़ा 11 पहुंच चुका है। दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। 

    शॉपिंग मॉल में फंसे 50 लोगों को निकाला

    पाकिस्तान में अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार शहर की व्यस्त सड़क पर आरजे शॉपिंग मॉल के अंदर फंसे लगभग 50 लोगों निकाल लिया गया है। आग बुझाने में दो स्नोर्कल, आठ फायर टेंडर और एक बाउजर लगाया गया है। जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर (जेपीएमसी) के एक प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें 9 शव मिले हैं। जबकि एक बचाव अधिकारी ने कहा कि एक-एक शव को सिविल अस्पताल और अब्बासी शहीद अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अभी भी वहां और लोग हैं और उन्हें सुरक्षित लाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि शॉपिंग सेंटर में लगी आग पर काबू पा लिया गया है, जबकि एक मंजिल पर फिलहाल कूलिंग प्रक्रिया चल रही है। 

    आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। सुबह करीब 7 बजे दूसरी मंजिल पर लगी आग ने शॉपिंग मॉल की चौथी, पांचवीं और छठी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य सुविधा में ले जाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से 6 की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं।”

  • पंजाबः मशहूर Libra Transport के मालिक के घर से लाखों की नगदी सहित गहने चोरी, देखें वीडियो 

    लुधियानाः सुखमनी एन्क्लेव से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मशूहर Libra Transport के मालिक के घर से लाखों की चोरी हुई है। बताया जा रहा हैकि इस घटना के दौरान परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। कहा जा रहा है कि यह घटना दोपहर 2:30 के आसपास हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना को अंजाम किसी ओर ने नहीं बल्कि घर ने नौकर ने ही दिया है। इस घटना का पता तब चला जब आसपास रहने वाले लोगों ने घर के नौकर को गायब देखा।

    इस दौरान उन्होंने सोचा कि नौकर ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद परिवार वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसीपी मंदीप सिंह और पीएयू थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सूत्रों का यह भी कहना है कि नौकर ने करीब 50 लाख रुपये की नकदी और आभूषण चुराए हैं। पुलिस ने बताया कि मालिक के घर आने के बाद ही नगदी और चोरी हुए आभूषणों का पता चल सकेगा।

  • जन्मदिन पर ये गिफ्ट न देने पर महिला ने पति को पीट-पीटकर मार डाला

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के पुणे में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक 36 वर्षीय व्यक्ति की उसकी पत्नी द्वारा नाक पर मुक्का मारने से मौत हो गई। क्योंकि उसने उसे जन्मदिन मनाने के लिए दुबई ले जाने से इनकार कर दिया था। यह घटना शुक्रवार को पुणे के वनावडी इलाके में एक पॉश आवासीय सोसायटी में स्थित दंपति के अपार्टमेंट में हुई। पीड़ित की पहचान निर्माण उद्योग के व्यवसायी निखिल खन्ना के रूप में हुई है, जिसने 6 साल पहले अपनी पत्नी रेणुका (38) के साथ प्रेम विवाह किया था। वनावडी पुलिस स्टेशन में तैनात एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, “घटना शुक्रवार दोपहर की है।

    प्राथमिक जांच के अनुसार, यह पता चला है कि दंपति के बीच झगड़ा हुआ था क्योंकि निखिल अपने जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए रेणुका को दुबई नहीं ले गया था और उसके जन्मदिन और सालगिरह पर उसे महंगे उपहार नहीं दिए। कुछ रिश्तेदारों का जन्मदिन मनाने के लिए दिल्ली जाने की उसकी इच्छा पर अनुकूल प्रतिक्रिया नहीं देने के कारण भी रेणुका निखिल से नाराज थी।” पुलिस ने आगे बताया कि “लड़ाई के दौरान, रेणुका ने निखिल के चेहरे पर मुक्का मारा। मुक्का इतना जोरदार था कि निखिल की नाक और कुछ दांत टूट गए। भारी रक्तस्राव के साथ, निखिल बेहोश हो गया।”इस बीच, पुलिस ने रेणुका के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच के लिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

  • जालंधरः गुरुनानक देव जी के 554 वें प्रकाश पर्व पर निकाला गया नगर कीर्तन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गुरु नानक देव महाराज का 554वां प्रकाश पर्व को लेकर आज नगर कीर्तन निकाला गया। इस संदर्भ में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मोहल्ला गोबिंदगढ़ व् गुरुद्वारा साहिब दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। पालकी साहिब में विराजमान गुरु महाराज की छत्रछाया में 5 प्यारों व संत निर्मल सिंह जौहला वाले की देखरेख में नगर कीर्तन निकाला गया। जोकि गुरुद्वारा साहिब दीवान अस्थान से आरंभ होकर के शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से होता हुआ गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ।

    इस दौरान कीर्तन मंडलियों ने जहां कीर्तन किया, वहीं गतका पार्टियों ने अपनी कला के जौहर दिखाएं। जिसमें 5 साल से बच्चे से लेकर 70 साल तक के बुजुर्ग तक ने अपनी कला के जौहर दिखाएं। नगर कीर्तन के दौरान अलग-अलग स्कूलों के बच्चो के साथ अलग-अलग धार्मिक संस्थानों के सदस्यों ने शिरकत कर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान महानगर की अलग-अलग सोसाइटियों व संस्थाओं की ओर से गुरु महाराज की संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर लगाया गया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਦੇ ਸਬੰਧ ‘ਚ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਸਜਾਇਆ ਗਿਆ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪਹਿਲੀ ਪਾਤਸ਼ਾਹੀ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਸਮਾਗਮਾਂ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਅਤੇ ਸੰਗਤਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਵਿਸ਼ਾਲ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਸਜਾਇਆ ਗਿਆ। ਨਗਾਰਿਆਂ, ਜੈਕਾਰਿਆਂ ਦੀ ਗੂੰਜ ਵਿਚ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦੀ ਆਰੰਭਤਾ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅਰਦਾਸ ਉਪਰੰਤ ਹੋਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦਾ ਪਾਵਨ ਸਰੂਪ ਪਾਲਕੀ ਸਾਹਿਬ ਵਿਚ ਸੁਸ਼ੋਭਿਤ ਕਰਨ ਦੀ ਸੇਵਾ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਗ੍ਰੰਥੀ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਜਥੇਦਾਰ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਨਿਭਾਈ। ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿਚ ਪੁੱਜੀਆਂ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਸਤਿਨਾਮ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਦਾ ਜਾਪ ਕਰਦਿਆਂ ਚੌਥੇ ਪਾਤਸ਼ਾਹ ਜੀ ਪ੍ਰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕੀਤਾ। ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦੇ ਸਤਿਕਾਰ ’ਚ ਗਤਕਾ ਪਾਰਟੀਆਂ ਨੇ ਵੀ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕੀਤੀ।

    ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਸਾਬਕਾ ਜਥੇਦਾਰ ਗਿਆਨੀ ਗੁਰਬਚਨ ਸਿੰਘ ਸਮੇਤ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧਾਰਮਿਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ, ਸਭਾ-ਸੁਸਾਇਟੀਆਂ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦੇ, ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰ ਅਤੇ ਮੈਂਬਰ ਅਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਸਨ। ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦੇ ਸਾਰੇ ਰਸਤੇ ਸੰਗਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਭਾ-ਸੁਸਾਇਟੀਆਂ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦਿਆਂ ਅਤੇ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਨੂੰ ਰੁਮਾਲਾ ਸਾਹਿਬ ਭੇਂਟ ਕੀਤੇ ਅਤੇ ਪੰਜ ਪਿਆਰੇ ਅਤੇ ਨਿਸ਼ਾਨਚੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨੂੰ ਸਿਰੋਪਾਓ ਦੇ ਕੇ ਨਿਵਾਜਿਆ। ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦੇ ਸਾਰੇ ਰਸਤੇ ਸੰਗਤਾਂ ਕਤਾਰਾਂ ਬਣਾ ਕੇ ਸੜਕਾਂ ਦੇ ਦੋਨੋਂ ਪਾਸੇ ਖੜੀਆਂ ਨਜ਼ਰ ਆਈਆਂ। ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸਾਰੇ ਰਸਤੇ ਨੂੰ ਚਾਰ ਪੜਾਵਾਂ ’ਚ ਵੰਡ ਕੇ ਲੰਗਰ ਅਤੇ ਜਲ ਪਾਣੀ ਦਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਵਿਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸੂਬਿਆਂ ਤੋਂ ਪੁੱਜੀ ਸੰਗਤ ਨੇ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕੀਤੀ।

  • पंजाब: 7 महीने पहले विदेश गए 26 वर्षीय युवक की मौ’त

    संगरूरः रोजगार की तलाश में अक्सर युवा पढ़ाई के बाद विदेश जा रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से पंजाब के युवाओं की विदेश में लगातार मौत हो रही है। जानकारी के मुताबिक वहीं आज फिर से विदेश में युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 7 महीने पहले कनाडा गए 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उक्त युवक संगरूर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता था और 7 महीने पहले रोजगार की तलाश में कनाडा गया था। वहीं जवान बेटे की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि उनके पास मात्र तीन एकड़ जमीन थी, जो विदेश में पैसा भेजने के बीच ही बिक गई। परिवार ने सरकार से बेटे का शव वापस लाने की गुहार लगाई है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਰਕਾਰੀ ਬੇਲਦਾਰ ਦਾ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ ਕਰਨ ਪਹੁੰਚੇ ਬਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ :  ਨਜਾਇਜ ਮਾਈਨਿੰਗ ਰੋਕਣ ਗਏ ਸਰਕਾਰੀ ਬੇਲਦਾਰ ਦੇ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ਚ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ ਕਰਨ ਬਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ ਪਹੁੰਚੇ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਸਾਥ ਨਾ ਦਿੱਤਾ, ਤੇ ਹੋਰ ਕੋਈ ਵੀ ਇਮਾਨਦਾਰ ਅਫਸਰ ਕਦੀ ਵੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਹੱਕ ਦੀ ਗੱਲ ਨਹੀਂ ਕਰੇਗਾ, ਨਹੀਂ ਕਦੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਨਾਲ ਨੋਕਰੀ ਕਰੇਗਾ। ਇਹ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਬਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ ਦਾ। ਦੋ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਨਹਿਰੀ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਬੇਲਦਾਰ ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਦਾ ਨਿਜਾਇਜ ਮਾਈਨਿੰਗ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆ ਵਲੋਂ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਨੇ ਨਹਿਰ ਵਿਚੋਂ ਰੇਤ ਕਢਣ ਤੋਂ ਰੋਕਿਆ ਸੀ। ਬਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਮਿਲਕੇ ਦੁਖ ਸਾਂਝਾ ਕੀਤਾ।

    ਇਸ ਮੋਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕੀ ਮ੍ਰਿਤਿਕ ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਰਜਾ ਦੇਵੇ, ਨਾਲ ਮੁਆਵਜਾ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਯਾਦਗਾਰ ਬਣਾਵੇ। ਨਾਲ ਹੀ ਮਜੀਠੀਆ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕੀ ਅੱਜ ਤਕ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਕੋਈ ਵੀ ਨੁਮਾਇੰਦਾ ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਦੇ ਘਰ ਨਹੀਂ ਆਇਆ। ਮਾਈਨਿੰਗ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਚਾਹੀਦਾ ਤੁਰੰਤ ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਦੇ ਘਰ ਆ ਕੇ ਓਹਨਾ ਦੀ ਸਹਾਇਤਾ ਕਰੇ, ਨਾਲ ਹੀ ਮਜੀਠੀਆ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਮਾਈਨਿੰਗ ਪਾਲਸੀ ਤੇ ਖਰੀ ਖੋਟੀ ਸੁਣਾਈ।

  • पंजाबः 24 घंटों में 6 गुरु घरों को चोरों ने बनाया निशाना

    गड़दीवाल: पंजाब में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ इतना बढ़ गया है कि अब चोर धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने लगे है। वहीं पिछले 24 घंटों में चोरों द्वारा होशियारपुर में 6 गुरु घरों को निशाना बनाया गया है। इस दौरान चोर गुरुद्वारों से गोलकें ही चोरी कर ले गए। चोरी की ये घटनाएं सीसीटीवी में कैमरे में कैद हो गई हैं, जिसके आधार पर इन चोरियों का खुलासा हुआ। जानकारी के अनुसार चोरों ने गांव सोहिया के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा और गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास जी के गुरुद्वारा साहिब के ताले तोड़ दिए और वहां से गोलकें चोरी कर लीं। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रधान कुलवंत सिंह व गुरबचन सिंह ने बताया कि गोलक में हजारों रुपए की नकदी थी।

    इसी तरह चोरों ने गांव रूपोवाल के गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास जी और गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा को भी निशाना बनाया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रबंधक सूबेदार सरवन सिंह, राजिंदर सिंह, जसविंदर सिंह और शाम लाल ने बताया कि चोर गुरुद्वारा साहिब में दाखिल होकर गोलकें उठा ले गए। इसके अलावा चोरों ने गांव शेखूपुर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास जी में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए गोलक भी चोरी कर ली।

    इन चोरियों के संबंध में सभी प्रबंधकों ने बताया कि गोलक में पिछले कई दिनों से हजारों रुपए की नकदी मौजूद थी। चोरी की इन घटनाओं से इलाके में तनाव का माहौल है। इन सभी चोरियों के संबंध में गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधकों ने टांडा और गड़दीवाल थाने की पुलिस को सूचित कर दिया है, जिस पर डीएसपी टांडा कुलवंत सिंह के निर्देशों के तहत टांडा पुलिस द्वारा सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है व चोरों की तलाश के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • पंजाबः ट्रक के हाईटेंशन पोल से टकराने की CCTV आई सामने

    लुधियानाः गिल रोड पर देर रात 12:30 बजे कंक्रीट सीमेंट मिक्सचर का ट्रक 66 केवी टॉवर से टकरा गया। इस हादसे के दौरान जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर लोग डर गए और घरों से बाहर आ गए। वहीं इस हादसे की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि ट्रक की रफ्तार कितनी तेज थी। इस दौरान हाईटेंशन तारों का पोल टेढ़ा हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे के दौरान घटना स्थल पर कोई मौजूद नहीं था।

    नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं तेज रफ्तार ट्रक की पोल के साथ टक्कर से तारों में स्पार्किंग होने के कारण इलाके में बिजली भी गुल हो गई। वहीं आज सुबह पोल के सीधा करने का कार्य बिजली विभाग द्वारा किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे बिजली बोर्ड के चीफ इंजीनियर ने बताया कि इस हादसे में 8 से 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मुख्य सप्लाई भी बंद कर दी गई है।

    इस दौरान इलाके में बिजली चले जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इस घटना को लेकर अधिकारी का कहना था कि उक्त ट्रक ड्राइवर के नशे में था, जिसके कारण यह हादसा हुआ है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। अधिकारी ने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं उक्त ट्रक ड्राइवर का मेडिकल करवाया जा रहा है, लेकिन अभी तक उनके पास ड्राइवर की मेडिकल रिपोर्ट नहीं पहुंची है।