Blog

  • मस्जिद में अजान दे रहे रिटायर्ड SSP की गोली मारकर ह’त्या

    जम्मू-कश्मीर: पुंछ हमले के बाद अब आतंकियों ने बारामूला में एक रिटायर्ड अफसर को निशाना बनाया है बारामूला के गेंटमुल्ला में आतंकियों ने मस्जिद में घुसकर रिटायर्ड एसएसपी की गोली मारकर हत्या की है बताया जा रहा है कि आतंकियों ने रिटायर्ड एएसपी मोहम्मद शफी पर तब फायरिंग की, जब वह मस्जिद में अजान दे रहे थेजम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने शीरी बारामूला स्थित गेंटमुल्ला में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफ़ी पर मस्जिद में अजान पढ़ते समय गोलीबारी की, जिससे उनकी मौत हो गई

    इलाके की घेराबंदी की गई है और मौके पर पुलिस और सेना के जवान मौजूद है फिलहाल हमला करने वाले आतंकियों की डिटेल सामने नहीं आ पाई है इस बीच मोहम्मद शफी के भाई का कहना है कि यह प्लान्ड अटैक थाबता दें कि आतंकियों ने ऐसे वक्त में बारामूला में रिटायर्ड एसपी पर हमला किया है जब पुंछ में सेना सर्च ऑपरेशन चला रही है और आतंकियों की तलाश में जुटी है 

  • रेलवे स्टेशन पर बच्चों सहित मां गिरी पटरियों पर, ऊपर से गुजरी ट्रेन

    नई दिल्ली : बिहार के दानापुर रेल मंडल के बाढ़ रेलवे स्टेशन पर एक मां अपने 2 बच्चों के साथ रेल पटरियों के बीच जा गिरी। इस दौरान ट्रेन चलने लगी एक के बाद एक कर कई बोगियां महज 4-5 इंच की दूरी से गुजर गईं इस दौरान महिला अपने बच्चे को सीने से लगाए पड़ी रही जब लोगों की नजर रेलवे ट्रैक पर पड़ी महिला और उसके बच्चों पर पड़ी तो वे घबरा गए गनीमत रही कि महिला और उसके बच्चे सही सलामत थे धीरे-धीरे पूरी ट्रेन गुजर गई इसके बाद महिला और उसके दोनों बच्चों को लोगों ने तुरंत वहां से उठाया महिला अपने बच्चों को सीने से चिपकाए रही दरअसल बेगूसराय का रहने वाला एक परिवार दिल्ली जाने के लिए बाढ़ स्टेशन पहुंचा थायहां भागलपुर से दिल्ली जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस शनिवार की शाम बाढ़ स्टेशन पर पहुंची ट्रेन में भारी भीड़ थी उसी में स्टेशन पर मौजूद लोग भी सवार होने लगे

    लोग जब तक महिला को निकाल पाते, तब तक चलने लगी ट्रेन

    ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला अपने 2 बच्चों के साथ फिसलकर प्लेटफॉर्म से ट्रेन और पटरी के बीच जाकर फंस गई लोग जब तक महिला और उसके बच्चों को निकाल पाते, तब तक ट्रेन चलने लगी इस दौरान महिला अपने दोनों बच्चों को सीने से लगाकर पटरी के पास पड़ी रही। जब पूरी ट्रेन निकल गई, तब महिला और उसके बच्चों को निकाला गया तीनों सही सलामत थे लोगों ने तुरंत तीनों को उपचार के लिए भिजवाया

  • जालंधर : पॉश एरिया में घुसा जंगली जानवर, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर : पॉश एरिया मॉडल टाउन के पास शनिवार देर रात सांबर आने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार रात करीब 2 बजे सांभर को राहगीरों ने देखा। हालांकि देर रात होने के कारण सड़कों पर ज्यादा भीड़ नहीं थी तो, वह मॉडल टाउन से सटे आबादपुरा में स्थित एक पार्क में जाकर बैठ गया था। सुबह वन विभाग को सांभर आने की सूचना मिली तो टीम में जालंधर पहुंच गई थी और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

    जंगलात विभाग के मुताबिक यह जानवर ज्यादातर पहाड़ों में जंगलों में ही रहते हैं। आजकल वहां ठंड के साथ बर्फबारी हो रही है, जिस वजह से जंगली जानवर दूसरा ठिकाना तलाशने के लिए निकलते हैं लेकिन रास्ता भटककर रिहायशी इलाकों में घुस जाते हैं। वन विभाग के मुताबिक सांबर एक नाजुक दिल वाला जानवर है। जह ज्यादा लोग उसके आसपास इकट्ठा हो जाएं तो वह घबरा जाते हैं। कई बार तो वह इतना घबरा जाते हैं कि उनकी मौत तक हो जाती है। हड़बड़ाहट में जानवर खुद के साथ लोगों का भी नुकसान कर सकता है, इसलिए लोगों को उसका पीछा नहीं करना चाहिए। इससे उसे पकड़ने में भी मुश्किल होती है।

  •  IIT प्रोफेसर की हार्ट अटैक से मौ’त

    उत्तर प्रदेश: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 53 वर्षीय वरिष्ठ वैज्ञानिक समीर खांडेकर का एक पूर्व छात्र सम्मेलन के दौरान व्याख्यान देते समय दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. आईआईटी के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. आईआईटी के अधिकारियों ने बताया कि छात्र मामलों के अधिष्ठाता (डीन) व मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख खांडेकर सभा को संबोधित करते समय मंच पर गिर पड़े,अधिकारियों ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. 

    मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि खांडेकर एक व्याख्यान दे रहे थे, तभी उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और पसीना आने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता खांडेकर मंच पर गिर पड़े.
    करंदीकर ने पुष्टि की कि शव को संस्थान के स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है और अंतिम संस्कार उनके इकलौते बेटे प्रवाह खांडेकर के आने के बाद ही किया जाएगा, जो लंदन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ रहे हैं. उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रोफेसर खांडेकर के अंतिम शब्द थे ‘अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें.’

  • सर्वेन्ट रूम में लगी आग, 2 साल की बच्ची की मौ’त, देखें वीडियो

    पंचकूला : एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सेक्टर 10 के कोठी नंबर 218 में एक कोठी में रहने वालो ने दूसरी मंजिल पर रहने वाले सर्वेन्ट रूम में आग लग गई। जिससे 2 साल की बच्ची अमायरा की मौत हो गई। बच्ची की माँ लक्षमी भी बेहोश हो गई। कोठी की मालकिन पूजा अग्रवाल ने बताया कि ये परिवार को काफी टाइम से हमने अपने पास सर्वेंट रुम दिया हुआ था। जांच अधिकारी सेक्टर 10 के चौन्की इंचार्ज विजय कुमार ने बताया कि हमको 1:30 बजे सूचना मिली थी, कि एक कोठी में आग लग गई है। मौके पर हैडकस्टेबले जसविंदर सिंह पहुचे और शीशे के एक गेट तोड़कर कोठी के अंदर पहुँचे, जहा काफी धुंआ था।

    जसविंदर सिंह ने बेड से 2 साल की बच्ची को उठाकर नीचे ले आए, जिसको अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने बच्ची को मृतक घोषित कर दिया। इस हादसे में मौके पर पंचकूला के डीसीपी सुमेर प्रताप और एसीपी सुरिन्दर कुमार और सेक्टर 5 के एसएचओ रूपेश चौधरी और सेक्टर 10 के चौन्की इंचार्ज विजय कुमार और जांच अधिकारी जसविंदर सिंह और राधेश्याम भी मौके पर पहुँचे। जांच अधिकारी ने बताया कि अभी आग लगने का कारण नही पता लग पाया है। बच्ची के परिवार वाले ने बताया कि बच्ची माचिस जलाना सिख रही थी। बच्ची के पिता सुरजीत कुमार किसी दुकान पर नौकरी करता है और माँ लक्ष्मी उसी कोठी में काम करती है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਅੰਨੇ ਕਤਲ ਦੀ ਗੁੱਥੀ ਸੁਲਝਾਈ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    7 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਮੇਤ 3 ਆਰੋਪੀ ਕਾਬੂ

    ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇੱਕ ਅੰਨੇ ਕਤਲ ਦੀ ਗੁੱਥੀ ਸੁਲਝਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਲੁੱਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਕਰਨ ਵਾਲੇ 3 ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੂੰ ਚੋਰੀ ਦੇ 7 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਮੇਤ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤੀ ਹੈ । ਫੜੇ ਗਏ ਤਿੰਨੋ ਆਰੋਪੀ ਲੁੱਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੰਦੇ ਸਨ ਅਤੇ ਇਹਨਾਂ ਆਰੋਪੀਆਂ ਵੱਲੋਂ 2 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦਾ ਕਤਲ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ । ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਡੀਐਸਪੀ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਅਜੇ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੇਰੇ ਕੋਲ ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਪੁੱਡਾ ਪਾਰਕ ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਮਿਲੀ ਸੀ। ਜਿਸ ਦੀ ਸ਼ਨਾਖਤ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕੀ ਸੀ । ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਉਪਰੰਤ ਡਾਕਟਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸਦੀ ਮੌਤ ਦਾ ਕਾਰਨ ਛਾਤੀ ਵਿੱਚ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰ ਨਾਲ ਲੱਗੀ ਸੱਟ ਹੈ। ਜਿਸ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਖਿਲਾਫ ਕਤਲ ਦਾ ਮੁਕਦਮਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ । ਫਿਰ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਚੋਰੀ ਦੀ ਇੱਕ ਰਿਪੋਰਟ ਮਿਲੀ ਜਿਸ ਤੇ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਉਕਤ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚ ਕੀਤੀ । ਜਦੋਂ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਹਨਾਂ ਤੋਂ ਸਖਤੀ ਨਾਲ ਪੁੱਛਿਆ ਤਾਂ ਇਹਨਾਂ ਨੇ ਕਤਲ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਦਾ ਜੁਰਮ ਵੀ ਕਬੂਲਿਆ ।

    ਇਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਸੀਂ ਤਿੰਨਾਂ ਨੇ ਮਿਲ ਕੇ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਦੀ ਯੋਜਨਾ ਬਣਾਈ ਅਤੇ ਪੁੱਡਾ ਪਾਰਕ ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਤੋਂ 4500 ਰੁਪਏ ਦੀ ਲੁੱਟ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਰੋਲਾ ਪਾਉਣ ਤੇ ਉਸ ਦੀ ਛਾਤੀ ਵਿੱਚ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਚਾਕੂ ਮਾਰ ਕੇ ਉਸਦਾ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲਾਂ ਤੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ । ਇਹਨਾਂ ਤਿੰਨਾਂ ਆਰੋਪਿਆਂ ਨੂੰ ਮੁਕਦਮਾ ਨੰਬਰ 145 ਅਧੀਨ 302 , 34 ਆਈਪੀਸੀ ਦੀ ਧਾਰਾ ਤਹਿਤ ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਨਾਮਜਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ । ਇਹਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ 2 ਆਰੋਪੀ ਇੱਕ ਕਤਲ ਕੇਸ ਵਿੱਚ ਅੰਬਾਲਾ ਜੇਲ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਸਨ। ਜਿਨਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰੋਡਕਸ਼ਨ ਵਾਰੰਟ ਰਾਹੀਂ ਜੇਲ ਤੋਂ ਲਿਆ ਕੇ ਇਸ ਮੁਕਦਮਾ ਵਿੱਚ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ । ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਦੌਰਾਨ ਇਹਨਾਂ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਪਾਸੋ ਵਾਰਦਾਤ ਵਿੱਚ ਵਰਤਿਆ ਚਾਕੂ ਅਤੇ ਦੋਵੇਂ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਹੋਰ ਪੰਜ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਜੋ ਇਹਨਾਂ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੇ ਤਫਤੀਸ਼ ਦੌਰਾਨ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਸ੍ਰੀ ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਹੋਰ ਥਾਵਾਂ ਤੋਂ ਚੋਰੀ ਕੀਤੇ ਅਤੇ ਹਥਿਆਰ ਦੀ ਨੌਕ ਤੇ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਕੀਤੀਆਂ। ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਕੇ ਪੁਲਿਸ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਪਾਸੋਂ ਹੋਰ ਵਾਰਦਾਤ ਬਾਰੇ ਖੁਲਾਸੇ ਹੋਣ ਦੀ ਉਮੀਦ ਹੈ ।

  • जालंधर : शादी का कार्ड देने जा रही महिला पर तेजधार हथियारों से हमला

    जालंधर :  शनिवार रात सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर महिला पर करीब आधा दर्जन हमलावरों ने तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। राजबीर कौर उर्फ ज्योति अपने भाई के साथ किसी रिश्तेदार को शादी का कार्ड देने जा रही थी। लैदर कॉम्प्लेक्स के पास आरोपियों ने रास्ते में रोकर हमला कर दिया। ज्योति से सिर पर काफी गंभीर चोटें आई है। इसके अलावा उसकी बहन के कपड़े भी फाड़ दिए गए। देर रात ज्योति और उसकी बहन द्वारा सिविल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची। ज्योति ने आरोप लगाया कि यह हमला उनके रिश्तेदारों ने ही कराया है।

    राजबीर कौर उर्फ ज्योति ने बताया कि 8 आरोपी बाइकों पर सवार होकर आए थे। आरोपियों ने आते ही अपने बाइक उनकी स्कूटी से भिड़ा दिया। जब उसने विरोध किया तो सभी आरोपियों ने तेजधार हथियार निकाल लिए और हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। उसके सिर और पैर पर गंभीर चोटें लगी। जिसके बाद भाई और बहन ने ज्योति को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। ज्योति ने कहा कि 12 दिसंबर को पहले उसके भाई परमजीत सिंह की कुछ युवकों के साथ लड़ाई हुई थी। ये लड़ाई गांव संगल सोहल के पास हुई थी। इसे लेकर थाने में शिकायत भी दी गई थी। हमलावर पार्टी द्वारा उन पर उस वक्त आरोप लगाए थे। मगर उन्होंने सभी आरोपों से नकारा था।

    राजीनामा न करने पर किया हमला
    ज्योति ने आरोप लगाया है कि उक्त आरोपी उनसे राजीनामा करने के लिए करीब 5 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। उन्होंने राजीनामा करने पर तो सहमति जताई, मगर पैसे देने से मना कर दिया। ज्योति ने कहा कि आरोपी जाते जाते कह रहे थे कि अब जो करना है कर लो, राजीनामे का बदला हमने ले लिया है।

  • 2 बसों के बीच भीषण टक्कर, एक की मौ’त, 8 लोग घायल

    नई दिल्ली :  गुजरात के सूरत में कल देर रात एक बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 8 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूरत नगर निगम की आयुक्त ने इस हादसे को लेकर बताया कि एक बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। लगभग नौ लोग घायल हो गए लेकिन उनमें से एक की मौत हो गई। 8 घायलों का इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस की जांच चल रही है। जांच में सब कुछ सामने आने पर सूरत नगर निगम सभी आवश्यक कार्रवाई करेगा।

    बताया जा रहा है कि गुजरात के सूरत में ‘बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम’(BRTS) की 2 बसों के बीच 4 दोपहिया वाहन आ गए। इस घटना में एक व्यक्ति की मौ’त हो गई जबकि 8 अन्य घायल हो गए। पुलिस उपायुक्त पिनाकिन परमार ने बताया कि एक बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे उसके पीछे आ रहे चार दो-पहिया वाहनों की उससे टक्कर हो गई। लेकिन तभी पीछे आ रही एक और बस ने भी उन सभी वाहनों को टक्कर मार दी। परमार ने बताया कि दूसरी बस के चालक को हिरासत में ले लिया गया है और घायलों को पास के 2 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में अब तक एक व्यक्ति की मौत हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • समुद्र के बीच चलती नाव में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    तमिलनाडु: रामेश्वरम के पंबन में मछली पकड़ने वाली एक नाव में अचानक भीषण आग लग गई। आग बुझाने का काम जारी है। बीच समुद्र में जा रही एक नाव में अचानक भीषण आग लग गई, आग की लपटें काफी ऊपर तक उठ रहीं थीं। इससे पहले मदुरै के तल्लाकुलम में एक व्यावसायिक परिसर में शनिवार की देर रात आग लग गई।

    जिसके बाद दुकानों और सिनेमाघरों के अंदर मौजूद लोगों को आपातकालीन निकास के माध्यम से बाहर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक आग लगने के बाद मॉल की चौथी मंजिल पर स्थित फूड कोर्ट एरिया में धुआं फैल गया था।

  • आज का राशिफल, 24 दिसंबर 2023

    आज का राशिफल, 24 दिसंबर 2023

    आज का राशिफल 24 दिसंबर दिन रविवार को चंद्रमा शुक्र देव की राशि वृषभ में संचार करने वाले हैं। साथ ही आज रवि योग, साध्य योग और कृतिका नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है। ग्रहों-नक्षत्रों के प्रभाव से मेष राशि वाले कारोबार में प्रगति देखकर प्रसन्न होंगे और सिंह राशि वालों को आय के कुछ स्रोत मिलेंगे, जिससे आय दोगुनी हो जाएगी। वहीं मकर राशि वाले धन का लेन देन करने से पहले अच्छे से सोच विचार अवश्य करें। आइए जानते हैं रविवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा, जानिए ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से।

    मेष राशि – दांपत्य जीवन में आज कुछ मतभेद हो सकते हैं, जिससे वजह से मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से इसे आज खत्म किया जा सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। आज कारोबार में प्रगति देखकर आप प्रसन्न होंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए एकाग्रचित्त होकर काम करना होगा, तभी वे सफलता हासिल कर पाएंगे। सायंकाल के समय परिजनों के साथ किसी खास मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं।

    वृषभ राशि – आज का दिन यश और कीर्ति में वृद्धि वाला रहेगा। व्यवसाय में कुछ नई योजनाएं शुरू करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगी, जिसके कारण आप पूरे दिन व्यस्त भी रहेंगे। अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण बच्चों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिसके कारण वे नाराज हो सकते हैं। विदेश में रह रहे परिवार के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार मिलने से प्रसन्न होंगे। किसी दोस्त के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। नौकरी पेशा जातक आज रविवार की छुट्टी का आनंद लेंगे। शाम के समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती के मूड में रहेंगे।

    मिथुन राशि – आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। लंबे समय से अटके किसी कार्य के पूरा होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रविवार को कुछ लंबित घरेलू कामों में व्यस्त रहेंगे और दैनिक जरूरतों को पूरा करने पर कुछ पैसे भी खर्च करेंगे। आज कोई सरकारी काम पूरा होने से प्रसन्नता रहेगी, जिससे आपको खुशी होगी और आपको कोई संपत्ति भी प्राप्त हो सकती है। अगर भाइयों के साथ कोई अनबन चल रही है तो उस पर चुप रहना ही आपके लिए बेहतर होगा, अन्यथा संबंधों में दरार आ सकती है। शाम का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

    कर्क राशि – आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। परिवार में किसी की तबीयत अचानक खराब होने से आप चिंतित रहेंगे, जिसके कारण आपका कुछ धन भी खर्च होगा। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को आज सार्वजनिक सभा करने का मौका मिलेगा। किसी कार्यक्रम की वजह से आज घर के अंदर साफ-सफाई और रंग-रोगन करवा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। शाम के समय किसी प्रियजन को दावत के लिए घर पर आमंत्रित कर सकते हैं।

    सिंह राशिआज आय के कुछ स्रोत मिलेंगे, जिससे आय दोगुनी हो जाएगी। राजनीतिक दिशा में काम करने वाले लोगों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन होगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी के प्रति प्रेम गहरा होगा। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और सभी से आगे निकलने में सफल भी होंगे। संतान के विवाह के संबंध में किसी से सलाह लेंगे तो कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। शाम के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेंगे।

    कन्या राशि – आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज का दिन कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाने वाला रहेगा। पारिवारिक बिजनस के लिए पिता से कोई महत्वपूर्ण सलाह ले सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। कार्यस्थल पर आपको कोई कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें आप व्यस्त रहेंगे, लेकिन व्यस्तता के बीच आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकाल पाएंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे। शाम के समय यदि आस-पड़ोस में कोई विवाद होता है तो उससे दूर रहना ही आपके लिए बेहतर होगा।

    तुला राशि – आज का दिन अच्छा रहेगा। रविवार की छुट्टी की वजह से परिवार के सभी सदस्य एक जुट रहेंगे और कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थी जिस विषय में कमजोर हैं, उस विषय की पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करेंगे। व्यापारी कोई शुभ समाचार मिलने से प्रसन्न होंगे और व्यापार भी अच्छा चलेगा। आज कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अगर आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया है तो वह भी आज आपको अच्छा खासा मुनाफा दे सकता है। शाम के समय परिवार के सदस्यों के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं।

    वृश्चिक राशि – आज अपनी सेहत का ध्यान रखें और तेज मिर्च-मसाले वाले भोजन से दूर रहें अन्यथा पेट संबंधित समस्या भी हो सकती है। नौकरी पेशा जातक आज रविवार की छुट्टी की वजह से अपने अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफा होगा, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। लव लाइफ वालों के बीच किसी बात पर गलतफहमी बढ़ सकती है इसलिए बातचीत के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकालें। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और शाम के समय आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।

    धनु राशि – आज परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में सफल होंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदारी में जा सकते हैं। लव लाइफ वाले आज पार्टनर को कहीं बाहर ले जा सकते हैं और उनके लिए कोई उपहार भी ला सकते हैं। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। व्यापारियों की आज आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी। शाम के समय ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

    मकर राशि – आज किसी भी रिश्तेदार से पैसों का लेन-देन करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। किसी परिचित से दुखद समाचार सुनकर अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिससे आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ नए बिजनस की योजना बनाएंगे और कार्यों को पूरा करेंगे। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और उनके लिए कुछ गिफ्ट भी ले सकते हैं। पिता के साथ अगर कोई अनबन चल रही थी, तो वह आज खत्म हो सकती है। शाम के समय परिवार के सदस्यों के साथ कुछ विचार-विमर्श कर सकते हैं।

    कुंभ राशि – आज बुद्धि का प्रयोग करके कई शत्रुओं को परास्त कर सकते हैं। बच्चों की शिक्षा में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए किसी रिश्तेदार से सलाह ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में बदलाव लाने के लिए परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह ले सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को अधिकारियों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिसमें वेतन वृद्धि जैसी सूचना मिलेगी। किसी रिश्तेदार के घर आगमन से परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। शाम के समय परिवार के सदस्यों के साथ नए नए पकवान खाने का मौका मिलेगा।

    मीन राशि – आज नए वाहन या मकान का सुख मिलता नजर आ रहा है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कोई नया काम शुरू करेंगे, तो उसमें आप जरूर सफल होंगे। खराब स्वास्थ्य के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए आज आपको बाहर के खाने से परहेज करना होगा। नौकरीपेशा जातक न्यू ईयर के सेलिब्रेशन के लिए बाहर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिल सकता है। शाम के समय आप किसी बिजनस डील को फाइनल करने के लिए अपने कुछ दोस्तों से बात कर सकते हैं।