Blog

  • एक और पंजाबी युवक की विदेश में मौ’त, देखें वीडियो

    बटाला : अकसर ही पंजाब से रोजी रोटी कमाने जा रहे नोजवान विदेश की तरफ रुख कर रहे है। इन्हीं बीच आए दिन युवकों की मौत की खबर सामने आती रहती है। विदेश में पंजाबी युवकों की मौत के मामले थमने का नाम नही ले रहे है। ऐसा ही मामला वडाला बांगर से सामने आया है। ब्लाक कलानौर के अंतर्गत कस्बा वडाला बांगर के युवक निर्मल सिंह की हांगकांग में दिल का दौरा पड़ने से मौत का दुखद समाचार मिला है। इस संबंध में मृतक निर्मल सिंह (30) के पिता सुरजन सिंह ने बताया कि उनका इकलौता बेटा करीब 5 साल पहले रोजी रोटी कमाने के लिए हांगकांग गया था।

    पिछले रविवार को उनके दोस्तों का फोन आया कि आपके बेटे को दिल का दौरा पड़ा है और हमने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। शुक्रवार को हमने अपने बेटे से बात की थे और बातचीत के दौरान वह कहता रहा कि वह ठीक है। लेकिन बीते रविवार को फोन आया कि आपके बेटे की अस्पताल में मौत हो गई है। परिवार ने सरकार और प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके बेटे का शव गांव लाने में मदद की जाए। दुख की इस घड़ी में गांव और क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां मृतक युवक के परिवार के साथ दुख सांझा कर रही हैं।

  • पंजाब : चोरों ने घर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही। हर रोज कही न कही चोरों की ओर से घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला मोगा के गांव मधेके से सामने आया है। जहां देर रात चोरों ने तीन रावी नसल की भैंसे चोरी कर ली गई। जिसकी कीमत तकरीबन सात से आठ लाख के करीब है। इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

    जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि देर रात गांव में लाइट गई हुई थी और लाइट ना होने का फायदा उठाकर चोरों ने घर से तीन रावी नसल की भैंसे चोरी कर ली।ई जिनकी कीमत तकरीबन सात से आठ लाख बनती है। हम अपने और आसपास के गावों की सीसीटीवी फुटेज देख रहे है और पुलिस को सूचित कर दिया गया।

  • एक मार्कशीट पर 2 भाई कर रहे थे सरकारी नौकरी, रिटायरमेंट से पहले खुली पोल

    ग्वालियरः मध्य प्रदेश के ग्वालियर नगर निगम में एक कर्मचारी की 43 साल तक सहायक वर्ग-3 की नौकरी चलती रही। रिटायरमेंट का समय भी नजदीक आ गया था। लगने लगा था कि अब रिटायरमेंट के बाद आराम से जिंदगी गुजरेगी, लेकिन एक शिकायत ने सब कुछ बर्बाद करके रख दिया, क्योंकि शिकायत में इस बात का खुलासा हो गया कि 43 साल पहले जो मार्कशीट लगाकर नौकरी हासिल की गई थी, वह तो फर्जी है।

    यह पूरा मामला ग्वालियर नगर निगम के सहायक वर्ग-3 के कर्मचारी कैलाश कुशवाह का है, जिन्होंने अपने भाई की मार्कशीट लगाकर नगर निगम में नौकरी हासिल कर ली थी और 43 साल तक ठाठ से नौकरी करते रहे। लेकिन एक शिकायत ने उनकी यह पोल खोल दी और अब कैलाश कुशवाह के खिलाफ यूनिवर्सिटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

    इसके बाद नगर निगम के ही डिप्टी कमिश्नर अनिल दुबे ने यूनिवर्सिटी थाने में कैलाश कुशवाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। कैलाश कुशवाह पर पुलिस ने धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

    खास बात यह है कि कैलाश कुशवाह का भाई रणेंद्र सिंह कुशवाह भी सरकारी नौकरी में है। वह राज्य पावर लूम बुनकर सहकारी शाखा ग्वालियर में कार्यरत है। एक ही मार्कशीट पर दोनों भाई सरकारी नौकरी कर रही थे। इस फर्जीवाड़े के सामने आने के बाद अब विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ੍ਰੀ ਰਾਮ ਮੰਦਿਰ ਦੇ ਉਦਘਾਟਨ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੰਡੇ ਜਾਣਗੇ ਦੀਵੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸਮਾਜਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾ ਨੇ ਸ੍ਰੀ ਰਾਮ ਮੰਦਿਰ ਦੇ ਉਦਘਾਟਨ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਇਕ ਲੱਖ 8 ਹਜ਼ਾਰ 108 ਦੀਵੇ ਵੰਡੇਗੀ ਨਾਵਲਟੀ ਚੌਂਕ ਵਿਖੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾ ਨਯਨ ਗਲੋਬਲ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਮਿੱਟੀ ਦੇ ਦੀਵਿਆਂ ਦੇ ਪੈਕਟ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ ਗਏ। ਇਸ ਦੇ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਸੰਸਥਾ ਦੇ ਆਗੂ ਧੀਰਜ ਗਿੱਲ, ਸੁਸ਼ਾਂਤ ਭਾਟੀਆ, ਵਰੁਣ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ੍ਰੀ ਰਾਮ ਮੰਦਿਰ ਜਿਸ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ 22 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਅਯੋਧਿਆ ਵਿੱਚ ਹੋਣ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸੰਸਥਾ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਕ ਲੱਖ 8 ਹਜ਼ਾਰ 108 ਦੀਵੇ ਵੰਡਣ ਦਾ ਪ੍ਰਣ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਨਾਵਲਟੀ ਚੌਂਕ ਤੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਦੀਵਿਆਂ ਦੇ ਪੈਕਟ ਵੰਡ ਕੇ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਧੀਰਜ ਗਿੱਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਇੱਕ ਬਹੁਤ ਵੱਡਾ ਦਿਨ ਹੈ। ਜਿਸ ਦਿਨ ਕਿ ਸੰਸਥਾ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਾਲੀ ਵਾਂਗ ਹੀ ਇਸ ਤਿਉਹਾਰ ਨੂੰ ਮਨਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ।

    ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਇਸ 500 ਵਰੇ ਦੀ ਲੰਬੀ ਉਡੀਕ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਆਏ ਸ਼ੁਭ ਦਿਨ ਮੌਕੇ ਦਿਵਾਲੀ ਵਾਂਗ ਹੀ ਮਨਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਦੀਵੇ ਬਾਲੇ ਜਾਣਗੇ ਅਤੇ ਆਤਿਸ਼ਬਾਜੀ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਸੁਸ਼ਾਂਤ ਭਾਟੀਆ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਰਾਮ ਇੱਕ ਮਰਿਆਦਾ ਦਾ ਨਾਮ ਹੈ ਅਤੇ ਅਸੀਂ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਇੱਕ ਸੁਨੇਹਾ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਦਾ ਯਤਨ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੰਸਥਾ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਕੂਟਰ ਤੇ ਕਾਰ ਚਾਲਕਾਂ ਨੂੰ ਦੀਵਿਆਂ ਦੇ ਪੈਕਟ ਵੰਡੇ ਗਏ। ਧੀਰਜ ਗਿੱਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਡੇ 10 ਮੰਦਰਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇਕ ਲੱਖ ਦੀਵੇ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣਗੇ ਤਾਂ ਜੋ ਕੋਈ ਵੀ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਉਥੋਂ ਮੁਫਤ ਦੀਵੇ ਹਾਸਲ ਕਰ ਸਕੇ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਬਾਕੀ ਦੀਵੇ ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਵੰਡੇ ਜਾਣਗੇ।

  • पंजाब : नशीले पदार्थ और कार सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

    मानसा :  पुलिस ने अफीम और नशीली गोलियों सहित 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 2 किलो 800 ग्राम अफीम और 1540 नशीली गोलियां बरामद की गईं। मानसा पुलिस के एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। जगराज सिंह वासी बोड़ावाल को सीआईए स्टाफ मानसा की टीम ने कार समेत 2 किलो 800 ग्राम अफीम सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    जबकि रीटा सिंह वासी रामपुर जिला संगरूर को थाना सदर बुढलाडा की पुलिस ने 1130 नशीले पदार्थ बरामद कर गिरफ्तार किया है। उसके पास से गोलियां बरामद की गई हैं। गश्त के दौरान सीआईए स्टाफ मानसा की टीम ने जगतार सिंह वाशी पीर कोर्ट और अमनदीप सिंह वासी भैणी चूहड़ को गिरफ्तार कर 410 नशीली गोलियां बरामद कीं। एसपी ने बताया कि माननीय न्यायालय से रिमांड लेकर उक्त लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਨਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ‘ਤੇ ਕਸੇ ਤੰਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਨੇਤਾ ਨਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਨੇ ਆਪਸਰਕਾਰ ਤੇ ਤੰਜ ਕਸੇ। ਸਾਧੂ ਸਿੰਘ ਧਰਮਸੋਤ ਨੂੰ ਈਡੀ ਵੱਲੋਂ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਤੇ ਨਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕੀ ਕਰਪਟ ਕਾਰਵਾਈ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਫਿਰ ਭਾਵੇਂ ਉਹ ਕਿਸੇ ਵੀ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਿਤ ਹੋਵੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਈਡੀ ਦੀ ਜਾਂਚ ਤੋਂ ਕਿਉਂ ਭੱਜ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਹ ਇਸ ਗੱਲ ਦਾ ਜਵਾਬ ਦੇਣ। ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬਣਾਵੇ ਕਮੇਟੀ ਜੋ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹਿੱਤਾਂ ਦੇ ਲਈ ਕੰਮ ਕਰੇ ਪਰ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਹੁਣ ਹਵਾਈ ਜਹਾਜ਼ ਦੇ ਗੇੜੇ ਤੋਂ ਨਹੀਂ ਉਤਰਦੇ। ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਰਾਬ ਅਤੇ ਰੇਤ ਮਾਫੀਆ ਸਰਗਰਮ ਜੋ ਰੇਤ 1500 ਹੋਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਅੱਜ ਉਸਦਾ ਭਾ 21 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਪਹੁੰਚ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ।

    ਹੁਣ ਕਿੱਥੇ ਹੈ ਆਪ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਵਾਅਦਾ ਅਤੇ ਦਾਵਾ ਜੋ ਸਸਤੇ ਰੇਟ ਤੇ ਰੇਤਾ ਮੁਹਈਆ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰਦੇ ਸੀ। ਰੇਤ ਮਾਫੀਆ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਨਵਜੋਤ ਸਿੱਧੂ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਲਈ ਐਨਜੀਟੀ ਪਹੁੰਚੇ। ਨਵਜੋਤ ਸਿੱਧੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਅਹੁਦਿਆਂ ਲਈ ਲੜਾਈ ਨਹੀਂ ਲੜਦਾ, ਉਹ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਦੀ ਲੜਾਈ ਲੜ ਰਹੇ ਹਨ। ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦੋ ਫਾੜ ਲਈ ਨਹੀਂ ਬਲਕਿ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਇੱਕਜੁੱਟ ਕਰਨ ਦੇ ਲਈ ਲੜਾਈ ਲੜ ਰਹੇ ਹਨ। ਜੇਕਰ ਇੱਕ ਵੀ ਬਿਆਨ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਤਾਂ ਹਾਈ ਕਮਾਂਡ ਐਕਸ਼ਨ ਲਏ। ਪਰ ਇਨੀ ਵੱਡੀ ਸੰਖਿਆ ਦੇ ਵਿੱਚ ਰੈਲੀ ਵਿੱਚ ਹੁਮ ਹੁਮਾ ਕੇ ਪਹੁੰਚਣ ਵਾਲੇ ਲੋਕ ਇਸ ਗੱਲ ਦਾ ਜਵਾਬ ਹਨ ਕਿ ਸਿੱਧੂ ਕਾਂਗਰਸ ਲਈ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇੱਕਜੁਟ ਕਰ ਰਿਹਾ।

  • अब घर बैठे Passport बनवाएं, ऐसे करें अप्लाई

    नई दिल्लीः भारत सरकार ने पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए mPassport सेवा ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के जरीए आप घर बैठे ही अपना पासपोर्ट बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी एजेंट की आवश्यकता नहीं है। आमतौर पर बहुत से यूजर्स एजेंट के चक्कर में पड़कर अपने काफी पैसे बर्बाद करते हैं, उसके बावजूद भी पासपोर्ट नहीं बन पाता। ऐसे में हम आपको ऑनलाइन प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप घर बैठे ही पासपोर्ट के लिए एप्लिकेशन भर सकते हैं।

    पासपोर्ट के लिए आवश्यक दस्तावेज

    1. आधार कार्ड
    2. पैन कार्ड
    3. जन्म प्रमाण पत्र
    4. पासपोर्ट साइज फोटो
    5. बैंक स्टेटमेंट
    6. एड्रेस प्रूफ

    पासपोर्ट ऑनलाइन अप्लाई करने के स्टेप्स 

    1. अपने मोबाइल में mPassport सेवा ऐप डाउनलोड करें।
    2. ऐप को ओपन करें और New User Registration पर क्लिक करें।
    3. अपने एड्रेस के आधार पर पासपोर्ट ऑफिस का चयन करें।
    4. इसके बाद, नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी आदि जानकारी दर्ज करें।
    5. अब यूनिक लॉगिन आईडी दर्ज करें (यह ईमेल आईडी भी हो सकती है)।
    6. एक स्ट्रॉन्ग पासवर्ड बनाएं।
    7. कैप्चा दर्ज करें और सबमिट करें।
    8. पासपोर्ट ऑफिस द्वारा वेरिफिकेशन।

    पासपोर्ट ऑफिस द्वारा आपके आवेदन की जांच की जाएगी। यदि आपके आवेदन में कोई कमी नहीं है तो आपको एक वेरिफिकेशन लिंक भेजा जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करके आप अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं।

    पासपोर्ट ऑफिस द्वारा आपके आवेदन को मंजूरी मिलने के बाद आपको पासपोर्ट केंद्र पर अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए कहा जाएगा। अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए आपको पासपोर्ट सेवा केंद्र की वेबसाइट पर जाना होगा।

    अपॉइंटमेंट के दिन आपको पासपोर्ट केंद्र पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर जाना होगा। पासपोर्ट केंद्र पर आपके दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाएगा।

    पासपोर्ट बनने में लगभग 2 से 3 महीने का समय लगता है। यदि आपके पास सभी दस्तावेज सही हैं तो आपका पासपोर्ट जल्दी बन जाएगा।

    पासपोर्ट बनवाने की फीस ₹1500 है। यह फीस ऑनलाइन UPI या डेबिट/क्रेडिट कार्ड से भरी जा सकती है।

    पासपोर्ट बनवाने के टिप्स

    अपने दस्तावेजों को अच्छी तरह से चेक कर लें।
    पासपोर्ट केंद्र पर समय पर पहुंचें।
    पासपोर्ट केंद्र पर अपने दस्तावेजों की एक प्रति साथ लेकर जाएं।

    mPassport सेवा ऐप के माध्यम से आप घर बैठे ही अपना पासपोर्ट बनवा सकते हैं। यह प्रक्रिया बहुत आसान है और इसमें आपको किसी भी एजेंट की आवश्यकता नहीं है।

  • बीबीएन में कोहरे का कहर

    सुबह व शाम वाहन चलाने में आ रही दिक्कत
     
    बददी/सचिन बैंसल: जिले का मैदानी क्षेत्र बीबीएन घने कोहरे की चपेट में आ गया है। सुबह व शाम को बहुत ज्यादा समस्या है। वाहन चालक लाइट जला कर वाहन चला रहा है। बद्दी का न्यूनतम 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे के चलते सुबह व शाम को ठंड काफी पड़ रही है। घने कोहरे से बीबीएन का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र में प्रभावित हुआ है। दिन के समय कुछ देरी के लिए यहां पर मौसम साफ होता है और सांय चार बजे के बाद वापस कोहरा जा जाता है।कच्चा माल दो से तीन दिन देरी से पहुंच रहा है। हालांकि अभी तक कोई भी उद्योग कच्चा माल न मिलने पर प्रभावित नहीं हुआ है। वहीं यहां के तैयार माल भी निर्धारित स्थान पर देरी से पहुंच रहा है। कोहरे के चलते ट्रक धीमी गति से चल रहे है जिससे ट्रक संचालकों पर भी इसका असर दिखाई है।राजस्थान के जयपुर व पूरे यूपी में कोहरा छाया हुआ है। 600 किमी सफर पहले 150 लीटर में एक ट्रक तय करता था अब वहां 30 से 40 लीटर डीजल अतिरिक्त लग रहा है। 

    बीबीएनआईए के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि घने कोहरे के चलते जहां पर तैयार सामान समय पर नहीं पहुंच पा रहा है वहीं कच्चा माल भी दो से तीन दिन देरी से पहुंच रहा है। वहीं ट्रक यूनियन के महासिचव दिनेश कौशल ने बताया कि कोहरे से सबसे अधिक मार ट्रक संचालकों को पर पड़ रही है। कोहरे के चलते वाहन धीमी गति से चल रहे है जिससे डीजल की अधिक खपत हो रही है।

  • पंजाब : घर में घुसकर महिला के साथ की मारपीट, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पंजाब में आए दिन गुंडागर्दी की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला यह है कि फिरोजपुर छावनी के वार्ड नंबर गवाल टोली में एक विधवा महिला के घर के अंदर देर रात घुसकर वृद्धा से मारपीट की और घर का सामान तहस-नहस कर दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए घर की मालकिन बिमला ने बताया कि वह घर में अकेली थी और युवक उसका गेट तोड़कर घर में घुस गए और उसके  साथ मारपीट की गई

    और उसका घरेलू सामान नष्ट कर दिया गया। पीड़िता ने जानकारी देते हुए बताया कि हमलावरों ने मौके पर फायरिंग भी की। पीड़ित महिला ने संबंधित थाने को पूरी घटना की जानकारी दे दी है। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।

  • बसोलीः नशे के कारोबारी को पंजाब से दबोचा

    अब ड्रग रैकेट का पूरा भंडाफोड़ कर सकती है ऊना पुलिस

    ऊना /सुशील पंडित: ऊना के बसोली गांव में नकली और नशे की गोलियों का कारोबार करने वाला बलराम सिंह हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम ने उसे पंजाब के कुराली कस्बे से गिरफ्तार किया। बता दें कि पिछले दिनों ऊना से 8 किमी दूर बसोली गांव में पुलिस और ड्रग विभाग की एक टीम को नकली और नशीली गोलियों का जखीरा मिला था। ज्यादातर गोलियों के पत्ते जला दिए गए थे और कुछ साबुत पत्ते ड्रग इंस्पेक्टर के हाथ लग गए थे। नशे का कारोबारी और आरोपी बलराम सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी है लेकिन कई सालों से वह नकली और नशीली दवाओं का व्यापार कर रहा था। जिस दिन ड्रग इंस्पेक्टर ने छापेमारी की थी उस दिन बलराम फरार होने में कामयाब हो गया था। लेकिन जांच टीम ने उसकी पत्नी मधुबाला को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया था। अब बलराम के मिल जाने के बाद पुलिस को पूरे नेटवर्क की जानकारी मिल जाएगी। जानकार बताते हैं कि बलराम ने नशीली गोलियों का कारोबार विदेशों तक फैला रखा था। वह चुपके से नशीली गोलियों को ब्रांडेड कंपनी के खाली पत्तों में भरकर करोड़ों का कारोबार कर रहा था। पुलिस ने अभी तक बलराम और उसकी पत्नी मधुबाला के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर लिए हैं। अब अदालत से रिमांड लेकर ऊना पुलिस इस पूरे ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ कर सकती है।