Blog

  • पंजाब : मिड-डे मील को लेकर जारी हुए नए आदेश

    चंडीगढ़ :  स्कूलों में अब स्टूडेंट्स को हफ्ते में एक बार मिड-डे मील में केले की जगह मौसमी फल खाने को दिए जाएंगे। इन फलों में किन्नू, अमरूद, लीची, बेर, सेब व आम तक शामिल हैं। इसका आगाज 12 फरवरी से होगा। इस चीज को अब मिड-डे मील के मेन्यू में शामिल किया गया है। इसके लिए शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं। हालांकि अप्रैल से शुरू होने वाले नए सेशन में इस संबंधी मौसमी फलों की उपलब्धता के हिसाब से आदेश जारी किए जाएंगे। इससे पहले जनवरी में केला देने का फैसला लिया गया था। सर्दी की छुट्टियां होने से प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ पा रहा था।

    स्टूडेंट्स को मौसमी फल देने का फैसला CM भगवंत मान की अगुवाई में हुई मीटिंग में लिया गया है। इसके पीछे कोशिश यह भी है कि अपने स्थानीय फल उत्पादकों को भी लाभ हो सके। साथ ही स्टूडेंट्स की सेहत का ख्याल रखा जाए। काफी समय से इस मामले को विधायकों और कृषि माहिरों द्वारा उठाया जा रहा था। स्कीम में प्रति स्टूडेंट्स 5 से 6 रुपए खर्च करने की योजना है। यह सारी रणनीति पूरे मंथन के बाद बनी है। राज्य में इस समय 19120 सरकारी स्कूलों में प्री नर्सरी से 8वीं तक 18.35 लाख स्टूडेंट्स को दोपहर का खाना परोसा जाता है। प्रति स्टूडेंट्स 6 रुपए मौसमी फल पर खर्च किए जाएंगे, इस हिसाब से सालाना 52.86 करोड़ रुपए खर्च आएगा। वहीं, केंद्र सरकार द्वारा मिड-डे मील स्कीम के तहत 456 करोड़ रुपए खर्च किए जाते हैं। सरकार द्वारा साल में 2 से 3 बार मौसम के हिसाब से मिड-डे मील के मेन्यू में बदलाव किया जाता है

  • पंजाबः PRTC बस चालक और कॉलेज के छात्रों में हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में पीआरटीसी बसों में 52 सीटों पर सवारियों को बिठाने के मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ताजा मामला आज सुबह शेरपुर चौक से सामने आया है। जहां गुलजार कॉलेज के छात्रों और PRTC बस चालक में भारी हंगामा हुआ। इस दौरान छात्रों ने सरकारी बस के ड्राइवरों पर धक्केशाही के आरोप लगाए। वहीं एक छात्र ने कहा कि आज सुबह वह सरकारी बस में बैठने लगे तो ड्राइवर और कंडक्टर ने उनसे बदतमीजी की। ड्राइवर ने कहा कि उसकी बस में 52 सवारियां पूरी हैं, इस कारण वह उन्हें बस में नहीं चढ़ने दे सकता। फिर भी कुछ छात्र बस में चढ़ गए। जिस कारण उसने बस रोक दी। छात्रों ने बस के अंदर की वीडियो भी बनाई। वीडियो में छात्र और बस के कंडक्टर में काफी बहसबाजी दिख रही है। कुछ सवारियों के साथ भी छात्रों की बहसबाजी हुई।

    वहीं हाईवे पर जाम की स्थिति बनती देख शेरपुर पुलिस चौकी के अधिकारी और फोर्स पहुंची। जहां उन्होंने दोनों पक्षों को शांत करवाया। दरअसल, छात्रों का आरोप है कि सरकारी बस ड्राइवर उनका सरकारी पास देखने के बावजूद उन्हें बस में नहीं चढ़ाते। उन्होंने कहा कि यदि वह बस में बैठ जाएं तो उन्हें उनके कॉलेज के पास रोकने की जगह उन्हें खन्ना बस स्टैंड पर उतार दिया जाता हैं। वहां से फिर वापस कॉलेज तक छात्र प्राइवेट ऑटो करके आते हैं। छात्रों को किसी तरह पुलिस कर्मचारियों ने समझा हाईवे से पीछे हटाया।

    इस दौरान छात्रों ने कहा कि उन्होंने सिर्फ PRTC की एक बस रोकी है, बाकी बसें ड्राइवर खुद ही रोक रहे हैं। छात्रों के मुताबिक उन पर कार्रवाई करने का पुलिस और बस ड्राइवर दबाव बना रहे हैं। सरकारी बसों के कंडक्टर उनका पास देखते ही उन्हें गालियां तक देते हैं। छात्रों ने कहा कि पास बनवाने के लिए वह सुबह 4 बजे लाइनों में लगते हैं, लेकिन ड्राइवर उन्हें पास होने के बावजूद बसों में चढ़ाने से गुरेज करते हैं।

    छात्रों ने कहा कि रोजाना सरकारी बस कॉलेज के बाहर रुकने की जगह खन्ना बस स्टैंड पर रुकती है। इस कारण उनका काफी समय बर्बाद होता है। जब वह कॉलेज पहुंचते हैं तब तक उनके 2 लेक्चर समाप्त हो चुके होते हैं। इस मामले संबंधी लुधियाना के RTA रणदीप हीर से संपर्क किया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। PRTC बस के ड्राइवर दर्शन सिंह ने कहा कि उनकी बस का रूट कपूरथला से पटियाला है। उनकी बस 52 सीटों के साथ भरी हुई थी। रोजाना वह इसी जगह से गुजरते हैं। आज किसी छात्र को गाली या धक्का नहीं मारा गया। बस ओवरलोड हो जानी थी, इस कारण छात्रों से कंडक्टर का विवाद हुआ है। 

  • पंजाबः पंप से 5 हजार से अधिक का पेट्रोल डलवाकर स्कॉर्पियो सवार युवक फरार, देखें CCTV

    फिरोजपुरः पंजाब में पैट्रोल पंप पर तेल भरवाकर बिना पैसे दिए युवकों के फरार होने के मामले में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला श्री मुक्तसर साहिब में बठिंडा रोड पर स्थित तनेजा पेट्रोल पंप से सामने आया है। जहां देर रात करीब 1 बजे स्कॉर्पियो सवार युवक फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पंप के कर्मी ने बताया कि युवक ने स्कॉर्पियो में 5290 का तेल डलवाया और पेटीएम करने के बहाने करने लगा। इस दौरान मौका पाकर युवक घटना स्थल से भाग गया।

    पीड़ित ने बताया कि गाड़ी के दोनों नंबर प्लेट काले किए हुए थे और इस मामले के की सूचना कर्मियों ने पंप के मालिक को दी। जिसके बाद पंप मालिक ने पुलिस घटना संबंधी सूचित किया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे लेकर आरोपियों की तालाश शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार युवक ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। इस दौरान युवक ने कर्मी से तेल डालने के लिए और गाड़ी में बैठ गया।

    जैसे ही कर्मी ने गाड़ी में तेल डाला गाड़ी सवार युवक फरार हो गया। वहीं बीते दिन लुधियाना में रात के समय पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारियों से नकाबपोश लुटेरों द्वारा तेजधार हथियार के बल पर कैश लूट की घटना को अंजाम दिए जाने के मामलों को लेकर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की ओर से बैठक की गई थी। बैठक के दौरान उन्होंने निर्णय लिया कि रात में पेट्रोल पंपों पर आने वाले वाहन चालकों से पहले पैसा लिया जाएगा और बाद में वाहनों में पेट्रोल भरा जाएगा। यह फैसला पूरी रात लागू रहेगा और सुबह कामकाज सामान्य रूप से जारी रहेगा।

  • जमीन कारोबारी के ठिकानों पर IT रेड, नोट गिनने की मशीन मंगवाई

    भागलपुर : गुरुवार को इनकम टैक्स की टीम ने जमीन कारोबारी शंकर यादव के ठिकानों पर छापेमारी की। शंकर यादव बरारी थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहते हैं। अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। इधर टीम ने नोट गिनने की मशीन भी मंगवाई गई है। वहीं पटना में भी बेल्ट्रॉन के माध्यम से डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत अन्य मानव बल मुहैया कराने वाली कंपनी उर्मिला इंफोटेक के पटना समेत करीब 10 ठिकानों पर एक साथ रेड हो रही है।

    उर्मिला इंफोटेक के मालिक अविनाश कुमार सिंह हैं। इनके पटना के खाजपुरा स्थित आवास और पाटलिपुत्र कॉलोनी में टेक्नोलॉजी पार्क कार्यालय में आयकर विभाग की टीम ने रेड किया है। दिल्ली में भी दो ठिकाने बताए जा रहे हैं। इधर शंकर यादव जमीन के खरीद बिक्री का काम करते हैं। उनका बरारी थाना क्षेत्र के मंगलम हॉस्पिटल के पास सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम भी है। पटना से आयकर विभाग की 5 सदस्य टीम छापेमारी में जुटी हुई है। वहीं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शंकर यादव के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਲੰਡੀ ਜੀਪ ‘ਚ ਗੇੜੀ ਮਾਰਨੀ ਪਈ ਮਹਿੰਗੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਲੰਡੀ ਜੀਪ ਵਿੱਚ ਗੇੜੀ ਮਾਰਨੀ ਮਹਿੰਗੀ ਪਈ। ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਲੰਡੀ ਜੀਪ ਵਿੱਚ ਗੇੜੀ ਮਾਰ ਰਹੇ 2 ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚਲਾਨ ਕੱਟਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਗੇੜੀ ਵਾਲੀ ਜੀਪ ਨੂੰ ਠਾਣੇ ਬੰਦ ਕੀਤੀ। ਦਰਸਲ ਜਦੋ ਏਹ ਗੇੜੀ ਮਾਰ ਰਹੇ ਸੀ ਤੇ ਟਰੈਫਿਕ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਜਦੋਂ ਰੋਕ ਕੇ ਜੀਪ ਦੇ ਕਾਗਜ ਮੰਗੇ ਤਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਕਾਗਜ ਦੇਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਬਹਸ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿਤੀ। ਨਾਲ ਹੀ ਫੋਨ ਤੇ ਸਫ਼ਾਰਿਸ਼ ਵੀ ਲਗਾਈ।

    ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਕ ਨਾ ਸੁਣੀ ਬਿਨਾਂ ਸਮਾਂ ਬਰਬਾਦ ਕੀਤੇ ਜੀਪ ਦਾ ਕੱਟਿਆ ਚਲਾਨ ਜੀਪ ਠਾਣੇ ਬੰਦ ਕੀਤੀ।

  • पंजाब : हाईवे पर परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    खनौरी : संगरुर के खनौरी इलाके से युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक परिजनों ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रोड जाम कर दिया। बता दें कि बनारसी गांव के पड़ोसियों ने एक युवक की हत्या कर दी थी।

    जिसके बाद परिजनों ने मृतक नरेश कुमार का शव खनौरी नेशनल हाईवे बस स्टैंड के सामने रखकर रोड जाम कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक हत्या के आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती तो नहीं करेंगे संस्कार।

  • पंजाबः धारा 144 लागू,  5 अप्रैल तक आदेश रहेंगे जारी

    पटियालाः जिले में 13 फरवरी से शुरू होने जा रही पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्र के आस पास धारा 144 लागू रहेगी। ये आदेश आज अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट नवरीत कौर सेखों द्वारा जारी किए गए हैं। 2024 की वार्षिक परीक्षाएं (ओपन स्कूल सहित) 13 फरवरी से 30 मार्च 2024 तक आयोजित की जा रही हैं। इसके तहत बोर्ड द्वारा स्थापित परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 सीआरपीसी लागू कर दी है। आदेश में कहा गया है कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं फरवरी/मार्च 2024 (ओपन स्कूल सहित) 3 फरवरी से 30 मार्च तक सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित करेगा। बोर्ड द्वारा बनाए गए केंद्रों पर दोपहर तीन बजे तक परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।

    सीआरपीसी की धारा 144 बोर्ड द्वारा स्थापित सभी परीक्षा केंद्रों को कवर करती है।अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने जिला पटियाला की सीमा के भीतर रैलियां आयोजित करने, मीटिंग आयोजित करने, नारे लगाने, पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर पाबंदी के आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, मीटिंग करने, नारे लगाने, प्रदर्शन आदि करने से लोक शांति भंग होने, सरकारी एवं गैर सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचने की संभावना है।

    ऐसी स्थिति में राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाना आवश्यक है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट द्वारा 5 अप्रैल, 2024 तक लागू किए गए ये आदेश सरकारी कार्यक्रमों, शादियों, शोक सभाओं और स्कूलों/कॉलेजों में पढ़ाई के लिए इकट्ठे हुए स्टूडेंट्स, सुरक्षा कर्मियों, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों और बच्चों की सभा पर लागू नहीं होंगे।

  • जालंधरः मेन चौंक के पास गाड़ी और ट्रक में हुई टक्कर, देखें Live 

    जालंधर, ENS: पीएपी चौक के नजदीक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां फ्लाईओवर के पास ट्रक और गाड़ी की एक्सीडेंट हो गया। मिली जानकारी के अनुसार टायर का टायर फटने से हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी सड़क पर 3 से 4 बार पलटी खाकर से दूसरी तरफ आ गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इस दौरान ट्रक के साथ गाड़ी की टक्कर हो गई। गाड़ी पर एडवोकेट का स्टीकर लगा हुआ है। 

    ऐसे में कहा जा रहा है कि गाड़ी किसी वकील की है। वहीं गाड़ी में से बुजुर्ग को बाहर निकाला गया। इस हादसे में लंबा जाम लग गया है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं पुलिस मौके पर दोनों गाड़ियों को साइड में करवाने के लिए जुट गई है। वहीं दोनों पक्षों से बात की जा रही है। हालांकि ट्रक ड्राइवर का कहना है कि उसकी कोई गलती नहीं है। गाड़ी पलटी खाकर एक सड़क से दूसरी सड़क पर आ गई। वहीं पुलिस का कहना है कि लोगों से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी पहले ट्रक में लगी। जिसके बाद गाड़ी डिवाइड से टकरा गई और गाड़ी का टायर फट गया।

    वहीं ड्राइवर ने बताया कि स्थानीय लोगों से भी पूछा जा सकता है कि गाड़ी का पहले टायर फटा है। जिसके बाद वह पलटी खाते हुए एक सड़क से दूसरी सड़क पर आ गई। जिसके बाद उसके ट्रक के साथ गाड़ी की टक्कर हो गई। वहीं गाड़ी में सवार पीड़ित बुजुर्ग केके शर्मा ने बताया कि वह फगवाड़े से आ रहे थे। इस दौरान अन्य गाड़ी को बचाते समय उनकी गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद उनकी गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई और डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान उनकी गाड़ी का टायर फट गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਟਰਾਂਸਫਾਰਮਰ ’ਚੋਂ ਤੇਲ ਤੇ ਤਾਂਬਾ ਕੀਤਾ ਚੋਰੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਰਨ ਤਾਰਨ : ਪਿੰਡ ਸਭਰਾ ਵਿਖੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਰੁਕਣ ਦਾ ਨਾਮ ਨਹੀਂ ਲੈ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਆਏ ਦਿਨ ਕਿਸੇ ਨਾ ਕਿਸੇ ਖੇਤ ਵਿੱਚੋਂ ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਚੋਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਪਿੰਡ ਸਭਰਾਂ ਦੇ ਪੀੜਤ ਕਿਸਾਨ ਸਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਕਿਸਾਨ ਮੁਖਤਿਆਰ ਸਿੰਘ, ਕਿਸਾਨ ਬਹਾਲ ਸਿੰਘ ਆਦਿ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੈਂ ਆਪਣੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਕਣਕ ਨੂੰ ਦੇਖਣ ਲਈ ਅਤੇ ਪਾਣੀ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਗਿਆ। ਜਾ ਕੇ ਦੇਖਿਆ ਕਿ ਮੋਟਰ ਤੇ ਲੱਗਾ ਟਰਾਂਸਫਾਰਮਰ ਖੁੱਲੇ ਪਏ। ਜਿਸ ਵਿੱਚੋਂ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਤਾਂਬਾ ਅਤੇ ਤੇਲ ਚੋਰੀ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ।

    ਜਿਸ ਨਾਲ ਸਾਡਾ ਕਾਫੀ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਗਿਆ । ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਏ ਦਿਨ 7,8 ਟਰਾਂਸਫਾਰਮਰ ਚੋਰੀ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕਰ ਰਿਹਾ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਕੋਲੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਚੋਰਾਂ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਸਾਡੇ ਏਰੀਏ ਵਿਚ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਲਗਾਏ ਜਾਣ। ਪੁਲਿਸ ਖੇਤਾਂ ਵਿਚੋਂ ਚੋਰੀ ਹੋਏ ਸਮਾਨ ਦੀ ਭਾਲ ਕਰੇ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਫੜ ਕੇ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ।

  • कपूरथलाः आवारा कुत्तों के हमले से महिला की मौ+त के मामले में आया नया मोड़, देखें वीडियो

    सुल्तानपुर लोधीः गांव पस्सन कदीम में आवारा कुत्तों के महिला पर बेहरमी से हमला कर दिया। इस दर्दनाक घटना मे महिला की मौत हो गई। वहीं महिला की मौत को लेकर नया मोड़ आ गया है। दरअसल, मृतिका के पति ने सुल्तानपुर लोधी की पुलिस पर पीटने के आरोप जड़े हैं। हालांकि थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ ने मामला उनके एरिया का न होने की बात कही है। जबकि डीएसपी बोले, शक के आधार पर दबका जरूर मारा है, लेकिन पीटा नहीं है। थाना सुल्तानपुर लोधी के बाहर मृतिका राम परी के पति केवल ठाकुर ने आरोप लगाया कि थाना कबीरपुर पुलिस उसे थाना सुल्तानपुर लोधी यह कहकर लेकर आई कि वहां पर तुम्हारे कुछ दस्तख्त करवाने हैं।

    वह अपने साले, साली के साथ गया। जहां पर पुलिस उसे व उसके साले को अंदर ले गई। जहां पर 3 पुलिस वालों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। उसने आरोप लगाया कि पुलिस वालों कह रहे थे कि तुम्हे कैसे पता कि तुम्हारी पत्नी को कुत्तों ने काटा खाया है। पुलिस वाले उससे बोले कि तुमने ही उसे जान से मारकर वहां फेंक आए हो। केवल ठाकुर ने बताया कि पुलिस वालों ने बाजू मरोड़-मरोड़कर पूछा कि तूने ही मारा है। उसने कहा कि एक तो उसकी जीवनसंगिनी चली गई है और ऊपर से पुलिस वाले उस पर ही अत्याचार कर रहे हैं। वह कसम खाकर कहता है कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया है। उसने आरोप लगाया कि पुलिस वालों ने उसे करीब 15 मिनट तक थाने में पीटा। मुझ पर दवाब डालकर पुलिस कबूल करवा रही​ थी कि तुमने अपनी पत्नी की हत्या की है।

    उसने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। थाना सुल्तानपुर लोधीके एसएचओ इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह ने कहा कि यह मामला उनके थाने से संबं​धित नहीं है। उनका इस केस से कोई लेना-देना नहीं है। थाना कबीरपुर के एसएचओ एसआई गुरसाहिब ने कहा कि वह तो सिर्फ पूछताछ के लिए ही केवल ठाकुर को थाना सुल्तानपुर लोधी लेकर गए थे। डीएसपी सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह ने कहा कि उन्हें शक था। इसलिए केवल ठाकुर को पूछताछ के लिए लेकर आए थे। एसएचओ के साथ उन्होंने उसे दबका जरूर मारा ​था, क्योंकि मंगलवार शाम छह बजे की उसकी पत्नी गई हुइ थी और उसने पुलिस को 14 घंटे बाद बुधवार सुबह 8 बजे सूचित किया। इस वजह से मामला संदिग्ध लग रहा था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि उससे किसी भी पुलिस वाले ने मारपीट नहीं की है। आरोप बिल्कुल झूठा और बेबुनियाद है।