Blog

  • कारोबारी से 47 लाख की लूट के मामले में आरोपियों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

    नई दिल्ली :  दिल्ली में 12 दिन पहले कारोबारी के दफ्तर से 47 लाख की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 2 बदमाशों को पकड़ लिया है गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय (41) और उसके सहयोगी तुषार शर्मा (31) के रूप में हुई है डीसीपी ने कहा कि पुलिस लूट मामले में कथित संलिप्तता के लिए तीसरे आरोपी दीपक दत्त को पकड़ने की कोशिश कर रही है बदमाशों ने गन पॉइंट पर वारदात को अंजाम दिया था और बाइक से भाग निकले थे पुलिस को बदमाशों तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस का कहना है कि आसपास के करीब 500 सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए गए और जांच की गई जिसके बाद आरोपियों की सही लोकेशन ट्रेस हो सकीपुलिस ने बताया कि आरोपी 2.55 लाख की बाइक से चलते थे उनके पास से 13 लाख रुपये नकद और 6 लाख रुपये के जेवर भी बरामद किए गए हैं

     दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बताया कि यहां लाल किला क्षेत्र के पास घड़ी बाजार में एक व्यापारी के दफ्तर से गन पॉइंट पर 47 लाख रुपये की हो गई थी ये घटना 9 नवंबर की है शिकायतकर्ता संजय कुमार, वो कारोबारी श्याम गुप्ता के दफ्तर में काम करता है 9 नवंबर की शाम करीब 5 बजे एक व्यक्ति उनके कार्यालय में आया और उनसे अपना बकाया भुगतान चुकाने के लिए कहा इसी बीच, पीछे से एक अन्य व्यक्ति आया और उसने अंदर से गेट बंद कर लिया

    पुलिस उपायुक्त (उत्तर) मनोज कुमार मीणा ने बताया कि दोनों ने कथित तौर पर गन पॉइंट पर कार्यालय से 47 लाख रुपये लूट लिए. पीड़ित के बयान के बाद एफआईआर दर्ज की गई और जांच शुरू की गई आरोपियों का पता लगाने के लिए कई टीमें गठित की गईं। दोनों की पहचान करने के लिए 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज क्लिप की जांच की गई आखिरकार उन्हें लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया गयापूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने लूटे गए पैसे से अपना होम लोन चुकाया है। क्रेडिट कार्ड का बिल पेंडिंग था। अन्य कर्ज भी सिर पर था। सारा कर्जे का भुगतान कर दिया है। हालांकि डीसीपी का कहना था कि लूटी गई अधिकांश नकदी जब्त कर ली गई है। आगे अन्य पैसे की वसूली की जाएगी।

  • जालंधरः सावधान! आज बंद रहेगा ये Highway, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अगर आप भी किसी काम से जालंधर से लुधियाना की ओर से जा रहे है तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, आज किसानों ने फिर से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिसके तहत धन्नो वाली फाटक के पास गन्ने के रेट बढ़ाने को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की कॉल पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जब तक सरकार उनकी  मांगे पूरी नहीं करती तब तक इसी तरह धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

    उनका कहना है कि हाईवे की एक साइड को बंद किया जाएगा, अगर सरकार बात नहीं मानती है तो पूरी तरह से हाईवे को बंद करेंगे।  इस संबंध में BKU दोआबा के सूबा प्रधान मंजीत सिंह राए ने ज्यादा से ज्यादा किसानों को इस धरने में शामिल होने की अपील की गई है। हाईवे से गुजरने वाले कई लोगों को दिक्कतों का सामान करना पड़ सकता है। जिसको लेकर सुरक्षा के लिए जालंधर कमिश्नरेट और देहात पुलिस ने मुलाजिमों को तैनात कर दिया गया है। वहीं किसानों ने मांग की है कि सरकार जितनी देर तक मांगे नहीं पूरी करती, उतनी देर तक विभिन्न शहरों में ये प्रदर्शन किया जाएगा।

  • जालंधरः हार्ट सेंटर के डॉक्टर पर केस दर्ज, फर्जी डिग्री के लगे आरोप

    जालंधर, ENS: थाना डिवीजन नंबर-2 के अंतगर्त आते आदर्श नगर स्थित हार्ट सेंटर के डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगे है। दरअसल, डॉ. संजीव पांडे उर्फ संजय कुमार पर आईपीसी की धारा 465,468 व 471 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि वह फर्जी डिग्री के जरिये डॉक्टर बन गए थे। डॉ. पांडे पर गुरजैपाल नगर की रहने वालीं जोगिंदर कौर की इलाज में कोताही के आरोप थे, जिनकी मौत हो गई थी। हालांकि, मेडिकल बोर्ड ने जोगिंदर कौर की मौत को लेकर रिपोर्ट में कहा था कि इलाज के दौरान कोई कोताही नहीं बरती गई। इस दौरान कहा जा रहा है कि यह क्लियर है डॉ पांडे ने फर्जी डिग्री पर डॉक्टरी कर मरीजों के साथ धोखाधड़ी की है।

    एसएचओ गुरप्रीत सिंह का कहना है डॉ. पांडे को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। डॉ. पांडे को जांच के लिए तलब किया गया था, मगर वह बुलाने पर नहीं आए थे। जसमेर सिंह ने बीते साल 23 अगस्त को शिकायत दी थी। उन्होंने कहा था उनकी मां जोगिंदर कौर आदर्श नगर में फुटबॉल चौक के पास स्थित उक्त अस्पताल में भर्ती थीं। यहां पर उनकी मौत हो गई थी। उन्होंने आरोप लगाया था उनकी मां की मौत डॉ. अमित जैन, डॉ. संजीव पांडे, नर्स कुलविंदर कौर और मनजीत कौर की कोताही के कारण हुई है। इसके बाद मेडिकल बोर्ड बनाया था। बोर्ड की जांच में डॉ. पांडे ने डॉक्टरी के प्रमाणपत्र पेश किए थे। शिकायतकर्ता को शक था पांडे फर्जी डाक्टर हैं तो आरटीआई के जरिये बोर्ड से डॉक्टर की डिग्री की फोटो कॉपी ली थी। जांच में कहा गया कि शिकायतकर्ता की मां की बीते साल 18 अप्रैल को मौत हो गई थी।

    शिकायतकर्ता ने राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस कर्नाटक को आरटीआई के जरिये डॉक्टर पांडे की डिग्री की जानकारी मांगी थी। यूनिवर्सिटी ने दी जानकारी में कहा- एमएएमएस की डिग्री फर्जी है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए थे फर्जी डिग्री के जरिये डॉ पांडे मरीजों का इलाज कर उनकी जिंदगी से खेल रहे थे। आरोप लगाए थे कि डॉ पांडे ने डॉ. जैन के कहने पर मां का इलाज किया था। इसलिए सभी मां की मौत के लिए जिम्मेदार हैं। जांच रिपोर्ट में कहा था कि डॉ. पांडे को जांच के लिए बार-बार बुलाया गया। मगर वह नहीं आए। जांच रिपोर्ट में यह भी कहा है कि डॉ पांडे ने अपनी डिग्री दिखा नौकरी ली। इसमें डॉ जैन की कोई लापरवाही नहीं है।

  • दर्दनाक सड़क हादसा: एडिशनल SP के बेटे को कार ने मारी टक्कर, मौत

    दर्दनाक सड़क हादसा: एडिशनल SP के बेटे को कार ने मारी टक्कर, मौत

    नई दिल्ली :  लखनऊ में एडिशनल एसपी श्वेता श्रीवास्तव के बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा आज सुबह गोमती नगर क्षेत्र में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास हुआ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की एडिशनल एसपी श्वेता श्रीवास्तव के बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई वह सुबह घर से स्केटिंग करने के लिए निकला था

    लौटते समय जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने तेज रफ्तार कार ने उसको टक्कर मार दी हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया जिसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया फिलहाल, पुलिस टक्कर मारकर फरार हुई कार की तलाश में है 

  • वकील के बेटे की पार्टी में नामी क्लब में खाने में निकला कॉकरोच, संचालक ताला लगाकर हुआ फरार

    चंडीगढ़ः फास्ट-फूड खाने में लगातार जानवर निकलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला सेक्टर-3 थाना क्षेत्र में पड़ते एक नामी क्लब से सामने आया है। जहां नामी क्लब के खाने में कॉकरोच निकलने को लेकर मामला गर्मा गया है। इस मामले को लेकर वकील ने चंडीगढ़ के फूड सेफ्टी विभाग को शिकायत दी है। शिकायत मिलने पर रात ही फूड सेफ्टी विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन क्लब संचालक रसोई को ताला लगाकर मौके से फरार हो गए थे। बताया जा रहा है कि इस मामले में आज दोबारा से जांच की जाएगी।

    पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट लेखराज शर्मा ने बताया कि सोमवार शाम को वह अपने बच्चे का जन्मदिन मनाने क्लब में गए थे। उन्होंने खाने से पहले स्नैक्स ऑर्डर किए थे। जब उनकी टेबल में पर क्रिस्पी कॉर्न परोसा गया तो, उस प्लेट में मरे हुए कॉकरोच थे। उन्होंने फोन कर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम को मौके पर बुला लिया था। आज वह इसकी विभाग को लिखित शिकायत देंगे।

    एडवोकेट लेखराज शर्मा ने बताया कि उनकी बगल की टेबल पर एक पति-पत्नी बैठे हुए थे। दंपती दिल्ली के रहने वाली हैं। वह शिमला जा रहे थे। रास्ते में रुककर उन्होंने चंडीगढ़ के इस क्लब में वेज खाने का ऑर्डर किया था। जब खाना उनके पास पहुंचा तो उसमें भी नॉनवेज के कुछ हिस्से मिले थे। वह बीच में ही अपना खाना छोड़कर चले गए थे। इसी वजह से उन्होंने खाने से पहले क्रिस्पी कॉर्न की प्लेट को देख लिया था।

  • सुरक्षा के बीच जेल से बाहर आए राम रहीम, देखें वीडियो

    रोहतक: राम रहीम न्यूज़ साध्‍वी रेप, पत्रकार और पूर्व डेरा मैनेजर हत्‍या मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहे राम रहीम सिंह मंगलवार को आठवीं बार जेल से रिहा हो गए। 21 दिन की छुट्टी मिलने के बाद वह सुनारिया जेल से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनवाला आश्रम के लिए निकल गए। मीडिया कर्मियों को भी जेल परिसर के आसपास जाने की इजाजत नहीं थी. मीडिया कर्मियों को आईआईएम रोहतक के पास चेकपॉइंट पर रोक दिया गया। कैदियों को उनके रिश्तेदारों से मिलने की इजाजत नहीं थी। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह साध्वी यौन शोषण मामले में अगस्त 2017 से सुनारिया जेल में हैं। गुरमीत सिंह को हत्या के दो अलग-अलग मामलों में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

    दो दिन बाद सुनारिया जेल की उसी अदालत ने उन्हें साध्वी बलात्कार मामले में लगातार 20 साल की सज़ा सुनाई. वह उसी दिन से सुनारिया जेल में सजा काट रहे हैं। पहली बार 24 अक्टूबर को गुरमीत सिंह को 24 घंटे की गुप्त पैरोल पर रिहा किया गया था। फिर उसे अपनी मां से मिलने के लिए 21 जून को 48 घंटे की हिरासत दी गई। उन्हें 7 फरवरी को 21 दिन की पैरोल दी गई थी। मंगलवार को नौवीं बार गुरमीत सिंह को जेल से रिहा किया गया है।

  • जालंधरः रामामंडी के पास हुए हादसे में गाड़ी के खुले एयरबैग, कई घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रामामंडी में देर रात सड़क हादसे का मामला सामने आया है। इस हादसे में i20 कार के दोनों एयरबैग खुल गए। गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में बाइक पर सवार परिवार जा रहा था जिसकी कार के साथ टक्कर हो गई। तेज रफ्तार कार के साथ बाइक सवार की टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में छोटे बच्चे सहित 3 घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस हादसे में बच्चे का शूज बाइक में ही फंसा रह गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार घायल व्यक्तियों का हालत गंभीर है। इस मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है। 

  • पंजाबः सुबह-सुबह रेलवे स्टेशन पर पुलिस की दबिश

    लुधियानाः खन्ना नगर में मंगलवार की तड़के करीब 6 बजे भारी पुलिस बल ने खन्ना रेलवे स्टेशन पर दबिश दी। इसकी अगुआई एआईजी (एडमिन) पंजाब हरप्रीत सिंह कर रहे थे। इस औचक दौरे के दौरान पुलिस बल ने रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। इस दौरान कुछ यात्रियों के सामान की भी चेकिंग की गई। डीएसपी खन्ना राजेश शर्मा, एसएचओ सिटी हेमन्त मल्होत्रा और एएचओ सिटी 2 गुरमीत सिंह भी टीम में शामिल थे। इसके साथ ही एआईजी ने लाला सरकरू मल सर्वहितकारी विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लगने वाली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा का भी मुयायना किया। उन्होंने वहां दी जारी सुरक्षा की समीक्षा की। इसके साथ ही वे दोराहा तरफ रवाना हो गए। वहां भी उन्होंने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।

    एआईजी हरप्रीत सिंह ने इसके बाद खन्ना में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व खास लोगों की सुरक्षा का नही जायजा लिया। उन्होंने चेक किया कि क्या उन्हें दिए गए सुरक्षा कर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं ? वे कुछ देर के लिए सिटी थाना में भी रुके। डीएसपी राजेश शर्मा ने बताया कि डीजीपी के निर्देश में एआईजी हरप्रीत सिंह की अगुआई में यह विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा चेकिंग के दौरान खन्ना के एक शिवसेना नेता का सुरक्षाकर्मी ड्यूटी से गायब मिला। बताते हैं कि वह बिना विभाग को बताए छुट्टी पर गया था। इस दौरान वह अपना हथियार भी जमा करवा कर नहीं गया। डीएसपी राजेश शर्मा ने स्वीकार किया कि लापरवाही सामने आई है। इसकी जांच की जा रही।

  • सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती

    सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती

    काबुलः अफगानिस्तान के काबुल में मंगलवार (21 नवंबर) को 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये भूकंप आज सुबह तड़के 3 बजकर 14 मिनट में आया है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) की मुताबिक भूकंप के केंद्र की गहराई जमीन के 73 किमी नीचे बताई जा रही है। बता दें कि फिलहाल भूकंप की वजह से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अफगानिस्तान में हाल के समय में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 6.3 मापी गई थी। इसमें करीब 2500 लोगों के मारे जाने का दावा किया गया था। ये भूकंप पिछले महीने अक्टूबर के शुरुआती दिनों में आया था। इस दौरान लगभग 9 हजार लोग घायल भी हो गए थे।

    इसी महीने यानी 15 नवंबर को अफगानिस्तान के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राहत की बात ये रही कि इस दौरान किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई थी। हालांकि, कई लोग भूकंप के झटके को महसूस करने के तुरंत बाद सुरक्षा के लिहाज से घर से भागकर बाहर की ओर आ गए थे। बता दें कि भूकंप के वक्त हमें किसी खुले सुरक्षित स्थान पर चले जाना चाहिए। वहीं 11 नवंबर को भी पाकिस्तान में 4.1 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

  • आज का राशिफल, 21 नवंबर 2023

    आज का राशिफल, 21 नवंबर 2023

    आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है। नवमी तिथि आज देर रात 1 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज अक्षय नवमी का व्रत किया जायेगा। आज रात 8 बजकर 1 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा, वैसे शतभिषा एक पंचक नक्षत्र है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 


    मेष- मेष राशि वालों आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप किसी काम के बारे में नये सिरे से सोच सकते हैं । मार्किट में किसी तरह का निवेश करने जा रहे हैं, तो पूरी तरह से रिसर्च के बाद ही निवेश करें। इससे आपको फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लंबे समय के बाद खुद को तरो-ताजा महसूस करेंगे । दूसरों का सहयोग करने पर आज सबके बीच आपकी छवी अच्छी बनी रहेगी। हर कोई आपसे प्रसन्न रहेगा।

    वृष- वृष राशि वालों आज आपका दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। किसी जरुरी काम या मीटिंग की वजह से आपको ऑउट ऑफ स्टेशन या फिर विदेश यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। ऑफिस में आपको पहले की अपेक्षा ज्यादा काम मिल सकता है, लेकिन आप समय रहते सब कुछ अच्छे से निपटा लेंगे। इस राशि के जो लोग स्टेशनरी का बिजनेस करते हैं, उनके लिये दिन ज्यादा लाभकारी रहेगा। आपको काम में ज्यादा तरक्की मिलेगी। पुराने दोस्त से मुलाकात होने के भी संकेत बन रहे हैं। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।

    मिथुन- मिथुन राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। जो छात्र सरकारी नौकरी के लिये कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उनको भी आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसे समय रहते पूरा कर लें। ऑफिस में आपको किसी बड़े आधिकारी या सहकर्मी का सहयोग मिल सकता है। आज बैंकों से जुड़े कामों का निपटारा करने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सब लोगों का सहयोग मिलेगा।

    कर्क- कर्क राशि वालों आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। शुरुआत में आपको लगेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं, लेकिन शाम होते-होते कुछ काम पूरे होने से रह सकते है। आज कोई भी जरूरी काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरुर ले लें। आपके दिमाग में खुद-ब- खुद नये-नये आडीयाज़ आते रहेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनके लिये दिन ठीक रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढ़ने के लिये आपको किसी की मदद मिल सकती है।

    सिंह- सिंह राशि वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के जो छात्र विदेश में हॉयर एजुकेशन के लिये जाना चाहते हैं, वो किसी से इस बारे में राय ले सकते हैं। आज रुपये पैसों की लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरुरत है। किसी को पैसे उधार देने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। बदलते मौसम में आपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरुरत है। व्यापार में आज अचानक आय के नये स्त्रोत मिलेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी।

    कन्या- कन्या राशि वालों आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम जरुर सफल होंगे। जो लोग लंबे समय से अपनी कन्या के लिये वर की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है, कन्या के लिये आपको सुयोग्य वर मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य रिश्ते में मधुरता आयेगी। आप उनके साथ किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं।

    तुला- तुला राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आने वाले समय में वह आपके लिये बहुत ही उपयोगी साबित होगा। जो लोग टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस से जुडे हैं, उनके लिये दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आपके मुंह से निकली हुयी एक गलत बात आपके रिश्तों को खराब कर सकती है। आज परिवार का माहौल ठीक रहेगा । लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन थोड़ा अच्छा रहेगा। आज आपको मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। अगर आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो एक बार जगह अच्छे से देख लें। किसी के साथ पार्टनरशिप के लिये दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा महिलाओं के लिये भी दिन बढ़िया रहेगा, बॉस और अन्य सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। ऑफिस में किसी काम के लिये आप खुद से जिम्मेदारी ले सकते हैं। दाम्पत्य जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है।

    धनु- धनु राशि वालों आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिये आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी पार्टी आपको कोई बड़ा पद भी दे सकती है। जनता के बीच आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग लोहे के व्यापार से जुडे हैं, उनके व्यापार में वृद्धि होगी। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को कोई काम मिल सकता है। इससे आप खुद के सपनों को पूरा कर पायेंगे।

    मकर- मकर राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की भी जरुरत है। आज किसी भी तरह की लापरवाही करने आपको बचना चाहिए। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। जो लोग थोक विक्रेता है, उनको आज विशेष लाभ होगा। किसी दूसरे शहर से सामान मंगवाना हो, तो आज इससे जुड़े निर्णय ले सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा।

    कुंभ- कुंभ राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज घर और बाहर हर जगह आपकी तारीफ़ होगी। हर कोई आपसे अच्छा व्यवहार करेगा। आज समाज से जुडे कार्यों को करने के लिये दिन उत्तम है। आप किसी एनजीओ की शुरुआत या किसी सामजिक संगठन से जुड़ सकते हैं। आज ऑफिस में काम करने में आपका कोई सानी नहीं होगा। आपके जूनियर भी आपसे काम सिखना चाहेंगे। किसी काम के लिये आपको ऑफिस में अवॉर्ड भी मिल सकता है। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।


    मीन- मीन राशि वालों आज आपका दिन अच्छा बितेगा। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलेगी। आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज ज्यादा से ज्यादा समय आप अपने घर वालों के साथ गुजार सकते हैं। आप सबके साथ कहीं घूमने जाने का प्लॉन भी बना सकते हैं। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी । आप किसी धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बन सकते हैं। किसी प्रोडेक्ट की मार्किटिंग के लिये भी दिन अच्छा है। आपकी पदोन्नति के आसार भी बन रहे हैं।