Blog

  • Punjab News: पड़ोसी से परेशान दंपती, दी Suicide की चेतावनी, वीडियो वायरल

    Punjab News: पड़ोसी से परेशान दंपती, दी Suicide की चेतावनी, वीडियो वायरल

    लुधियानाः जिले में पड़ोसी से परेशान होकर दंपती ने सुसाइड करने की चेतावनी देते वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में महिला ने आरोप लगाया कि उसका पड़ोसी उसे लगातार परेशान कर रहा है। आरोप है कि उसने महिला की इज्जत पर भी हाथ डाला। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी सास और जेठानी के कहने पर उसके साथ यह सब किया जा रहा है। उसने कहा कि अगर इस मामले में जल्दी कुछ नहीं किया गया, तो वे आत्महत्या कर लेंगे।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    वीडियो की जानकारी मिलते ही परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दंपती की शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। 1.36 मिनट के वीडियो में महिला और पुरुष दोनों ने आरोप लगाए हैं। महिला ने कहा कि पिछले दो दिनों से उन्हें मारा जा रहा है, पीटा जा रहा है। महिला ने अपने हाथ में टूटे हुए बाल दिखाते हुए बताया कि उसे बुरी तरह पीटा गया और प्रताड़ित किया गया। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों पर इस हिंसा का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इन लोगों ने उनका दरवाजा तोड़ दिया और बिजली काट दी। दंपती का कहना है कि पुलिस या कोई और उनकी मदद नहीं कर रहा है। दुखी होकर वे वीडियो में कह रहे हैं कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे आत्महत्या कर लेंगे। वीडियो में वह कह रहे हैं कि यदि उनकी मौत हो गई तो इसका जिम्मेदार उनका परिवार और पड़ोसी होंगे।  
  • लिंक अधिकारी बनाए जाने से कामकाज में आएगी तेजी

    लिंक अधिकारी बनाए जाने से कामकाज में आएगी तेजी

    चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सहकारी विभाग में किसी अधिकारी के स्थानांतरण, सेवानिवृत्ति, अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे अथवा चुनावी कार्य के कारण कोई पद रिक्त होने की स्थिति में विभाग का सुचारू कार्य संचालन सुनिश्चित करने के मकसद से लिंक अधिकारी नामित किए हैं।

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशानुसार रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, की अनुपस्थिति में सहकारिता सचिव लिंक अधिकारी-1 जबकि हैफेड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-2 के तौर पर काम करेंगे। हैफेड के प्रबंध निदेशक के मामले में शुगरफेड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-1 जबकि एचडीडीसीएफ के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-2 होंगे। शुगरफेड के प्रबंध निदेशक की अनुपस्थिति में हैफेड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-1 जबकि सहकारिता सचिव लिंक अधिकारी-2 के तौर पर काम करेंगे।

    एचडीडीसीएफ के प्रबंध निदेशक के मामले में शुगरफेड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-1 जबकि हैफेड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-2 होंगे। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे अथवा चुनावी कार्य हेतु जाने वाले अधिकारी को अपने नामित लिंक अधिकारी को अग्रिम तौर पर सूचित करना अनिवार्य होगा।

     

  • बारिश के कहर से 8 फीट लंबी सड़क धंसी,आवाजाही हुई बंद, देखें वीडियो

    बारिश के कहर से 8 फीट लंबी सड़क धंसी,आवाजाही हुई बंद, देखें वीडियो

    मुज़फ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में बारिश की वजह से न केवल किसानों की फसलों को नुक़सान पहुंचा है बल्कि सड़कों पर भी इसका असर दिखाई दिया है। दरअसल, कुछ दिनों से हो रही बारिश से चरथावल ब्लॉक क्षेत्र में शामली–सहारनपुर मार्ग पर सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिससे बीच सड़क में गहरा गड्ढा हो गया। जिसके कारण मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर को जोड़ने वाले इस मार्ग से करीब 10 घंटे वाहनों की आवाजाही बंद रही। बताया जा रहा है कि यह गड्ढा करीब 8 फीट लंबा और 3 फीट गहरा है। गनीमत रही कि घटना के समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से गड्ढे को भरने का काम शुरू कर दिया गया।

    जांच में सामने आया कि जानवर सेह ने पटरी के नीचे सुरंग बनाकर जमीन खोखली कर दी थी। स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर प्रशासनिक कामकाज पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यह पहली बार नहीं है, जब सड़कें जरा सी बारिश में टूट गई हैं। करीब एक साल पहले भी इसी जगह पर बारिश की वजह से सड़क धंसने की घटना सामने आई थी। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जरा सी बारिश होने पर ही सड़कें टूट जाती है।

    सड़कों का निर्माण ठीक तरीके से नहीं किया जाता है। यहां रहने वाले अंकुर राणा ने कहा कि लगातार बारिश के चलते सड़क की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है और जगह-जगह दरारें पड़ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़क का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। इस घटना के बाद सड़कों के निर्माण कार्य को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल विभाग की ओर से गड्ढे की मरम्मत का काम किया जा रहा है। जेसीबी की मशीन से सड़क ठीक की जा रही है। जल्द ही ये ठीक होने का अनुमान हैं। लेकिन, स्थानीय का कहना है कि आखिर बार-बार एक ही जगह सड़क क्यों धंस रही है और इस तरह की घटना के लिए जिम्मेदारी कब तय की जाएगी।

     

     

     

  • Thar सवार युवकों ने Volvo Bus के ड्राइवर-कंडक्टर पर चाकू से किया हमला, बना दहशत का माहौल

    Thar सवार युवकों ने Volvo Bus के ड्राइवर-कंडक्टर पर चाकू से किया हमला, बना दहशत का माहौल

    कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बुधवार रात एक वॉल्वो बस के ड्राइवर-कंडक्टर समेत कुछ यात्रियों पर थार गाड़ी में सवार पंजाब के युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना में 4 लोग घायल हुए हैं। इस दौरान युवकों ने हवाई फायरिंग भी की। यह घटना थुरल के पास बैरघट्टा में हुई। बताया जा रहा है कि पंजाब के युवकों ने गाड़ी को साइड न मिलने के कारण हमला किया।

    जानकारी मुताबिक, बुधवार रात करीब 8:30 बजे प्राइवेट वॉल्वो बस कांगड़ा के बीड़ से दिल्ली जा रही थी। जब बस बैरघट्टा के संकरे मार्ग (सिंगल लेन) से गुजर रही थी, तभी पीछे से आ रही महिंद्रा थार में सवार कुछ युवकों ने ओवरटेक करने के लिए साइड मांगी। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण बस ड्राइवर तुरंत रास्ता नहीं दे सका। इसी बात पर थार सवार युवक भड़क गए और उन्होंने बस को ओवरटेक कर आगे अपनी गाड़ी खड़ी कर दी, जिससे बस को रोकना पड़ा। बस रुकते ही आरोपी जबरन बस के अंदर घुसे और ड्राइवर व कंडक्टर के साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी।

    देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने चाकू निकालकर बस के स्टाफ समेत बीच बचाव कर रहे 2 यात्रियों पर भी चाकू से हमला कर दिया। हमले में ड्राइवर और कंडक्टर के पेट और पीठ पर कई वार किए गए, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। हमला करने के बाद जब आरोपी भागने लगे तो मौके पर मौजूद लोगों की मुस्तैदी से पुलिस ने कुछ दूरी पर नाका लगाकार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपियों की पहचान बलविन्दर सिंह (45) पुत्र सूरी लाल निवासी ढांगू रोड पठानकोट, निशान पाल (46) पुत्र खजान चंद निवासी सागला दसूया जिला होशियारपुर और अलीश (21) पुत्र बलदेन राज इंदिरा कॉलोनी नंदपुर टंकी जंक्शन हाउस जिला पठानकोट के तौर पर हुई है। इस हमले में ड्राइवर सुंदर सिंह (मंडी), राज कुमार (कांगड़ा), विजय कुमार (मंडी) और कंडक्टर प्रवेश कुमार (कांगड़ा) बुरी तरह घायल हो गए। चंबा निवासी कंडक्टर अविनाश के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थुरल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल राज कुमार और विजय कुमार को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वारदात की सूचना मिलते ही थुरल चौकी और भवारना थाना की टीम ने घेराबंदी की और बिना नंबर की काले रंग की थार को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके से हमले में प्रयुक्त चाकू और वह पिस्टल भी बरामद कर ली है।

     

  • क्या PAK-IRAN-US में होगी बात? Islamabad-Rawalpindi में Local Holiday घोषित

    क्या PAK-IRAN-US में होगी बात? Islamabad-Rawalpindi में Local Holiday घोषित

    नई दिल्ली: इस्लामाबाद और रावलपिंडी में 9 और 10 अप्रैल को लोकल हॉलिडे घोषित कर दिया गया है। स्कूल, कॉलेज और ज्यादातर सरकार-निजी दफ्तर बंद रहेंगे लेकिन अस्पताल, पुलिस, बिजली, गैस और अन्य जरुरी सेवाएं पूरी तरह काम करती रहेंगी। इस्लामाबाद के डिप्टी कमिश्नर इरफान नवाज मेमन ने सोशल मीडिया पर खुद यह जानकारी दी। रावलपिंडी के डिप्टी कमिश्नर से भी अलग से नोटिफिकेशन जारी किया है। अधिकारियों ने छुट्टी का कोई साफ कारण नहीं बताया है लेकिन यह फैसला ठीक उसी समय आया है जब पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में दोनों देशों की टीमों को आमंत्रित किया है।

    आखिर क्या है पूरी दिक्कत?

    28 फरवरी को अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में दोनों देशों की टीमों को आमंत्रित किया है। 28 फरवरी को अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बहुत बढ़ गया था। दोनों ओर से हमले हुए पाकिस्तान ने दोनों देशों से लगातार संपर्क बनाए रखा। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने बैकचैनल बातचीत की। पाकिस्तान की कोशिशों से आखिरकार दोनों पक्षों ने दो हफ्तों के लिए तत्काल सीजफायरमान किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और आर्मी चीफ से बात करने के बाद उन्होंने ईरान पर हमले रोकने का फैसला किया है। अब इस सीजफायर को स्थायी बनाने और सभी विवाद सुलझाने के लिए 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में सीधी बातचीत होनी है। ईरान राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने फोन पर पीएम शहबाज शरीफ से बात की और पुष्टि की कि ईरान वार्ता में हिस्सा लेना। ईरान ने अपनी 10 सूत्रों योजना भी पेश की है जिसमें स्ट्रेट ऑफ हार्मुज पर नियंत्रण पर प्रतिबंध हटाने जैसी बातें शामिल हैं। अमेरिका की तरफ से भी भाग लेने की पुष्टि हुई है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अमेरिका प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कर सकते हैं।

    छुट्टी हुई घोषित

    इस्लामाबाद और रावलपिंडी पाकिस्तान की राजधानी क्षेत्र है। यहां उच्च स्तरीय विदेशी मेहमानों के आने पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करनी पड़ती है। सड़कों पर आवाजाही सीमित हो सकती है। ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है। स्कूल कॉलेज बंद रखने से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। प्रशासन को फोकस पूरी तरह सुरक्षा और व्यवस्था पर लगाने का मौका मिलता है। पीटीआई ने 9 अप्रैल को रावलपिंडी में रैली टाल दी है ताकि कोई समस्या न हो। जरुरी सेवाएं इसलिए चालू रखी गई है ताकि आम लोगों को ज्यादा परेशानी न हो।

    पाकिस्तान की भूमिका कितनी खास है

    पाकिस्तान दोनों देशों से अच्छे संबंध रखता है। ईरान से पड़ोसी होने के कारण पुराने संबंध है। अमेरिका से भी लंबे समय से राजनयिक और सैन्य संपर्क रहे हैं। इस बार पाकिस्तान ने दोनों ओर मैसेज पास किए और सीजफायर करवाने में सफलता पाई। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि अब दोनों देश इस्लामाबाद आकर अंतिम समझौते पर बात करें। यदि ये बातचीत सफल हुई तो पूरे क्षेत्र में शांति आ सकती है। 10 अप्रैल को बातचीत शुरु होगी। इसमें ईरान-अमेरिका के बीच लंबे समय से चले आ रहे। विवाद सुलझाने की कोशिश की जाएगी। दोनों पक्ष अभी भी कई मु्द्दों पर एक-दूसरे से बहुत दूर हैं लेकिन सीजफायर होना एक बड़ा कदम माना जा रहा है।      
  • Hyper Club में हंगामा, लड़की को ‘Hi’ बोलने पर भिड़े 2 पक्ष, देखें वीडियो

    Hyper Club में हंगामा, लड़की को ‘Hi’ बोलने पर भिड़े 2 पक्ष, देखें वीडियो

    रायपुरः जिले के चर्चित हाइपर क्लब में देर रात जमकर हंगामा हुआ। मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में मारपीट में बदल गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक-युवतियों के बीच तीखी बहस और पुलिस के सामने धक्का-मुक्की साफ नजर आ रही है।

    जानकारी मुताबिक, वीआईपी रोड स्थित हाइपर क्लब में युवक-युवतियों का एक समूह पहुंचा था। क्लब में पार्टी के दौरान एक युवक ने पार्टी कर रही युवती को ‘हाय’ बोल दिया। इस बात पर दूसरे पक्ष के युवकों ने विरोध जताया। इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस पहुंचते ही दोनों पक्ष बाहर निकल आए और पार्किंग में ही एक-दूसरे को गालियां देते हुए धक्का-मुक्की करने लगे। पुलिसकर्मियों के सामने ही युवक-युवतियां आपस में भिड़ते रहे।

    रायपुर में क्लब संचालन को लेकर पुलिस और आबकारी विभाग ने नियम तय किए हैं, फिर भी लगातार उल्लंघन सामने आ रहा है। समझाइश और कार्रवाई के बाद भी क्लब संचालक लेट नाइट पार्टियों का आयोजन कर रहे हैं। पिछले दिनों भी लेट नाइट पार्टी के चलते वीआईपी रोड स्थित फर्जी कैफे में पुलिस ने रेड कर कार्रवाई की थी। इसके अलावा सेरीखेडी स्थित पियानो क्लब में एक इन्फ्लुएंसर ने युवतियों को शराब पिलाई थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। अधिकारियों ने कहा था कि लेट नाइट पार्टी आयोजित करने वालों पर कार्रवाई होगी।

     

     

     

  • Jalandhar News: मंडियों में गेंहू की खरीद को लेकर अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मंडियों में गेंहू की खरीद को लेकर अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब सहित महानगर में पिछले कई दिनों से तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसल काफी खराब हो गई। पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने बुधवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह राज्य में बेमौसम भारी बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं तथा अन्य रबी फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए एक उच्च-स्तरीय टीम भेजी। खुडियां ने कहा कि राज्य सरकार ने फसल के नुकसान का आकलन करने के लिए पहले ही एक विशेष गिरदावरी (सर्वेक्षण) का आदेश दे दिया है। नुकसान की व्यापकता और किसानों पर पड़े आर्थिक बोझ को देखते हुए, उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल राहत और मुआवजे की मांग की। वहीं जालंधर में गेंहू की खरीद को लेकर मंडियों में पुख्ता प्रबंध किए गए है।

    मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी रविंदर सिंह ने बताया कि गेंहू की खरीद 3 अप्रैल से खरीद शुरू हो गई है। इस दौरान उनके अधीन आने वाली 8 मंडियों में सफाई, पानी और बिजली के पुख्ता प्रबंध किए गए है। अधिकारी ने कहाकि इस बार गेंहू को लेकर एमएसपी 2085 रुपए क्विंटल के हिसाब से सरकारी खरीद रखी गई है। वहीं लेबर को लेकर आढ़तियों द्वारा भी पुख्ता प्रबंध किए गए है। ऐसे में अभी तक लेबर को लेकर किसी भी तरह की कमी को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है। वहीं बारिश में मंडियों में गेंहू को लेकर आढ़तियों द्वारा तिरपाल को लेकर भी प्रबंध किए गए है।

    अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि फसल को सुखाकर मंडी में लेकर आए ताकि बोली लगाकर फसल का उन्हें सही मुआवजा दिया जा सके। वहीं भीगी हुई फसलों को लेकर रविंदर सिंह ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी लुधियाना से मॉइश्चराइजर मीटर कैलीब्रेट करवाए गए है। ऐसे में पास मॉइश्चराइजर मीटर से गेंहू की जांच की जाएगी। ऐसे में 14 प्रतिशत मॉइश्चराइजर मीटर निर्धारित की गई है। बता दें कि बीते दिन केंद्रिय मंत्री खुडियां ने किसानों के नुकसान को लेकर गिरदावरी के निर्देश जारी कर दिए है।

    उन्होंने कहा कि यह नुकसान सिर्फ गेहूं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि फाजिल्का, फिरोजपुर, मुक्तसर साहिब, बठिंडा, अमृतसर, मोगा और मानसा सहित कई जिलों में सब्जियां, चारा और अन्य रबी फसलें भी प्रभावित हुई हैं। फसल का नुकसान किसानों की आजीविका और राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बन गया है। उन्होंने कहा कि विस्तृत आकलन के लिए एक केंद्रीय टीम की तत्काल आवश्यकता है, और साथ ही यह आश्वासन भी दिया कि राज्य सरकार अपने किसानों का समर्थन करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और केंद्रीय टीम को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

     

     

  • थाने के अंदर शरेआम रिश्वत लेने का खेल, ASI और Constable का Video Viral, SP ने लिया एक्शन

    थाने के अंदर शरेआम रिश्वत लेने का खेल, ASI और Constable का Video Viral, SP ने लिया एक्शन

    राजनांदगांवः थाने में रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया जिसमें एक कॉन्स्टेबल पैसे लेते नजर आ रहा है, जबकि सामने बैठा एएसआई मोबाइल पर एक महिला की तस्वीर को जूम कर देखता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी अंकिता शर्मा ने दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। एएसआई पर वर्दी में न रहने और पुलिस की छवि खराब करने के आरोप में कार्रवाई की गई है, जबकि कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने के आरोप में एक्शन लिया गया।

    जानकारी मुताबिक, डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात एएसआई रोहित खूंटे और कॉन्स्टेबल लक्ष्मी शंकर कंवर कोर्ट में चालान पेश करने को लेकर बातचीत और लेनदेन कर रहे हैं। वीडियो में उनकी बातचीत और रिश्वत को लेकर बाते साफ सुनाई दे रही हैं। हालांकि पूरा मामला क्या है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वायरल वीडियो में थाने के भीतर एएसआई रोहित खूंटे मोबाइल में महिला की तस्वीर को जूम कर देखते नजर आ रहा है। वहीं वर्दीधारी कॉन्स्टेबल लक्ष्मी शंकर कंवर 100-100 रुपए के नोट लेते और उसे अपनी जेब में रखते हुए दिखाई दे रहा है।

    इसके अलावा वीडियो में समझौता, जमानत और चालान से जुड़ी बातचीत होने की बात भी सामने आ रही है। साथ ही मामला निपटाने की चर्चा भी की जा रही है। वायरल वीडियो हाल ही का है, यानी पिछले एक सप्ताह के भीतर का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

    बीती देर शाम इस पूरे मामले में एसपी अंकिता शर्मा ने एएसआई रोहित खूंटे और कॉन्स्टेबल लक्ष्मी शंकर कंवर को निलंबित कर दिया है। इसी के साथ दोनों को रक्षित केंद्र में लाइन अटैच किया गया है। वे एसपी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। इस कार्रवाई की लोगों द्वारा प्रशंसा भी की जा रही है कि इस तरह डिपार्टमेंट की छवि खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

     

     

  • बस स्टैंड पर आग लगने से 7 बसें जलकर राख, देखें वीडियो

    बस स्टैंड पर आग लगने से 7 बसें जलकर राख, देखें वीडियो

    कुपवाड़ाः जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में देर रात बस स्टैंड पर बसों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इस घटना में 7 बसें जलकर राख हो गई। इस हादसे को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ। दमकल एवं आपातकालीन सेवाओं के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना रात करीब 11:27 बजे मिली जिसके बाद दमकल दल मौके पर पहुंचे और कई बसों को आग की लपटों में घिरा पाया।

    अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कुल सात बसें प्रभावित हुईं जिनमें से 3 पूरी तरह जल गईं, 3 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुईं और एक बस गर्मी और धुएं से प्रभावित हुई। दमकलकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और उसे आगे फैलने से रोक दिया। वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में यह अभियान चलाया गया और इस दौरान किसी के जानमाल के नुकसान या घायल होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है और आगे की जांच जारी है।

    वहीं एक ट्रांसपोर्टर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि देर रात 11 बजे के आसपास बसों को आग लगी थी। जिसके बाद कुछ देर बाद ही चौंकीदार ने दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। ट्रांसपोर्टर ने कहाकि जिसके बाद जब वह घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कि दमकल विभाग की टीम और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गई थी और कार्रवाई में जुट गई थी। घटना में 3 गाड़ियां जलकर राख हो गई। आग लगने की घटना का अभी पता नहीं चल पाया है। ट्रांसपोर्टर ने कहा कि दमकल की गाड़ियों को टाउन से आने में समय लगा। जिसके कारण तब तक आग ने बसों को अपनी चपेट में ले लिया था। इस घटना में बस चालकों का काफी नुकसान हुआ है।

     

     

  • मुख्यमंत्री का पद छोड़ेंगे बिहार के CM Nitish, ये व्यक्ति बनेगा CM का नया चेहरा

    मुख्यमंत्री का पद छोड़ेंगे बिहार के CM Nitish, ये व्यक्ति बनेगा CM का नया चेहरा

    नई दिल्ली: बिहार में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने की तारीख फाइनल हो गए हैं। राज्यसभा सासंद पद की शपथ लेने के लिए नीतीश कुमार आज दिल्ली आ रहे हैं। शुक्रवार को सांसद सदस्य पद की शपथ लेंगे और उसके बाद पटना लौटते ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। सूबे के सियासी इतिहास में पहली बार बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। इसके लिए सम्राट चौधरी का नाम रेस में सबसे आगे है। बिहार में दो दशक तक मुख्यमंत्री रहने के बाद नीतीश कुमार अब दिल्ली की सियासत में हाथ आजमाएंगे। दिल्ली के लिए गुरुवार को दोपहर में पटना से रवाना होंगे और 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्यता की शपथ लेंगे। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। पटना में 14 अप्रैल को ही एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में ही नीतीश सीएम पद छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं।

    बिहार में सत्ता परिवर्तन की पठकथा

    बिहार में करीबन 2005 के बाद सत्ता परिवर्तन की इबारत लिखी गई है। नीतीश कुमार करीब दो दशक तक मुख्यमंत्री रहे और अब राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद उन्होंने सीएम पद छोड़ने की तैयारी कर ली है। नीतीश कुमार के राइट हैंड माने जाने वाले जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी ने पार्टी की तरफ से पहली बार साफ-साफ शब्दों में कह दिया है कि आगे बिहार की सत्ता को बीजेपी लीड करेगी। नीतीश के राज्यसभा सासंद पद की शपथ लेने के दिन ही 10 अप्रैल को दिल्ली में बिहार बीजेपी नेताओं की अहम बैठक है। इसमें पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हो सकते हैं। इस बैठक में सरकार गठन की प्रक्रिया पर चर्चा हो सकती है।

    14 अप्रैल को देंगे इस्तीफा

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को दिल्ली आएंगे और गुरुवार को राज्यसभा सांसद पद की शपथ लेंगे। इसके अगले दिन शनिवार को यानी 11 अप्रैल को पटना लौट जाएंगे। इसके बाद सरकार गठन की प्रक्रिया होगी। माना जा रहा है कि नीतीश 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे और 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन हो सकता है। नीतीश कुमार दिल्ली से बिहार लौटने के बाद सीएम पद छोड़ देंगे। इसके बाद एनडीए विधानमंडल दल की बैठक की संभावना है। इसी बैठक में वो पद छोड़ने का फैसला लेंगे। इसके बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरु होगी। माना जा रहा है कि सीएम की रेस में सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लग सकती है।

    पीएम मोदी होंगे शामिल

    दिल्ली में 10 अप्रैल को बीजेपी नेताओं के होने वाली बैठक में बिहार के नए सीएम के नाम पर चर्चा हो सकती है। सीएम के नाम पर आम सहमति का प्रयास किया जाएगा। बिहार से इस बैठक में पीएम मोदी और अमित शाह सहित बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिरकत करेंगे। इसके अलावा बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा समेत अन्य सीनियर लीडर शामिल होंगे। बिहार में नई सरकार का गठन 14 अप्रैल की शाम या फिर 15 अप्रैल को हो सकता है। माना जा रहा है कि बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं।