Blog

  • Akshay Kumar की फिल्म ने दी Jawan को भी मात, वीकेंड पर खुली किस्मत! 

    Akshay Kumar की फिल्म ने दी Jawan को भी मात, वीकेंड पर खुली किस्मत! 

     नई दिल्ली : अक्षय कुमार की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मिशन रानीगंज : द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ को रिलीज हुए तीन दिन हुए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास शुरुआत नहीं की थी लेकिन वीकेंड पर फिल्म की परफॉर्मेंस में सुधार नजर आ रहा है और फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। यहां तक की अब ‘मिशन रानीगंज’ शाहरुख खान की जवान को भी मात देती नजर आ रही है।

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘मिशन रानीगंज’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन  2.8 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने  4.50 करोड़ रुपए कमा लिए. अब तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है जिसके मुताबिक फिल्म संडे को 5 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। इसी के साथ अक्षय कुमार की फिल्म का कुल कलेक्शन 12.30 करोड़ हो जाएगा।

    ”मिशन रानीगंज” की कहानी की बात करें तो यह एक सर्वाइवल थ्रिलर है जो 1989 में पश्चिम बंगाल में रानीगंज कोलफील्ड्स के ढहने पर आधारित है। इस मिशन में जसवंत सिंह गिल ने कोलफील्ड्स में फंसे 65 खनिकों की जान बचाई थी। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा भी हैं जो लीड एक्ट्रेस के रोल में दिखाई दी हैं। यह दूसरे बार है जब अक्षय और परिणीति स्क्रीन पर एक साथ दिखाई दिए हैं। इससे पहले फिल्म ‘केसरी’ में भी परिणीति और अक्षय की जोड़ी नजर आई थी।

    ‘मिशन रानीगंज’ के बाद अक्षय कुमार के पास पाइपलाइन में फिल्मों की लंबी लिस्ट है। एक्टर कॉमेडी से भरपूर तीन फिल्में, ‘हाउसफुल 5’, ‘वेलकम टू द जंगल’, और ‘हेरा फेरी 3’ में दिखाई देंगे. इसके अलावा वे ‘स्काई फोर्स’ में भी नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस हो चुकी है जिसके मुताबिक ‘स्काई फोर्स’ अगले साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज की जाएगी। 

  • ਏਸ਼ਿਆਈ ਖੇਡਾਂ ’ਚ ਮੈਡਲ ਹਾਸਲ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਤੂਰ ਤੇ ਬੈਂਸ ਦਾ ਪਟਿਆਲਾ ਪੁੱਜਣ ’ਤੇ ਹੋਇਆ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾਗਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਏਸ਼ਿਆਈ ਖੇਡਾਂ ’ਚ ਮੈਡਲ ਹਾਸਲ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਤੂਰ ਤੇ ਬੈਂਸ ਦਾ ਪਟਿਆਲਾ ਪੁੱਜਣ ’ਤੇ ਹੋਇਆ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾਗਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪਟਿਆਲਾ: ਹਾਂਗਜੂ ਵਿਖੇ ਚੱਲ ਰਹੀਆਂ ਏਸ਼ਿਆਈ ਖੇਡਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਦਿਆਂ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਝੋਲੀ ਮੈਡਲ ਪਾਉਣ ਵਾਲੇ ਤੇਜਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਤੂਰ (Tejinder Pal Singh Toor) ਅਤੇ ਹਰਮਿਲਨ ਬੈਂਸ (Harmilan Bains) ਦਾ ਸ਼ਨਿਚਰਵਾਰ ਨੂੰ ਪਟਿਆਲਾ ਪੁੱਜਣ ’ਤੇ ਸੂਬੇ ਦੇ ਖੇਡ ਤੇ ਯੁਵਕ ਸੇਵਾਵਾਂ ਮੰਤਰੀ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਮੀਤ ਹੇਅਰ ਵੱਲੋਂ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਹਲਕਾ ਘਨੌਰ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਤੇ ਕੌਮਾਂਤਰੀ ਕਬੱਡੀ ਖਿਡਾਰੀ ਗੁਰਲਾਲ ਘਨੌਰ, ਐਮ.ਐਲ.ਏ. ਸਨੌਰ ਹਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਪਠਾਣਮਾਜਰਾ ਤੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸਾਕਸ਼ੀ ਸਾਹਨੀ ਸਮੇਤ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਖੇਡ ਪ੍ਰਸੰਸਕ ਮੌਜੂਦ ਸਨ।

    ਖਿਡਾਰੀ ਤੇਜਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਤੂਰ ਅਤੇ ਹਰਮਿਲਨ ਬੈਂਸ ਨੂੰ ਹੋਰਨਾਂ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਸਾਰੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਲਈ ਪੇ੍ਰਰਣਾ ਸ੍ਰੋਤ ਦੱਸਦਿਆਂ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਮੀਤ ਹੇਅਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੇਸ਼ ਤੇ ਸੂਬੇ ਲਈ ਇਹ ਮਾਣ ਦੀ ਗੱਲ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਵਾਰ ਏਸ਼ਿਆਈ ਖੇਡਾਂ ’ਚ ਦੇਸ਼ ਨੇ ਹੁਣ ਤੱਕ 105 ਮੈਡਲ ਜਿੱਤੇ ਹਨ। ਇਸ ਵਿਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੇ ਇਤਿਹਾਸ ਸਿਰਜਦਿਆਂ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਏਸ਼ਿਆਈ ਖੇਡਾਂ ਵਿੱਚ 8 ਸੋਨ ਤਗਮਿਆਂ ਸਮੇਤ ਕੁਲ 33 ਮੈਡਲ ਜਿੱਤ ਕੇ ਮੈਡਲ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਝੋਲੀ ਪਾਏ ਹਨ। ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਮੀਤ ਹੇਅਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਤੂ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਖੇਡ ਨੀਤੀ ਅਨੁਸਾਰ ਸੋਨ ਤਗਮਾ ਜੇਤੂ ਖਿਡਾਰੀ ਨੂੰ 1 ਕਰੋੜ ਅਤੇ ਚਾਂਦੀ ਦਾ ਤਗਮਾ ਜੇਤੂ ਨੂੰ 75 ਅਤੇ ਕਾਂਸੀ ਦਾ ਤਗਮਾ ਜਿੱਤਣ ਵਾਲੇ ਖਿਡਾਰੀ ਨੂੰ 50 ਲੱਖ ਅਤੇ ਨੌਕਰੀ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

    ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਮੁਬਾਰਕਬਾਦ ਦਿੰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਤੁਹਾਡੀ ਉਪਲਬੱਧੀ ਨਾਲ ਜਿਥੇ ਦੇਸ਼ ਦਾ ਮਾਣ ਵਧਿਆ ਹੈ, ਉਥੇ ਹੀ ਹੋਰਨਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਖੇਡਾਂ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਹੁਨਰ ਦਿਖਾਉਣ ਲਈ ਇਹ ਉਪਲਬੱਧੀ ਚਾਨਣ ਮੁਨਾਰੇ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰੇਗੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖੇਡ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਵੀ ਇਸ ਜਿੱਤ ਦੀ ਮੁਬਾਰਕਬਾਦ ਦਿੰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਖੇਡ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਕਾਬਲ ਕੋਚਾਂ ਦੀ ਅਣਥੱਕ ਮਿਹਨਤ ਸੂਬੇ ਦੇ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਕੌਮੀ ਤੇ ਕੌਮਾਂਤਰੀ ਪੱਧਰ ’ਤੇ ਸੂਬੇ ਦਾ ਨਾਮ ਚਮਕਾਉਣ ਲਈ ਮਦਦਗਾਰ ਸਾਬਤ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੂਬੇ ਨੂੰ ਮੁੜ ਤੋਂ ਰੰਗਲਾ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਖੇਡ ਸਭਿਆਚਾਰ ਵਿਕਸਤ ਕਰਨਾ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹੈ। ਖੇਡ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਤੇਜਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਤੂਰ ਅਤੇ ਹਰਮਿਲਨ ਬੈਂਸ ਦੀ ਇਸ ਜਿੱਤ ਲਈ ਵਧਾਈ ਦਿੰਦਿਆਂ ਭਵਿੱਖ ’ਚ ਹੋਰ ਵੀ ਅੱਗੇ ਵਧਣ ਦੀ ਕਾਮਨਾ ਕੀਤੀ ਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਬਾਕੀ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਖੇਡਾਂ ਨਾਲ ਜੁੜਨ ਲਈ ਪੇ੍ਰਰਤ ਕਰਨ ’ਚ ਆਪਣੀ ਭੂਮਿਕਾ ਨਿਭਾਉਣ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਹਰਮਿਲਨ ਦੇ ਮਾਤਾ ਜੀ ਅਰਜੁਨਾ ਐਵਾਰਡੀ ਮਾਧੁਰੀ ਅਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦਾ ਵੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਨਮਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਗੁਰਮੇਲ ਸਿੰਘ ਘਰਾਚੋ, ਸਾਬਕਾ ਡੀ.ਜੀ.ਪੀ. ਰਾਜਦੀਪ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਤੇ ਓਲੰਪੀਅਨ ਹਰਵੰਤ ਕੌਰ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਸਨ।

  • भारत-कनाडा विवाद को लेकर गुरदास मान  का अखियां उडीक दियां’ प्रोग्राम हुआ रद्द

    भारत-कनाडा विवाद को लेकर गुरदास मान  का अखियां उडीक दियां’ प्रोग्राम हुआ रद्द

    चंडीगढ़ः भारत और कनाडा के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। राजनयिक तनाव के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने बीते वीरवार को साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने साफ शब्दों में कहा है कि भारत की तुलना में कनाडा के बहुत ही ज्यादा डिप्लोमैट नई दिल्ली में हैं। इसे कम करने की जरूरत है। भारत ने कनाडा को 10 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम देते हुए अपने 41 डिप्लोमैट को वापस बुलाने के लिए कहा है। इसी बीच पंजाबी सिंगर गुरदास मान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, कनाडा-भारत के बीच विवाद के चलते गुरदास मान का कनाडा टूर अखियां उडीक दियां को स्थगित कर दिया गया है। 

    कनाडा में शो आयोजित करने वाले गुरजीत बल प्रोडक्शन हाउस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की गई है। प्रोडक्शन हाउस ने प्रशंसकों से इसके लिए माफी भी मांगी है। गुरजीत बल प्रोडक्शन हाउस ने कहा- हमें आपको यह बताते हुए दुख हो रहा है कि इस महीने होने वाला गुरदास मान का ‘अखियां उडीक दियां’ कनाडा दौरा स्थगित कर दिया गया है। हम समझते हैं कि यह खबर उनके कई प्रशंसकों के लिए निराशाजनक हो सकती है और हम किसी भी असुविधा के लिए ईमानदारी से माफी मांगते हैं।

    प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि दोनों देशों के बीच मौजूदा राजनयिक अशांति के मद्देनजर और अप्रत्याशित परिस्थितियों पर सावधानीपूर्वक विचार व मूल्यांकन के बाद इस फैसले को लिया गया है। कार्यक्रम को रद्द करना फिलहाल सबसे जिम्मेदार और आवश्यक कार्रवाई है। हम आयोजन में शामिल सभी लोगों द्वारा लगाए गए समय, प्रयास और प्रत्याशा को समझते हैं और इस परिवर्तन के कारण होने वाली किसी भी असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है। हम आयोजन के लिए की गई किसी भी पंजीकरण शुल्क या टिकट खरीद को वापस करने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।

  • 14 अक्टूबर तक एयर इंडिया की उड़ानें निलंबित

    14 अक्टूबर तक एयर इंडिया की उड़ानें निलंबित

    नई दिल्ली: इजराइल और फिलस्तीन के बीच जारी जंग के बीच एयर इंडिया ने इजराइल से एयर इंडिया की उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के लिए इजराइल के तेल अवीव से एयर इंडिया की उड़ानें 14 अक्टूबर तक निलंबित रहेंगी। 

    इस दौरान जितने भी लोगों ने कंफर्म बुकिंग करवाई थी, उन सभी की हर संभव मदद की जाएगी। एयर इंडिया तेल अवीव के लिए हर हफ्ते 5 फ्लाइटें संचालित करती है। इससे पहले शनिवार को भी नई दिल्ली से तेल अवीव के लिए उड़ान संख्या एआई 139 और रिटर्न फ्लाइट एआई 140 को रद्द कर दिया गया था। 

    शनिवार 6 अक्टूबर को हमास ने इजराइल पर हमला कर दिया था। तब से दोनों पक्षों में जंग जारी है। इस जंग में अब तक इजराइल में लगभग 300 लोगों की मौत हो चुकी हैं और करीब 1590 लोग घायल हो हुए हैं। वहीं, गाजा में भी 232 लोगों की मौत और 1790 लोग घायल हुए हैं। गाजा में मौजूद फिलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में 256 फिलस्तीनी नागरिकों की मौत हुई है, जिसमें 20 बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा 1788 फिलस्तीनी घायल भी हुए हैं।

    वहीं, हमास के हमले को लेकर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध की घोषणा की और कहा कि दुश्मनों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। इजराइल की सेना के मुताबिक, हमास के चरमपंथियों ने गाजा पट्टी से लगभग 2 हजार से अधिक रॉकेट दागे। इसके जवाब में सेना ने गाजा शहर के मध्य में स्थित एक टावर को ढेर कर दिया। इजराइल की सेना ने कहा कि हमास ने हवाई और समुद्री सीमा से 7 जगह से घुसपैठ की थी।

    इस बीच इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा कि वह गाजा पट्टी को अपने कब्जे में लेना चाहती है। आईडीएफ के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल रिचर्ड हेच ने कहा कि हमारा मकसद गाजा पट्टी पर नियंत्रण हासिल करना है। हमारे पास अगले 12 घंटों का टारगेट है। हम पूरे इलाके को काबू करके चरमपंथियों को ढेर करना चाहते हैं।

  • कार- ट्रैक्टर की भयानक टक्कर में 2 की मौत, 7 घायल

    कार- ट्रैक्टर की भयानक टक्कर में 2 की मौत, 7 घायल

    झज्जर : रोहतक में रविवार सुबह झज्जर रोड पर गांव शामली के पास एक कार व ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार झज्जर के एक युवक व ट्रैक्टर सवार समेत 2 की मौत हो गई। वहीं 7 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसा इतना भयंकर था कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं एक्सीडेंट के बाद घटनास्थल पर एकत्रित राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को निकाल कर रोहतक पीजीआई में पहुंचाया। कार व ट्रैक्टर-ट्राली के एक्सीडेंट में झज्जर के गांव डीघल निवासी करीब 26 वर्षीय विकास की मौत हो गई।

    वहीं कार सवार गांव डीघल निवासी करीब 27 वर्षीय हरीश, करीब 25 वर्षीय मुकेश, करीब 24 वर्षीय पूजा, 21 वर्षीय तन्नू, 3 वर्षीय मीतांश, 3 वर्षीय नक्श घायल हो गए। वहीं एक्सीडेंट में ट्रैक्टर सवार गांव मदाना निवासी राज की मौत हो गई। वहीं गांव मदाना निवासी करीब 29 वर्षीय संदीप घायल हो गया। इस हादसे घायलों को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कार सवार गांव डीघल से रोहतक की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान झज्जर-रोहतक मार्ग पर वे गांव शामली के पास पहुंचे तो कार व ट्रैक्टर-ट्राली की भयंकर टक्कर हो गई।

    जिसके कारण कार व ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके बाद राहगीर भी घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। राहगीरों ने ही घायलों को संभाला और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। इधर हादसे में ट्रैक्टर सवार राज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों को रोहतक पीजीआई में लाया गया, जहां पर विकास को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

  • पंजाबः सेंट्रल जेल में 2 पक्षों में हुआ खूनी टकराव, चले पत्थर, 4 की हालत गंभीर

    पंजाबः सेंट्रल जेल में 2 पक्षों में हुआ खूनी टकराव, चले पत्थर, 4 की हालत गंभीर

    पटियालाः केंद्रीय जेल पटियाला में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेंका गया पैकेट खूनी टकराव का कारण बन गया। जेल के बाहर से फेंके गए पैकेट में तंबाकू की पुड़ी थी। इसकी लालच में कई कैदी आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कैदियों ने एक दूसरे पर पत्थर मारने शुरू कर दिए। जिसमें कई कैदी जख्मी हुए हैं। 5 जख्मियों को तो अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

    घटना में हर्ष, विकास कुमार, बलबीर व वीर नामक कैदी को गंभीर जख्मी होने के कारण पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। कैदी वीर सिंह पर अन्य तीन लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया था। मिली जानकारी के अनुसार तीनों को 7 अक्टूबर को रात अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

    जेल अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम को बैरक खुली थी, इस दौरान जेल स्टाफ ने देखा कि कुछ कैदी एक दूसरे पर पत्थरों से हमला कर रहे थे। मौके पर पहुंचे जेल के गश्त टीम ने इन लोगों को रोकने के बाद हालात काबू में किए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि एक कैदी के हाथ में जेल के बाहर से फेंका गया पैकेट लग गया था। इस पैकेट में से निकले तंबाकू की पुड़िया हासिल करने के लिए दूसरे गुट ने मारपीट शुरू कर दी। इतने में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट शुरू कर दी। सभी कैदियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या की कोशिश सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • भारत के बाहर इस देश में बना भव्य हिंदू मंदिर

    भारत के बाहर इस देश में बना भव्य हिंदू मंदिर

    नई दिल्ली : अमेरिका (America) में सबसे बड़े हिंदू मंदिर (hindu temple), बीएपीएस स्वामीनारायण अक्षरधाम (BAPS Swaminarayan Akshardham) का औपचारिक उद्घाटन आज यानी 8 अक्टूबर (रविवार) को न्यू जर्सी (new Jersey) में किया गया. रिपोर्ट के अनुसार, टाइम्स स्क्वायर (times Square) से 90 मीटर दक्षिण में स्थित 183 एकड़ के इस मंदिर को बनने में लगभग 12 साल लगे. इसके निर्माण में पूरे अमेरिका से 12,500 से अधिक स्वयंसेवकों (volunteers) ने भाग लिया। 


    इस मंदिर के निर्माण में अमेरिका के 12,500 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया है, इस मंदिर को भव्य रूप से बनकर तैयार होने में लगभग बारह साल का वक्त लगा है। यह मंदिर 255 फीट लंबा, 345 फीट चौड़ा और 191 फीट ऊंचा है और 183 एकड़ में फैला हुआ है। बीएपीएस आध्यात्मिक नेता महंत स्वामी महाराज द्वारा निर्देशित बीएपीएस स्वामीनारायण अक्षरधाम का उद्घाटन 8 अक्टूबर यानी आज हुआ, लेकिन इसके दरवाजे 18 अक्टूबर को आगंतुकों के लिए खुलेंगे.अपने उद्घाटन से पहले ही न्यू जर्सी में बना यह हिन्दू मंदिर चर्चा का विषय बना हुआ है। 

    यह मंदिर न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर, न्यूयॉर्क से लगभग 60 मील (90 किमी) दक्षिण में, या वाशिंगटन डीसी से लगभग 180 मील (289 किमी) उत्तर में, न्यू जर्सी के छोटे रॉबिन्सविले टाउनशिप में यह मंदिर तैयार किया गया है। संयुक्त राज्य अमेरिका में स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर को प्राचीन भारतीय संस्कृति के अनुसार सावधानीपूर्वक डिजाइन किया गया है. इसमें 10,000 से अधिक मूर्तियों और जटिल नक्काशी का एक उल्लेखनीय संग्रह है, जो भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों और नृत्य रूपों को दर्शाती है। 


    रिपोर्ट के अनुसार, आधुनिक युग के हिंदू मंदिरों में, अक्षरधाम संभवतः कंबोडिया के प्रतिष्ठित अंगकोर वाट के बाद दूसरा सबसे बड़ा मंदिर है। मुख्य मंदिर के अलावा मंदिर में 12 उप-मंदिर हैं।  नौ शिखर (शिखर जैसी संरचनाएं) और नौ पिरामिडनुमा शिखर हैं। मंदिर के निर्माण के लिए चूना पत्थर, ग्रेनाइट, गुलाबी बलुआ पत्थर और संगमरमर सहित लगभग दो मिलियन क्यूबिक फीट पत्थर की आवश्यकता थी। ये पत्थर भारत, तुर्की, ग्रीस, इटली और चीन सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों से मंगवाए गए हैं। मंदिर की एक उल्लेखनीय विशेषता एक पारंपरिक भारतीय बावड़ी है जिसे ‘ब्रह्म कुंड’ के नाम से जाना जाता है. जिसमें दुनिया भर के 300 से अधिक जल निकायों का पानी शामिल है.

  • पंजाबः सुखबीर बादल और राजा वड़िंग ने स्वीकार किया सीएम मान का चैंलेज

    पंजाबः सुखबीर बादल और राजा वड़िंग ने स्वीकार किया सीएम मान का चैंलेज

    सामने रखे इन मुद्दों के सवाल

    चंडीगढ़ः पंजाब में एक बार फिर से राजनीति गरमा गई है। हाल ही में सुबह सीएम भगवंत मान ने विपक्षी दलों के नेताओं को खुला चैलेंज किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि पंजाब के कामकाज को लेकर मीडिया से समक्ष वह सभी से बात करने को लेकर तैयार है। सीएम मान के इस ऐलान के बाद सुनील जाखड़ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुनील जाखड़ ने सीएम मान पर पलटवार करते हुए शायराना अंदाज में ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ”तू इधर उधर की बात न कर, ये बता कि काफिला क्यूं लूटा! भगवंत मान जी, पंजाब के हर मुद्दे पर बहस करने के लिए हम हर समय तैयार हैं। पहले आप यह तो बताओ कि पंजाब के पानी के गंभीर मसले पर आपने किस दबाव या सियासी हित्त की पूर्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट में घुटने टेके। पंजाब जवाब मांगता है।”

    वहीं सुखबीर बादल ने ट्वीट के जरिए कहा है कि 1 नवंबर तो बहुत दूर है वह 10 अक्टूबर को ही चंडीगढ़ आ रहे है। इस दौरान उन्होंने सीएम मान को कहा मुझे आपका चैंलेज मंजूर है। इस दौरान आप अरविंद केजरीवाल को भी बुला लेना। जहां वह मीडिया के सामने पंजाब के हालातों और कामकाज को लेकर बात करेंगे। दूसरी ओर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा विरोधियों को दी गई खुली बहस की चुनौती को शर्तों के साथ स्वीकार कर लिया है। भगवंत मान को तय शर्तों के तहत 7 सवालों के जवाब जनता के सामने रखने को कहा गया है। राजा वडिंग ने ट्वीट करते लिखा हैं कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय, पिछले डेढ़ साल में जब भी आपसे कोई सवाल पूछा गया या कोई सलाह दी गई, तो आप मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए अक्सर ऐसी चर्चा पैदा कर देते हैं। अच्छा होता यदि आप एस.वाई.एल. के इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सभी दलों के नेता और किसान संगठनों के नेता साहिबानों के साथ सार्थक चर्चा करते। लोकतंत्र में विपक्ष और जनता सत्ताधारी सरकार से सवाल पूछते हैं, लेकिन आपकी सरकार ‘बदलाव’ की सरकार है, इसलिए आप विपक्ष से सवाल पूछते हैं।

    मान साहिब! बहस को सार्थक बनाने और राज्य की वास्तविक स्थिति को सार्वजनिक करने के लिए, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप मेरे निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर पंजाब के लोगों को उपलब्ध कराएं।

    1. डेढ़ साल में पंजाब में आपराधिक मामले किस दर से बढ़े हैं?
    2. पंजाब में नशे में कितनी बढ़ोतरी हुई है और हमारे कितने युवा नशे की वजह से मर चुके हैं।
    3. पंजाब पर कर्ज कितना बढ़ गया ?
    4. पिछले डेढ़ साल में पंजाब में कितने किसानों ने आत्महत्या की है?
    5. आपके अपने कार्यकाल के दौरान किन-किन विभागों में विज्ञापन देकर नई भर्तियां की हैं?
    6. आपने पंजाब के खजाने से विज्ञापनों पर कितना पैसा खर्च किया है?
    7. आपने बाढ़ पीड़ितों को कुल कितनी धनराशि दी है? किसानों को प्रति एकड़ कितना मुआवजा दिया गया?
    इन तथ्यों को सार्वजनिक करने के बाद हम आपका प्रस्ताव स्वीकार करते हैं।

  • पंजाबः किसानों ने धरना लगाकर इस टोल को करवाया फ्री 

    पंजाबः किसानों ने धरना लगाकर इस टोल को करवाया फ्री 

    लुधियानाः किसानों ने लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना शुरू कर दिया है। दरअसल किसानों ने राहो रोड की खस्ता हालत को लेकर यह धरना लगाया है। इस दौरान किसानों ने वाहनों के लिए टोल फ्री करा दिया है। यह प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी और राहो रोड संघर्ष यूनियन की तरफ से किया जा रहा है। किसानों के हाईवे पर होने की वजह से वाहन चालकों को भी गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    किसानों के धरना के चलते बड़ी संख्या में पुलिसबल भी टोल प्लाजा पर मौजूद है। प्रधान दिलबाग सिंह ने कहा कि राहो रोड संघर्ष कमेटी भी उनके साथ है। राहो रोड की हालत दयनीय है। उनका कहना है कि अगर वह रोड बन गया तो टोल की इनकम बंद हो जाएगी। जितनी पंचायत राहो रोड के साथ लगती है वह सभी यहां मौजूद है। फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए टोल बंद कर दिया गया है। उनका आरोप है कि सरकार किसानों की मांगों को पूरा नहीं कर रही। 

    2016 से राहो रोड नहीं बन रहा। खराब हालत की वजह से आए दिन सड़क हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। कई बार इसको लेकर प्रशासन को मांग पत्र दिए जा चुके है, लेकिन आज तक इसकी सुध किसी ने नहीं ली। आज साहनेवाल और कपूरथला के लोग भी इस धरने में शामिल है। सरकार के साथ किसानों का विवाद है, जब तक मांग पूरी नहीं होती टोल फ्री ही रखा जाएगा। दिलबाग ने आरोप लगाया कि टोल अधिकारी सरकार को पैसे देकर इस सड़क को बनने नहीं देते। भाजपा की तरह ही आप सरकार पंजाब में जुमलाबाजी कर रही है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਸੰਗਠਨ ਵਲੋਂ ਦਿਤਾ ਗਿਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਸੰਗਠਨ ਵਲੋਂ ਦਿਤਾ ਗਿਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ : ਦੇਸ਼ ਦਾ ਅੰਨਦਾਤਾ ਕਿਸਾਨ ਜੋਕਿ ਕਦੇ ਕੁਦਰਤ ਦੀ ਮਾਰ ਹੇਠ ਆਉਂਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਕਦੇ ਸਰਕਾਰਾਂ ਦੀ ਅਣਦੇਖੀ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੁੰਦਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਜਾ ਨਾਲ ਅਕਸਰ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਵੇਖਿਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਅੱਜ ਵੀ ਕੁਝ ਅਜਿਹਾ ਹੀ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਸਰਕਾਰ ਅੰਡੇਲ੍ਹੀ ਦੇ ਚਲਦੇ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਸੰਗਠਨ ਵਲੋਂ ਤੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਬੰਦ ਕਰਵਾ ਧਰਨਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ, ਸਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਵਾਅਦੇ ਯਾਦ ਕਰਵਾਏ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਲਾ ਵਿਖੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਰਾਵੀ ਅਤੇ ਵਿਆਸ ਦਰਿਆ ਦੀ ਮਾਰ ਪਈ ਹੈ।

    ਜਿਸ ਨਾਲ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਫਸਲਾਂ ਖਰਾਬ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਸੂਬੇ ਦੇ ਮੁਖਮੰਤਰੀ ਵਲੋਂ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਕਿ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਖਰਾਬ ਹੋਈਆਂ ਫਸਲਾਂ ਦਾ ਮੁਆਵਜਾ ਦਿਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਕਾਫੀ ਸਮਾਂ ਸਮਾਂ ਬੀਤ ਜਾਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਅਜੇ ਤਕ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਹੱਥ ਖਾਲੀ ਹਨ। ਅਜਿਹੇ ਚ ਸਾਡੇ ਵਲੋਂ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਬੰਦ ਕਰਵਾ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਆਪਣਾ ਰੋਸ਼ ਜਾਹਰ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।