Blog

  • पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर साइबर ठग, मिन्टों में लोगों के अकाउंट कर देते थे खाली

    पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर साइबर ठग, मिन्टों में लोगों के अकाउंट कर देते थे खाली

     गुरुग्राम :  साइबर पुलिस ने अमोज़ोन  और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनियों से डिलीवरी के बहाने धोखाधड़ी से व्हाट्सऐप पासवर्ड प्राप्त करके जालसाजी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि उनके कब्जे से सात मोबाइल फोन और आठ डेबिट कार्ड बरामद किए गए है। 

    पुलिस के मुताबिक, स्थानीय निवासी अंकित त्यागी ने नौ सितंबर को उनके व्हाट्सऐप अकाउंट को हैक करके 50,000 रुपये की कथित धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज कराई थी।इस संबंध में साइबर अपराध पुलिस थाना पश्चिम में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने बताया कि निरीक्षक सवित कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने तीन अक्टूबर को बिहार के एक गांव से आरोपियों को गिरफ्तार किया। उसने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बिहार के नालंदा निवासी मोहम्मद रिजवान (24) और शेखपुरा निवासी शाहबुद्दीन (35) और मोहम्मद मोज्जमील (26) के तौर पर की गई है। 

    वहीं नूंह जिले की पुन्हाना अपराध जांच शाखा ने ऑनलाइन ठगी करने वाले 2 शातिर आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस को इन आरोपियों से 3 मोबाइल और 8 फर्जी सिम भी मिली है। दोनों आरोपी ऑनलाइन ठगी के माध्यम से लोगों को ठगने का काम करते थे।  अपराध जांच शाखा प्रभारी संदीप मोर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी गस्त टीम को सूचना मिली थी कि आकिल निवासी जमालगढ़ फर्जी फेसबुक अकाउंट पर प्राचीन सिक्के खरीदने के ऐड डालकर लोगों को झांसे में लेता है और उनसे डिलीवरी चार्ज, एडवांस रुपए के नाम पर ठगी करता है। 

    यहीं नहीं आरोपी लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे कागजात लेता है और उनका ऑनलाइन खाता खुलवाकर केवाईसी करवाकर खाते साइबर अपराधियों को बेच देता है। वहीं उनका साथी आबिद हुसैन साइबर अपराधियों को फर्जी सिम उपलब्ध कराता है पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

  • कारोबारी के घर से बरामद हुआ 26 किलो सोना, साढ़े 4 करोड़ कैश

    कारोबारी के घर से बरामद हुआ 26 किलो सोना, साढ़े 4 करोड़ कैश

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के कानपुर में मयूर ग्रुप पर चौथे दिन भी आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। अब तक करीब 8 करोड़ रुपये का 26 किलो सोना और 4.5 करोड़ रुपये कैश बरामद हो चुका है। इसी के साथ 41 करोड़ की SAFTA शुल्क चोरी की बात भी सामने आई है इस पूरी कार्रवाई में कई अनियमताएं और टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार 150 अधिकारियों ने 35 से ज्यादा जगहों पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया, जिसमे कुल 26.307 किलोग्राम वजन के जेवरात मिले है। इनमें से 15.217 किलोग्राम जब्त कर लिया गया हैइनकी कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा 4.53 करोड़ रुपये कैश मिला है।

    जिसमें 3.7 करोड़ रुपये जब्त कर लिए गए हैं41 करोड़ रुपये की SAFTA शुल्क चोरी का भी पता चला है। इसके बारे में ग्रुप के मालिक से विभाग के अधिकारियों ने घंटों तक पूछताछ की। इसके अलावा M/S KPEL द्वारा 18 करोड़ रुपये की फर्जी खरीद की बात सामने आई अधिक खर्च दिखाने के लिए जो भी बोगस परचेजिंग की गई, आयकर विभाग के अधिकारियों ने डॉक्यूमेंट के साथ ग्रुप के मालिक से इस संबंध में पूछताछ कीरेड में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि कैश और सोना अलग-अलग कमरों में रखा हुआ था।

    उन सभी कमरों की चाबी ऐसी-ऐसी जगह रखी थीं कि अधिकारियों को ढूंढ़ने में काफी मुश्किल हुई। जिस कमरे में सबसे ज्यादा कैश मिला, उस कमरे की चाबी गमले में छिपी मिली।इनकम टैक्स सूत्रों के अनुसार डाटा मेंटेन करने के लिए मयूर ग्रुप ने हाईटेक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया है, जिसको आयकर विभाग की फोरेंसिक टीम द्वारा फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है। जब्त किए गए लैपटॉप और अन्य उपकरणों की जांच की जा रही है। इसके बाद अन्य टैक्स चोरी और अनियमिताओं का ब्योरा सामने आएगा।

  • बेटे ने उतारा पिता को मौत के घाट , जानें मामला

    बेटे ने उतारा पिता को मौत के घाट , जानें मामला

    मध्यप्रदेश : पन्ना में पुत्र ने पिता को लाठी-डंडे से मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया है। 

    जानकारी के अनुसार, यह मामला पन्ना जिला मुख्यालय से 115 किलोमीटर दूर परसवारा का है। यहां रहने वाले पिता-पुत्र के बीच बीते 2 साल से जमीन पर टॉवर लगाए जाने से मिली राशि को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि पुत्र ने अपने पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान मौत हो गई।

    इस मामले में बल्लू पाल नाम के व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर कहा कि करीब 2 वर्ष पहले रामपाल गड़ारी ने अपनी जमीन पर टॉवर लगवाया था। इसके ऐवज में कंपनी की ओर से मुआवजा मिला था. उन्हीं पैसों को लेकर रामपाल का बेटा उत्तम अपना हिस्सा मांग रहा था, लेकिन रामपाल ने पैसे नहीं दिए। इसी को लेकर दोनों में विवाद हो गया। 

    उत्तम ने अपने पिता को लाठी डंडों से पीटा, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद रामपाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उत्तम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है. पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    शाहनगर थाना प्रभारी घनश्याम मिश्र ने बताया कि करीब दो साल पहले उनके खेत में एक टॉवर लगाया गया था।  टॉवर लगाने वाली कंपनी ने इसके ऐवज में पिता को राशि दी थी, जिसमें से पुत्र और पिता में लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। गुरुवार को फिर विवाद हुआ और बेटे ने पिता पर हमला कर दिया । घायल अवस्था में वृद्ध को कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

  • पुलिस में नौकरी पाने का शानदार मौका,15 अक्टूबर से कर सकेंगे अप्लाई

    पुलिस में नौकरी पाने का शानदार मौका,15 अक्टूबर से कर सकेंगे अप्लाई

    असम : पुलिस में नौकरी की तलाश है तो असम राज्य के युवा यहां निकली बंपर भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं. स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड, असम ने बहुत सारे पद पर वैकेंसी निकाली है. इनके लिए अभी केवल नोटिफिकेशन जारी हुआ है, आवेदन शुरू नहीं हुए हैं. वे कैंडिडेट्स जो असम पुलिस के इन पद पर आवेदन करने की योग्यता और इच्छा रखते हों, वे एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद अप्लाई कर सकते हैं. अभी आवेदन शुरू नहीं हुए हैं.

    असम पुलिस के इन पद पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – slprbassam.in. इनके लिए आवेदन लिंक खुलेगा 15 अक्टूबर 2023 के दिन और अप्लाई करने की लास्ट डेट है 1 नवंबर 2023. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 5563 पद पर भर्ती होगी. ये पद सब-इंस्पेक्टर, कॉन्सटेबल आदि के हैं. आवेदन से पहले वेबसाइट पर दिया नोटिस जरूर चेक कर लें. साथ ही लेटेस्ट अपडेट्स के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें.

    इन पद पर आवेदन करने के लिए शैक्षि योग्यता और आयु सीमा पद के अनुसार है और अलग-अलग है. बेहतर होगा हर पद के बारे में डिटेल में जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर लें. इन वैकेंसी की खास बात ये है कि आवेदन के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना है. इन पद के लिए सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा पास करने के बाद होगा. इसके लिए लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट आदि का आयोजन किया जाएगा. सभी चरण पास करने वाले कैंडिडेट का सेलेक्शन ही अंतिम होगा. अन्य कोई भी डिटेल वेबसाइट से चेक कर सकते हैं. 

  • पंजाब : पेट के बल चलकर श्री नैना देवी पहुंचा श्रद्धालुओं का जत्था, देखें वीडियो

    पंजाब : पेट के बल चलकर श्री नैना देवी पहुंचा श्रद्धालुओं का जत्था, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब : माता नैना देवी जी की महिमा अपरंपार है। तो वहीं माता नैना देवी जी के भक्तों की भक्ति भी अनूठी ही है। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में स्थित एतिहासिक विश्व विख्यात शक्तिपीठ माता श्री नैना देवी में आस्था का अजीब रंग देखने को मिला। लगभग 65 श्रद्धालु पेट के बल चलकर धुरी से श्री नैना देवी मंदिर पहुंचे। हालांकि रास्ते में गर्मी के कारण तप तपाती सड़कें भी उनकी आस्था के आगे उनके हौंसले को तोड़ नही पाई।

    श्रद्धालुओं की माने तो कि वह हर वर्ष धुरी के महावीर मंदिर से यह यात्रा शुरू कर माता रानी के दरबार में पहुंचते हैं और माता रानी ही उन्हें इस प्रकार की कठिन यात्रा करने के लिए शक्ति प्रदान करती है और उनकी हर मनोकामनाएं पूर्ण करती है। इसलिए वह हर साल इस यात्रा में शामिल होते है।

    श्रद्धालुओँ की माने तो यह यात्रा दिन रात चलती है और 180 किलो मीटर की यह यात्रा तीसरे दिन माता के दरबार में जब वह पहुंचती है और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता। माता के दरबार में जमकर भजन और भेंटे गाते हैं और खुशी-खुशी अपने घरों को लौटते है। क्या कहा श्रद्धालुओं ने आप खुद ही सुनें।

  • ਪੰਜਾਬ : ਹਸਪਤਾਲ ਚੋਂ ਨਵ ਜੰਮਿਆ ਬੱਚਾ ਹੋਇਆ ਚੋਰੀ, cctv ਆਈ ਸਾਹਮਣੇ 

    ਪੰਜਾਬ : ਹਸਪਤਾਲ ਚੋਂ ਨਵ ਜੰਮਿਆ ਬੱਚਾ ਹੋਇਆ ਚੋਰੀ, cctv ਆਈ ਸਾਹਮਣੇ 

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਹਸਪਤਾਲ ਚਰਚਾ ਵਿੱਚ ਬਣਿਆ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਤੋਂ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਬੀਬੀ ਨਾਨਕੀ ਵਾਰਡ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਨਵ ਜੰਮਿਆ ਬੱਚਾ ਹੀ ਚੋਰੀ ਹੋ ਗਿਆ ਅਤੇ ਬੱਚਾ ਚੋਰੀ ਹੋਣ ਦੀ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਵੀਡੀਓ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸਾਫ ਤੌਰ ਤੇ ਦੇਖਿਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ ਕਿ ਕਿਸ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਇੱਕ ਔਰਤ ਵੱਲੋਂ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਚੁੱਕ ਕੇ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਬਾਹਰ ਤੇ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।ਹਸਪਤਾਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਜਾਂ ਗੇਟ ਤੇ ਉੱਪਰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰੀਕੇ ਦੀ ਕੋਈ ਸਿਕਿਉਰਟੀ ਮੌਜੂਦ ਨਹੀਂ ਹੈ ਜੋ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਕੋਈ ਪੁੱਛ ਸਕੇ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 14 ਸਾਲ ਬਾਅਦ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਘਰ ਪੁੱਤ ਹੋਇਆ ਸੀ ਅਤੇ ਜਿਸ ਔਰਤ ਵੱਲੋਂ ਬੱਚਾ ਚੁੱਕਿਆ ਗਿਆ ਇਹ ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਉੱਥੇ ਵਾਰਡ ਵਿੱਚ ਘੁੰਮ ਰਹੀ ਸੀ ਅਤੇ ਦੇਰ ਰਾਤ ਮੌਕਾ ਦੇਖ ਕੇ ਇਸਨੇ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਚੁੱਕਿਆ ਅਤੇ ਉਥੋਂ ਰਫੂ ਚੱਕਰ ਹੋ ਗਏ। ਇਸ ਔਰਤ ਦੇ ਨਾਲ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਵੀ ਸੀ ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਚੋਰੀ ਹੋਏ ਬੱਚੇ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਹਸਪਤਾਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੇ ਵੀ ਸਵਾਲ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰੀਕੇ ਦੀ ਕੋਈ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਨਹੀਂ ਹੈ ਜਦੋਂ ਕੋਈ ਇਸ ਤਰੀਕੇ ਨਵ ਜੰਮਿਆ ਬੱਚਾ ਬਾਹਰ ਲੈ ਕੇ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਿਕਿਓਰਟੀ ਗਾਰਡ ਹੋਣੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ। 

    ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਖੰਗਾਲੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਔਰਤ ਅਤੇ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੇ ਹਨ। ਜੋ ਔਰਤ ਬੱਚਾ ਚੁੱਕ ਕੇ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਉਸ ਦੀ ਫੋਟੋ ਪੂਰੀ ਤਰਹਾਂ ਕਲੀਅਰ ਨਹੀਂ ਆ ਰਹੀ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਹੋਰ ਵੀ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਖੰਗਾਲੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਲਦ ਹੀ ਇਸ ਔਰਤ ਤੇ ਇਸ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • बड़ा हादसा : सेल्फी लेने के चक्कर में नदी में डूबी 5 लड़कियां

    बड़ा हादसा : सेल्फी लेने के चक्कर में नदी में डूबी 5 लड़कियां

    आरा : सोन नदी घाट पर शनिवार की शाम एक महिला समेत पांच लड़कियां तेज धारा में बहकर डूब गईं थीं।पांच लड़कियों में से तीन के शवों को बरामद कर लिया गया है, लेकिन दो का अभी तक कुछ अता-पता नहीं है। एसडीआरएफ और प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।ग्रामीणों ने चांदी चौक पर सकड्डी-नासरीगंज हाईवे को जाम कर दिया। दरअसल भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के बहियारा सोन नदी में डूबी पांच लड़कियों में से तीन के शवों को रविवार की सुबह बरामद कर लिया गया।इस दौरान दूसरे दिन की सुबह एसडीआरएफ और प्रशासनिक अधिकारियों के नहीं पहुंचने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने तीनों शवों के साथ चांदी चौक पर सकड्डी-नासरीगंज हाईवे को जाम कर हंगामा किया। 

    ग्रामीणों ने की नारेबाजी

    प्रशासन की ढीलेपन को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हैं और नारेबाजी कर रहे हैं।जिन लड़कियों का शव मिला है, उसमें चांदी निवासी चितरंजन वर्मा की पुत्री सुमन कुमारी, पूनम कुमारी और उदवंतनगर निवासी दशरथ यादव की पुत्री निशा कुमारी शामिल हैं। चांदी थाना क्षेत्र के बहियारा पथरिया सोन नदी घाट पर शनिवार की शाम एक महिला समेत पांच लड़कियां सोन नदी के तेज धारा में बहकर डूब गईं थीं। इसमें एक शादीशुदा महिला और चार किशोरी शामिल हैं।डूबी लड़कियों में दो सगी बहनें भी हैं। 

    दो लड़कियां अभी भी लापता

    चांदी निवासी ददन राय की 20 वर्षीय विवाहित बेटी अनिता कुमारी, उदवंतनगर निवासी दशरथ राय की 16 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी, देवेंद्र वर्मा की 19 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी, चितरंजन वर्मा की 16 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी और 15 वर्षीय पुत्री सुमन कुमारी सोन नदी में डूबने के बाद लापता हो गई थी।  इधर, रविवार की सुबह ग्रामीणों के प्रयास से तीन लड़कियों के शव बरामद किए गए। तीनों शव बहियारा के आसपास से ही मिले हैं। 

    सेल्फी लेने के दौरान हुआ हादसा

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिउतिया व्रत को लेकर सभी लोग अपने परिजनों के साथ बहियारा पथरिया घाट पर स्नान करने गए थे। इस दौरान मोबाइल से सेल्फी लेने के दौरान पांचों गहरे पानी में चली गई और एक दूसरे को बचाने के चक्कर में नदी की तेज धारा में बह गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि महिलाएं जब तक हो-हल्ला करती तब तक पांचों नदी की तेज धार में समा गई थीं। इसके पीछे अवैध खनन किया जाना भी कारण बताया जा रहा है। 

  • पंजाब : दो घरों में हुई लड़ाई, चली ईंटें , देखें वीडियो

    पंजाब : दो घरों में हुई लड़ाई, चली ईंटें , देखें वीडियो

    लुधियाना : शिमलापुरी इलाके स्थित गुरू गोबिंद सिंह नगर में 2 घरों में लड़ाई के दौरान जमकर ईंटें चलीं। ईंटें लगने से एक बच्चे सहित कुछ लोग जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है। जानकारी के अनुसार लड़ाई का कारण घर के बाहर सब्जी की रेहड़ी लगाने को लेकर विवाद हो गया।

    स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि आमने सामने स्थित दोनों घरों से करीब दो से अढ़ाई घंटे तक दोनों तरफ से ईंटें चलती रही। जिसके चलते एक बच्चे सहित कुछ अन्य लोग जख्मी हुए। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

  • सुबह उठने के बाद रहती है थकान? तो देखें ये वीडियो  

    सुबह उठने के बाद रहती है थकान? तो देखें ये वीडियो  

    Ayurvedic Tips : क्या आप भी सुबह उठने का बाद बहुत थकान महसूस करते हैं? जैसे-जैसे हम वसंत श्रतु और गर्मियों के मौसम में प्रवेश करते हैं, लोगों के साथ सुबह उठने का बाद थकान की समस्या देखने को मिलती है। भले ही, उन्होंने रात में 7-8 घंटे की अच्छी नींद क्यों न ली हो, इसके बावजूद उन्हें सुबह बहुत नींद आती है। 

    आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. वरालक्ष्मी यनामंद्र (BAMS, Ayurveda) के अनुसार, वसंत और गर्मियों की शुरुआत के दौरान शरीर में कफ का प्रभाव अधिक होता है। साथ ही सुबह 6-8 बजे के समय कफ अधिक प्रभावी है। यही कारण है, कि इस दौरान आप अधिक थकान और आलस्य महसूस करते हैं। लेकिन लोगों को इसके कारण काफी असजता होती है। इसकी वजह से उनके कई काम भी देर से होते हैं। ऐसे में सुबह की थकान से छुटकारा पाने लिए तरह-तरह के उपाय ढूंढन में लगे रहते हैं। डॉ. वरालक्ष्मी ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में सुबह की थकान को दूर करने के लिए 3 आयुर्वेदिक उपाय शेयर किये हैं। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

    सुबह की थकान दूर करने के आयुर्वेदिक उपाय-

    सुबह उठने के बाद तरोताजा महसूस करने के लिए दैनिक व्यायाम से बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता है। कुछ सरल एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग या मॉर्निंग वॉक करने से थकान दूर होती है और हल्का महसूस करते हैं। इससे आपको पूरा दिन एनर्जेटिक और स्वस्थ रहने में भी मदद मिलेगी।

    शरीर की गर्मी बढ़ाने वाले फूड्स खाएं

    तीखे, कड़वे और कसैले स्वाद वाले हल्के भोजन खाने से आपके भीतर की गर्मी बढ़ाने में मदद मिल सकती है। यह पाचन को बनाए रखते हैं और आपको एनर्जी प्रदान करते हैं। यह आपके शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी मदद करते हैं।

  • 24 घंटे में 6 लोगों ने की आत्महत्या ,जानें मामला   

    24 घंटे में 6 लोगों ने की आत्महत्या ,जानें मामला   

    नई दिल्ली : नोएडा को एक ही दिन में 6 आत्महत्याओं ने हिलाकर रख दिया है और इन मामलों में सबसे बड़ा कारण मानसिक तनाव बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, 5 अक्टूबर को नोएडा में रहने वाले 6 लोगों ने मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या कर ली। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार, थाना बीटा-2 क्षेत्र में रहने वाले जगबीर सिंह राठी (50) ने गामा-वन के पास एक पेड़ से फांसी लगा ली। वह एक बिजनेसमैन थे और उनकी आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

    24 घंटे में नोएडा में 6 लोगों ने खत्म की अपनी जीवन लीला

    मिली जानकारी के मुताबिक, दूसरे मामले में बादलपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय महिला शिवानी ने मानसिक तनाव के कारण अपने घर पर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। तीसरी घटना में थाना फेस-वन क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय ललिता ने फिर से मानसिक तनाव के चलते अपने घर में पंखे से फंदा लगा लिया। चौथे मामले में थाना जारचा क्षेत्र में रहने वाले जितेंद्र उर्फ जीतू ने अपने घर में पंखे से लटक कर जान दे दी, फिर मानसिक तनाव को कारण बताया गया। पांचवी घटना में थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 54 के पास एक 20 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ने तनाव के कारण पेड़ की शाखा से लटक कर आत्महत्या कर ली। छठे मामले में कासना क्षेत्र में रहने वाले युवक सोनू उम्र 21 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते जहर खा लिया।

    पुलिस ने मानसिक तनाव को ठहराया जिम्मेदार

    पुलिस की ओर से मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अब तक जितने भी मामले सामने आए हैं, उनमें मानसिक रूप से परेशान लोगों ने ही आत्मघाती कदम उठाया है। इससे पहले 25 सितंबर को एक तलाकशुदा जोड़े के शव उनके फ्लैट में पाए गए थे। दोनों ने आत्महत्या कर ली थी। उनके पास जहर वाली दवाइयों की खाली बोतलें और एक सुसाइड नोट मिला। 19 सितंबर को एक लड़की ने मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। यह घटना नोएडा के सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर सुबह करीब 9.30 बजे हुई और लड़की ने अपना एक हाथ खो दिया। 12 सितंबर को एक मानसिक रूप से बीमार महिला ने एक हाईराइज सोसायटी की 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।