Blog

  • भारत का एक ऐसा रहस्यमयी मंदिर जो अपने आप हो जाता है गायब!

    भारत का एक ऐसा रहस्यमयी मंदिर जो अपने आप हो जाता है गायब!

    ब्रह्मा मंदिर (पुष्कर, राजस्थान): यह भगवान ब्रह्मा का एकमात्र ऐसा मंदिर है जिसे पूरे विश्व में जाना जाता है. कहा जाता है कि मुगल शासक औरंगजेब के शासन काल में मंदिरों को नष्ट करने के आदेश के बाद जो एकमात्र मंदिर बचा था वह यही है. इस मंदिर का निर्माण 14वीं शताब्दी में किया गया था. इसके निर्माण को लेकर कई रोचक कथाएं कही जाती हैं. मंदिर के बगल में ही एक मनोहर झील है जिसे पुष्कर झील के नाम से जाना जाता है. पुष्कर झील हिन्दुओं के एक पवित्र स्थान के रूप में जानी जाती है.

    चाइनीज काली मंदिर (कोलकाता): कोलकाता के टांगरा में एक 60 साल पुराना चाइनीज काली मंदिर है. इस जगह को चाइनाटाउन भी कहते हैं. इस मंदिर में स्थानीय चीनी लोग पूजा करते हैं. यहीं नहीं दुर्गा पूजा के दौरान प्रवासी चीनी लोग भी इस मंदिर में दर्शन करने आते हैं. यहां आने वालों में ज्यादातर लोग या तो बौद्ध हैं या फिर ईसाई. इस मंदिर की खास बात यह है कि यहां आने वाले लोगों को प्रसाद में नूडल्स, चावल और सब्जियों से बनी करी परोसी जाती है.

    स्तंभेश्वर महादेव मंदिर (कावी, गुजरात): आप यह कल्पना नहीं कर सकते लेकिन यह बात सच है कि यह मंदिर पल भर के लिए ओझल हो जाता है और फिर थोड़ी देर बाद अपने उसी जगह वापिस भी जाता है. यह मंदिर अरब सागर के बिल्कुल सामने है और वडोदरा से 40 मील की दूरी पर है. खास बात यह है कि आप इस मंदिर की यात्रा तभी कर सकते हैं जब समुद्र में ज्वार कम हो. ज्वार के समय शिवलिंग पूरी तरह से जलमग्न हो जाता है

    ओम बन्ना मंदिर (जोधपुर, राजस्थान ): जोधपुर में ओम बन्ना का मंदिर अन्य सभी मंदिरों से बिल्कुल् ही अलग है. ओम बन्ना मंदिर की विशेषता है कि इसमें पूजा की जाने वाले भगवान की मूर्ति नहीं है बल्कि एक मोटरसाइकिल और उसके साथ ही ओम सिंह राठौर की फोटो रखी हुई है, लोग उन्हीं की पूजा करते हैं. इस मोटरसाइकिल के बारे में कहा जाता है कि इसी मोटरसाइकिल से 1991 में ओम सिंह का एक्सिडेंट हो गया था. एक्सिडेंट में ओम सिंह की तत्काल मौत हो गई. लोकल पुलिस मोटरसाइकिल को पुलिस थाने लेकर चली गई लेकिन दूसरे दिन मोटरसाइकिल वापस एक्सिडेंट वाली जगह पर पहुंच गई.

    करनी माता का मंदिर (राजस्थान): बिकानेर से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित देशनोक शहर में करनी माता का मंदिर है. यहां पहुंचने पर आपको इंसानों से ज्यादा शायद आपको चूहे नजर आएंगे. मान्यता है कि ये चूहे मंदिर में स्थित करनी माता की संतानें और वंशज हैं. कथाओं के अनुसार करनी माता, देवी दुर्गा की अवतार मानी जाती हैं जो बचपन से ही लोक कल्याण करने लगी थीं इसलिए उनका नाम करनी माता पड़ गया. ऐसी मान्यता है कि करनी माता के सौतेले बेटे की मृत्यु हो जाने पर माता ने यमराज को उनके बेटे को जीवित करने का आदेश दिया. माता के आदेशानुसार उनका बेटा जीवित तो हो गया लेकिन वह चूहा बन गया. माता ने जिस जगह अपना देह त्याग किया वहीं आज करनी माता का मंदिर बना है और मंदिर में हजारों चूहे खुलेआम घूमते नजर आते हैं.

    हडिंबा देवी मंदिर (हिमाचल प्रदेश): मनाली में हडिंबा देवी मंदिर, भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है. इस मंदिर का आकर्षण इसकी संरचना है जिसे जापान की एक शैली ‘पगोडा’ से लिया गया है. यह पूरा मंदिर लकड़ी से बनाया गया है. पुरातत्वविदों की मानें तो इस मंदिर का निर्माण 1553 में किया था.

    शिव मंदिर (वाराणसी, उत्तर प्रदेश): आपको जानकार हैरानी होगी कि इस मंदिर का निर्माण किसी पहाड़ या समतल जगह पर नहीं किया गया है बल्कि यह मंदिर पानी पर बना है. कहने का अर्थ है कि यह शिव मंदिर आंशिक रूप से नदी के जल में डूबा हुआ है. बगल में ही सिंधिया घाट ,  जिसे शिन्दे घाट भी कहते हैं, इस मंदिर की शोभा बढ़ाता है. इस मंदिर में आध्यात्मिक कार्य नहीं होते और यह फिलहाल बंद है. इस मंदिर के बारे में जानने के लिए आज भी लोग जिज्ञासा रखते हैं.

  • पंजाबः सुबह सैर करने निकले दंपति के घर में चोर ने 12 मिनट में दिया वारदात को अंजाम

    पंजाबः सुबह सैर करने निकले दंपति के घर में चोर ने 12 मिनट में दिया वारदात को अंजाम

    लुधियानाः दिन दहाड़े सलेम टाबरी के इलाका न्यू करतार नगर में एक घर चोरी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह घर के मालिक दंपती सैर करने के लिए गए हुए थे। इस दौरान चोर ने उनके जाने के बाद गेट खुला देख वारदात को अंजाम दे दिया। चोर ने करीब 12 मिनट में वारदात को अंजाम देते हुए करीब 55 हजार रुपए चुरा लिए। घर में लगे सीसीटीवी में चोर का चेहरा आ गया। बताया जा रहा है कि घटना के कुछ देर बाद वही चोर पहचान बदल कर इलाके में फिर से घुमता हुआ लोगों को दिखाई दिया। वहीं दूसरी ओर मामले का जानकारी देते हुए मकान मालिक संदीप गर्ग ने पुलिस को बताया कि बीते दिन वह सुबह पत्नी के साथ सुबह 4.40 बजे घर से रख बाग में सैर करने​​​​​ गया था। 

    उनके जाने के बाद तुरंत 4.44 पर एक संदिग्ध व्यक्ति उनके घर में दाखिल हो गया। युवक करीब 12 मिनट तक उनके घर में रहा। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर की हरकतें कैद हो गई। संदीप मुताबिक जब वह सैर करके वापस घर आए तो घर के पास बनी पार्क में बैठ गए। उनकी पत्नी घर के अंदर गई तो वह दंग रह गई। उनके कमरे के दराज खुले पड़े थे। उसने तुरंत उन्हें आकर सूचित किया। संदीप मुताबिक घर पर सिर्फ उनकी 80 साल की मां और 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला बेटा ही था। दोनों दादी-पोता अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। 

    उन्होंने जब अपना कमरा देखा तो करीब 40 हजार रुपए चोरी हो गए थे। संदीप मुताबिक किसी जरूरी काम से वह पैसे दफ्तर से लेकर आए थे। चोर इतना शातिर निकला वह बच्चे की गुल्लक तक चुरा कर ले गया। पीड़ित मुताबिक बच्चे की गुल्लक में भी करीब 17 हजार रुपए जोड़ कर रखे हुए थे। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक करने पर वारदात का खुलासा हुआ। संदीप ने बताया कि इलाके में सरेआम चोरी होने के बाद अब लोगों को घरों में रहने से भी डर लगने लगा है। इलाके के हालात यह बन चुके है कि पीरु बंदा मोहल्ला आदि इलाकों में सरेआम नशेडी घुमते है। 

    पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। आज इलाके के हालात ये बन गए है कि चोर सीसीटीवी लगे होने के बावजूद चेहरा छिपाकर वारदात नहीं करते। चोरों के मन से पुलिस का डर खत्म हो चुका है। वारदात के बाद मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी शिंगारा सिंह का कहना है कि मामले में जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः 10 साल से संस्था से जुड़े खालसा एड राष्ट्र सेवक अमरप्रीत सिंह ने दिया इस्तीफा

    पंजाबः 10 साल से संस्था से जुड़े खालसा एड राष्ट्र सेवक अमरप्रीत सिंह ने दिया इस्तीफा

    अमृतसरः 10 साल से संस्था से जुड़े खालसा एड के राष्ट्रीय सेवक अमरप्रीत सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अमरप्रीत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। खालसा एड ने प्रेस नोट जारी कर इसकी सूचना दी है। इतना ही नहीं, अमरप्रीत सिंह के साथ-साथ पंजाब टीम में जुड़े व्यक्तियों के अपने-अपने पद छोड़ने की सूचना भी मिल रही है, हालांकि अभी खालसा एड ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। अमरप्रीत सिंह ने 10 साल भारत में खालसा एड के मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर सेवाएं दी हैं। पंजाब व अन्य राज्यों में इस साल आई बाढ़ में सबसे आगे रहते हुए राहत सामग्री उपलब्ध करवाई। बीते 10 सालों में खालसा एड के भारत व पंजाब में चले सभी राहत व रेस्क्यू ऑपरेशंस अमरप्रीत सिंह की देख रेख में ही चले।

    लेकिन अचानक से अमरप्रीत सिंह व पंजाब की टीम द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद हलचल पैदा हो गई है। खालसा एड जल्द ही अपने नए राष्ट्रीय एमडी पद के नाम की घोषणा कर सकता है। इससे पहले एनआईए ने 2 अगस्त को सुबह 5 बजे खालसा एड कार्यालय व अमरप्रीत सिंह के घर पर रेड करके सभी को चौका दिया था। उस समय एनआईए द्वारा खालसा एड के जरूरी कागजातों को कब्जे में लिया गया था। एनआईए का मकसद खालसा एड को फंड्स उपलब्ध करवाने वाले व फंड्स उपलब्ध करवाने के तरीकों की जांच करना था।

    इस दौरान अमरप्रीत सिंह ने अपना पक्ष रखते हुए साफ किया था कि खालसा एड जानकारी उपलब्ध करवाती रहेगी, जो एनआईए को चाहिए होगी। इस रेड का पंजाब में काफी विरोध किया गया था, क्योंकि ये रेड उस समय हुई, जब पूरा पंजाब बाढ़ की चपेट में था और खालसा एड का बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था। दिल्ली बॉर्डर पर चले किसान आंदोलन में भी संस्था मदद को आई थी।

  • कनाडा से भारत विरोधी बड़ी साजिश रची जाने को लेकर खुफिया एजेंसियां अलर्ट, वायरल पोस्टर से हड़कंप

    कनाडा से भारत विरोधी बड़ी साजिश रची जाने को लेकर खुफिया एजेंसियां अलर्ट, वायरल पोस्टर से हड़कंप

    चंडीगढ़ः कनाडा में खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी नापाक कोशिश में जुट गए हैं। वह नौ अक्तूबर को पंजाब में कनाडा धन्यवाद दिवस मनाने की तैयारी में जुटे हैं। यह जानकारी मिलने के बाद पंजाब में केंद्रीय और प्रदेश की खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। इसी बीच सांसद सिमरनजीत सिंह मान का कनाडा व निज्जर के साथ पोस्टर वायरल हो रहा है।

    पोस्टर में लिखा है सिख और मानवाधिकार पसंद नौ अक्तूबर को कनाडा के साथ थैंक्स गिविंग-डे मनाएं। यह पोस्टर फतेहगढ़ यूनिट द्वारा रिलीज किया गया है। पोस्टर में जरनैल सिंह भिंडरावाला, सांसद सिरमनजीत सिंह मान, हरदीप सिंह निज्जर, कनाडा के पीएम जस्टिन त्रुदो के अलावा स्थानीय इकाई के नेताओं की तस्वीरें हैं।

    बता दें कि यह कार्यक्रम ऐसे समय में किया जा रहा है जब भारत और कनाडा के बीच संबंधों में दरार आई हुई है। दोनों में आतंकवाद के मुद्दे पर कड़वाहट बनी हुई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित तनेजा का कहना है कि सांसद मान ने लोकसभा में जाने से पहले भारतीय संविधान की कसम खाई थी और अब उसी संविधान के खिलाफ देश के टुकड़े करने की साजिश रच रहे हैं लेकिन उनके मंसूबे कामयाब नहीं होगे। पंजाब में हिंदू सिख भाईचारा सांझ एक मिसाल है। 
    वहीं कनाडा खालिस्तान समर्थक अब भारतीय राजनयिकों की हत्या करने के लिए उकसा रहे हैं। सरी स्थित श्री गुरु नानक गुरुद्वारे में पोस्टर लगाकर तीन भारतीय राजनयिकों की हत्या की मांग की है।

    यह वही गुरुद्वारा है जिसका अध्यक्ष हरदीप सिंह निज्जर था। इसी गुरुद्वारे के सामने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की गई थी। 21 अक्तूबर को खालिस्तानी समर्थकों ने फिर से वैंकूवर में भारतीय दूतावास के सामने ‘किल इंडिया’ जैसे नारों के साथ एक कार रैली का आयोजन करने का कार्यक्रम बनाया है। 

    कनाडा में इसका खासा विरोध भी हो रहा है। भारतीय मूल के जोगिंदर सिंह बासी का कहना है कि चंद लोग भारत व कनाडा के रिश्तें खराब कर रहे हैं। खालिस्तानी व कट्टरपंथी भारत को तोड़ना चाहते हैं और इसी चक्कर में दोनों देशों में काफी तनाव है। कनाडा में भारतीय राजदूत की हत्या के लिए लोगों को उकसाना एक बड़ा अपराध है।

  • पंजाबः सीएम मान का राजा वड़िंग और सुखबीर बादल को खुला चैलेंज

    पंजाबः सीएम मान का राजा वड़िंग और सुखबीर बादल को खुला चैलेंज

    चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल और कांग्रेस के राजा वड्डिंग व नाता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा को आमने-सामने बैठ कर बहस करने के लिए चैलेंज किया है। उन्होंने कहा, सुनील जाखड़, सुखबीर सिंह बादल और कांग्रेस के राजा वड्डिंग-प्रताप बाजवा को मेरा खुला निमंत्रण है कि वे रोज-रोज की घिसी-पिटी बातों के बजाय पंजाबियों और मीडिया के सामने आकर बैठें और बताएं कि पंजाब को अब तक किसने कैसे लूटा।

    भाई-भतीजे, जीजा-साले, दोस्त, मुलाहज़े, टोल प्लाजा, युवा किसान, व्यापार-दुकानदार, गुरुओं की वाणी, नहरों का पानी आइए सभी मुद्दों पर लाइव बहस करें। मान ने कहा कि आप अपने साथ पेपर भी ला सकते हैं लेकिन मैं मौखिक ही बोलूंगा। 1 नवंबर ‘पंजाब दिवस’ के लिए अच्छा दिन होगा। आपको तैयारी के लिए भी समय मिल जाएगा। मैं पूरी तरह से तैयार हूं क्योंकि सच बोलने के लिए कोई बहाना नहीं बनाना पड़ता।

  • सुबह सुबह मेयर के घर CBI की रेड, जानें मामला

    सुबह सुबह मेयर के घर CBI की रेड, जानें मामला

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा छापेमारी की जा रही है। ये छापेमारी कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के घर पर हो रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी की एक टीम आज सुबह हकीम के दक्षिण कोलकाता स्थित आवास पर पहुंची और तलाशी अभियान जारी है। इस दौरान मेयर के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

    कोलकत्ता उच्च न्यायालय की एकल न्यायाधीश पीठ ने इस साल 21 अप्रैल को सीबीआई को नगर निगम भर्ती घोटाला मामले की जांच अपने हाथ में लेने का आदेश दिया था। यह आदेश प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक आवेदन के आधार पर पारित किया गया था। हालांकि, बंगाल सरकार ने आरोप लगाया था कि न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय के पास नगरपालिका मामलों की सुनवाई का कोई अधिकार क्षेत्र नहीं था।

    बताया जा रहा है कि सीबीआई टीम ने जैसे ही तलाशी शुरू की, हकीम के समर्थक उनके आवास के बाहर जमा हो गए और विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे पहले, वीरवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामले की जांच के सिलसिले में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रथिन घोष के आवास सहित कई स्थानों की तलाशी ली थी। केंद्रीय जांच एजेंसियों का आरोप है कि 2014 से 2018 के बीच राज्य के विभिन्न नागरिक निकायों द्वारा पैसे के बदले में लगभग 1,500 लोगों को अवैध रूप से भर्ती किया गया था।

  • कई बीमारियों के बचाता है बेबी कॉर्न,  जानें कैसे

    कई बीमारियों के बचाता है बेबी कॉर्न, जानें कैसे

    Baby Corn Benefits : बेबी कॉर्न एक ऐसी सुपरफूड है जिसे हमें अपने रोजाना आपको अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। बेबी कॉर्न में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं । जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. बेबी कॉर्न में विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर होते हैं जो हमें कैंसर, दिल की बीमारियों, मोटापा और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। यह हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करता है और त्वचा, बालों और आँखों के लिए भी बहुत लाभदायक होता है।बेबी कॉर्न को हम सलाद, सब्जी, सूप के रूप में आसानी से अपने भाजोन में शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से हमारा पाचन तंत्र भी ठीक रहता है।आइए जानते हैं इसके और फायदे।

    कैंसर में मदद

    बेबी कॉर्न में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकते हैं।दूसरे फलों और सब्जियों के साथ पकाने से बेबी कॉर्न के एंटीऑक्सीडेंट और भी बढ़ जाते हैं. इसमें फेरुलिक एसिड भी होता है जो कैंसर से लड़ने में मदद करता है. यह स्तन कैंसर और लिवर कैंसर जैसे कैंसर से बचाव करता है. बेबी कॉर्न का सेवन करने से हम कैंसर जैसी बीमारियों से बच सकते हैं. 

    एनीमिया मरीजों के लिए फायदेमंद

    बेबी कॉर्न एनीमिया (कम रक्ताल्पता) से लड़ने में मदद करता है। बेबी कॉर्न में लोहे की उच्च मात्रा होती है, जो हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में ऑक्सीजन ले जाने का काम करता है. इसलिए, बेबी कॉर्न का सेवन एनीमिया यानी खून की कमी से पीड़ित लोगों को फायदा पहुंचा सकता है। यह उनके रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाकर एनीमिया को दूर करने में मदद करता है।

    डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद 

    बेबी कॉर्न में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जो इसे डायबिटीज वाले लोगों के लिए बहुत फायदेमंद बनाता है। यह धीरे-धीरे पचता है और ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करता है। बेबी कॉर्न में मौजूद फाइबर भी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक है। इसलिए डायबिटीज़ के मरीज बेबी कॉर्न का सेवन अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। यह उनके ब्लड ग्लूकोज को संतुलित रखने में मदद करेगा। 

    त्वचा के लिए फायदेमंद

    बेबी कॉर्न में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन E की भरपूर मात्रा होती है जो त्वचा संबंधी समस्याओं में लाभदायक है।एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाते हैं और इसे चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं। विटामिन E त्वचा को हाइड्रेट रखता है। इसलिए बेबी कॉर्न का सेवन मुंहासे, झुर्रियों, सूजन जैसी त्वचा समस्याओं से निजात दिला सकता है और त्वचा की चमक बढ़ाने में मददगार है।

  • जालंधर से जा रही सवारियों से भरी बस में लगी आग, मची चीख पुकार, देखें वीडियो

    जालंधर से जा रही सवारियों से भरी बस में लगी आग, मची चीख पुकार, देखें वीडियो

    लुधियाना :  लाडोवाल नजदीक एक प्राइवेट बस को आग लग गई। आग लगने के कारण बस पूरी तरह से राख हो गई। जालंधर से श्री फतेहगढ़ साहिब के लिए बस जा रही थी। अचानक ड्राइवर को बस के इंजन से जलने की बदबू आने लगी। ड्राइवर ने तुरंत बस का इंजन चैक किया तो आग की लपटें निकलने लगी। ड्राइवर ने तुरंत आग देख सवारियों को बस से बाहर निकाला।

    देखते ही देखते हाइवे पर बस में आग फैल गई। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। घटना स्थल पर थाना लाडोवाल की पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने तुरंत यात्रियों को सुरक्षित जगह पर ठहराया। दमकल विभाग द्वारा आग को कंट्रोल किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटाने में जुटी है। आग लगने से कई जगह जाम की स्थिति भी बन गई।

  • आज भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच हो सकता है रद्द ?

    आज भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच हो सकता है रद्द ?

    नई दिल्ली : भारत के क्रिकेट फैन्स का इंतजार अब खत्म होने वाला है। वर्ल्ड को शुरू हुए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक भारत ने अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत नहीं की है। भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चन्नई में खेला जाएगा। ऐसे में भारत और ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ दुनियाभर के क्रिकेट फैन्स के लिए चेन्नई के मौसम का हाल जानना बेहद जरूरी है आइए हम आपको बताते हैं कि आज के मैच के दौरान चेन्नई में बारिश होगी या नहीं। चेन्नई में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

    हालांकि मौसम पूर्वानुमान से पता चलता है कि रविवार को खेल पर बारिश का असर पड़ने की संभावना नहीं है। रविवार को मौसम काफी हद तक साफ रहने की उम्मीद है तापमान 27 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि आर्द्रता 70 के उच्च स्तर पर रहने की उम्मीद हैयह मैच दोपहर 2 बजे शुरू होगा, और उस वक्त बारिश की संभावना सिर्फ 8 प्रतिशत हैबहरहाल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक धमाकेदार मैच होने की उम्मीद है

    इन दोनों टीमों के बीच हाल ही में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी, जिसे भारत ने 2-1 से जीत लिया था चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक कुल 6 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें 5 में जीत और सिर्फ 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है जबकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई में 3 वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया को 2 और भारत को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है अब देखना होगा कि आज होने वाले इस वर्ल्ड कप मैच में क्या होता है

  • पंजाबी गायिका जैसमीन सैंडलस को मिली जान से मारने की धमकी

    पंजाबी गायिका जैसमीन सैंडलस को मिली जान से मारने की धमकी

    चंडीगढ़ : पंजाबी गायिका जैसमीन सैंडलस को जान से मारने की धमकी मिली है। एक शो के लिए दिल्ली पहुंचने के कुछ घंटों बाद ही उन्हें जान से मारने का फोन आया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फोन करने वाले ने गायिका को धमकी देते हुए जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का जिक्र किया था। अमेरिका में रहने वाली सैंडलस का जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम है। उनको धमकी के लिए अंतरराष्ट्रीय नंबरों का उपयोग किया गया। पुलिस ने सैंडलस को उनके होटल में सुरक्षा मुहैया करा दी है और जांच चल रही है।


    बताया जा रहा है कि वह दिल्ली के एक 5 स्टार होटल में ठहरी हैं। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस गायिका जैस्मीन सैंडलस को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से आए धमकी भरे कॉल की भी लगातार जांच कर रही है। इस पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने कई बॉलीवुड गानों को अपनी आवाज दी है। हालांकि, सिंगर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।