Blog

  • Factory में बॉयलर फटने से लगी आग, जिंदा जले 2 लोग, बिल्डिंग-मकानों की हिलीं नींव, देखें वीडियो

    Factory में बॉयलर फटने से लगी आग, जिंदा जले 2 लोग, बिल्डिंग-मकानों की हिलीं नींव, देखें वीडियो

    गुरुग्रामः दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर में आज सुबह एक फैक्ट्री में बॉयलर फट गया और आग भड़कने से 2 लोग जिंदा जलकर मर गए। वहीं 10 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास खड़ी इमारतें और मकान हिल गए। धमाका होने से कई लोगों के घरों में दरारें तक आ गईं हैं। धमाके की आवाज सुनकर लोगों का दिल दहल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बॉयलर रात करीब ढाई बजे फटा और सुबह तक आग बुझाने का काम चलता रहा।

    पुलिस विभाग की टीमें भी हादसास्थल पर पहुंचीं। बॉयलर फटने के कारणों की जांच जारी है। शॉर्ट सर्किट से हादसा होने की आशंका है। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा गुरुग्राम के दौलताबाद में गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास बने इंडस्ट्रियल एरिया में हुआ। बॉयलर फटते ही फैक्ट्री में चीख पुकार मच गई। चिल्लाने की आवाजें सुनकर आस-पास रहने वाले लोग दौड़े आए। उन्होंने तुरंत बचाव अभियान चलाया और घायलों को धधकती आग से निकाला। लोगों ने ही अग्निकांड की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।

    जानकारी मिलते ही आधे घंटे के अंदर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। पुलिस और दमकल कर्मियों ने लोगों के साथ मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फैक्ट्री के मालिक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को कंपनी की तरफ हर संभव मदद उपलब्ध कराई। फैक्ट्री में फायरबॉल बनाए जाते हैं। वहीं धमाका फटने से लगी आग की चपेट में साथ लगती 2 और फैक्ट्री आ गई थीं। बता दें कि आज सुबह कोलकाता शहर में भी भीषण अग्निकांड हुआ था। 5वें गार्स्टिन प्लेस अचानक भीषण आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। 6 दमकल वाहनों ने मिलकर इस आग पर काबू पाया।

  • Grocery Store में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 की मौत

    Grocery Store में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 की मौत

    नई दिल्लीः अमेरिका के अर्कांसस में एक ग्रोसरी स्टोर में शुक्रवार को गोलीबारी में तीन लोगों की मौत ओर 10 लोगों के घायल होने की जानकारी प्राप्त हुई है। यह घटना फोर्डिस के एक ग्रोसरी स्टोर में सुबह 11.30 बजे के आसपास हुई। गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें हमलावर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। 

    अर्कांसस के पब्लिक सेफ्टी विभाग के निदेशक माइक हेगर ने कहा कि इस दौरान दो पुलिस अधिकारियों को भी गोली लगी हैं, जो घायल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में ग्रोसरी स्टोर की खिड़की पर गोलियां के निशान देखे जा सकते हैं। 

  • Car चलाना हुआ महंगा, इन शहरों में बढ़े CNG के दाम

    Car चलाना हुआ महंगा, इन शहरों में बढ़े CNG के दाम

    नई दिल्लीः दिल्ली समेत कुछ शहरों में सीएनजी की कीमत में 22 जून से इजाफा हुआ है। दिल्ली एनसीआर में सीएनजी डिस्ट्रीब्यूशन देखने वाली इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने कीमत बढ़ाई है। नई कीमत सुबह 6 बजे से लागू हो गई है। दिल्ली में अभी तक सीएनजी ₹74.09 प्रति किलो पर मिल रही थी, लेकिन अब दाम 1 रुपये बढ़कर ₹75.09 प्रति किलो हो गए हैं। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये का इजाफा हुआ है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में अभी तक सीएनजी 78.70 रुपये प्रति किलो के भाव पर मिल रही थी।

    अब यह 79.70 रुपये प्रति किलो के दाम पर मिलेगी। रेवाड़ी में कीमत 1 रुपये बढ़ी है। रेवाड़ी में सीएनजी पहले 78.70 रुपये प्रति किलो थी, जो अब 79.70 रुपये प्रति किलो हो गई है। गुरुग्राम में सीएनजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं है और यह 80.12 रुपये प्रति किलो पर कायम है। इसके अलावा करनाल और कैथल में भी सीएनजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हो रहा है। इससे पहले मार्च में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में प्रति किलो 2.50 रुपये की कटौती की थी। दिल्ली के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, करनाल और कैथल में भी सीएनजी के दाम कम किए गए थे।

  • मकान बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं होगा क्लेश!

    मकान बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं होगा क्लेश!

    जब भी बात आती है घर बनाने की या उसमें रहने की, तब वास्तु शास्त्र आपके लिए सहायक सिद्ध होता है। आप वास्तु शास्त्र से जान सकते हैं कि कौन सी जगह आपके घर के लिए ठीक होगी और कहां आपको अपना घर बनाना चाहिए, जिससे घर के लोगों में आपसी प्रेम बना रहे। वास्तु शास्त्र में निवास के लिए गोमुखी स्थान को महत्व दिया गया है। एक्सपर्ट के मुताबिक रहने के लिए गोमुखी स्थान क्यों अच्छा है और इससे क्या फायदे हैं? आइए जानते हैं।

    गाय को हिन्दू धर्म में माता कहा गया है। माता अपने बच्चों का पालन-पोषण किस तरह करती है, यह सभी जानते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस जमीन का अग्र भाग संकीर्ण होता है और पीछे का हिस्सा चौड़ा होता है, उसे गौमुखी स्थान कहा गया है।

    आपके सपनों के घर के लिए यह स्थान सबसे अधिक शुभ माना गया है। यह जमीन आपके निवास के लिए सर्वोत्तम मानी गई है। ऐसी जमीन पर बने हुए घर में आपको सुख और शांति की प्राप्ति होती है। गाय को पालन-पोषण का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में गौमुखी भूमि पर रहने से आपका स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहता है। यहां सामंजस्यपूर्ण ऊर्जा का प्रवाह होता है। जिससे परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्यार और समझ बनी रहती है।

  • डबल Murder से फैली दहशत, जाने मामला

    नई दिल्ली :  डबल मर्डर का मामला सामने आया है। वजीरपुर इंडस्ट्रियल इलाके में शुक्रवार देर रात 2 शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अनुज उर्फ इल्ला को तीन लोग मारने आए थे। तीन में से दो लोगों को मौके पर ही इल्ला के लोगों ने चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। डबल मर्डर की ये वारदात अशोक विहार थाने की है। 

    वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने डबल मर्डर मामले पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस को शक है कि डबल मर्डर के पीछे आपसी रंजिश है। पुलिस मुख्य आरोपियों की तलाश कर रही है।पुलिस ने स्थानीय लोगों के बयान दर्ज कर रही है। 

    साथ ही मृतकों के परिजनों का बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की टीम का ये भी कहना है कि ये वारदात किसी पुरानी रंजिश के चलते की गई है।

  • Punjabi Industry में शोक की लहर, एक्टर का हुआ निधन

    Punjabi Industry में शोक की लहर, एक्टर का हुआ निधन

    मोहालीः पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने नाम रणदीप सिंह भंगू का अचानक देहांत हो गया है। उनकी मौत की पुष्टि पंजाबी फिल्म एंड टीवी एक्टर्स एसोसिएशन (PFTAA) ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर की है। मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी अभी सांझा नहीं की गई। उनका संस्कार आज शनिवार दोपहर 12 बजे श्री चमकौर साहिब नजदीक गांव चूहड़ माजरा में किया जाएगा।

    रणदीप भंगू के बारे में PFTAA ने पोस्ट सांझा करते हुए लिखा- हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि हमारे प्रिय अभिनेता रणदीप सिंह भंगू अब नहीं रहे। उनके देहांत से फिल्म इंडस्ट्री में शौक की लहर है। रणदीप भंगू की बात करें तो वे फिल्म इंडस्ट्री के अधिकतर सभी बड़े-बड़े चेहरों के साथ काम कर चुके हैं। 2019 में रिलीज हुई पंजाबी फिल्म दूरबीन में वे नजर आए थे। इसके अलावा सरकार में भी वे काम कर चुके हैं।

  • India को जीतने होंगे तीनों सुपर-8 मैच, आज Bangladesh से भिड़ेंगे

    India को जीतने होंगे तीनों सुपर-8 मैच, आज Bangladesh से भिड़ेंगे

    2 मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच सकता है भारत

    स्पोर्ट्सः टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए सुपर-8 में तीनों मैच जीतने होंगे। टीम आज रात 8 बजे से बांग्लादेश का सामना करेगी, वह पहले मैच में अफगानिस्तान को हरा चुकी है। भारत का तीसरा और आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया से होगा।

    सेमीफाइनल में बारिश के आसार काफी ज्यादा होने की वजह से भारतीय टीम के लिए इस तरह की स्थिति बन रही है। टीम अगर सेमीफाइनल में पहुंचती है तो उसे 27 जून को गुयाना में वह मैच खेलना होगा। वहां मैच के दिन तेज बारिश की आशंका है। उस मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे भी नहीं है। यानी सेमीफाइनल रद्द हुआ तो ग्रुप में सभी मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर रहने वाली टीम ही फाइनल में पहुंचेगी।

    भारत का दूसरा मैच आज बांग्लादेश से एंटीगुआ में रात 8 बजे से खेला जाएगा। बांग्लादेश से भारत ने 13 टी-20 खेले, 12 जीते और महज एक गंवाया। यानी आज भारत सुपर-8 में लगातार दूसरा मैच जीत सकता है। इस जीत से टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी। हालांकि, कंगारू टीम दूसरा मैच रविवार सुबह 6 बजे से है। इसे बड़े अंतर से जीतकर वह फिर से टॉप पर आ सकती है।

    सुपर-8 में 2 मैच जीतकर भी भारत सेमीफाइनल में जगह बना सकता है, क्योंकि इस कंडीशन में बांग्लादेश 2 मैच हार जाएगा और ऑस्ट्रेलिया ने भी कल अपना दूसरा मैच जीत लिया तो अफगानिस्तान की भी दूसरी ही हार होगी। यानी बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएंगी, क्योंकि वह दोनों आखिरी मैच जीतकर भी 4 पॉइंट्स तक नहीं पहुंच पाएंगी। जबकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के 4-4 पॉइंट्स हो जाएंगे।

  • Jalandhar: Abroad Education and Immigration Service के एजेटों ने व्यक्ति से ठगे 6.81 लाख रुपए

    विवेक सैनी, गोगी मेहरा और डायरैक्टर पूजा महाजन के खिलाफ FIR दर्ज

    जालंधर, ENS: छोटी बारादरी के क्रिस्टल प्लाजा की पहली मंजिल पर स्थित एब्रॉड एजुकेशन एंड इमीग्रेशन सर्विस के एजेंटों ने मोगा की क्लाइंट को कनाडा में स्टडी वीजा पर भेजने का झांसा देकर उससे 6.81 लाख रुपए का फ्रॉड किया है। एनआरआई थाने की पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर इमीग्रेशन के मालिक विवेक सैनी पुत्र तरलोचन सिंह निवासी सैक्टर 4 मुंडी खरड़, गोगी मेहरा निवासी रामपुरी मोहल्ला कांगड़ा और डायरेक्टर पूजका महाजन पत्नी लविश महाजन निवासी सन्नी एन्क्लेव खरड़ के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में अमनदीप कौर पुत्री बच्तिर सिंह निवासी मोगा ने कहा कि उसने इश्तेहार देख कर एब्रॉड एजुकेशन एंड इमीग्रेशन सर्विस के यहां संर्पक किया था।

    इन लोगों का चंडीगढ़ के सैक्टर 42 सी में भी एक ऑफिस है। अमनदीप कौर का स्टडी वीजा लगाने के लिए अलग-अलग समय में उसे विवेक सैनी, गोगी मेहरा और पूजा महाजन मिलते रहे। अमनदीप कौर का कहना है कि उक्त लोगों ने उससे कानाडा के कालेज में फीस जमा करवाने और स्टडी वीजा लगवाने के लिए 681770 रुपए ले लिए और कोई रसीद तक नहीं दी। इस दौरान काफी समय बीत जाने के बाद पीड़िता ने जब अपनी फाइल के बारे पूछना शुरू किया तो उक्त लोगों ने टालमटोल करना शुरू कर दिया और मांगने पर फीस की रसीद भी नहीं दी। अमनदीप कौर ने खुद कालेज के साथ संपर्क करके अपनी फीस के बारे पूछा तो पता लगा कि एब्रॉड एजुकेशन एंड इमीग्रेशन सर्विस की तरफ से ऐसी कोई फीस चुकाई ही नहीं गई है।

    जैसे ही पीड़िता ने विवेक सैनी को फोन किया तो उसका मोबाइल ऑफ हो चुका था जबकि गोगी मेहरा और पूजा महाजन का मोबाइल भी बंद था। वहीं छोटी बारादरी आकर देखा तो एब्रॉड एजुकेशन एंड इमीग्रेशन सर्विस के ऑफिस पर ताले लटक रहे थे। वहीं से पता लगा कि उात लोग अन्य लोगों से भी फ्रॉड करके भागे हैं। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी एन.आर.आई. थाने की पुलिस ने जांच शुरू की तो पता लगा कि एब्रॉड एजुकेशन एंड इमीग्रेशन सर्विस का लाइसेंस विवेक सैनी और गोगी मेहरा के नाम था। पुलिस ने विवेक सैनी, गोगी मेहरा और डायरैक्टर पूजा महाजन के खिलाफ धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

  • Skin and Eyes के लिए फायदेमंद है Egg का यह हिस्सा

    Skin and Eyes के लिए फायदेमंद है Egg का यह हिस्सा

    हेल्थ टिप्सः अक्‍सर लोग मानते है कि अंडे का पीला हिस्‍सा सेहत के लिए खतरनाक है। इस चक्कर में वे जब भी अंडे का सेवन करते हैं तो उसके योक को निकालकर हटा देते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि एग योक दरअसल सफेद वाले हिस्‍से से छह गुना अधिक न्‍यूट्रिशन से भरा होता है? जी हां, हेल्‍थलाइन के मुताबिक, अगर आप अंडे और इसके पीले हिस्‍से को डाइट में शामिल कर लें तो यह बैड कोलेस्‍ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है, जबकि गुड कोलेस्‍ट्रॉल को बढ़ाता है, जो हेल्‍दी रहने के लिए बहुत ही जरूरी है। आपको बता दें कि अंडे के सफेद हिस्‍सा प्रोटीन से भरपूर होता है, जबकि पीले हिस्‍से में हर तरह के न्यूट्रिएंट्स होते हैं।

    एम्‍स न्यूरोलॉजी और मेडिसिन की डॉक्‍टर प्रियंका सहरावत ने एक पोस्‍ट शेयर करते बताया कि कई लोग अंडे के पीले हिस्‍से को निकालकर अंडा खाते हैं, लेकिन इस पीले हिस्‍से में ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन के, विटामिन डी, विटामिन ई, विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बूस्‍ट करता है। ये हमारी स्किन और आंखों के लिए भी बहुत जरूरी होते हैं। एग योक में प्रोटीन भी बड़ी मात्रा में होता है।

    अगर आप अंडे के सफेद और पीले हिस्‍से को साथ में खाते हैं तो यह प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स इंटेक का सबसे बैलेंस्‍ड तरीका है. बेहतर होगा कि आप सुबह ब्रेकफास्‍ट में समूचे अंडे का सेवन करें और हेल्‍दी रहें। हालांकि, रोज 1 या 2 अंडे ही खाना सेहत के लिए अच्‍छा माना जाता है।

  • Punjab: स्टेशन से सस्ती टिकट के नाम पर स्नेचरों ने दिया वारदात को अंजाम, लोगों ने की धुनाई, देखें वीडियो

    Punjab: स्टेशन से सस्ती टिकट के नाम पर स्नेचरों ने दिया वारदात को अंजाम, लोगों ने की धुनाई, देखें वीडियो

    लुधियानाः ढंडारी स्टेशन से यात्री को बहलाकर ले गए स्नेचरों ने नगर निगम जोन-B नजदीक वारदात को अंजाम दिया। वहीं दोनों स्नैचरों को काबू करके लोगों ने जमकर धुनाई की। मिली जानकारी के मुताबिक बदमाश एक प्रवासी युवक से नकदी छीन कर भाग रहे थे। लोगों ने शोर-शराबा सुन पीछे कर झपटमारों को दबोच लिया। बदमाश रेलवे स्टेशनों से यात्रियों को सस्ती टिकट और सीट दिलवाने का झांसा देकर अपने साथ ले जाते। रास्ते में उनसे टिकट दिलवाने की एवज में पैसे मांगते। यात्री जैसे ही पैसे देने की लिए पर्स निकालता तो ये बदमाश पर्स झपट कर भाग जाते।

    जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर 3 के SHO अमृतपाल शर्मा ने कहा कि शुक्रवार पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी दिल्ली में काम करता है। मूल रूप से ये दोनों बिहार के रहने वाले है। आरोपियों की पहचान पंकज और सुनील मेहतो के रूप में हुई है। सुनील दिल्ली में रिक्शा चलाने का काम करता है। पंकज दिल्ली में शादी विवाह के कार्ड बनाने की दुकान पर लगा है। पुलिस को पीड़ित संजीव चौधरी ने शिकायत दी। उसने कहा कि वह ढंडारी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतिक्षा में था। उसने यू.पी जाना था। दोनों शातिर बदमाशों ने उसे बातों में उलझा लिया। उन्होंने उससे कहा कि वह उसे अगली ट्रेन की टिकट दिलवा देंगे।

    उनकी पहचान वाला रिश्तेदार TTE है। संजीव मुताबिक वह आरोपियों की बातों में आ गया। वह उसे सस्ती टिकट दिलवाने का झांसा देकर कश्मीर नगर ले आए। बदमाशों ने वहां उससे पैसों की झपटमारी की। SHO अमृतपाल शर्मा मुताबिक पीड़ित से झपटी गई कुछ नकदी भी पुलिस को मिली है। अभी मामले की जांच जारी है। बता दें सूत्रों मुताबिक पता चला है कि ये दोनों बदमाश अक्सर दिल्ली से वारदात करने लुधियाना रेलवे स्टेशन और ढंडारी आते रहते थे। इन बदमाशों से पुलिस को कुछ सिम भी बरामद हुए है। आरोपियों को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेगी। आरोपियों ने कई वारदातों को अंजाम दिया है।