Blog
-

चिट्टे सहित एक काबू
ऊना सुशील पंडित : जिला पुलिस ने थाना चिंतपूर्णी में एक युवक को 5.91 ग्राम चिट्टे सहित काबू कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना चिन्तपूर्णी के मुलाजिम गश्त करते हुए विहाल वस्ती डूहल वंगवाला में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक की तलाशी लेने पर 5.91 ग्रांम चिट्टा बरामद किया गया । आरोपित युवक को तुरंत प्रभाव से हिरासत में ले लिया गया। आरोपित युवक की पहचान शौनक ठाकुर पुत्र मुकेश लाल निवासी करियाड़ा तह. व थाना देहरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना चिन्तपूर्णी में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। -

पंजाबः इस्तीफा नामंजूर होने पर भाजपा उम्मीदवार और IAS परमपाल कौर का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो
बठिंडाः लोकसभा चुनावों के बीच बीजेपी में शामिल हुई आईएएस आधिकारी परमपाल कौर सिद्धू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, बीते दिन परमपाल कौर का सरकार ने इस्तीफा नामंजूर कर दिया था और पंजाब सरकार ने उन्हें नोटिस जारी कर तुरंत ड्यूटी पर तैनात होने के निर्देश दिए हैं। वहीं इस मामले को लेकर परमपाल कौर का बयान सामने आया है। बठिंडा से बीजेपी उम्मीदवार परमपाल कौर ने पंजाब सरकार को अपना जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, ”पंजाब सरकार ने जो भी कार्रवाई करनी है वो कर सकती है, मैं नामजदगी पत्र भी भरूंगी और चुनाव भी लड़ूंगी। मैं अब रिटायर्ड हो चुकी हूं और रिटायर्ड अफसर सरकार का गुलाम नहीं है।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह दोबारा ज्वाइन नहीं करने वाली, न ही उनका ज्वाइन करना बनता है। रिटायरमेंट के बाद मेरी सरकार को कोई जवाबदेही नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया अब पंजाब सरकार ने जो करना है वह कर सकते हैं। बता दें कि बीते दिन सरकार ने तत्काल प्रभार से परमपाल को ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश जारी किए थे। जानकारी के मुताबिक, पंजाब सरकार द्वारा उनका इस्तीफा नामंजूर करने की वजह इस्तीफे का तरीका गलत होना है। सरकार ने उनपर झूठ बोलकर रिटायरमेंट लेने का आरोप लगाया है। इसी के साथ ही पंजाब सरकार ने उन्हें तुरंत ड्यूटी पर लौटने को भी कहा है।
-

नंदपुर, पंजोआ में गेहूं की फसल जलकर राख
ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के उपमंडल अम्ब के अंतर्गत आते गांव नंदपुर और पंजोआ के थड़ा में भीषण अग्निकांड में 18 कनाल भूमि में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नंदपुर में गेहूं की फसल में अचानक ही लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सारी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम व ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी।बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में नंदपुर के करीब 20 किसानों की फसल जलकर राख हुई है। इतना ही नहीं, नंदपुर निवासी हरभजन पुत्र प्रकाश चंद की पशुशाला और उसमें रखा हजारों रुपए का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। वहीं पंजोआ के थड़ा निवासी महिंद्र सिंह के खेतों में गेहूं जलकर राख हो गई। फसल जलने से करीब 2 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। तहसीलदार अम्व प्रेम धीमान ने बताया कि आग की घटना की सूचना मिलने पर उनकी ओर से संबंधित हलका पटवारी को मौके पर भेजकर रिपोर्ट तैयार करवाई जा रही है। -

जालंधरः परिवार के साथ नामाकंन भरने पहुंचा Neetu shatran wala, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: पंजाब में लोकसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दलों द्वारा तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। इसी बीच लोकसभा चुनावों को लेकर नीटू शटरां वाला आज अपनी पत्नी और बच्चों संग डी.सी. दफ्तर नामंकन पत्र भरने पहुंचे। इस दौरान नीटू ने हाथ में भगवान कृष्ण जी की मूर्ति लेकर कहा कि आज तो भगवान का आशीर्वाद भी मेरे साथ है। उन्होंने कहा कि अगर मैं चुनाव जीत गया तो यूट्यूब हैंग हो जाएगा। क्योंकि सभी लोग अगले दिन वीडियो बनाकर अपलोड करेंगे। नीटू ने कहा कि अगर मैं चुनाव जीतता हूं तो कुछ घंटों में सारा देश अमीर कर दूंगा, लेकिन कैसे करूंगा यह नहीं बताऊंगा। नीटू ने कहाकि किन मुद्दों पर चुनाव लड़ रहा हूं यह भी नहीं बताऊंगा क्यों उनके मुद्दे चोरी हो जाएंगे।
बता दें कि पिछले दिनों नीटू शटरां वाला अमृतसर पहुंचा था, जहां उन्होंने खुद जालंधर व वाराणसी सीट से उनकी पत्नी अमृतसर से और भाभी चुम्मे वाली लुधियाना से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इस दौरान नीटू ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा था कि वह वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ भी चुनाव लड़ने जा रहे हैं। मोदी के सामने खड़ा होना हिम्मत की बात है। इस दौरान नीटू ने कहा कि वह भगवान में विश्वास रखने वाला है और उसके मन में कोई शैतान नहीं है।
नीटू शटरां वाला ने आगे बताया कि अमृतसर, जालंधर, वाराणसी व लुधियाना से उनकी सीटें पक्की हैं। अमृतसर में दूसरी बार पहुंचे नीटू ने बिना नाम लिए हुए कहा यहां का एक बड़ा नेता बहुत गाली निकालता है और एमपी का चुनाव लड़ना चाहता है। इसका वह खुलकर विरोध करेंगे। वहीं नीटू ने कहा कि हंसराज हंस के खिलाफ पप्पू चाय वाला को खड़ा कर रहे हैं और वह उसे हराकर दिखाएंगे। आगे कहा कि वह मुद्दे नहीं बताएंगे, जिस पर चुनाव लड़ना है। बड़े नेता पैसे लेते हैं और दलबदल लेतें हैं। मैंने चुनाव चिन्हों की घोषणा नहीं की है। पिछली बार 4599 वोट आए थें, मैनें तो किसी को शराब बांटी और न ही नशा बांटा था।
-

भूकंप के तेज झटकों से कांपी धरती
सौराष्ट्रः गुजरात के सौराष्ट्र में बुधवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, दोपहर 3:18 बजे सौराष्ट्र में तलाला से 12 किमी उत्तर-उत्तर पूर्व में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। हालांकि, भूकंप से लोगों में दहशत का माहौल है।
-

पंजाबः तेजधार हथियारों से लैस हमलावारों ने घर पर किया हमला, लगाई आग, देखें वीडियो
लुधियानाः शहीद भगत सिंह नगर के रिहायशी इलाके में फास्ट वे नेट का काम करने वाले युवक धर्मेंदर के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। मीडिया को जानकारी देते हुए पीड़ित ने कहाकि उसके साथी काम से घर आ रहे थे, जहां कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया पैसों की मांग करने लगे। पीड़ित ने कहा कि उसके बाद उक्त युवक उनकी जेबों की तालाशी लेने लग गए। जिसके बाद वह उनसे मारपीट करने लगे। धर्मेंद्र ने कहाकि वह उनसे पूछने के लिए गया कि क्या बात हुई है आप उनके साथियों से क्यों मारपीट कर रहे हो।
इस दौरान उक्त युवकों ने उसका गला पकड़ लिया और उसके पीछे लग गए। इस दौरान पीड़ित ने आरोप लगाए है कि 20 से 25 हमलावार मौके पर आ गए उसके घर पर किरपाणों से हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि ठेके के पास उक्त हमलावार बैठे रहते है और लोगों से लूटपाट करते रहते है। पीड़ित का आरोप हैकि हमलावारों ने उसके बाद उसके घर में आग लगा दी। आग लगने के चलते पीड़ित ने बच्चों को घर की छत पर ले जाकर परिवार का जान बचाई। पीड़ित का कहना है कि देर रात की घटना है। इस घटना में परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है। अन्य व्यक्ति ने कहाकि सरेआम इलाके में गुंडागर्दी की जाती है।
इस दौरान उक्त हमलावार मंडी में भी पैसों की मांग करते है, अगर पैसे ना दिए जाए तो वह उन पर हमला करते है। इस दौरान बताया कि पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। वहीं इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस ने इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि हमलावारों में वह एक व्यक्ति को जानता है, जिसका नाम नोनू है। वहीं इस संबंध में जब शहीद भगत सिंह नगर चौकी प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एक युवक को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।
-

पंजाब : इस मामले में लक्खा सिधाना और बाबा महिराज को मिली बड़ी राहत, देखें वीडियो
बठिंडा : लक्खा सिधाना और बाबा हरदीप सिंह महिराज को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। लक्खा सिधाना एवं बाबा हरदीप सिंह के वकील हरपाल सिंह खारा ने बताया कि लक्खा सिधाना और बाबा हरदीप सिंह को बठिंडा कोर्ट की ओर से न्याय दिया गया। यह न्याय छह साल के बाद मिला है।
अब लक्खा सिधाना लोकसभा चुनाव लड़ रहे है। लोग अब चुनाव में लक्खा सिधाना का समर्थन करेंगे। क्योंकि लाखा सिधाना की ओर से पंजाबी मातृभाषा को बचाने के लिए यह मुहिम शुरू की गई है। बठिंडा की नौ नंबर कोर्ट और 10 नंबर कोर्ट ने दोनों को बरी कर दिया है।
बता दें कि साल 2017 में लक्खा सिधाना और बाबा हरदीप सिंह पर सड़क पर लगे साइन बोर्ड पर काली स्याही लगाने का आरोप लगाया था। इस मामले में कोर्ट ने दोनों को बरी कर दिया। इस मामले में वकील ने सरकार पर आरोप लगाए। वकील ने कहा कि लोगों को लक्खा सिधाना का साथ देना चाहिए।
-

इस सीट पर मां और बेटे के बीच होगा कड़ा मुकाबला
शिवहरः बिहार का चुनावी मुकाबला पहले से ही दिलचस्प है। एक तरफ बीजेपी और जेडीयू ने मिलकर जीत की हुकांर भरी है तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनने वाली आरजेडी ने राज्य से बीजेपी का सफाया करने की प्लानिंग कर ली है। इंडिया गठबंधन बनाम एनडीए की इस लड़ाई में एक नया ट्विस्ट आया है। बिहार की एक सीट पर मां और बेटे आमने-सामने चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल, बिहार की शिवहर सीट पर मुकाबला बेहद पेचीदा हो गया है। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने लवली आनंद को उम्मीदवार बनाया है और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने ऋतु जयसवाल को अपना प्रत्याशी चुना है। दोनों उम्मीदवार आमने-सामने थे मगर इसी बीच लवली आनंद के बेटे अंशुमन आनंद ने शिवहर से निर्दलीय नामांकन कर दिया है।
बता दें कि लवली आनंद बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी हैं और अंशुमान आनंद उनके छोटे बेटे हैं। दोनों शिवहर से ही चुनावी मैदान में हैं। शिवहर में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 6 अप्रैल थी। ऐसे में अंशुमन आनंद ने आखिरी दिन ही नामांकन दाखिल किया, जिसके बाद से शिवहर का चुनावी समर भी मजेदार हो गया है। अंशुमन आनंद बाहुबली आनंद मोहन और लवली आनंद के छोटे बेटे हैं। वो राजनीति में काफी सक्रिय रहते हैं। अंशुमन को अक्सर अपने माता-पिता के साथ देखा जाता है। ऐसे में सभी के मन में सिर्फ एक ही सवाल है कि आखिर ऐसी क्या नौबत आई कि शिवहर लोकसभा क्षेत्र से मां और बेटे को साथ में उतरना पड़ा?
बता दें कि शिवहर सीट पर छठवें चरण में 25 मई को चुनाव होंगे। ऐसे में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि निकल चुकी है। मगर 9 मई को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अंशुमन आनंद सचमुच मां के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं या फिर गुरुवार को नामांकन वापस ले लेते हैं। 9 मई के बाद यह पता चल पाएगा कि वाकई में अंशुमन आनंद चुनावी मैदान में रहेंगे या केवल नामांकन कर अपना माहौल बनाना चाहते हैं?
-

जालंधर के व्यक्ति सहित 2 लोगों से पुलिस ने 14.5 लाख रुपए किए बरामद, देखें वीडियो
पंचकूला : पुलिस ने भारी मात्रा कैश सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक दोनों दवाइयों के व्यापारी है। दोनों की पहचान संदीप कुमार निवासी जालंधर और मदन निवासी जीरकपुर के पीरमुछले के तौर पर हुई है। जांच अधिकारी सेक्टर-19 के चौकी इंचार्ज रामकरण और सब इंस्पेक्टर मलकीत सिंह ने बताया कि हमने सीआरपीएफ टीम और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ मिलकर जीरकपुर पंचकूला हाईवे पर नाकेबंदी की हुई थी।
इसी दौरान जीरकपुर से आ रही एक जालंधर नंबर फॉर्च्यूनर सफेद कलर की कार को रोक कर, उसकी चेकिंग की गई तो पिछली सीट पर करीब 14 लाख 50 हजार कैश बरामद हुआ। इस मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट इलेक्शन जयवीर सिंह और सलीम अली भी मौजूद रहे और मौके पर सारी वीडियोग्राफी करवाई गई। जिसके बाद कैश को सेक्टर-20 पुलिस स्टेशन लाया गया। जहां पर इनकम टैक्स की टीम भी पहुंची।
जहां दोनों व्यापारियों से पूछा जा रहा है कि इतना कैश लेकर वह कहां से कहां जा रहे थे। सेक्टर-19 के चौकी इंचार्ज रामकरण और मलकीत सिंह सब इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों व्यापारियों ने बताया कि वह पंजाब के जालंधर से जीरकपुर में एक प्रॉपर्टी को लेकर इन पैसों को बयान देने आए थे, पर उनके पास कोई भी कागज नहीं पाए गए। जिस वजह से कैश को अपने कब्जे में लिया गया। इस दौरान सीआरपीएफ टीम के कमांडर भी मौके पर मौजूद थे।
-
पंजाबः 3 दिन स्कूल रहेंगे बंद
मोहालीः पंजाब पंजाब भर में 10 मई को भगवान परशू राम जयंती के चलते राज्य भर के स्कूल, कॉलेज , सरकारी दफ्तर और अन्य व्यापारिक इकाईयों में छुट्टी रहेगी। इसके मद्देनजर पंजाब भर के स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी विभाग बंद रहेंगे। वहीं 10 मई शुक्रवार को सरकारी छुट्टी के अगले दिन दूसरे शनिवार की छुट्टी रहेंगी। जिसके चलते 10, 11 और 12 मई रविवार को बच्चों को स्कूलों में छुट्टी रहेंगी।
