Blog

  • दर्दनाक हादसा:  2 Bikes की टक्कर में एक ही परिवार के 3 लड़कों की मौत

    दर्दनाक हादसा: 2 Bikes की टक्कर में एक ही परिवार के 3 लड़कों की मौत

    उत्तर प्रदेशः युपी के उन्नाव से एक र्ददनाक हादसा होने की खबर सामने आई है जहां दो बाइक की टक्कर होने से एक ही परिवार के 3 लड़कों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसा मियांगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने हुआ। जहां, दो लड़कों की मौत मोटरसाइकिल के आपस में टकराने से हुई जबकि तीसरे की मौत इस एक्सीडेंट के बाद ट्रक की चपेट में आने से हो गई। यह घटना शाम करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। 

    दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार सौरभ के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मृत शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।  ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है जिससे यह हादसा हुआ है। 

  • Punjab: चोरी करने आए चोरों ने सोए हुए व्यक्ति का किया कत्ल 

    होशियारपुरः थाना माहिलपुर के अधीन गांव गोंदपुर में अज्ञात लोगों ने घर में सो रहे एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि चोर घर से नगदी व अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। मृतक की पहचान रशपाल सिंह पुत्र राम आसरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी मेजर सिंह, पुलिस प्रमुख बलजिंदर सिंह मल्ली और इंस्पेक्टर गुरप्रीत भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान गांव को गोंदपुर पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रशपाल की बहन विदेश से आई थी और उसका सारा सामान रशपाल सिंह के घर पर ही पड़ा हुआ था।

    सुबह जब उनकी पड़ोसन ममता और प्रीति रशपाल से चाय और रोटी के लिए पूछने आईं तो घर का मुख्य गेट खुला था और घर के सभी दरवाजे खुले थे। जब उन्हें शक हुआ तो उन्होंने गांव के सरपंच जोगिंदर सिंह को बताया और उन्होंने थाना माहिलपुर पुलिस को सूचित किया। मृतक की बहन सुखविंदर कौर ने कहा कि वह एक सप्ताह पहले विदेश से आए थे और वह अपने परिवार सहित हिमाचल में एक धार्मिक स्थान पर माथा टेकने गए थे और उसका भाई रशपाल सिंह घर पर अकेला था। इस दौरान उनके जाने के बाद वारदात को अंजाम देने आए चोरों ने उसके भाई को बुरी तरह पीटा और उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसका मुंह दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

    उन्होंने बताया कि चोरों ने घर से नकदी और अन्य कीमती सामान चुरा लिया और फरार हो गये। इस संबंध में होशियारपुर के डीएसपीडी शिव दर्शन सिंह संधू ने बताया कि उन्हें पता चला कि गांव गोंदपुर में एक बुजुर्ग व्यक्ति की बुरी तरह पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और घर में चोरी कर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि उन्होंने फिंगरप्रिंट और डॉग स्कॉट टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Heavy Rain और तेज़ हवा के कारण हुआ हादसा, 6 बच्चे घायल

    Heavy Rain और तेज़ हवा के कारण हुआ हादसा, 6 बच्चे घायल

    ठाणे :  शुक्रवार देर रात तेज हवा और भारी बारिश के चलते फुटबॉल ग्राउंड पर एक टीन शेड आ गिरा। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त ग्राउंड में करीब 17 बच्चे फुटबॉल खेल रहे थे। हादसे में 6 बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

    वहीं ठाणे नगर निगम (TMC) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल (RDMC) ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए है।इस बीच घायल बच्चों का हालचाल लेने के लिए शिवसेना के एमएलए प्रताप सरनाईक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि वहां 17 से 18 बच्चे फुटबॉल खेलने गए थे। तेज हवा के चलते दूसरी सोसाइटी का एक टीन शेड ग्राउंड पर आ गिरा। सात बच्चे घायल हुए हैं। 4 बच्चों की हालत ठीक हैं जबकि तीन गंभीर है। 

  • Punjab: Toll Plaza पर बैठे किसानों ने दिया अल्टीमेटम, नहीं हुई सुनवाई तो जड़ेंगे ताले, देखें वीडियो

    Punjab: Toll Plaza पर बैठे किसानों ने दिया अल्टीमेटम, नहीं हुई सुनवाई तो जड़ेंगे ताले, देखें वीडियो

    फ्री वाहनों से अब तक 7 करोड़ रुपए का हो चुका है नुकसान 

    लुधियानाः पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा में शामिल लाडोवाल टोल प्लाजा पर आने वाले समय में विवाद और बढ़ सकता है। एक साल में तीन बार टोल रेट बढ़ाए जाने के खिलाफ किसान जत्थेबंदियों की तरफ से धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। किसान जत्थेबंदियों ने सभी वाहनों को फ्री में निकलवाया। अब तक 7 करोड़ से ऊपर के नुकसान का अनुमान है। किसान जत्थेबंदियों ने अब नया ऐलान कर दिया है। किसान जत्थेबंदियों का कहना है कि अगर टोल कंपनी की तरफ से उनके साथ कोई बातचीत नहीं की गई या फिर उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं की गई तो 30 जून को लाडोवाल टोल प्लाजा के अधिकारियों के दफ्तरों को ताला लगा दिया जाएगा।  

    किसान मांग कर रहे हैं कि टोल 150 रुपये प्रति वाहन होना चाहिए, लेकिन एनएचएआई के अधिकारी किसानों की मांगों को नजरअंदाज कर रहे हैं। इसके चलते लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को भी आसपास के कई ग्रामीण किसानों के साथ आ गए। समाजसेवी भी किसान जत्थेबंदियों के हक में आ गए है। उन का कहना है कि शहरवासियों पर बोझ पड़ रहा है। टोल प्लाजा कंपनी रेट कम करे। किसान जत्थेबंदियों का इस मामले में पूरी साथ दिया जाएगा।

    भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह ने कहा कि आज संघर्ष 6वें दिन में पहुंच गया है। सरकार कुंभकर्णी नींद में सो रही है। लोगों से हो रही लूट को रोकने के लिए किसान हर मुश्किल का सामना करने को तैयार है। यदि सरकार सोचे कि किसान सप्ताह भर या कुछ दिनों में खुद ही धरना समाप्त कर देंगे तो ये सरकार की भूल है। सरकार यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती तो 30 जून की बैठक के बाद टोल प्लाजा के कमरों में ताला जड़ दिया जाएगा। किसान सरकार की लोकमारु नीतियों से डरने वाले नहीं है। 

    दिलबाग ने कहा कि जो किसान गर्मी में अपने खेत जोत सकते है तो वह लोगों से हो रही लूट रोकने के लिए हर संघर्ष करने को तैयार है। रोजाना पुलिस कर्मचारी और सुरक्षा एजेंसियां समझाने की कोशिश करते है लेकिन किसान अब किसी की बातों में आने वाले नहीं है। लगातार धरने का काफिला बढ़ रहा है। एक साल में तीन बार रेट बढ़ाना कहां का इंसाफ है। पंजाबियों की मेहनत भरी कमाई को सरकार लूटना चाहती है जो कभी सहन नहीं होगा।

  • Punjab: करोड़ों का फंड जारी होने के बावजूद भी नहीं हुआ विकास, ग्रामीण परेशान, देखें वीडियो

    Punjab: करोड़ों का फंड जारी होने के बावजूद भी नहीं हुआ विकास, ग्रामीण परेशान, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिले तरनतारन के विधानसभा क्षेत्र खेमकरण के गांव चक्क बहाबन के लोग गांव का विकास न होने से परेशान है। लोगों का कहना है गांव में गलियों और नालियों का बुरा हाल है। पंचायत की ओर से छप्पड़ की जमीन को ठेके पर दे दी गई है और खेल स्टेडियम के लिए छोड़ी जगह भी ठेकेदार को दी गई है। गांव में साफ पानी की कोई व्यवस्था नहीं है, बस स्टैंड नहीं है, गांव का जंगघर टूटने की कगार पर है। उन्होंने बताया कि विकास के लिए करीब 1 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं, जिसमें से 10 हजार रुपए भी खर्च नहीं किए गए हैं। 

    वहीं ग्रामीणों ने बताया कि गांव की पंचायती जमीन 29 एकड़ है। जिससे 6 से 7 लाख रुपए बोली का आता है। जो विकास कार्य पर खर्च किया जा सकता है, पर पैसा कहां जा रहा है इसका जवाब देने को कोई तैयार नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को गांव का दौरा कर जायजा लेने की अपील की और विकास कार्य करवाने की मांग रखी।

    इस संबंधी डीडीपीओ तरनतारन हरजिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने ब्लॉक वल्टोहा के बीडीओ से गांव चक्क बहाबन का रिकॉर्ड मंगवाया है और मामले की गहनता से जांच की जाएगी। अगर कोई दोषी पाया गया तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab: PCR Office के सामने से Forex Exchange की दुकान से नगदी लेकर चोर फरार 

    Punjab: PCR Office के सामने से Forex Exchange की दुकान से नगदी लेकर चोर फरार 

    दुकानें बंद करके दुकानदारों ने पुलिस को सौंपा मांग पत्र

    तरनतारनः जिले में चोरियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। आए दिन चोर बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। चोरी की घटनाओं से आक्रोशित दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर पुलिस प्रशासन को मांग पत्र सौंपा। लेकिन मांग पत्र सौंपने के एक दिन बाद ही चोरों ने शहर की दो अन्य दुकानों को निशाना बना लिया। पहली घटना में ट्रैफिक पुलिस और पुलिस ने कंट्रोल रूम के ठीक सामने स्थित फॉरेक्स एक्सचेंज की दुकान का चोरों ने शटर तोड़ दिया और 10 हजार रुपये की नगदी ले गये।

    दूसरी घटना जंडियाला चौक के पास एक प्रिंस टाइल एंड ऑरेंज स्टोर की दुकान पर हुई। जहां से चोर सेनेटरी का सामान और 7 हजार रुपये की नगदी ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से शहर में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। लोगों का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि चोर पूरी तरह सतर्क हैं और पुलिस सुस्त दिख रही है। बोहड़ी चौक में वेस्टर्न यूनियन (मनी चेंजर) की दुकान चलाने वाले कुलजिंदर सिंह ने बताया कि वह रात को दुकान बंद करके घर चले गए।

    रात को दो नकाबपोशों ने दुकान का शटर तोड़कर 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिये। कुलजिंदर सिंह ने कहा कि बोहड़ी चौक पर दिन-रात पुलिस चौकी लगी हुई है। जबकि उनकी दुकान के ठीक सामने ट्रैफिक पुलिस का हेड ऑफिस है। इसके अलावा शहर में चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए शहर के सभी दुकानदारों ने एक दिन पहले ही आधे दिन के लिए अपनी दुकानें बंद रखीं। जिसके बाद डीएसपी और थानेदार ने चोरों को 15 दिन तक पकड़ने की चेतावनी दी, लेकिन एक दिन बाद ही शहर में फिर से चोरियां होने लगी हैं।

    उन्होंने कहा कि हालात यह हो गए है कि अब दुकानदारों को अपनी सुरक्षा खुद रखनी चाहिए। जंडियाला चौक जहां हर वक्त पीसीआर और रोड सेफ्टी फोर्स के जवान तैनात रहते हैं। लेकिन चोर वहां प्रिंस टाइल एंड ऑरेंज स्टोर दुकान का शटर उठाकर अंदर घुस गये। जहां से चोरों ने 7 हजार रुपये नगदी और 45 हजार रुपये का सामान चुरा लिया। दुकान मालिक अमरजीत सिंह व उनके पुत्र इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शहर में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।

  • 6 जिलो में आज बारिश का Alert जारी

    6 जिलो में आज बारिश का Alert जारी

    नई दिल्ली : बीजापुर और सुकमा में अटका मानसून शुक्रवार को रायपुर, पेंड्रा, कोरबा और रायगढ़ जिले के कुछ हिस्से तक पहुंच गया है। धमतरी, गरियाबंद, राजनांदगांव और दुर्ग जिले में भी मानसून सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक एक-दो दिन में प्रदेश के पूरे हिस्सों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।

    मानसून ने पिछले 48 घंटे में पूरा मध्य छत्तीसगढ़ कवर करने के बाद उत्तरी हिस्से को भी टच कर लिया है। जांजगीर, कबीरधाम, बिलासपुर, रायगढ़, कोरिया और आसपास के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान अच्छी वर्षा हुई। इस दौरान रायपुर के खरोरा में 96 मिमी बारिश हुई।

    अगले 2 दिनों में तेज वज्रपात गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आज 6 जिलों गरियाबंद, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, कोंडागांव, कांकेर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में अब तक हुई बारिश औसत से 48 फीसदी कम है

  • Punjab: आवारा कुत्तों द्वारा 4 साल के बच्चे को नोचा, अस्पताल में भर्ती

    Punjab: आवारा कुत्तों द्वारा 4 साल के बच्चे को नोचा, अस्पताल में भर्ती

    ज़ीरकपुरः शहर में लगातार कुत्तों का अतंक बढ़ता ही जा रहा है। सड़कों से लेकर छोटे से छोटे गली मोहल्ले में इनका आतंक चल रहा है। शहर में कोई मोहल्ला या गली नहीं है, जहां आवारा कुत्ते न हो। इन अवारा कुत्तों द्वारा हर दिन किसी न किसी को काटने की खबर सामने आती रहती है। ताज़ा मामला ज़ीरकपुर की प्रीत कालोनी से सामने आया है। जहां एक 4 साल के बच्चे को कुत्तों ने बुरी तरह नोच कर घायल क दिया।  

    यह घटना सुबह करीब 11:30 बजे प्रीत कॉलोनी की बताई जा रही है। जहां मासूम जिसका नाम शिवांश जिसकी उम्र 4 साल है, को कुत्ते ने बुरी तरह से नोच डाला। बच्चे के परिवार वालों ने बच्चे को नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवाया लेकिन हालत ज्यादा खराब होने के कारण उसे सेक्टर 16 चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। इससे पहले भी आवारा कुत्तों द्वार कई मासूमों को निशाना बनाया जा चुका है, लेकिन अभी तक सरकार ने इन आवारा कुत्तो के खिलाफ कोई सख्त कारवाई नहीं की है। 

  • 11 IPS अफसरों के हुए तबादले, 2 जगहों के बदले Police Commissioner, देखें लिस्ट

    लखनऊः उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों के बाद 11 IPS अफसरों के तबादले किए गए। लखनऊ और प्रयागराज समेत कई जिलों के पुलिस कमिश्नर बदल दिए गए हैं। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर IPS रमित शर्मा को बरेली जोन का एडीजी बनाया गया है। आईपीएस अमरेंद्र सिंह सेंगर लखनऊ पुलिस के नए कमिश्नर बनाए गए हैं। IPS अमरेंद्र कुमार सेंगर 1995 बैच के अफसर हैं। इनके पास लखनऊ जोन ADG का चार्ज है। वह SSB में आईजी रह चुके हैं। 2017 में जब राजनाथ सिंह गृह मंत्री थे, तब वे उनके OSD थे।

    आईपीएस प्रेम चन्द मीना की तैनाती अभी तक अपर पुलिस महानिदेशक के रूप में बरेली में थी। अब उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक/सी. एम. डी. पुलिस आवास निगम भेजा गया है। एस.बी. शिराडकर की तैनाती अभी तक पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्ररेट लखनऊ में थी। अब उनका ट्रांसफर करके अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन में किया गया है। इसके साथ ही आईपीएस प्रकाश डी, बिनोद कुमार सिंह, जय नरायन सिंह, एल.वी. एन्टनी, देव कुमार का ट्रांसफर किया गया है। अमरेन्द्र कुमार सेंग, रघुवीर लाल, के. सत्यनारायण,  बीडी पाल्सन और रमित शर्मा का ट्रांसफर किया गया है। रमित शर्मा की अभी तक तैनाती पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्ररेट, प्रयागराज में थी।

    अब उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण,अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन भेजा गया है। बता दें कि इसी महीने उत्तर प्रदेश में 3 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। इनमें  विशेष सचिव नियुक्ति धनंजय शुक्ला का भी नाम था। धनंजय शुक्ला को अपर आयुक्त राज्यकर बनाया गया है। विशेष सचिव खनन विजय कुमार को विशेष सचिव नियुक्ति का भी पदभार सौंपा गया। विजय कुमार के पास अब तक नियुक्ति का अतिरिक्त प्रभार था। इसके साथ ही IAS डॉक्टर मन्नान अख्तर को विशेष सचिव खनन बनाया गया है।

  • Punjab: गर्मी से राहत जारी, आज बारिश के आसार

    चंडीगढ़ः पंजाब में बारिश के चलते शुक्रवार को भीषण गर्मी से राहत रही और गिरावट के साथ पारा 39.5 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने शनिवार से चार दिनों के लिए पंजाब में मौसम शुष्क बना रहने की भविष्यवाणी की है। 26 जून से मौसम फिर करवट बदलेगा और दो दिन बारिश पड़ेगी। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर एके सिंह के मुताबिक फिलहाल मानसून ने उत्तर भारत में दस्तक नहीं दी है, इसलिए फिलहाल यह कहा नहीं जा सकता है कि यह प्री मानसून की बारिश है या मानसून की। इसकी भविष्यवाणी जल्द की जाएगी। साथ ही कहा कि अगले चार दिन मौसम शुष्क रहने के चलते पारा 2 से 4 डिग्री तक बढ़ेगा।

    इस दौरान लू का प्रकोप भी देखने को मिल सकता है। पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यह सामान्य के नजदीक बना रहा। 39.5 डिग्री के साथ गुरदासपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। अमृतसर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री (सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे), लुधियाना का 36.1 डिग्री (सामान्य से 0.4 डिग्री नीचे), पटियाला का 38.4 डिग्री, पठानकोट का 35.1 डिग्री, बठिंडा का 36.1 डिग्री (सामान्य से 4.0 डिग्री नीचे), फरीदकोट का 36.3, फिरोजपुर का 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।

    हालांकि यह फिलहाल सामान्य के नजदीक बना है। अमृतसर का पारा 25.5 डिग्री, लधियाना का 26.0, पटियाला का 26.8 डिग्री, पठानकोट का 26.1, बठिंडा का 24.7, फाजिल्का का 22.0, गुरदासपुर का 23.0 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी के बाद जहां दो दिन पहले तेज आंधी और तूफान की वजह से काफी नुकसान हुआ था। वहीं, वीरवार की देर रात को एक बार फिर तेज आंधी और तूफान के बाद शुक्रवार को बादल छाए रहे। ठंडी हवाओं के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली।

    हालांकि, दोपहर 12 बजे के बाद सूरज निकल आया और एक बार फिर गर्मी हो गई। शुक्रवार की सुबह कुछ मिनट के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई थी। मगर वह भी ना के बराबर। जिसके बाद मौसम जहां खुशनुमा हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। शनिवार को हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। तापमान भी सामान्य रहेगा। मौसम विभाग की माने तो लोगों को 23 जून से फिर गर्मी सताएगी और तापमान दोबारा 44 पार तक जा सकता है। मानसून की एंट्री जुलाई के पहले सप्ताह तक हो सकती है।