Blog

  • पंजाबः आप विधायक के घर दबिश के बाद इन जगहों पर ED की Raid

    लुधियाना: दिल्ली के बाद अब पंजाब में आप विधायक पर ईडी ने शिकंजा कसा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ईडी आप विधायक कुलवंत सिंह के आवास सहित कई महत्वपूर्ण लोकेशन पर छापेमारी कर रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के द्वारा करीब दो दर्जन लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है। जांच एजेंसी के सूत्र के मुताबिक आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह सहित कई हवाला कारोबारियों से जुड़े लोकेशन पर की सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई जा रही है। वहीं अब सूचना मिली है कि अक्षय छाबड़ा ड्रग मामले में पंजाब भर में 25 स्थानों पर ईडी ने  शिकंजा कसा है। बताया जा रहा है कि लुधियाना के कटेहरा नौरिया नज़दीक दाल बाजार में ईडी द्वारा छापेमारी की जा रही है। पता चला है कि मोहाली में JLPL पर भी ईडी द्वारा कार्रवाई की जा रही है। 

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जांच दौरान यह भी सामने आया कि अक्षय छाबड़ा ने इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट से अर्जित लुधियाना में शराब के ठेकों में करोड़ों की ड्रग मनी निवेश की है। लुधियाना के 3 शराब ग्रुप में अक्षय छाबड़ा के शेयर थे। जिसमें वर्तमान एक्साइज वित्तीय वर्ष 2022-23 में फोर्टिस ग्रुप, ढोलेवाल ग्रुप और गिल चौक ग्रुप शामिल हैं। शराब के स्टॉक, सिक्योरिटी और लाइसेंस फीस में ड्रग मनी का निवेश किया गया है। उन्होंने बताया कि फ़िलहाल ठेकों को फ्रीज कर दिया गया है, जिसमें कुल 53 शराब के ठेके और 13 सब -ठेके शामिल हैं। इन 3 सर्किलों में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का पैसा लगाया गया है। 

  • पंजाबः सेंट्रल जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थियों में मौ’त, देखें वीडियो

    लुधियानाः सेंट्रल जेल में बंद एक विचारधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थियों में मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कैदी की हालत गंभीर देख उसे तुरंत जेल में बने अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया लेकिन उसकी हालत बिगड़ती देख तुरंत सिविल अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। मृतक कैदी की पहचान मलकीत सिंह के रूप में हुई है। सूत्रों मुताबिक मलकीत सिंह अपनी बैरक में बैठा था। अचानक से देर रात उसकी तबीयत बिगड़ गई।

    जिसके बाद बाकी हवालातियों ने शोर मचाया। जेल प्रशासन के अधिकारियों ने मलकीत को जेल में बने अस्पताल से प्राथमिक उपचार दिलवाया। गंभीर हालत के चलते उसे सिविल अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मलकीत के नाक से खून बह रहा था। इसी कारण पुलिस मामला संदिग्ध मान रही है। मलकीत के परिजनों को जेल प्रशासन ने सूचित कर दिया है। आज शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। मलकीत किस मामले में जेल में बंद है इसके बारे अभी अधिकारिक रुप से किसी ने जानकारी नहीं दी।

  • Punjab: AAP ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ, ਸੈਂਕੜੇ ਵਰਕਰ ਕਾਂਗਰਸ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਬਣਿਆ ਸਿਰਫ ਦੋ ਸਾਲ ਦਾ ਹੀ ਸਮਾਂ ਹੋਇਆ ਹੈ ਉੱਥੇ ਹੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਤੋਂ ਹੁਣ ਛੋਟੇ ਵਰਕਰ ਨਰਾਸ਼ ਹੁੰਦੇ ਹੋਏ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਦੂਸਰੀਆਂ ਪਾਰਟੀਆਂ ਵਿੱਚ ਜਾਣ ਦਾ ਮਨ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬਣਾ ਲਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਹੈ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਕੋਟ ਖਾਲਸਾ ਦੇ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 74 ਦਾ ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਛੱਡ ਕੇ ਸੈਂਕੜਾ ਵਰਕਰ ਕਾਂਗਰਸ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋ ਗਏ। ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਿਲ ਕਰਵਾਉਣ ਵਾਸਤੇ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਅਤੇ ਸਾਬਕਾ ਕੈਬਨਟ ਮੰਤਰੀ ਡਾਕਟਰ ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਵੇਰਕਾ ਮੁੱਖ ਤੌਰ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਵੇਰਕਾ ਅਤੇ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਔਜਲਾ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ੇ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਕਾਂਗਰਸ ਪੂਰਾ ਜ਼ੋਰ ਲਗਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਨਸ਼ੇ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਹਰ ਇੱਕ ਵਰਕਰ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਲਿਆਂਦਾ ਜਾਵੇਗਾ।

    ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੌਜੂਦਾ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦੇ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਵਾਲੇ ਦੜਾ ਸੱਟਾ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਗੱਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਘੁਮਾਂਦੇ ਹੋਏ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੇ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਵੀ ਹਿਸਾਬ ਜਲਦ ਹੀ ਲਗਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਉਸ ਵੇਲੇ ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ ਲੱਗਾ ਜਦੋਂ ਸੈਂਕੜਾ ਵਰਕਰ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਝਾੜੂ ਛੱਡ ਕਾਂਗਰਸ ਦਾ ਹੱਥ ਫੜ ਲਿੱਤਾ। ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਸਾਂਸਦ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਕੈਬਨਟ ਮੰਤਰੀ ਡਾਕਟਰ ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਵੇਰਕਾ ਵੱਲੋਂ ਸੈਂਕੜਾ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਕਾਂਗਰਸ ਦਾ ਸਿਰੋਪਾ ਪਾ ਕੇ ਆਪਣੀ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਵੇਰਕਾ ਨੇ ਅਤੇ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਔਜਲਾ ਨੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਲੋਕ ਦੋਵਾਂ ਸਾਲਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਤੋਂ ਤੰਗ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਆ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਸੁਪਨੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਦਿਖਾਏ ਗਏ ਸੀ ਉਸ ਦੀ ਫੂਕ ਨਿਕਲਦੀ ਹੋਈ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਔਜਲਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਦਾ ਫਾਇਦਾ ਸਾਨੂੰ ਕਾਰਪੋਰੇਸ਼ਨ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਜਰੂਰ ਮਿਲੇਗਾ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਸ਼ੇ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਵੱਡੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਰੈਲੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਵੱਧ ਰਹੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਕੋੜ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕੇ। ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਰਾਜਕੁਮਾਰ ਵੇਰਕਾ ਨੇ ਵੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਕੋਟ ਖਾਲਸਾ ਦੇ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 74 ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣ ਵਾਲੇ ਵਰਕਰਾਂ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਹੋਰ ਬਲ ਮਿਲੇ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਅਸੀਂ ਵੱਧ ਚੜ ਕੇ ਕਾਰਪੋਰੇਸ਼ਨ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਜਿੱਤ ਸਕੀਏ। ਉਹ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਭਵਿੱਖਬਾਣੀ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਅਤੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਮੇਅਰ ਕਾਂਗਰਸ ਦਾ ਹੀ ਬਣੇਗਾ। ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਲੰਮਾ ਚਿਰ ਕੰਮ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਰਕਰ ਅਤੇ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 74 ਤੋਂ ਟਿਕਟ ਦੀ ਦਾਵੇਦਾਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਇਹਨਾਂ ਸਾਰੀਆਂ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣ ਨਾਲ ਕਾਫੀ ਬਲ ਮਿਲੇਗਾ। ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋ ਨੇ ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਜੇ ਹੋਰ ਵੀ ਸੈਂਕੜਾ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਜੁਆਇਨਿੰਗ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਅਸੀਂ ਕਰਵਾਵਾਂਗੇ ਅਤੇ ਕਾਰਪਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜੇਕਰ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਟਿਕਟ ਮਿਲਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹ ਇਹ ਈਟ ਜਿੱਤਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀ ਝੋਲੀ ਵਿੱਚ ਜਰੂਰ ਪਾਉਣਗੇ।

    ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਵਰਕਰਾਂ ਦਾ ਸਾਥ ਦਿੰਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਸਾਥ ਦਿੰਦੀ ਰਵੇਗੀ। ਇੱਥੇ ਦੱਸਣ ਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਾਰਪੋਰੇਸ਼ਨ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਤਿਆਰੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਸਾਰੀ ਸਿਆਸੀ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਆਪਣੇ ਨੇਤਾਵਾਂ ਨੂੰ ਟਿਕਟਾਂ ਦੇ ਲਈ ਦਾਅਵੇਦਾਰੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਕੋਟ ਖਾਲਸਾ ਤੋਂ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 74 ਤੇ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਸੀਟ ਦੇਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕਹੀ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਜਿੱਤ ਦਾ ਦਾਅਵਾ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਅੱਜ ਸੈਂਕੜਿਆਂ ਵਰਕਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਅਤੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦਾ ਹੱਥ ਛੱਡ ਹੁਣ ਕਾਂਗਰਸ ਦਾ ਹੱਥ ਫੜ ਲਿੱਤਾ ਹੈ। ਹੁਣ ਵੇਖਣਾ ਹੋਵੇਗਾ ਕਿ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਹੋਰ ਕਿੰਨੇ ਕੁ ਲੋਕ ਕਾਂਗਰਸ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੁੰਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਕੀ ਰਾਜਕੁਮਾਰ ਵੇਰਕਾ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਭਵਿੱਖਬਾਣੀ ਸੱਚ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਜਾਂ ਨਹੀਂ ਇਹ ਤਾਂ ਸਮਾਂ ਹੀ ਦੱਸੇਗਾ।

  • जालंधरः रेलवे स्टेशन के पास दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर रेलवे स्टेशन के पास से बड़ी खबर सामने आई है। जहां रेलवे स्टेश के सामने बने बाजार में पान सिगरेट की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है। पीड़ित ने बताया कि चोरों द्वारा उसकी दुकान को दूसरी बार निशाना बनाया गया। पीड़ित रोहित पासी ने बताया कि देर रात चोर शटर तोड़कर दुकान में घुसे। इस दौरान चोरों ने डेढ़ लाख रुपए की कीमत का सिगरेट, बीढ़ियां व अन्य कीमती सामान चुरा लिया। चोरी की इस वारदात का दुकान मालिक को सुबह पता चला। पीड़ित ने बताया कि शटर को तोड़ते हुए चोरों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    रोहित पासी ने बताया कि चोरों ने कुछ समय पहले भी उसकी दुकान पर वारदात को अंजाम दिया। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने पुलिस को दर्ज करवाई हुई है। इस दौरान पीड़ित ने बताया कि वह कई बार वारदात की शिकायत को लेकर पुलिस चौकी के चक्कर लगा चुका है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही ताना फिल्लौर के एएसआई मौके पर पहुंचे। एएसआई विजय कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और इस मामले को लेकर पीड़ित के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एएसआई ने कह कि जल्द ही चोरों को काबू कर लिया जाएगा। 

  • पंजाबः आप विधायक के घर पर ईडी की रेड

    चंडीगढ़: दिल्ली के बाद अब पंजाब में आप विधायक पर ईडी ने शिकंजा कसा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ईडी आप विधायक कुलवंत सिंह के आवास सहित कई महत्वपूर्ण लोकेशन पर छापेमारी कर रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के द्वारा करीब दो दर्जन लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है। जांच एजेंसी के सूत्र के मुताबिक आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह सहित कई हवाला कारोबारियों से जुड़े लोकेशन पर की सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई जा रही है। जांच एजेंसी द्वारा मोहाली, चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर सहित राजस्थान के गंगानगर इलाके में सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई चल रही है। जानकारी के मुताबिक विधायक कुलवंत सिंह के शराब कारोबार में हिस्सेदारी को लेकर छापा पड़ा हैं।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शराब घोटाला मामले में यह कार्रवाई की जा रही है। हालांकि अभी अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। इसके अलावा पिछले दिनों गवर्नर पंजाब ने सीएम पंजाब को लैटर लिख मोहाली में बनाए गए सेक्टरों को लेकर उसमें हुए नियमों की उल्लंघन का जिक्र था। आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह पंजाब के बड़े रियल एस्टेट कारोबारियों में से एक हैं। वह पंजाब विधानसभा के सबसे अमीर विधायक हैं। कुलवंत सिंह पंजाब के मोहाली से आप विधायक हैं। उनके सेक्टर 71 स्थित घर पर ईडी ने छापेमारी की है। विधायक के घर कथित शराब घोटाले मामले में ईडी की तरफ से छापेमारी की गई। अमृतसर, लुधियाना और मोहाली में शराब के कारोबारियों के घर पर भी ईडी कार्रवाई कर रही है।

  • वायरल वीडियो : कुत्ते को लेकर हुआ बवाल, रिटायर्ड IAS ने महिला को जड़ा थप्पड़

    नई दिल्ली :  यूपी के नोएडा में एक बार फिर पॉश सोसायटी की लिफ्ट के अंदर कुत्ते को ले जाने को लेकर विवाद सामने आया है। इस बार रिटायर्ड आईएएस और दंपति के बीच मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। वीडियो में दिखा कि कैसे एक महिला और रिटायर्ड आईएएस के बीच हाथापाई हुई। फिर थोड़ी देर बाद उस महिला का पति भी वहां आया और रिटायर्ड आईएएस आरपी गुप्ता से मारपीट करता दिखाई दिया घटना सेक्टर-108 स्थित पार्क्स लॉरिएट सोसायटी की है। हालांकि इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया। जानकारी के मुताबिक महिला अपने साथ कुत्ते को लिफ्ट में ले जाना चाह रही थी। लेकिन रिटायर्ट आईएएस इसका विरोध कर रहे थे। वो उसे कुत्ता ले जाने के लिए मना करने लगे। बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

    बहस के दौरान आईएएस ने जैसे ही अपना मोबाइल निकाला, महिला ने उनसे फोन छीन लिया। जिसके बाद विवाद और बढ़ गया और रिटायर्ड आईएएस ने महिला को थप्पड़ मार दिया। इससे विवाद और बढ़ा। आस-पास और लोग भी एकत्रित हो गए। तभी उस महिला का पति भी वहां आया। फिर महिला अपने पति के साथ मिलकर रिटायर्ड आईएएस को थप्पड़ मारने लगे। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली सेक्टर-39 की पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सोसायटी में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया। इसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट और हाथापाई होती दिखा। हालांकि दोनों पक्षों में से किसी ने भी इस मामले में कोई शिकायत नहीं दी। आपस में ही मामला सुलझा लिया।

  • पंजाबः दो गुटों में खूनी टकराव दौरान चली गोली, एक की मौ’त

    ​​​​​कपूरथलाः गांव सिधवां दोना में देर रात पुरानी रंजिश के चलते 2 गुटों में टकराव हो गया। जिसमें एक गुट की तरफ से फायरिंग किए जाने से एक युवक घायल हुआ। जिसको सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया। जहां जालंधर के निजी अस्पताल में युवक की मौत हो गई। वहीँ घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शवग्रह में रखवा दिया है। और मामले की जांच शुरू कर दी है।   

    मिली जानकारी अनुसार गांव सिधवां दोना में कुछ दिन पहले बच्चों को लेकर कुछ विवाद हुआ था। जिसके चलते देर रात दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें एक गुट के व्यक्ति द्वारा फायरिंग भी की गई। फायरिंग में एक युवक को छाती के नीचे गोली लगी। घायल हुए विजय कुमार पुत्र तरसेम वासी सिधवां दोना को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए जहां से उसे रेफर कर दिया। देर रात जालंधर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान विजय कुमार की मौत हो गई। घायल विजय कुमार को छाती के नीचे गोली लगने से घायल हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच जा शुरू कर दी है। और मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है।

  • जालंधरः गांधी कैंप में वकील और मोहल्ला निवासियों में हुआ भारी हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: गांधी कैंप में टॉवर लगाने को लेकर मोहल्ला निवासियों ने प्रशासन को शिकायत दी। इस मामले को लेकर वकील करन कुमार का कहना है कि उनके घर में टॉवर नहीं बूस्टर लग रहा है और वह लीगल काम कर रहा है। उनका कहना है कि उनके पास सारे लीगल सबूत है। वकील का कहना है कि टॉवर और बूस्टर ने फर्क का मोहल्ला निवासियों को शायद पता नहीं है। वकील का कहना है कि मुझे लीगल काम करने के लिए मोहल्ला निवासियों से सहमती की जरूरत नहीं है। वकील ने कहा कि मेरे घर में 2 साल की बेटी है, अगर कोई नुकसान होता तो मैं खुद क्यों लगवाऊं। जबकि मोहल्ला निवासियों का कहना है कि उन्होंने प्रशासन को टॉवर ना लगाने को लेकर शिकायत दी है। जिसके बाद उक्त वकील उन्हें धमकियां दे रहा है। 

    वहीं दूसरी पीड़ित ने कहा कि पिछले 3 से 4 दिन से वकील उन्हें गालियां निकाल रहा है और कह रहा है कि उन्होंने तुमने शिकायत क्यों दी। इस दौरान उनका आरोप है कि उन्हें धमकियां दी जा रही है। मोहल्ला निवासियों ने कहा कि चाहे टॉवर हो या बूस्टर हो वह मोहल्ले में लगने नहीं देंगे। मोहल्ला निवासियों ने कहाकि हमें नहीं पता उनके पास लीगल कागज है या नहीं हमें कोई लेना देना नहीं है। इस दौरान मोहल्ला निवासियों ने कहा कि उक्त वकील द्वारा हाथापाई की गई। वहीं इस मामले को लेकर मोहल्ले की पार्षद भी घटना स्थल पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि मोहल्ला निवासियों ने टॉवर को लेकर पुलिस को शिकायत दी है। वहीं उनका कहना है कि अगर वकील के पास एनओसी है तो वह पुलिस या निगम प्रशासन चैक कर सकते है और आगे की कार्रवाई वहीं करेंगे। इस दौरान उन्होंने दोनों पक्षों को हाथापाई करने से गुरेज करने के लिए कहा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ’ਤੇ ਹੋਈ ਦੀਪਮਾਲਾ ਤੇ ਆਤਿਸ਼ਬਾਜੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ :  ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸ਼ਾਮ ਨੂੰ ਸੁੰਦਰ ਦੀਪਮਾਲਾ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਦਾ ਦੂਰੋਂ ਨੇੜਿਓਂ ਲੱਖਾਂ ਸੰਗਤਾਂ ਪੁੱਜ ਕੇ ਆਨੰਦ ਮਾਣਿਆ। ਰੰਗ ਬਿਰੰਗੀਆਂ ਰੌਸ਼ਨੀਆਂ ਨਾਲ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਜਗਮਗਾ ਉੱਠਿਆ। ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਬਿਜਲੀ ਦੇ ਬਲਬਾਂ ਦੀਆਂ ਲੜੀਆਂ ਨਾਲ ਅਤਿ ਸੁੰਦਰਦੀਪਮਾਲਾ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਪਵਿੱਤਰ ਸਰੋਵਰ ਕਿਨਾਰੇ ਦੇਸੀ ਘਿਓ ਦੇ ਦੀਵੇ ਅਤੇ ਰੰਗ ਬਿਰੰਗੀਆਂ ਮੋਮਬੱਤੀਆਂ ਬਾਲ ਕੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਦੀ ਖੁਸ਼ੀ ਸਾਂਝੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮ ਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਅਸਮਾਨ ‘ਚ ਚੱਲਣ ਵਾਲੀ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਰਹਿਤ ਆਤਿਸ਼ਬਾਜੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਚੌਥੇ ਪਾਤਸ਼ਾਹ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ, ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਸਤਿਕਾਰ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਦਰਸ਼ਨ, ਇਸ਼ਨਾਨ ਕਰ ਕੇ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਦੀਆਂ ਖੁਸ਼ੀਆਂ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੀਆਂ ਹਨ। ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸਵੇਰੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਮੰਜੀ ਸਾਹਿਬ ਦੀਵਾਨ ਹਾਲ ਵਿਖੇ ਸ੍ਰੀ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਭੋਗ ਪਾਏ ਗਏ। ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਫੁੱਲਾਂ ਨਾਲ ਸਜਾਵਟ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਉਪਰੰਤ ਲਗਾਤਾਰ ਸਜਾਏ ਗਏ ਧਾਰਮਿਕ ਦੀਵਾਨਾਂ ਵਿਚ ਕੌਮ ਦੇ ਮਹਾਨ ਰਾਗੀ, ਢਾਡੀ ਤੇ ਕਵੀਸ਼ਰ ਜੱਥਿਆਂ ਨੇ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਗੁਰਬਾਣੀ ਕੀਰਤਨ ਅਤੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਜੀਵਨ ਇਤਿਹਾਸ ਨਾਲ ਜੋੜਿਆ ਹੈ।

  • जालंधर: स्कूल बस के नीचे आने से 12वीं कक्षा के छात्र की मौ’त

    जालंधर, ENS: जिले के नूरमहल के बडाला गांव में स्कूल बस की चपेट में आने से 12वीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोमलप्रीत निवासी गांव बडाला के रूप में हुई है। हादसे के बाद बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। कोमलप्रीत सरहाली गांव के साहिब अजीत सिंह पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। नूरमहल थाने की पुलिस ने फरार ड्राइवर जसकरण थापर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस को दिए बयान में कोमल के पिता जसविंदर सिंह ने बताया कि कोमल सोमवार शाम 4 बजे बस से स्कूल से लौटी थी। जब वह बस से उतर कर घर जाने लगी तो उसी बस के नीचे आ गयी। जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। नूरमहल थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।