Blog

  • Punjab News: 4 लाख लगाकर रूस गए युवक ने लौटकर किए चौंकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: 4 लाख लगाकर रूस गए युवक ने लौटकर किए चौंकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    कपूरथला: रूस में नौकरी का सपना दिखाकर भारतीय युवाओं के साथ हो रही ठगी का एक और मामला सामने आया है। हरियाणा के अंबाला के रहने वाले 25 वर्षीय युवक दीपक ने रूस से वापस आकर रौंगटे खड़े करने वाले खुलासे किए हैं। दीपक ने बताया कि उसे ट्रैवल एजेंट ने मॉस्को में 90 हजार रुपये महीना वेतन वाली नौकरी का लालच देकर 4 लाख रुपये लेकर रूस भेजा था, पर वहां उसे तकलीफों और जेल की यात्रा का सामना करना पड़ा। यह खुलासे उसने सल्तानपुर लोधी में निर्मल कुटिया में राज सभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल से मिलने के दौरान किए। दीपक ने बताया कि दिल्ली से मॉस्को की सीधी उड़ान सिर्फ 6 घंटे में पहुंच जाती है, पर एजेंट ने उसे इतना लंबा रूट बताया कि विभिन्न देशों और स्थानों से होकर वह 6 दिनों बाद मॉस्को पहुंचा।

    वहां एक कंपनी में काम करावाया गया पर एक महीने काम करने के बाद जब उसने वेतन मांगा तो उसे काम से ही निकाल दिया गया। इसके बाद एजेंट ने उसे 500 किलोमीटर दूर एक अन्य कंपनी में लगवा दिया। वहां भी एक महीने काम करने के बाद 90 हजार रुपये देने की बजाय उसके हाथ पर सिर्फ 5 हजार रुपये ही रखे गए। हालत इतनी खराब हो गई कि उसके लिए रोटी-पानी का जुगाड़ करना भी कठिन हो गया और किराए के कमरे का भुगतान करना भी मुश्किल हो गया।

    दीपक ने बताया कि जब वह बीमार हो गया और किराया नहीं दे सका तो मकान मालिक ने उसका पासपोर्ट छीन लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मॉस्को के थाने में तीन दिन रखा गया जहां उसे पानी के अलावा कुछ भी खाने नहीं दिया गया। उसने बताया कि जब उसने खाने के लिए पुलिस कर्मियों से विनती की तो उसे करंट के झटके भी लगाए गए। तीन दिन बाद उसे इमिग्रेशन जेल में भेज दिया गया जहां विभिन्न देशों के नौजवान कैद थे।

    दीपक के मुताबिक इस जेल में लगभग 150 के करीब भारतीय नौजवान भी थे, जिनमें से अधिकतर पंजाब और हरियाणा से संबंधित थे। जेल में मिलने वाले मानसिक उत्पीड़नों और खराब खाने के कारण कई नौजवान बहुत परेशान रहते थे। दोपहर और रात के खाने में सुअर का मास होता था, जिसे कोई भी भारतीय नहीं खाता था और वह सिर्फ तीन ब्रैड के साथ ही गुजरारा कर रहे थे। उसने बताया कि जेल के हालात इतने खतरनाक थे कि कई बार उसका मन करता था कि अगर एक महीने और यहां रहना पड़ गया तो शायद वह जिंदा वापस नहीं आ सके। वापस आने के बाद उसकी सेहत इतनी खराब हो गई कि उसे 10-15 दिनों अस्पताल में इलाज कराना पड़ा।

    बता दें कि दीपक के परिवार ने 2 फरवरी को राज सभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल से संपर्क किया था। उनकी तत्काल कोशिशों से दीपक 17 फरवरी को सही सलामत वापस भारत आ गया। इस मौके पर संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने पंजाब और हरियाणा के नौजवानों से अपील की कि वह ठग ट्रैवल एजेंटों के झांसे में आकर विदेश जाने की कोशिश न करें, क्योंकि ऐसे मामलों में युवाओं को बहुत खतरनाक हालत का सामना करना पड़ता है।

     

  • Punjab News: खराब मौसम से फसलों की बढ़ी की चिंता, किसान का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: खराब मौसम से फसलों की बढ़ी की चिंता, किसान का आया बयान, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब में मौसम के बदलते मिज़ाज ने एक बार फिर किसानों की नींद उड़ा दी है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के बाद हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी पकाई हुई गेहूँ की फसल को भारी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए वर्षा का अलर्ट जारी किया है। आज हुई हल्की बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में लगभग 90 प्रतिशत तैयार हो चुकी गेहूं की फसल गिर गई है।

    किसान नेता जंगवीर सिंह का कहना है कि पहले ही आलू और अन्य सब्ज़ियों की खराब फसल के कारण किसान आर्थिक मंदी झेल रहे हैं। अब जब गेहूँ की कटाई का समय नज़दीक है, तो इस बारिश और ओलावृष्टि ने बड़ा नुकसान कर दिया है। अगर और बारिश होती है तो फसल पूरी तरह बरबाद हो सकती है। किसानों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि मौसम जल्दी साफ हो ताकि उनकी बची-खुची फसल सुरक्षित घर पहुंच सके।

     

  • Jalandhar News: PPR Market में Audi और Thar की टक्कर के बाद हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: PPR Market में Audi और Thar की टक्कर के बाद हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पीपीआर मार्किट में विनय मंदिर के पास ऑडी और थार में टक्कर हो गई। इस घटना को लेकर भारी हंगामा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ऑडी कार ने महिंद्रा थार को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन हादसे के बाद मौके पर काफी हंगामा देखने को मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। थार चालक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह पीपीआर मार्केट से अपने घर की ओर लौट रहा था,तभी पीछे से आ रही ऑडी ने लापरवाही से उसे टक्कर मार दी।
    थार चला रहे युवक ने बताया कि पीपीआर मार्केट में अपना काम निपटाकर वापस आ रहा था। वह अपनी सामान्य गति में था, तभी अचानक एक तेज धमाका हुआ और उसकी गाड़ी बुरी तरह हिल गई। पीछे मुड़कर देखने पर पता चला कि एक ऑडी कार ने उसकी गाड़ी को पीछे से हिट किया है। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचित किया गया।पुलिस ने थार चालक के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे में महिंद्रा थार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि थार का रियर बम्पर पूरी तरह मुड़ गया और उसकी टेल-लाइट्स को नुकसान आया। हादसे के तुरंत बाद ऑडी चालक अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गया। थार चालक और वहां मौजूद चश्मदीदों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी चालक ने गाड़ी की रफ्तार और तेज कर दी और देखते ही देखते फरार हो गया। पुलिस अब इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि ऑडी का नंबर ट्रेस किया जा सके और फरार चालक की पहचान कर उसे जल्द से जल्द कानून के शिकंजे में लाया जा सके।      
  • Punjab News: ट्रक, कार सहित भारी मात्रा में नशील पदार्थ बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

    Punjab News: ट्रक, कार सहित भारी मात्रा में नशील पदार्थ बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

    बरनालाः जिले की सब डिवीजन तप्पा मंडी में पुलिस ने 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 200 किलो चूरा पोस्ट समेत काबू कर लिया गया। इसे लेकर सब डिवीजन के डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि डीजीपी पंजाब और एसएसपी के नेतृत्व में तप्पा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ नशा तस्कर इलाके में नशा बेचने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्हें पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

    डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि नशा तस्कर जो कि राजस्थान से एक कली वाले ट्रक में 200 किलो चूरा पोस्त छिपाकर ला रहे थे। वहीं उनका साथी इसकी सप्लाई लेने के लिए ट्रक से अपनी स्विफ्ट कार में चूरा पोस्त को लोड कर रहा था। मौके पर ही पुलिस ने तीनों नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया और ट्रक में 10 लाख की कीमत की 200 किलो चूरा पोस्त बरामद की। आरोपियों के कब्जे से ट्रक और स्विफ्ट कार बरामद की गई।

    उनका कहना है कि हंडिआइया का रहने वाला मुख्य नशा तस्कर मोहन सिंह पुत्र बिल्लू सिंह पिछले 5 वर्षों से नशा तस्करी का कारोबार कर रहा है, जिसके खिलाफ पहले ही अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं। ट्रक ड्राइवर और उसका क्लीनर तप्पा मंडी के पास के गांव घुनस के रहने वाले हैं। पुलिस ने इन्हें भी गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि गिरफ्तार किए गए 3 नशा तस्करों से माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जाएगा और आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जाएगी। वहीं नशा तस्करों की संपत्ति भी जांच की जाएगी।

  • Iran-Israel War: Drone हमले के बाद लगी आग, Oil Loading Operations Suspended, पहली बार दागी ‘सेजिल बैलिस्टिक मिसाइल’

    Iran-Israel War: Drone हमले के बाद लगी आग, Oil Loading Operations Suspended, पहली बार दागी ‘सेजिल बैलिस्टिक मिसाइल’

    नई दिल्लीः ईरान, इजराइल और अमेरिका में लगातार जंग जारी है। वहीं संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह ऑयल इंडस्ट्री एरिया में ड्रोन हमले के बाद आग लग गई है। इस बात की जानकारी अमीरात के मीडिया कार्यालय ने दी है। अभी तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। यहां ऑयल लोडिंग ऑपरेशंस दोबारा सस्पेंड कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं इससे पहले भी 14 मार्च को इस पर हमला हुआ था। फुजैराह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बंकरिंग पोर्ट (जहाजों को ईंधन भरने का केंद्र) और बड़ा क्रूड ऑयल स्टोरेज/एक्सपोर्ट टर्मिनल है।

    ईरान और इजरायल के बीच पश्चिम एशिया में बढ़ता संघर्ष देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सहयोगियों से होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के प्रयासों का समर्थन करने का आग्रह कर रहे हैं। इतना ही नहीं ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर सहयोगी देश इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को सुरक्षित करने में मदद नहीं करते हैं, तो यह नाटो के भविष्य के लिए बहुत बुरा हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस जलमार्ग को फिर से खोलने की आवश्यकता के बारे में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से भी बात की। इस बीच, इजरायल और अमेरिकी सेनाओं ने ईरान के अंदर नए हमले किए हैं। इनमें तेहरान, हमादान और इस्फहान जैसे शहर शामिल हैं।

    ईरान ने जंग में पहली बार इजरायल पर ‘सेजिल बैलिस्टिक मिसाइल’ दागी। ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि इजराइल के सैन्य और डिफेंस फैसिलिटी को निशाना बनाया गया है। यह एक लंबी दूरी तक मार करने वाली ताकतवर मिसाइल है, जो लगभग 2,000 किलोमीटर दूर तक निशाना लगा सकती है। इसमें करीब 700 किलोग्राम तक विस्फोटक या अन्य सामान ले जाने की क्षमता होती है।

    वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रविवार को कहा कि ईरान न तो युद्धविराम की मांग कर रहा है और न ही अमेरिका के साथ बातचीत कर रहा है। सीबीएस न्यूज के एक इंटरव्यू में, अराघची ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया कि तेहरान ने युद्ध खत्म करने की कोशिश की है। संयमित और दृढ़ स्वर में बोलते हुए मंत्री ने कहा कि बढ़ते तनाव के बावजूद ईरान अडिग है। उन्होंने कहा, “हमने कभी युद्धविराम की मांग नहीं की, और न ही हमने कभी बातचीत की। हम तब तक अपनी रक्षा करने के लिए तैयार हैं जब तक इसकी आवश्यकता होगी।”

  • Jalandhar News: कारोबारी पर पीड़ित ने लगाए दुष्कर्म के आरोप, थाने के बाहर दिया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कारोबारी पर पीड़ित ने लगाए दुष्कर्म के आरोप, थाने के बाहर दिया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के कारोबारी पर शादी का झांसा देकर शरीरिक संबंध बनाने के आरोप लगे है। वहीं महिला का आरोप है कि कारोबारी के साथ उसकी वडाला चौक में स्थित Flexcity fitness Gym में मुलाकात हुई थी। महिला ने आरोप लगाए है कि कारोबारी द्वारा उससे पैसों की ठगी मारी गई। मामले को लेकर महिला द्वारा पुलिस कमिशनर को शिकायत दी थी। महिला का आरोप है कि राजन नारंग उर्फ राजवीर नारंग उर्फ गुरु प्रताप सिंह नारंग पुत्र गुरचरण सिंह नारंग बाप बेटे ने 80 लाख की ठगी की है। महिला का आरोप है कि जिसके बाद शादी का झूठा झांसा दिया गया।

    आरोप है कि पिता गुरचरण सिंह ने कहा था कि उसके घर बेटिया है और उसे अब पोता चाहिए। आरोप है कि व्यक्ति ने जिम में कहा था कि उसकी पत्नी कनाडा में है और वह दोनों बेटियों की संभाल कर रहा है। जिसके बाद वह भावुक हो गई। आरोप है कि पिता ने गुरुद्वारा साहिब के बाहर हाथों में उसे प्रसाद्ध देकर उससे साढ़े 4 लाख रुपए मांग रहा था। जिसके बाद उसने बहन की एफडी तुड़वाकर पैसे दिए थे। पीड़िता का कहना हैकि शेखां बाजार में वाहेगुरु टैक्साइटल नाम से कपड़ों की दुकान है। थाना 7 के बाहर आज दोबारा महिला मीडिया के सामने आई है और कहा कि आज वह एसीपी के समक्ष पेश हुई है।

    पीड़िता का कहना हैकि दूसरा पक्ष उसके साथ अब समझौता करना चाहता है, लेकिन पीड़िता ने अब समझौता करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने इंसाफ की गुहार लगाई है। महिला ने आरोप लगाए है कि मामला मीडिया के सामने आने के बाद उक्त व्यक्ति द्वारा फेक सोशल मीडिया की आई बनाकर उस गलत कमेंट किए गए। महिला ने कहा कि सभी आईपी एड्रेस आज पुलिस को दे दी है और पुलिस द्वारा उसे ट्रेस किया जा रहा है।

    महिला ने कहा कि जल्द इस मामले को लेकर वह चेहरा से कपड़ा हटाएंगी और मामले को लेकर खुलासे करेंगी। महिला ने कहा कि थाने में उक्त व्यक्ति समझौता करने के लिए आया था, लेकिन उसने मना कर दिया। ऐसे में अब एसीपी ने कहा कि थाना प्रभारी कुलविंदर मामले की जांच कर रहे है और उनके बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी राजन ने अपने ऊपर लगाए आरोपों को बे बुनियाद बताया। राजन ने कहा कि उसने कोई 80 लाख रुपए नहीं लिए है और दुष्कर्म के आरोप भी उस पर झूठे लगाए गए है। राजन ने कहा कि वह जल्द प्रेस वार्ता करके सारे खुलासे करेंगे।

  • हरियाणा में अनुबंध कर्मचारियों के लिए सुरक्षा सेवा पोर्टल पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी

    हरियाणा में अनुबंध कर्मचारियों के लिए सुरक्षा सेवा पोर्टल पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी

    चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 तथा नियम, 2025 के तहत www.securedemployees.haryana.gov.in पोर्टल पर अनुबंध कर्मचारियों के पंजीकरण और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए समय-सीमा एक माह के लिए बढ़ा दी है।

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में जारी पत्र के अनुसार, जिन अनुबंध कर्मचारियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे 15 अप्रैल, 2026 तक पोर्टल पर पंजीकरण कर सभी संबंधित दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे।

    संबंधित आहरण एवं वितरण अधिकारी (डीडीओ) 25 अप्रैल, 2026 तक, कर्मचारियों द्वारा पोर्टल पर अपलोड किए गए विवरण को सत्यापित करेंगे और विभागीय सेवा रिकॉर्ड की जांच करेंगे। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वित्त विभाग द्वारा पात्र अनुबंध कर्मचारियों के लिए सुपरन्यूमैरेरी पद सृजित किए जाएंगे। यह प्रक्रिया 15 मई, 2026 तक पूरी की जाएगी।

    इसके बाद संबंधित विभागाध्यक्ष अंतिम स्वीकृति प्रदान करते हुए पात्र अनुबंध कर्मचारियों को 15 जून, 2026 तक सेवा सुरक्षा के लिए ऑफर लेटर जारी करेंगे।

     

  • Punjab News: नहर में दीवार में 20 फीट चौड़ी दरार, किसानों की फसल हुई खराब

    Punjab News: नहर में दीवार में 20 फीट चौड़ी दरार, किसानों की फसल हुई खराब

    पटियालाः डबवाली क्षेत्र के गांव राजपुरा क्षेत्र में बीते समय के सैर-सपाटा केंद्र ‘काला तित्तर’ के पास भाखड़ा नहर की मुख्य शाखा में करीब 20 से 25 फीट चौड़ी दरार आ गई। जिसके कारण आसपास के दर्जनों एकड़ खेतों में फीट पानी भर गया। इस दरार के कारण किसान तरसेम सिंह के खेत में पानी आ गया। सूचना मिलने पर राजपुरा और आबूब शहर क्षेत्रों के किसानों में भगदड़ मच गई। बड़ी संख्या में किसान मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभालते हुए अपने स्तर पर राहत कार्य शुरू कर दिए। किसानों का कहना है कि नहर की सफाई लंबे समय से नहीं हुई थी और ऊपर से पानी की मात्रा भी ज्यादा छोड़ दी गई थी, जिससे दबाव बढ़ने के कारण नहर में यह दरार आ गई।

    उन्होंने कहा कि खेतों में पानी घुसने से फसलों को भारी नुकसान होने की संभावना है। किसानों का आरोप है कि सूचना के बावजूद सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। सैकड़ों किसानों और अन्य लोगों ने खुद मिट्टी और अन्य साधनों की मदद से नहर में आई दरार को भरने की कोशिश की गई, जबकि विभाग की कार्रवाई सिर्फ पानी रोकवाने तक ही सीमित रही।

    किसान नेता मिट्ठू कंबोज ने बताया कि नहर में जगह-जगह झाड़ियां उगी हुई हैं और किनारों की सफाई ना होने के कारण किनारे कमजोर हो चुके हैं। इसके अलावा चूहों और अन्य जानवरों द्वारा किनारों में बनाए गए छेद दरार का बड़ा कारण बने हैं। बताया जाता है कि भाखड़ा नहर की यह मुख्य शाखा लगभग 1983-84 के वक्फे में बनाई गई थी और अब इसका ढांचा काफी बेहाल स्थिति में है। लंबे समय से मुरम्मत और रख-रखाव न होने के कारण नहर के किनारे कमजोर पड़ गए हैं। इस मामले में सिंचाई विभाग के एसडीओ सोहनु कुमार और जेई रोहित से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन काल रिसीव नहीं किया।

    पीड़ित किसानों ने सरकार से खराब हो चुकी फसलों का उचित मुआवजा देने की मांग की है। किसानों का कहना है कि खेतों में कई फीट पानी भरने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने गिरदावरी करवा कर तुरंत मुआवजे की मांग की है। दूसरी ओर सिंचाई विभाग सिरसा के निगरान इंजीनियर राजेश बिश्नोई ने बताया कि वह अदालत की पेशी के लिए पंचकूला गए हुए हैं। उन्हें माना कि नहर में दरार पड़ने की उन्हें सूचना मिली है। उन्होंने एसडीओ और फील्ड स्टाफ को मौके पर पहुंच कर पाड़ को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नहर के खराब हालत को देखते हुए इसकी पुन: मुरम्मत का प्रस्ताव विभाग पहले ही वर्ल्ड बैंक को भेज चुका है।

  • Iran युद्ध से परेशान हुए अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump, बोले – ‘मेरे लिए परेशानी बन रही जंग’

    Iran युद्ध से परेशान हुए अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump, बोले – ‘मेरे लिए परेशानी बन रही जंग’

    नई दिल्ली: वॉशिंगटन में कॉलेजिएट खेलों पर आयोजित एक राउंड टेबल कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो सहयोगियों को चेतावनी दे दी है। उनका कहना है कि यदि वे होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और सुरक्षित बनाने में मदद नहीं करते तो नाटो का भविष्य बहुत बुरा हो सकता है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने संकेत दिया है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ प्रस्तावित शिखर बैठक को टाला जा सकता है क्योंकि बीजिंग की भूमिका इस संकट में साफ नहीं है। चीन अपनी ऊर्जा जरुरतों के लिए इस जलमार्ग पर निर्भर है इसलिए उसे भी इसकी सुरक्षा में योगदान देना चाहिए। ट्रंप ने फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन सहित कई देशों से युद्धपोत भेजने की अपील की है ताकि ईरान हमलों के बीच वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बाधित न हो। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि यदि जरुरत पड़ी तो अमेरिका ईरान के प्रमुख तेल निर्यात केंद्र खर्ग द्वीप पर अतिरिक्त सैन्य कार्रवाई कर सकता है। इन बयानों से यह साफ है कि अमेरिका इस संघर्ष को सिर्फ सैन्य ही नहीं बल्कि व्यापक कूटनीतिक दबाव के जरिए से भी नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है।

    ट्रंप को नहीं मिल रहा कोई समर्थन

    रिपोर्ट्स के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ये आक्रामक रुख घरेलू राजनीतिक संकट और गहरा कर रहा है। ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप को अमेरिका में भी समर्थन नहीं मिल रहा है। सर्वेक्षणों में साफ रुप से दिख रहा है। अमेरिकी समाज इस संघर्ष को लेकर विभाजित है और समय के साथ यह विरोध और मजबूत हो सकता है। युद्ध की शुरुआत में ट्रंप प्रशासन ने अचानक सैन्य कार्रवाई को प्राथमिकता दी और जनमत प्रक्रिया को नजरअंदाज किया। अमेरिकी राजनीति में यह परंपरा रही है कि युद्ध से पहले जनता को इसके औचित्य और संभावित प्रभावों के बारे में तैयार किया जाता है। इस परंपरा की अनदेखी के कारण ट्रंप अब घरेलू स्तर पर वैधता के संकट का सामना कर रहे हैं। ट्रंप प्रशासन ने युद्ध शुरु होने के बाद ईरान को तत्कालिक खतरा बताने की कोशिश की लेकिन यह तर्क व्यापक रुप से प्रभावी नहीं रहा। इसके विपरीत विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री के बयानों ने युद्ध को वैचारिक और भावनात्मक स्तर पर और विवादित बना दिया। खासतौर पर जब सैन्य कार्रवाईयों में नागरिक हताहतों की खबरें सामने आई। तब युद्ध के बाधा के कारण वैश्विक तेल बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है। इससे ऊर्जा और उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। अमेरिकी मतदाता आमतौर पर आर्थिक संकेतकों से ज्यादा अपने रोजमर्रा के खर्च के आधार पर सरकार का मूल्यांकन करते हैं। ऐसे में बढ़ती मंहगाई और आर्थिक अनिश्चितता ट्रंप की लोकप्रियता को कमजोर कर रही है। ट्रंप की समस्या यह भी है कि उन्होंने अपने समर्थकों को युद्ध की संभावित लागत और दीर्घकालिक प्रभावों के लिए तैयार नहीं किया। तेज और निर्णायक जीत के वादे राजनीतिक रुप से आकर्षक हो सकते हैं लेकिन वास्तविकता अक्सर ज्यादा मुश्किल होती है। ईरान की रणनीति अमेरिकी और उसके आस-पास के देशों की आर्थिक और राजनीतिक कमजोरियों को निशाना बनाकर इस युद्ध को लंबा खींचने की प्रतीत होती है।

    नाटो और अन्य साथी देशों के साथ बढ़ेगा मतभेद

    कूटनीतिक स्तर पर साथियों का बढ़ता दबाव यह संकेत देता है कि अमेरिका अकेले इस संघर्ष को संभालने में कठिनाई महसूस होती है। नाटो और अन्य साथी देशों में के साथ बढ़ते मतभेद अमेरिकी विदेश नीति की विश्वसनीयता को प्रभावित कर सकते हैं। मध्यावधि चुनावों के करीब आते ही यह संकट राजनीतिक रुप से और महत्वपूर्ण हो सकता है। रिपब्लिकिन पार्टी के अंदर भले ही सार्वजनिक विरोध सीमित हो लेकिन चुनावी जोखिम को देखते हुए कई नेता युद्ध को जल्दी खत्म करने की मांग कर सकते हैं। ट्रंप के लिए संघर्ष सिर्फ युद्धभूमि तक सीमित नहीं है। यह अमेरिकी जनमत, अर्थव्यवस्था और वैश्विक कूटनीति के जटिल समीकरणों में भी लड़ा जा रहा है। यही कारण है कि ईरान के खिलाफ यह युद्ध, सैन्य दृष्टि से चाहे जैसा भी हो। घरेलू मोर्चे पर ट्रंप के नेतृत्व की सबसे बड़ी परीक्षा बनता जा रहा है।  
  • Punjab News: High security में A Category के गैंगस्टर को कोर्ट में किया पेश, मिला रिमांड, देखें वीडियो

    Punjab News: High security में A Category के गैंगस्टर को कोर्ट में किया पेश, मिला रिमांड, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में एनडीपीएस एक्ट के केस में ए कैटेगरी के गैंगस्टर पकंज राजपूत को दिल्ली से प्रॉडक्शन वारंट में क्राइम ब्रांच पुलिस लेकर आई है। इस दौरान आरोपी को कड़ी सुरक्षा में आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से आरोपी का 5 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर नवदीप ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 20 के पास मामले दर्ज है। अधिकारी के अनुसार आरोपी ने खुद का गैंग तैयार किया हुआ है। वहीं दिल्ली में आरोपी को पुलिस ने रंगदारी के केस में गिरफ्तार किया था। आरोपी को दिल्ली पुलिस ने करीब एक महीने पहले लुधियाना के टिब्बा रोड स्थित उसके एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया था।

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है। अधिकारी के अनुसार आरोपी के रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ के साथ संपर्क को लेकर जांच की जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी को कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान भारी पुलिस फोर्स कोर्ट परिसर में तैनात की गई। वहीं आरोपी की कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस की ओर से गेट बंद कर दिए गए।

    पंकज राजपूत के खिलाफ लुधियाना के डिवीजन नंबर-2, बस्ती जोधेवाल, डिवीजन नंबर-7 के अलावा संगरूर, फिरोजपुर और बठिंडा में आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2023 में वह जमानत पर छूटने के बाद अमेरिका फरार हो गया था। इससे पहले 2019 में जब वह लुधियाना सेंट्रल जेल में बंद था, तब उसके पास से मोबाइल फोन भी बरामद हुआ था। पंकज राजपूत के नेटवर्क को लेकर पहले भी कई बड़े खुलासे हो चुके हैं। 18 अगस्त 2025 को CIA स्टाफ लुधियाना ने उसके सहयोगी मुकुल मट्टू को गिरफ्तार कर 1.05 किलो हेरोइन, 3 अवैध पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद किए थे।