Blog

  • Jalandhar News: इस इलाके में चोर को किया लोगों ने काबू, पुलिस के सामने जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में चोर को किया लोगों ने काबू, पुलिस के सामने जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला डॉक्टर बीआर अंबेडकर चौक (नकोदर) के पास से सामने आया है, जहां लोगों ने अजीत नगर से चोर को काबू कर लिया। इस दौरान लोगों ने चोर को काबू करके उसकी छित्तर परेड की। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि वह बच्चे को स्कूल छोड़कर आ रहा था। इस दौरान डॉक्टर बीआर अंबेडकर चौक के पास व्यक्ति का फोन छीनकर स्नेचर भाग गया था। जिसके बाद पीड़ित ने शोर मचाना शुरू मचाकर चोर का काबू करने के लिए गुहार लगाई।

    व्यक्ति ने कहा कि उसने बाइक पर चोर का पीछा किया तो चोर ने उसे धक्का दे दिया। वहीं पास में कूड़ा उठाने वाले व्यक्ति ने हिम्मत दिखाते हुए चोर को काबू कर लिया। व्यक्ति ने बताया कि चोर से फोन बरामद कर लिया है। घटना को लेकर भारी हंगामा हो रहा है। लोगों का कहना है कि उक्त चोर गलियों में घूमता रहता है। लोगों में घटना को लेकर भारी रोष पाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। एएसआई कुलविंदर सिंह से पूर्व पुलिस कर्मी ने बात करने की कोशिश की तो पुलिस कर्मी ने उन्हें थाने आने के लिए कहा।

    जिसके बाद लोग भड़क गए और कहने लगे की वह थाने नहीं जाएंगे। हंगामा होने के बाद एएसआई ने लोगों की बात पुलिस की बात सुननी शुरू की। इस दौरान इलाके के प्रधान अमरजीत सिंह ने बताया कि चोर की अभी पिटाई नहीं की है, जिसके बाद चोर थप्पड़ मारने का कहने लगा। इस दौरान प्रधान ने पुलिस के सामने थप्पड़ जड़ दिया। प्रधान ने कहा कि इलाके में काफी चोरियां हो चुकी है। इस मामले को लेकर थाना 4 में शिकायतें भी दी है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। वहीं थाना 4 में एफआईआर दर्ज नहीं की गई। जिसके बाद प्रधान ने कहाकि ने कहा अगर आश्वासन दें कि चोर को काबू करके हवालात में बंद किया जाएगा। जिसके बाद चोर का बाइक जब्त कर लिया गया और हवालात में बंद करने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान चोर को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया गया।

  • Jalandhar News: फिर गिरा Under-Bridge का गार्डर, जाम में फंसे लोग, देखें Live

    Jalandhar News: फिर गिरा Under-Bridge का गार्डर, जाम में फंसे लोग, देखें Live

    जालंधर, ENS: गाजी गुल्ला में अंडर ब्रिज का गार्डर गिरने की कई बार घटनाएं आ चुकी है। वहीं आज एक बार फिर से अंडर ब्रिज का गार्डर गिर गया। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इस घटना के बाद अंडर ब्रिज में लंबा जाम लग गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोड हुई गाड़ी गार्डर गिरने से फंस गई। मामले की जानकारी देते हुए दीपक ने कहा कि घटना के दौरान ड्राइवर को पता नहीं चल पाया।

    पता चला है कि गाड़ी चालक लुधियाना से आया है, हादसे में लोगों का बचाव रहा। इस घटना में ट्रैफिक जाम हो गया। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहाकि गार्डर रिपेयर होने के बाद ठीक था, लेकिन आज दोबारा से गाड़ी की टक्कर होने के बाद पिल्लर टेडा हो गया। ऐसे में भारी ट्रैफिक होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की जानकारी देते हुए गाड़ी के ड्राइवर दीपक ने बताया कि वह एक नंबर थाने की ओर से गाड़ी को लोड करके आ रहा था।

    लैदर कॉप्लैक्स की ओर से पार्टी का सामान गाड़ी में लोड किया हुआ था। ड्राइवर ने माना कि घटना के दौरान अकेला था और वह गार्डर को देख नहीं पाया। ड्राइवर ने कहा कि टीसीआई की गाड़ी है। मामले की सूचना मालिक को दे दी गई है और वह जल्द घटना स्थल पर पहुंच रहे है। वहीं तस्वीरों में देखा जा सकता है कि काफी दूर तक वाहनों की लंबी लाइनें लगी हुई है।

     

  • Jewellery Shop को चोरों ने बनाया निशाना, 1.80 करोड़ के गहनों पर किया हाथ साफ

    Jewellery Shop को चोरों ने बनाया निशाना, 1.80 करोड़ के गहनों पर किया हाथ साफ

    उदयपुरः कुराबड़ में थाने से महज 150 मीटर दूर एक ज्वेलरी शॉप में चोरों ने 1.80 करोड़ की चोरी कर ली। चोर दुकान से 100 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना कट्टों में भरकर ले गए। चोरी से पहले 2-3 घंटे तक बदमाश दुकान के आसपास रेकी करते रहे। हाथों में डंडे-हथियार लेकर आए नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप में लगे CCTV कैमरे तक तोड़ दिए और डीवीआर अपने साथ ले गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके। घटनास्थल से थोड़ी दूर एक दूसरी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में शातिर चोर नजर आए हैं।

    जानकारी देते पीड़ित ज्वेलर अशोक सोनी ने बताया कि उनकी कुराबड़ के सदर बाजार में मोहित ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। वह परिवार के साथ उदयपुर में रहता है। रोजाना उदयपुर से अप-डाउन करता है। उनकी दुकान के ऊपर पहली मंजिल पर किराएदार रहते हैं, जो 11 मार्च से बाहर गए हुए थे। बदमाशों ने मौका देखा और दुकान में चोरी कर ली। बदमाशों ने पूरी दुकान खाली कर दी। 100 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना कट्टों में भरकर ले गए। पीड़ित ज्वेलर ने कहा कि चोरों में पुलिस का कोई डर नहीं है, इ​सलिए उन्होंने बेखौफ होकर चोरी की।

    वहीं थाने से थोड़ी दूरी पर हुई चोरी की घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाए। व्यापारियों ने कहा- 2-3 घंटे तक चोर गलियों में घूमे और चोरी कर फरार हो गए। अगर रात में पुलिस की गश्त होती तो चोर पकड़ में आ जाते।

    उधर, थानाधिकारी तेजू सिंह ने बताया कि चोरों ने दुकान में लगे CCTV कैमरे तोड़ दिए और डीवीआर साथ ले गए। घटनास्थल के आसपास की दुकानों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। एक CCTV फुटेज में 6 से 7 चोर आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। बदमाशों ने हाथ में ग्लव्ज पहन रखे थे और चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। FSL की टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस की टीम चोरों का पता लगाने में जुटी है।

     

     

  • देशवासियों के हित में केंद्र को अपनी नीतियां सुधारनी होंगी: CM मान

    देशवासियों के हित में केंद्र को अपनी नीतियां सुधारनी होंगी: CM मान

    एस.ए.एस. नगर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को कहा कि केंद्र में भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार की विदेश नीति की विफलता के कारण देश तेल और एलपीजी संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने केंद्र में कुछ नेताओं के हाथों में सत्ता के अत्यधिक केंद्रीकरण पर चिंता जताते हुए इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया कि सीमा पार से नशे की सप्लाई रोकने में केंद्रीय एजेंसियां क्यों नाकाम रहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका के साथ केंद्र का समझौता किसानों के हितों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार विदेशी दौरों का भी उल्लेख किया और कहा कि इससे वे देशवासियों की वास्तविक समस्याओं से दूर हो गए हैं। उन्होंने खाड़ी क्षेत्र में युद्ध के कारण एलपीजी सिलेंडरों की कमी की अफवाहों पर नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और स्थिति का लाभ उठाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

    इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पंजाब में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने की पहल का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि सरकार टी-सीरीज, Netflix और Yash Raj Films जैसे प्रमुख प्रोडक्शन हाउस के साथ बातचीत कर राज्य में अत्याधुनिक फिल्म सिटी स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार हिंदी फिल्मों की शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन को प्रोत्साहित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में पहले ही ठोस कदम उठाए जा चुके हैं।

  • Jalandhar News: Dress Guru Cloth House में लगी आग, Punjabi Singer की ड्रेस हुई खराब, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Dress Guru Cloth House में लगी आग, Punjabi Singer की ड्रेस हुई खराब, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लंबा पिंड चौक के पास स्थित ड्रेस गुरु क्लोथ हाउस में आग लग गई। इस घटना में कपड़ों को आग लगने से काफी नुकसान हुआ। मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक सागर ने बताया कि शार्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगी है। दुकान मालिक के अनुसार सुबह 10.15 बजे दुकान खोलने के दौरान अचानक आग लगने का पता चला। इस दौरान दुकान के पीछे विनय नगर में भी शार्ट सर्किट से नुकसान हुआ है। जिसके बाद दुकान में अग्नि यंत्र और दुकान में पड़े पानी से कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि घटना से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।

    दुकान मालिक के अनुसार 15 से 20 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं मनु ने कहा कि उनके दोस्त ड्रेस गुरु की दुकान में अचानक आग लग गई। घटना में दुकान का काफी नुकसान हुआ है। इस घटना में धुएं से कपड़ा खराब हो गया। इस दुकान में कई नामी गायक दुकान पर आते है। वहीं व्यक्ति ने बताया कि घटना में पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला की तैयार की हुई ड्रेस भी खराब हो गई है।

    गायक का विदेश में शो था और विदेश में शो लगाने के लिए गायक की ओर से ड्रेस का ऑर्डर मिला हुआ था, लेकिन अब शार्ट सर्किट के कारण ड्रेस खराब हो गई है। व्यक्ति ने कहा कि घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। वहीं कई लोगों की ड्रेस तैयार की हुई थी जिनकी ड्रेस का नुकसान हो गया। दुकानदार ने बताया कि दमकल विभाग के आने से पहले उनके दुकान के कर्मियों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था।

  • Punjab News: CM मान ने पेश किया 4 साल का Report Card, फ्री राशन योजना का दायरा बढ़ाया, देखें LIVE

    Punjab News: CM मान ने पेश किया 4 साल का Report Card, फ्री राशन योजना का दायरा बढ़ाया, देखें LIVE

    चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी वाली पंजाब सरकार के 4 साल पूरे हो गए हैं। इसी को लेकर सीएम भगवंत सिंह मान ने विधानसभा में 4 साल किए गए कामों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया गया। इस दौरान सीएम मान ने सभी विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं बारे जानकारी दी।

    संबोधित करते हुए सीएम मान ने बताया कि राज्य के लोगों को सुविधाएं देने के लिए सरकार प्रयासरत है। खेती के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि सरकार 8 घंटे लगातार बिजली आपूर्ति करवा रही है। गन्ने का रेट पूरे देश में पंजाब सरकार सबसे ज्यादा दे रही है। इस वक्त 416 रुपए रेट पंजाब सरकार द्वारा दिया जा रहा है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਚਾਰ ਸਾਲਾਂ ਦਾ ਹਿਸਾਬ ਕਿਤਾਬ : ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਉਪਲਬਧੀਆਂ ਦੀ ਪੁਸਤਕ ਜਾਰੀ, ਵਾਅਦੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪੂਰੇ ਕਰਨ ਦਾ ਦਾਅਵਾ

    इसी के साथ सरकार ने एक नई पुलिस भी बनाई जिसे एसएसएफ टीम नाम दिया गया है। इसके चलते 49 प्रतिशत सड़क हादसों में कमी आई है। इसी के साथ सड़क हादसे का शिकार हुए लोगों की संपति भी बचाई जाती है।

    बड़ी योजना के बारे में जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य के लोगों को बड़ी राहत देते हुए फ्री राशन योजना के दायरे को बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले के तहत अब अधिक परिवारों को मुफ्त राशन का लाभ मिल सकेगा। पहले इस योजना का लाभ केवल उन परिवारों को मिलता था जिनकी सालाना आय 1.80 लाख रुपए तक थी, लेकिन अब सरकार ने आय सीमा को बढ़ाकर 8 लाख रुपए सालाना तक कर दिया है। यानी अब ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय 8 लाख रुपये तक है, वे भी इस योजना के तहत मुफ्त राशन प्राप्त कर सकेंगे। सरकार के इस फैसले से राज्य के लाखों परिवारों को फायदा मिलने की संभावना है। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कर्मचारियों को इस योजना के दायरे से बाहर रखा गया है। यानी सरकारी नौकरी करने वाले लोग इस फ्री राशन योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे।

    इसके अलावा सरकार ने यह भी साफ किया है कि यदि किसी पात्र व्यक्ति के पास कार या अन्य वाहन है तो भी उसे इस योजना से बाहर नहीं किया जाएगा। यानी वाहन होने की वजह से राशन मिलने पर कोई रोक नहीं होगी और पात्रता मुख्य रूप से आय के आधार पर तय की जाएगी। इसी के साथ सरकार ने बाढ़ दौरान किसानों को दिए गए मुआवजे के बारे में भी बात की गई। पेंडू विकास योजना के तहत लोगों को अपना घर बनाने में सहायता मिली है।

     

  • Jalandhar News: 6 स्कूलों को धमकी मिलने के बाद SP का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 6 स्कूलों को धमकी मिलने के बाद SP का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में एक बार फिर से स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल मिला है। धमकी में 6 स्कूलों, दिल्ली जाने वाली ट्रेन, असेंबली और डॉ भीमराव अंबेडकर के स्टैच्यू को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से 2 धमकी भरी ईमेल भेजी गईं। पहली ईमेल में APJ, दिल्ली पब्लिक स्कूल सहित एक अन्य स्कूल और असेंबली व अंबेडकर के स्टैच्यू का जिक्र था।

    जबकि दूसरी मेल में सिटी ग्रुप, अकाल एकेडमी, सेंट सोल्जर डिवाइन स्कूल का नाम लिखा गया। वहीं इस ई-मेल के बाद एपीजे स्कूल में बच्चों को छुट्टी कर दी गई है और पुलिस मामले की जांच जुट गई है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी आकर्षि जैन ने बताया कि आज 5 से 6 स्कूलों में धमकी भरे ई-मेल आई है। ऐसे में सभी स्कूलों में पुलिस की टीम पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। इस दौरान उन्होंने लोगों से पैनिक ना होने की अपील की है।

    एसपी ने कहा कि डिप्स स्कूल, एपीजे स्कूल सहित अन्य स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल मिली है। एसपी ने कहा कि ई-मेल को ट्रेस किया जा रहा है। साइबर टीम लगातार आईपी एड्रेस को ट्रेस करने में लगी हुई है, जल्द मामले को सुलझा लिया जाएगा। स्कूलों की मैनेजमेंट के साथ जीओ, साइबर टीम, एसएचओ सहित अन्य अधिकारी टच में है।

     

     

  • Punjab News: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने बढ़ाई किसानों की चिंता, गेहूं की फसल तबाह, देखें वीडियो

    Punjab News: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने बढ़ाई किसानों की चिंता, गेहूं की फसल तबाह, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के कई जिलों समेत अमृतसर में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। विशेष रूप से, कटाई के लिए तैयार गेहूं की फसल खेतों में बिखर गई है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है।

    किसानों का कहना है कि उन्होंने पूरे साल कड़ी मेहनत की और गेहूं की फसल को अपने बेटों की तरह पाला-पोसा, लेकिन अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। अमृतसर के अजनाला में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण गेहूं की फसल खेतों में बिखर गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि फसल लंबे समय तक इसी तरह खेतों में पड़ी रही, तो दानों के काले पड़ने और पैदावार में कमी आने का खतरा बढ़ जाता है, जिसका सीधा असर किसानों की आय पर पड़ेगा।

    किसानों ने बताया कि कुछ समय पहले आई बाढ़ के कारण उनकी धान की फसल को भी भारी नुकसान हुआ था और अब बेमौसम बारिश ने एक बार फिर गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया है। लगातार हो रहे इस नुकसान के कारण किसान बेहद चिंतित हैं। इस मामले को लेकर किसानों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि क्षतिग्रस्त फसल की गिरदावरी (नुकसान का आकलन) तत्काल प्रभाव से करवाई जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उनके आर्थिक नुकसान की कुछ हद तक भरपाई हो सके।

     

     

  • Jalandhar के बाद इस जिले में 3 स्कूलों को मिली धमकी, बच्चों की परीक्षा हुई रद्द  देखें वीडियो

    Jalandhar के बाद इस जिले में 3 स्कूलों को मिली धमकी, बच्चों की परीक्षा हुई रद्द देखें वीडियो

    मोगाः जालंधर के 6 स्कूलों, दिल्ली जाने वाली ट्रेन, असेंबली और डॉ भीमराव अंबेडकर के स्टैच्यू को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। वहीं जालंधर में स्कूलों की धमकी भरे ई-मेल के बाद मोगा जिले के 3 सरकारी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें गांव गोथेवाला, उगोके और झंडियाना के सरकारी स्कूल शामिल हैं। ईमेल स्कूलों की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई। स्कूल प्रबंधन ने उच्च अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को सूचित किया।

    स्कूल प्रिंसिपल राजेश कुमार गर्ग ने अपने सीनियर अधिकारियों और पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन को इस बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज बच्चों के पेपर चल रहे थे, जिन्हें कैंसिल कर दिया गया है और बच्चों को घर भेज दिया गया है। मामले को लेकर प्रिंसिपल ने बताया कि पुलिस को तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद बम निरोधक दस्तों को मौके पर भेजा गया। इसके चलते 9वीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी गई। पुलिस ने एक्शन लेते हुए बम डिस्पोजल टीम को मौके पर भेजा और जो स्टूडेंट्स स्कूल आए थे, उन्हें घर भेज दिया गया।

  • पति के काम पर जाने के बाद घर में घुसा पड़ोसी, Pistol के बल पर महिला से किया Rape

    पति के काम पर जाने के बाद घर में घुसा पड़ोसी, Pistol के बल पर महिला से किया Rape

    अलवरः 29 साल की महिला के साथ उसके पड़ोसी द्वारा पिस्तौल की नोक पर रेप करने का मामला सामने आया है। महिला का कहना है कि आरोपी जबरदस्ती उसके घर में घुस आया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। उसने जान से मारने की धमकी दी और रेप किया। आरोपी पहले भी उससे रेप कर चुका है और उसने अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे, जिसके आधार पर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। एसएचओ ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

    महिला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 12 मार्च को जब उसका पति नौकरी पर गया हुआ था और बच्चे स्कूल गए थे, तब सुबह करीब 10:30 बजे पड़ोस में रहने वाला आरोपी जबरन उसके घर में घुस आया। आरोपी ने उसे कमरे में बंद कर मुंह बांध दिया और कट्टे की नोक पर उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पहले भी उसके घर काम के सिलसिले में आता-जाता था और पहले भी उसके साथ रेप कर चुका है। उस दौरान उसने अश्लील वीडियो बना ली थी और वायरल करने की धमकी देकर बार-बार रेप करता रहा।

    पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी का भाई भी उसके साथ इसी तरह जबरदस्ती करता है। दोनों भाइयों ने उसका जीना मुश्किल कर दिया है और वह जहां भी जाती है, आरोपी उसका पीछा करता है। वह अपने साथ देशी कट्टा रखता है। पीड़िता का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों और उत्पीड़न से वह मानसिक रूप से परेशान है और आत्महत्या करने तक को मजबूर हो रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।