Home Punjab>Amritsar जालंधरः Khalsa College में छात्र पर जानलेवा हमला और Bank डकैती मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार

जालंधरः Khalsa College में छात्र पर जानलेवा हमला और Bank डकैती मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार

0

जालंधर, ENS: बैंक डकैती मामले में नामजद आरोपियों ने दिंसबर 2023 को खालसा कॉलेज की कैंटीन में युवक की हत्या करने की कोशिश की थी। इस मामले में नामजद आरोपियों ने सरेंडर कर दिया है। आरोपियों की पहचान विनय तिवारी और मनिंदर उर्फ गग्गू निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एएसआई बलकरण सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना नई बारादरी में पिछले साल दिसंबर माह में एक हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया था।

जिसके बाद से उक्त आरोपी फरार चल रहे थे। आरोपियों ने 10 दिसंबर 2023 को खालसा कालेज में घुस कर कैंटीन में चाय पी रहे छात्र पर जानलेवा हमला किया था। जिसमें उसे तेजधार हथियारों से हमलाकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार केस दर्ज होने के बाद से उक्त आरोपी की तलाश जारी थी। मगर वह पुलिस के बचते हुए फिर रहे थे।

जब पुलिस ने आरोपियों के परिवारों पर दबाव बनाया तो आरोपी ने कोर्ट में पहुंच कर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस को शक है कि विनय और उसके साथियों के पास वैपन भी हैं जो बरामद किए जाने हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि उक्त अभी तक कहां रह रहे थे और किस गैंग के साथ काम कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here