Home Punjab>Faridkot पंजाब : हमलावरों ने युवक के घर में घुसकर की ह’त्या, देखें वीडियो

पंजाब : हमलावरों ने युवक के घर में घुसकर की ह’त्या, देखें वीडियो

0

संगरूर : जिला के बॉर्डर एरिया मूनक के नजदीकी गांव बनारसी में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार घर में घुसकर पड़ोसियों ने लाठियां से पीट-पीट करीब 35 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। पीड़ित परिवार के बयानों पर पुलिस ने 10 व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर लिया है। जिनमें एक महिला भी शामिल है। मुनक के नजदीक ग्राम बनारसी में 5 फरवरी की शाम तकरीबन 4 बजे पड़ोसियों ने ही अपने ही पड़ोसी की लाठियां के साथ पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।

हालांकि हत्या के कारणों का अभी तक कोई भी पता नहीं चल सका। मृतक के चचेरे भाई का आरोप है कि उनका भाई बाहर ताश खेल रहा था। आरोपियों ने उसे फोन करके घर बुलाया और तभी पड़ोसियों के कुछ व्यक्तियों ने घर में घुसकर लाठियां से उस पर हमला किया और मौत के घाट उतार दिया। खुनौरी पुलिस ने शिकायत के बाद हत्या का मामला दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here