Home Punjab>Amritsar जालंधर : पुलिस पर हमला करने वाले नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर : पुलिस पर हमला करने वाले नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
जालंधर : पुलिस पर हमला करने वाले नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नशा तस्करों के घर दबिश करने गई पतारा पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले 6 आरोपियों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में 3 आरोपी फरार चल रहे है।

डीएसपी सुमित सूद ने बताया कि बीते दिन थाना पतारा के प्रभारी बलजीत सिंह को गुप्त सूचना मिली कि थीं कि तरलोक लाल उर्फ ​​हरमन संधू उर्फ ​​सोनू पुत्र तरसेम लाल निवासी गांव पतारा, गगनदीप पुत्र स्वर्गीय कुलवंत सिंह, हरमनजोत सिंह पुत्र स्वर्गीय कुलवंत सिंह निवासी पतारा, गुरजीत सिंह उर्फ ​​जीता पुत्र जीवन लाल निवासी दादू पत्ती पथरा, संदीप कुमार उर्फ ​​शिपा पुत्र महिंदरपाल निवासी पथरा, परगट सिंह उर्फ ​​सोनू पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी जोगिंदर नगर थाना रामामंडी के साथ तरलोक लाल उर्फ ​​हरमन संधू उर्फ ​​सोनू घर के अंदर नशा कर रहे हैं, जिसमें छोटे बच्चे भी मौजूद है।

सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी  तरलोक लाल उर्फ ​​हरमन संधू उर्फ ​​सोनू के घर पहुँची, तो उसके घर से निकले युवकों ने तलवार से पुलिस पर वार कर दिया।  जिसमें दो पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए और आरोपी फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 3  को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरमनजोत सिंह, 2. गुरजीत सिंह उर्फ ​​जीता, 3. परगट सिंह उर्फ ​​सोनू उत्तन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। ताकि फरार आरोपियों की छानबीन की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here