Blog

  • ਪੰਜਾਬ: ਸ਼ੱਕੀ ਹਲਾਤਾਂ ‘ਚ 28 ਸਾਲਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਖੇਤਾਂ ਵਿਚੋਂ ਮਿਲੀ ਲਾਸ਼, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਬਟਾਲਾ ਨਜਦੀਕ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ਦੇ ਕੋਲ ਪਿੰਡ ਬਹਾਦੁਰਪੁਰ ਦੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿਚੋਂ ਸਵੇਰ ਸਾਰ 28 ਸਾਲਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਸਲੀਮ ਮਸੀਹ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਮਿਲਣ ਤੇ ਦਹਿਸ਼ਤ ਭਰਿਆ ਮਾਹੌਲ ਬਣ ਗਿਆ। ਇਤਲਾਹ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਦੇ ਵਲੋਂ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ੇ ਚ ਲੈਂਦੇ ਹੋਏ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਭੇਜਦੇ ਹੋਏ ਅਗਲੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ। ਓਥੇ ਹੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰ ਸੰਨੀ ਅਤੇ ਲਵਲੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਸਲੀਮ ਮਸੀਹ ਉਮਰ 28 ਸਾਲ ਵਿਆਹਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਹੈ ਕਿ ਉਸਦੀ 2 ਸਾਲ ਦੀ ਇਕ ਬੱਚੀ ਵੀ ਹੈ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਕੰਗ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਹੈ।

    ਓਹਨਾ ਦਸਿਆ ਕਿ ਸਲੀਮ ਮਸੀਹ ਕਲ ਸ਼ਾਮ ਦਾ ਹੀ ਆਪਣੀ ਸਕੂਟਰੀ ਤੇ ਘਰੋਂ ਨਿਕਲਿਆ ਸੀ ਪਰ ਸਾਰੀ ਰਾਤ ਘਰ ਵਾਪਸ ਨਹੀਂ ਆਇਆ। ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸਵੇਰੇ ਘਟਨਾ ਦਾ ਪਤਾ ਚਲਿਆ ਕਿ ਉਸਦੀ ਲਾਸ਼ ਪਿੰਡ ਬਹਾਦੁਰ ਪੁਰ ਦੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਪਈ ਹੋਈ ਹੈ। ਓਹਨਾ ਦਸਿਆ ਕਿ ਲਾਸ਼ ਤੇ ਕੀਤੇ ਵੀ ਕੋਈ ਸੱਟ ਦਾ ਨਿਸ਼ਾਨ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਬਾਕੀ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਮੌਤ ਦੇ ਕਾਰਨਾਂ ਦਾ ਪਤਾ ਚਲ ਪਾਏਗਾ। ਓਥੇ ਹੀ ਚਸ਼ਮਦੀਦ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਸਵੇਰੇ ਜਦੋ ਉਹ ਆਪਣੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿਚ ਆਏ ਤਾਂ ਦੇਖਿਆ ਕਿ ਇਕ ਸਕੂਟਰੀ ਦੇ ਕੋਲ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਪਈ ਹੋਈ ਹੈ, ਉਸਨੇ ਤੁਰੰਤ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ। ਓਥੇ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਸਬ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਘਟਨਾ ਬਾਰੇ ਦਸਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਸਕੂਟਰੀ ਦੇ ਕਾਗਜ਼ਾਤ ਤੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਬੁਲਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ ਲਾਸ਼ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਭੇਜ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਰਿਪੋਰਟ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਮੌਤ ਦੇ ਕਾਰਨਾਂ ਦਾ ਪਤਾ ਚਲ ਪਾਏਗਾ ਬਾਕੀ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • पंजाबः घर से निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

    लुधियानाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज 1 नवंबर को राज्य के प्रमुख मुद्दों पर बहस करेंगे। यह बहस डॉ. मनमोहन सिंह ऑडिटोरियम, पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (पीएयू), लुधियाना में होगी। इसके चलते सुबह 8.30 बजे के बाद महानगर में ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है। ट्रैफिक पुलिस ने अभी तक कोई रूट डायवर्जन प्लान जारी नहीं किया है। अधिकारियों के मुताबिक, मौके पर ट्रैफिक की स्थिति देखने के बाद रूट और ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। लुधियाना वासियों को फिरोजपुर रोड पर ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है।

    इस बहस को देखने के लिए लोगों और नेताओं के समर्थकों के भी आने की संभावना है। पुलिस प्रदर्शनकारियों पर भी कड़ी नजर रखेगी। फिरोजपुर में कुछ विशिष्ट गोल चक्करों जैसे जगराओं ब्रिज, दुर्गा माता मंदिर, भारत नगर चौक, बस स्टैंड, पतरासा चौक, आरती चौक, सर्किट हाउस के पास, वेरका मिल्क प्लांट चौक, एमबीडी मॉल पर विशेष नाकाबंदी होगी। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर ही रूट डायवर्जन का आदेश देंगे।

    ऑडिटोरियम के चारों ओर बैरिकेड्स लगाने के साथ ही कई जगहों पर घेराबंदी कर दी गई है, ताकि कोई चेन को तोड़ न सके. कार्यक्रम स्थल पर दो विशेष डीजीपी, चार आईजी रेंज, आठ एसएसपी, खुफिया और सुरक्षा कमांडो तैनात हैं। बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विपक्षी दलों को पंजाब के मुद्दों पर चर्चा करने की चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि लाइव आएं और राज्य के सभी मुद्दों पर चर्चा करें. रोज-रोज आरोप-प्रत्यारोप करने की बजाय आइए एकजुट होकर पंजाब की जनता और मीडिया के सामने आएं।

  • दिवाली से पहले बड़ा झटकाः LPG Cylinder के दामों में हुई बढ़ौतरी

    नई दिल्लीः नवंबर के पहले ही दिन महंगाई का झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिये हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई है। इस सिलेंडर की कीमत को 101.50 रुपये बढ़ा दिया गया है। फेस्टिव सीजन में गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से ग्राहकों को झटका लगा है। वहीं, ATF यानी एविएशन फ्यूल की कीमतों में कटौती की गई है। इसकी कीमत को 1074/KL घटा दिया गया है। हालांकि, एविएशन फ्यूल के महंगे होने का असर टिकटों की कीमत पर शायद ही पड़ेगा।

    क्योंकि डिमांड ज्यादा होने से पहले ही हवाई किराया महंगा है। इंडिगो ने तो फ्यूल सरचार्ज भी लगाया हुआ है। ताजा बढ़ोतरी से अब 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर दिल्ली में 1833 रुपये का हो गया है। यह पहले 1731 रुपये में मिल रहा था। मुंबई की बात करें, तो यहां कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1785.50 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में इस गैस सिलेंडर की कीमत 1943 रुपये हो गई है। वहीं, चेन्नई में दाम 1999.50 रुपये हो गए हैं।

    अक्टूबर में सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 209 रुपये की बढ़ोतरी की थी। इससे मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर का काम 1684 रुपये, कोलकाता में 1839.50 रुपये और चेन्नई में 1898 रुपये हो गया था। हालांकि, रसोई में खाना पकाने में काम आने वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर 903 रुपये की पुरानी कीमत पर ही मिल रहा है।

  • पंजाब : सरेआम शूटर का गोलियां मारकर क’त्ल, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: भारत नगर स्थित रेलवे फाटक के पास हुई गोलीबारी में एक युवक के सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ लाड़ी शूटर निवासी गांव शेर खां के रूप में हुई है। मंगलवार को कुछ युवकों ने लाडी को गली के बीच खून से लथपथ देखा और पुलिस को सूचना दी। घटना का पता चलते ही डीएसपी सुरेंद्र कुमार सहित थाना सिटी प्रभारी जितेंद्र सिंह और थाना सदर प्रभारी अभिनव चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास की स्थिति का जायजा लेने के बाद शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

    बताना जरूरी है कि लाडी शूटर शिशु गैंग का सदस्य था, जिन्होंने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अप्रैल 2022 को गोलियों की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस द्वारा गैंग के मुखिया शिशु सहित उसके साथियों और लाडी शूटर को गिरफ्तार करने सहित अवैध हथियार भी बरामद किए थे। एसपी इन्वेस्टिगेशन रणधीर कुमार ने कहा कि पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के अलावा पूरी जांच की जा रही है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • आज का राशिफल, 1 नवंबर 2023

    आज का राशिफल, 1 नवंबर 2023

    आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और बुधवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज रात 9 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। आज करवा चौथ का व्रत किया जाएगा। साथ ही संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत भी किया जाएगा। आज दोपहर 2 बजकर 6 मिनट तक परिघ योग रहेगा। इसके अलावा आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 36 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 01 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशिः आज आपका दिन खुशियां लेकर आने वाला है। आज आपको अपनी समस्त समस्याओं का समाधान माता-पिता के सहयोग से मिल जायेगा, आप रिलैक्स फील करेंगे। आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ ख़ास करने का प्लान बनाएंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को जॉब के नए अवसर मिलेंगे। किसानों के लिए आज का दिन काफ़ी अच्छा रहने वाला है, फसल की पैदावार अच्छी होगी। राजनीति से जुड़े लोग आज कोई सभा आयोजित करेंगे, लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। लवमेट आज घूमने का प्लान बनाएंगे।

    वृष राशिः आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से होगी, जिनसे आपको कुछ नयी बातें सीखने को मिलेगी। इस राशि के जो लोग पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें अपने काम में सफलता मिलेगी। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल जायेगा, सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। आज आप अपने सभी कामों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। बिजनेसमैन को अच्छा-खासा फायदा होगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। शिक्षकों का बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा।

    मिथुन राशिः आज आपका दिन आपके लिए नया बदलाव लाने वाला है। आपको अचानक किसी काम से मुनाफा होगा, भौतिक सुख सुविधाएं बढ़ेगी। इस राशि के जिन लोगों का स्टेशनरी का बिजनेस है, उनको रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। खेलकूद से जुड़े लोगों को खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियाँ बरकरार रहेगी। आज आपके घर पर कोई रिलेटिव आ सकते है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मन बनाएंगे। नवविवाहित दम्पति आज एक दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे।

    कर्क राशिः आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आज आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। आज आपकी सेहत ठीक रहने वाली है। तली-भुनी चीजें खाने से आपको बचना चाहिए। आपका कोई जरूरी कार्य कागज पूरा न होने से कुछ देर के लिए रुक सकता है, लेकिन किसी अधिकारी के सहयोग से पूरा भी हो जायेगा। ऑफिस में कार्यशीलता के लिए आपको सम्मानित किया जाएगा।

    सिंह राशिः आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आपको अपने अधिकारों की प्राप्ति होगी, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। घर परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे, लोगों में आपसी ताल मेल बना रहेगा। अपने बड़ों की बात आज ध्यानपूर्वक सुनें, जो आगे चलकर आपके लिए कारगर साबित होगी। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, आज मन माफिक लाभ होगा। छात्र आज किसी प्रोजेक्ट को पूरी रूचि से पूरा करेंगे। आपके रुके हुए काम आज पूरे हो जायेंगे, जिससे नये टारगेट भी बनाएंगे।

    कन्या राशिः आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों को आज नई उपलब्धियां मिलेगी, दिन व्यस्तता से भरा होगा। बिजनेस के सिलसिले में आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं, आपकी यात्रा लाभदायक रहेगी। आपके आस-पास पॉजिटिव बदलाव आपकी जिंदगी को बेहतर बनायेगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, लोगों में आपकी अछ्छी छवि बनेगी। लवमेट से आज उपहार मिलेगा, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। छात्र आज स्कूल के किसी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

    तुला राशिः आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। संतान के साथ घर के किसी काम को पूरा करने का प्लान बनाएंगे। पैतृक सम्पति से आज आपको लाभ मिलेगा। आज आपके रुके हुये सभी काम आसानी से पूरे होंगे। कॉमर्स फील्ड के छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। महिलायें आप अपने परिवार  को कोई नई डिश बनाकर खिला सकती हैं, जिससे आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आँखों की समस्या के लिए आज आप किसी अच्छे डॉक्टर से मिलकर सलाह ले सकते है।

    वृश्चिक राशिः आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। कई दिनों से चल रही कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी । मसालेदार खाना खाने से आपकी सेहत में प्रभावित हो सकती है। आपके बड़े भाई आपसे किसी विषय पर चर्चा करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जमीन जायदाद लेने के सिलसिले में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। काम में नई तकनीकों को अपनाने से काम जल्दी पूरा होगा। आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाये रखने की जरुरत है।

    धनु राशिः आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज रोजगार के कई अवसर मिलेंगे। नृत्य सीख रहे लोगों के लिए दिन बेहतरीन है, आपको कोरियोग्राफर से नया सीखने को मिलेगा। छात्र आज अपनी पढाई में व्यस्त रहेंगे, किसी टॉपिक को समझने में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आज आप परिवारजनों के साथ समय बितायेंगे। आपके सराहनीय कामों को देखकर लोग आपसे सीखने की कोशिश करेंगे। कई दिनों से रुके कार्यों को पूरा करने में आज आप सफल होंगे। लवमेट के लिये दिन अच्छा रहने वाला है।

    मकर राशिः आज के दिन आपके अन्दर आत्मविश्वास बना रहेगा। परिवार के साथ अगर किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो जल्द पूरा होगा। आपकी भौतिक सुख-सुविधाएं बनी रहेंगी। नए कामों को करने के लिए आपका भाग्य पूरा साथ देगा। प्रॉपर्टी लेने से पहले जांच पड़ताल जरुर कर लें। विद्यार्थी आज किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनाएंगे। लवमेट के बीच चल रही अनबन आज समाप्त हो जायेगी। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

    कुंभ राशिः आज आपका दिन आपके जीवन में नया बदलाव लाने वाला है। जो लोग फ्रेशर हैं, उनको किसी दोस्त की मदद से अच्छी जॉब लगेगी। आर्थिक रूप से आ रही कठिनाइयों से आज आपको निजात मिलेगी। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज आपको आराम मिलेगा। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे । लवमेट आज कहीं घूमने जायेंगे, साथ में लंच का प्लान बनाएंगे। छात्रों के लिये आज का दिन सफलता दिलाने वाला है। अविवाहित जातकों के विवाह के लिये अच्छा रिश्ता आएगा।

    मीन राशिः आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपका विरोध करने वाले लोग भी आपके काम की सराहना करेंगे। आज आप मानसिक रूप से शांति महसूस करेंगे। आज सगे सम्बन्धियों से आपको आर्थिक मदद मिलती रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में सफलता मिलेगी। इस राशि के लोग जो होम डेकोरेशन का काम कर रहे हैं, उनको मेहनत के उपरांत ही सफलता के योग हैं। आज काम को पूरा करने के लिए आप किसी सहकर्मी की हेल्प लेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • जालंधर : UP से आई पुलिस की रेड के मामले में आप नेता दिनेश ढल्ल ने किया अहम खुलासा, देखे वीडियो

    जालंधर, ENS:  ढन्न मोहल्ला में up से आई पुलिस की रेड की वायरल पोस्ट को लेकर नार्थ हलके के इंचार्ज आप नेता दिनेश ढल्ल ने अहम खुलासा किया है। देर रात इस मामले को लेकर दिनेश ढल्ल ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने अपना स्पष्टीकरण दिया है। इस दौरान दिनेश ढल्ल ने कहा कि निजी चैनल द्वारा एक न्यूज़ वायरल हो रही है, जिसमें दूसरी स्टेट से आई पुलिस द्वारा उन पर मामला दर्ज करके कार्रवाई की गई है।

    इस मामले को लेकर उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कोई मामला होता तो वह खुद उसे मामले में पुलिस के पास जाते। उन्होंने कहा जबकि ऐसा कोई मामला उनके खिलाफ दर्ज हीं हुआ है। आप नेता ने कहा कि उनकी छवि खराब करने को लेकर फेक न्यूज़ एक निजी चैनल द्वारा चलाई गई है। आप नेता ने कहा कि उनका इस कार्रवाई से कोई लेना देना नहीं है।  

    बता दें कि एक निजी चैनल द्वारा न्यूज़ वायरल हुई थी, जिसमें कहा गया कि यूपी से आई पुलिस ने अवैध असलहा और गोलियां चलाने के मामले में आप नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लेकिन इस मामले को लेकर जब पुलिस कमिश्नर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यूपी से आई पुलिस को लेकर आप नेता के खिलाफ हुई कार्रवाई का मामला उनके सामने नहीं आया है और ना ही किसी थाने की पुलिस के पास आप नेता के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज हुई है। वहीं आप नेता ने कहा कि उक्त निजी चैनल को एक बार इस प्रकाशित की गई खबर को लेकर जांच कर लेनी चाहिए थी।

  • पंजाब : सिविल अस्पताल में डिलीवरी से पहले बच्चा बदलने का आरोप, देखें वीडियो

    स्टाफ से अनजाने में हुई गलती: डॉ. संदीप धवन

    कपूरथला: सिविल अस्पताल में डिलीवरी से पहले बच्चा बदलने का मामला सामने आने के बाद परिवार ने सिविल अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजीत नगर निवासी नीलम कंडा पत्नी हनी कंडा के परिजनों ने आरोप लगाया कि नीलम कांडा की आज डिलीवरी होनी थी, लेकिन डिलीवरी से पहले ही अस्पताल स्टाफ ने उन्हें एक बच्ची दे दी और कहा कि उनके बेटी हुई है, लेकिन जब उन्होंने देखा कि नीलम कंडा की तो अभी तक डिलीवरी नहीं हुई है तो सिविल अस्पताल में माहौल गरमा गया।

    यहां यह भी उल्लेखनीय है कि सिविल अस्पताल के प्रसूति वार्ड में आज दो महिलाओं की डिलीवरी होनी थी। एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया तो स्टाफ ने बच्ची को दूसरे परिवार को सौंप दिया, जबकि दूसरी महिला ने भी बच्ची को जन्म दिया। नीलम कंडा के परिजनों का आरोप है कि अगर बाद में लड़का पैदा होता तो दूसरा परिवार बच्चा दे देता। माहौल गरमाता देख एसएमओ डॉ.संदीप धवन मौके पर पहुंचे। संदीप धवन ने कहा कि यह सब स्टाफ की गलती से हुआ है, जबकि नीलम कंडा का अभी तक ऑपरेशन नहीं हुआ है, जिसे परिजनों को दिखाया गया है, यह सिर्फ स्टाफ की अनजाने में हुई गलती है।

  • जालंधरः Hotel Royal court में पार्टी के दौरान हुई खूनी झड़प

    जालंधर, ENS : महर्षि वाल्मीकि चौक के पास स्थित ज्योति मॉल में पार्टी के दौरान खूनी झड़प होने का मामला सामना आया है। मिली जानकारी के मुताबिक होटल रॉयल कोर्ट में पार्टी के दौरान खूनी झड़प हुई। बताया जा रहा है कि होटल रॉयल कोर्ट में बच्चे की बर्थडे पार्टी चल रही थी। इस दौरान पार्टी में रिश्तेदारी आपस में ही भिड़ गए। सूत्रों के अनुसार इस झगड़े दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि एक दूसरे पर कुर्सियों से हमला किया गया। इस घटना में गुरु अमृत सिंह पुत्र सिकंदर सिंह, वरिंदरजीत पुत्र कुलवंत सिंह को गंभीर चोटें आई है। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना की थाना 4 की पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना 4 की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पार्टी से कुछ लोगों को राउंडअप भी किया है।  पुलिस द्वारा होटल के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

  • इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने प्री-करवाचौथ सेलिब्रेशन ‘चौथ का चांद’ का आयोजन 

    ऊना/ सुशील पंडित: इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने सुहागिनों के महान पर्व के संबंध में प्री-करवाचौथ सेलिब्रेशन ‘चौथ का चांद’ का आयोजन गत दिवस किया। इस मौके कार्यक्रम में मिसिज सत्ती अतिथि के तौर पर शिरकत करने विशेष रूप से पहुंची। इस मौके क्लब की महिलाओं ने तंम्बोला व कई अन्य मनोरंजन खेल खेले। मिसिज करवाचौथ प्रतियोगिता में श्रुति जुनेजा प्रथम रनरअप चुनी गई, साधना चड्ढा और रोजी धीमान सेकंड रनरअप रही। फैंसी ड्रेस कंपटीशन में दीपिका सांची बस्सी प्रथम रनरअप, प्रियंका मदान सेकंड रनरअप और सोनू दुबे थर्ड रनरअप रही। मेहंदी प्रतियोगिता में सोनिका शर्मा प्रथम रनरअप चुनी गई, सुषमा लठ सेकंड रनरअप और सुनीशा शर्मा थर्ड रनरअप रही। गिद्दा प्रतियोगिता में मधु अरोड़ा प्रथम रनरअप रही, जसलीन सेकंड रनरअप और दीप्ति, हर्षिता थर्ड रनरअप रही। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में डॉक्टर मीनाक्षी नाथ, डॉक्टर अनुपमा शर्मा, पूनम ठाकुर, रश्मि ठाकुर, शिवानी साहनी और अनुराधा वर्मा रही। सेकंड रनरअप शशि कंवर रही। रैंप वॉक प्रतियोगिता में वीनू कंवल प्रथम रनरअप रही, एकता जैतक,रश्मि गुप्ता, अंजु शर्मा, संध्या, सुकेली जसवाल, पुनम ठाकुर, आशा, शैलजा शर्मा, जसलीन सेकंड रनरअप रही।
  • हिमाचल में एक भी विकास कार्य नहीं, प्रदेश में विकास ठप : कंवर

    ऊना /सुशील पंडित: कांग्रेस सरकार को बने लगभग 1 वर्ष होने वाला है पर अभी तक एक भी विकास कार्य हिमाचल प्रदेश में शुरू नहीं हो पाया है, जवाब दे कांग्रेस ? यह सवाल भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कांग्रेस नेताओं से पूछा।


    उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश में आई है तब से वह अपनी एक उपलब्धि गिना दे? भाजपा सीधा-सीधा पूछना चाहती है कि हिमाचल प्रदेश में आज तक हिमाचल प्रदेश सरकार ने क्या किया है? कांग्रेस सरकार जब प्रचार में उतरती है तो बड़े-बड़े वादे भी करती है और गुणगान भी करती है, पर वर्तमान समय में ऐसी क्या परिस्थितियां आ गई कि हिमाचल प्रदेश में विकास ठप्प पड़ा है।


    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय हिमाचल प्रदेश में विकास की गति तेज थी और जब से कांग्रेस की सरकार प्रदेश में आई है तब से विकास की गति पर विराम लग चुका हैं। हिमाचल प्रदेश की सड़कों की हालत खराब है। कोई बड़ी योजना हिमाचल प्रदेश में इस सरकार ने शुरू नहीं करी है। किसी भी प्रकार की जनकल्याण योजना यह सरकार लाने में विफल साबित हुई है।


    केवल मात्र यह सरकार अपने सुख के लिए काम कर रही है। सरकार केवल कांग्रेस के नेताओं को सरकार में एडजस्ट करने का प्रयास कर रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि वर्तमान सरकार को जनता से कोई लेना-देना नहीं है, किस प्रकार से केंद्र की नीतियों को प्रदेश में लागू करना उसके ऊपर भी कोई काम होता नहीं दिखाई दे रहा है, भाजपा साफ शब्दों में कहना चाहती है कि यह सरकार विकास विरोधी है और इस सरकार के नेताओं में विकास को लेकर इच्छा शक्ति समाप्त होती दिखाई दे रही है।


    कांग्रेस के नेता यह बताएं कि अभी तक कौन सी ऐसी एक योजना है जो इन्होंने स्वयं विकास की दृष्टिकोण से हिमाचल प्रदेश में शुरू करी है।