Blog

  • पंजाब : CM भगवंत मान कल कोर्ट में हो सकते हैं पेश, देखें वीडियो

    मुक्तसरः  पिछले 11 जनवरी को मुक्तसर के राज्यपाल रावल सिविल जज सीनियर डिवीजन की माननीय अदालत के समक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था। बालासर नहर के पास बने फॉर्म और परिवहन पर बयान दिए गए थे, जिसे लेकर अकाली दल के सुखबीर बादल ने आपत्ति जताई थी।


    सुखबीर बादल ने कहा था कि बालासर नहर फॉर्म से पहले बनाई गई थी और इसी पर बयान देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने ये बेबुनियाद बातें कही थी, जिसको लेकर सुखबीर बादल की ओर से नोटिस भेजा गया था, जिसके लिए माननीय राज्यपाल रावल सिविल जज डिविजन के पास केस दायर किया था। इस मामले को लेकर अब 19 फरवरी यानी कल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कोर्ट में पेश हो सकते हैं।

  • होशियारपुर-जालंधर रोड पर पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: होशियारपुर-जालंधर रोड पर नसराला के पास पुलिस और लुटेरों के बीच फायरिंग हुई है। जिसमें 2 लुटेरों के पैरों में गोली लगी। मिली जानकारी के मुताबिक घायलों को पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

    आरोपियों ने पिछले दिनों पेट्रोल पंप लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों की पहचान मोहन कुमार पुत्र रमीन राय निवासी गुरु राम दास कॉलोनी जालंधर के रूप में हुई।

  • पंजाब : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, देखें वीडियो

    बठिंडा :  रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पटियाला फाटक के पास रेलवे लाइन के किनारे गंदे नाले में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान मुंसी कुमार के रूप के तौर पर हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना जनसेवा और रेलवे पुलिस को दी है।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सहारा जन सेवा टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नाले से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक पास के ही इलाके का रहने वाला है। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • प्याज के निर्यात को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार द्वारा प्याज के निर्यात पर लगाए गए बैन का हटा लिया गया है। केंदीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली मंत्री समिति ने प्याज निर्यात को मंजूरी दे दी है। देश में प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने इसके निर्यात पर बैन लगाया था और इसकी डेडलाइन 31 मार्च 2024 तय की थी, लेकिन डेडलाइन खत्म होने से पहले ही इस प्रतिबंध को हटा दिया गया है।  

    प्याज के उत्पादन में कमी और आसमान पर पहुंची कीमतों के चलते केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर बैन लगाने का ऐलान किया था। विदेशी व्यापार के डायरेक्टोरेट जनरल की तरफ से इस संबंध में जारी एक नोटिफिकेशन में बताया गया था कि 31 मार्च 2024 तक के ये बैन लगाया गया है।  

    जानकारी के मुताबिक गुजरात और महाराष्ट्र  में प्याज के स्टॉक को देखते हुए सरकार की ओर से ये मंजूरी दी गई है। अब केंद्रीय मंत्री समिति ने बैन हटाने का फैसला लेते हुए 3 लाख मीट्रिक टन प्याज के निर्यात को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही बांग्लादेश में भी 50,000 टन प्याज निर्यात को मंजूरी दी गई है।

  • पंजाब : लुटेरों ने पेट्रोल पंप को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    होशियारपुर : पंजाब में लूट और चोरी की वारदातें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। लुटेरे आए दिन लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला होशियारपुर-दसूहा के अड्डा गरना साहिब नजदीक घुम्मन पेट्रोल पंप पर बीती रात 3 लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर 16 हजार की नगदी लूटकर फरार हो गए। घटना की यह सारी वारदात पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

    जानकारी देते हुए करिंदे अमृतपाल सिंह ने बताया की रात 7 : 30 बजे तीन लुटेरे मोटरसाइकल पर आए जिन्होंने अपने मुंह ढके हुए थे और पिस्तौल निकालकर उन्होंने पंप पर खड़ी मालिक की स्कॉर्पियो गाड़ी पर फायर किए और दहशत फैलाकर पंप के दफ्तर अंदर घुस गए। जिसके बाद 16 हजार की लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

  • पंजाब : स्कूल टीचर की पिटाई की वाडियो हुई वायरल

     श्री मुक्तसर साहिब : सरकारी प्राइमरी स्कूल दसमेस नगर के मुख्य अध्यापक चिमन लाल की स्कूल में ही कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सरकारी अस्पताल में इलाज करा रहे चिमनलाल ने बताया कि छुट्टी के बाद जब वह स्कूल बंद करने जा रहा था तो एक व्यक्ति आया और धमकाने लगा। कुछ देर बाद उसी स्कूल के एक शिक्षक और उनके साथ कुछ अज्ञात लोग आये और उसे बुरी तरह पीटा।

    मुख्य अध्यापक के मुताबिक स्कूल मुखिया होने के नाते वह स्कूल स्टाफ को समय-समय पर सरकार के निर्देशों का पालन करने के लिए कहते है। स्टाफ के 12 सदस्य हैं, किसी को कोई परेशानी नहीं है। लेकिन इस अध्यापक ने उसके भाई और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उसे इस तरह पीटा। इस संबंध में पुलिस को बयान भी दिए गए हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, वहीं दूसरा पक्ष कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   

  • ससुराल पहुंची दुल्हन पर बरसाई गोलियां, पिता-भाई सहित 3 की मौत, जानें मामला

    ससुराल पहुंची दुल्हन पर बरसाई गोलियां, पिता-भाई सहित 3 की मौत, जानें मामला

    बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। इस घटना में जहां एक पक्ष के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है वहीं दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है, जिसका इलाज बेगूसराय में चल रहा है। इस घटना में एक ही परिवार के पिता-पुत्र और बहन (दुल्हन) की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि लड़की और लड़का आपस में प्रेम करते थे। बाद में दोनों के एक साथ पकड़े जाने पर उनकी शादी मंदिर में दोनों की मर्जी से की गई थी लेकिन घरवालों के बहकावे में आकर लड़का लड़की को रखने से इंकार कर रहा था। जिसके कारण पिछले डेढ़ साल से विवाद चल रहा था।

    लड़की पक्ष का कहना है कि लड़का पक्ष के द्वारा 15 लाख रुपया की मांग की गई थी जिसके बाद ही लड़की को रखने की बात कही गई थी। इसी सिलसिले मे 15 लाख रुपया जमा हो जाने के बाद परिवार के लोग लड़का पक्ष के यहां लड़की को लेकर गए थे। इसी दौरान लड़का पक्ष लड़की को रखने से इंकार कर दिया जिसके बाद 15 लाख रुपया लेने के बाद एक के बाद एक तीनों लोगों को गोली मार दी गई जिसमें पिता-पुत्र और लड़की शामिल हैं। बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष को जानकारी मिली थी कि लड़का के बड़े भाई की शादी रविवार को होने जा रही है।

    इस ट्रिपल मर्डर की इस घटना से गांव में तनाव बरकरार है। मौके पर एसपी,डीएसपी व थाना थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एसपी ने बताया कि मौके से तीन डेड बॉडी बरामद किया गया है। गावंवालों के जानकरी के हिसाब से मृतका की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। बहू को ससुरालवालों द्वारा स्वीकार नहीं किया जा रहा था इसलिए वो लोग यहां आये थे एसपी ने बताया कि एक अन्य के घायल होने की सूचना मिली है जिसकी जांच की जा रही है। 

  • पंजाब : इंसानियत शर्मसार, मकान मालिक ने मूक बधिर महिला से किया रेप

    लुधियाना : मूक बधिर महिला से मकान मालिक ने रेप किया। मकान मालिक ने महिला के बोल और सुन न पाने का फायदा उठाया। जब व्यक्ति ने शारीरिक संबंध बनाने तो वह चिल्ला भी नहीं पाई। थाना फोकल पॉइंट पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर मकान मालिक धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 फरवरी (शुक्रवार) की सुबह वह काम पर चला गया। शाम करीब 5 बजे उसे पड़ोस में रहने वाले युवक का फोन आया। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी काफी समय से कमरे में बैठी रो रही है। गली में उसकी तेज आवाज आ रही है। इसके बाद वह काम से घर आ गया।

    व्यक्ति ने बताया कि जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी रो रही थी। जब उसने रोने का कारण पूछा तो पत्नी ने इशारों में समझाया कि उनका मकान मालिक धर्मेंद्र उसे अकेली देखकर उसके कमरे में घुस आया। इसके बाद जबरदस्ती खींचकर अपने कमरे में ले गया। इसके बाद धर्मेंद्र ने उसे साथ शारीरिक संबंध बनाए। थाना फोकल पॉइंट के SHO नरदेव सिंह ने बताया कि व्यक्ति की शिकायत पर IPC की धारा 376 (रेप करने) का मामला दर्ज कर लिया गया था। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच के दौरान यदि जरूरत पड़ती है तो महिला का DNA टेस्ट भी करवाया जा सकता है। महिला सुनने और बोलने में असमर्थ है।

  • भारत और इंग्लैंड टेस्ट मैच दौरान क्रिकेट जगत में पसरा सन्नाटा, दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी का हुआ नि+धन

    नई दिल्लीः भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के बीच क्रिकेट जगत में सन्नाटा पसर गया है। फैंस राजकोट टेस्ट का आनंद ले ही रहे थे कि इस कड़ी में दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इससे क्रिकेट फैंस में शोक की लहर दौड़ उठी है। पूर्व क्रिकेटर ने अपने प्रदर्शन से टीम को कई मैचों में विजेता बनाया था। वह गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी खूब धूम मचाते थे। बतौर खिलाड़ी के अलावा भी वह कई भूमिका में नजर आ चुके हैं। वह कोच भी रह चुके हैं इसके अलावा उन्होंने मैच रेफरी की भूमिका भी निभाई है, लेकिन अब दिग्गज खिलाड़ी ने 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।

    साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर माइक प्रॉक्टर को दिल की बीमारी थी। वह अपने दिल की सर्जरी करवा रहे थे, लेकिन यह सफल नहीं हो सका और पूर्व क्रिकेटर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। शनिवार देर रात प्रॉक्टर की पत्नी मैरीना ने खुद इस खबर की पुष्टि की है। खिलाड़ी का करियर अधिक लंबा नहीं रहा था, फिर भी उन्हें एक महान क्रिकेटर कहा जाता है। साल 1970-80 का दौर साउथ अफ्रीका देश के लिए सही नहीं रहा था। देश में कई तरह की समष्या थी। बावजूद इसके खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से दुनिया को हैरान कर दिया था। प्रॉक्टर ने अपने करियर में कुल 7 टेस्ट मैच खेले हैं। खास बात है कि ये सभी मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले हैं।

    माइक प्रॉक्टर ने इन 7 टेस्ट मैचों में 15.02 की औसत से 41 विकेट झटके थे। माइक जिस 7 टेस्ट मैचों के हिस्सा थे, साउथ अफ्रीका को इनमें से एक भी मैच में हार नहीं मिली। इन 7 मैचों में से 6 मुकाबले साउथ अफ्रीका के नाम रहे थे, जबकि एक मैच ड्रॉ हुआ था। बता दें कि साउथ अफ्रीका ने साल 1969-70 में ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हराया था। इस सीरीज में प्रॉक्टर ने काफी अहम भूमिका निभाई थी। इस कारण से साल 2070 में उनका नाम सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल किया था। खिलाड़ी ने साल 2002 से 2008 के बीच मैच रेफरी का भूमिका निभाया था।

    भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज खेला जा रहा है। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच राजकोट के मैदान पर हो रहा है। दोनों ही टीमें इस मुकाबले को अपने नाम कर बढ़त सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाने में लगी है। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने कमाल की पारी खेली है। एक ओर जहां जायसवाल ने शतकीय पारी खेली है, दूसरी ओर शुभमन गिल ने शानदार 91 रन बनाया है।

     

  • ਪੰਜਾਬ : ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਆਇਆ 1,25,000 ਦਾ ਬਿੱਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

     ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਆਇਆ ਇੱਕ ਲੱਖ ਪੱਚੀ ਹਜਾਰ ਬਿੱਲ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਹਸਨ ਢੁੱਟ ਦਾ ਜਿਥੋਂ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਬਗੀਚਾ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਮੇਹਨਤ ਮਜਦੂਰੀ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਅਤੇ ਉਸਦਾ ਪਰਿਵਾਰ ਬਹੁਤ ਗਰੀਬ ਹੈ। ਘਰ ਦਾ ਗੁਜਾਰਾ ਵੀ ਬੜੀ ਮੁਸ਼ਕਲ ਨਾਲ ਚਲਦਾ ਹੈ। ਪਰ ਠੇਕੇਦਾਰ ਦੀ ਅਣਗਹਿਲੀ ਕਾਰਨ ਬਿਜਲੀ ਵਿਭਾਗ ਨੇ ਉਸਨੂੰ ਇੱਕ ਲੱਖ ਪੱਚੀ ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਬਿੱਲ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਸਦੇ ਘਰ ਨਾ ਤਾਂ ਕੋਈ ਏਸੀ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਨਾਂ ਹੀ ਮੋਟਰਾਂ। ਦੋ ਕਮਰੇ ਹਨ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਨੌ ਵਾਟ ਦੇ ਬਲਬ ਲੱਗੇ ਹੋਏ ਹਨ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਸ ਥਾਂ ਉਸਦਾ ਬਿਜਲੀ ਮੀਟਰ ਲੱਗਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਉਹ ਘਰ ਤੋਂ ਬਹੁਤ ਦੂਰ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਕੋਈ ਸਾਫ ਸਫਾਈ ਨਹੀਂ ਖੁਲੀਆਂ ਤਾਰਾਂ ਛੱਡੀਆਂ ਪਈਆ ਹਨ। ਜੋ ਠੇਕੇਦਾਰ ਦੀ ਗਲਤੀ ਹੈ। ਪਰ ਖੁਮਿਆਜਾ ਉਸਨੂੰ ਭੁਗਤਣਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਸਦੀ ਕਿਤੇ ਵੀ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੋ ਰਹੀ, ਉਹ ਬਹੁਤ ਗਰੀਬ ਹੈ। ਇਸ ਲਈ ਉਹ ਐਨਾ ਬਿੱਲ ਨਹੀਂ ਭਰ ਸਕਦਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਸਦਾ ਬਿੱਲ ਮਾਫ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਬਿਜਲੀ ਮੀਟਰਾ ਨੂੰ ਚੈੱਕ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ।