Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਆਇਆ 1,25,000 ਦਾ ਬਿੱਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

     ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਆਇਆ ਇੱਕ ਲੱਖ ਪੱਚੀ ਹਜਾਰ ਬਿੱਲ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਹਸਨ ਢੁੱਟ ਦਾ ਜਿਥੋਂ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਬਗੀਚਾ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਮੇਹਨਤ ਮਜਦੂਰੀ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਅਤੇ ਉਸਦਾ ਪਰਿਵਾਰ ਬਹੁਤ ਗਰੀਬ ਹੈ। ਘਰ ਦਾ ਗੁਜਾਰਾ ਵੀ ਬੜੀ ਮੁਸ਼ਕਲ ਨਾਲ ਚਲਦਾ ਹੈ। ਪਰ ਠੇਕੇਦਾਰ ਦੀ ਅਣਗਹਿਲੀ ਕਾਰਨ ਬਿਜਲੀ ਵਿਭਾਗ ਨੇ ਉਸਨੂੰ ਇੱਕ ਲੱਖ ਪੱਚੀ ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਬਿੱਲ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਸਦੇ ਘਰ ਨਾ ਤਾਂ ਕੋਈ ਏਸੀ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਨਾਂ ਹੀ ਮੋਟਰਾਂ। ਦੋ ਕਮਰੇ ਹਨ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਨੌ ਵਾਟ ਦੇ ਬਲਬ ਲੱਗੇ ਹੋਏ ਹਨ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਸ ਥਾਂ ਉਸਦਾ ਬਿਜਲੀ ਮੀਟਰ ਲੱਗਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਉਹ ਘਰ ਤੋਂ ਬਹੁਤ ਦੂਰ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਕੋਈ ਸਾਫ ਸਫਾਈ ਨਹੀਂ ਖੁਲੀਆਂ ਤਾਰਾਂ ਛੱਡੀਆਂ ਪਈਆ ਹਨ। ਜੋ ਠੇਕੇਦਾਰ ਦੀ ਗਲਤੀ ਹੈ। ਪਰ ਖੁਮਿਆਜਾ ਉਸਨੂੰ ਭੁਗਤਣਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਸਦੀ ਕਿਤੇ ਵੀ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੋ ਰਹੀ, ਉਹ ਬਹੁਤ ਗਰੀਬ ਹੈ। ਇਸ ਲਈ ਉਹ ਐਨਾ ਬਿੱਲ ਨਹੀਂ ਭਰ ਸਕਦਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਸਦਾ ਬਿੱਲ ਮਾਫ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਬਿਜਲੀ ਮੀਟਰਾ ਨੂੰ ਚੈੱਕ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ।

  • पंजाबः सरकार से बातचीत से पहले 32 किसान जत्थेबंदियों में शुरू हुई मीटिंग, देखें वीडियो

    लुधियाना : किसानों ने एमएसपी सहित अन्य मांगों को लेकर शंभू बॉर्डर पर धरना लगाया हुआ है। वहीं आज किसानों ने पंजाब भर में टोल फ्री किये हुए है। दूसरी ओर आज किसानों की केंद्र के मंत्रियों के साथ चौथे दौर की मीटिंग है। वहीं केंद्र के साथ मीटिंग से पहले 32 किसान जत्थेबंदियों में अभी मीटिंग शुरू हो गई है।

    जिसमें केंद्र सरकार से कम से कम समर्थन मूल्य और स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने की मांग करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले लुधियाना में मीटिंग शुरू हो गई है। इसमें किसानों द्वारा अगली रणनीति तय की जाएगी।

  • जालंधर-अमृतसर हाईवे पर वैन को लगी अचानक आग, जाने मामला

    कपूरथला : जालंधर-अमृतसर हाईवे पर गांव दयालपुर के नजदीक खड़ी एक वैन में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। आग की लपटें देख आसपास के लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही करतारपुर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुँच कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जानकारी अनुसार गांव दयालपुर के सड़क किनारे खड़ी एक वैन में अचानक आग लग गई। जिसको नजदीक खड़े लोगों ने पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया।

    सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे करतारपुर फायर ब्रिगेड के FSO जितिंदर कुमार, ड्राइवर रंजीत कुमार, फायर फाइटर दविंदर सिंह ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस वैन में कोई यात्री नहीं था और वैन का ड्राइवर वैन खड़ी करके ढाबे पर चाय पीने चला गया था। हालांकि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं लगा है। 

  • हरियाणा के बाद अब पंजाब में 24 फरवरी तक इंटरनेट रहेगा बंद, आदेश जारी

    संगरूरः हरियाणा के बाद अब पंजाब के कुछ जिलों में भी बंद की गई इंटरनेट सेवाओं की पाबंदी बढ़ा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर हरियाणा की सीमा से लगे पंजाब के जिलों के कुछ इलाकों में 16 फरवरी तक इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी, अब इस रोक को और आगे बढ़ा दिया गया है। केंद्र सरकार के आदेश के मुताबिक, पंजाब के 7 जिलों व कुछ इलाकों में 24 फरवरी तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।

    आदेश में पटियाला के शंभू, जुल्का, पासियां, पातडां, घन्नौर, देवीगढ़, मोहाली के लालड़ू, बठिंडा का संगत, मानसा का सरदूलगढ़, बोहा, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर के खनौरी, मूनक, लहरा, सुनाम, छांजली और श्री मुक्तसर साहिब के  किलियांवाली इलाकों में इंटरनेट सेवाएं प्रभावित रहेंगी। बता दें कि इंटरनेट सेवाएं बंद करने का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई और व्यवसाय पर पड़ रहा है।

  • Cotton candy की बिक्री पर सरकार ने लगाई पाबंधी

    चेन्नै: तमिलनाडु सरकार ने बुढ़िया के बाल (कॉटन कैंडी) में बनी हुई रंगीन रूई की मिठाई की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कैंसर पैदा करने वाला केमिकल रोडोमाइन-बी पाया गया है। यह रोक खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के केमिकल की मौजूदगी की पुष्टि के दो दिन बाद आई है। रोडोमाइन-बी का इस्तेमाल आमतौर पर कपड़ा उद्योग में किया जाता है। इसी महीने की शुरुआत में पुडुचेरी में भी कॉटन कैंडी पर प्रतिबंध लगाया गया था, जब इसमें यही केमिकल पाया गया था। स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यम ने इस प्रतिबंध की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य कैंडी बनाने वालों, विक्रेताओं और ग्राहकों के बीच रंगीन कैंडी में मौजूद हानिकारक रसायनों के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

    सुब्रमण्यम ने जोर देकर कहा कि रंगीन कैंडी भले ही स्वादिष्ट लग सकती है, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। एक बार जागरूकता पैदा हो जाने के बाद, खाद्य सुरक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि केवल रंग-मुक्त रूई की मिठाई ही बेची जाए। कॉटन कैंडी में रोडोमाइन-बी की खोज तब हुई जब पुडुचेरी की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन के एक बयान के बाद सत्यापन के लिए सैंपल लिए गए। गिंडी में सरकारी खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला में जिन सैंपलों का परीक्षण किया गया, उनमें पाया गया कि गुलाबी कैंडी में रोडोमाइन-बी है, जबकि नीली कैंडी में रोडोमाइन-बी और एक अज्ञात रसायन है। खाद्य विश्लेषकों ने दोनों नमूनों को घटिया और असुरक्षित माना।

    खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, स्वास्थ्य सचिव गगनदीप सिंह बेदी ने राज्य भर के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे रंग वाले सभी खाद्य उत्पादों की निगरानी करें। खाद्य सुरक्षा मानकों को बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण, नमूना परीक्षण और उचित कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में मांसाहारी भोजनालयों के निरीक्षण में पाया गया कि 10,000 से अधिक प्रतिष्ठानों में से 167 या तो खराब भोजन बेच रहे थे या उनकी स्वच्छता खराब थी। इन भोजनालयों को नोटिस जारी किए गए और उन पर जुर्माना लगाया गया। इसी तरह, शाकाहारी भोजनालयों में, 20,000 से अधिक प्रतिष्ठानों में से 229 गैर-अनुपालन वाले पाए गए और उन पर जुर्माना लगाया गया।

    तमिलनाडु में रूई की मिठाई की बिक्री पर प्रतिबंध राज्य की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और जनता के स्वास्थ्य की रक्षा करने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। यह एक अनुस्मारक के रूप में कार्य करता है कि खाद्य उत्पादों की बिक्री को रोकने के लिए सतर्कता आवश्यक है जो उपभोक्ताओं के लिए स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकते हैं।

  • जालंधर : Myntra app पर शोपिंग करने से हुई ठगी

    सस्ती शोपिंग के चक्कर में ऐसे फंसी महिला 

    जालंधर (ENS) : लोगों में ऑनलाइन खरीदारी की रुची बढ़ती जा रही है। जिसके कारण ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। आए दिन साईबर क्राईम द्वारा लोगो से ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। जिससे उन्हें लाखों का नुकसान हो रहा है। स्कैमर्स या ठग वाट्सऐप और टेलीग्राम जैसे सोशल मैसेजिंग ऐप के माध्यम से लोगों को निशाना बना रहे हैं।   ऐसा ही मामला एक गवर्नमेंट कॉन्ट्रेक्टर की पत्नी से साइबर ठगों ने करीब एक लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पैसा अलग अलग चार बैंक खातों में ट्रांसफर हुआ है। पीड़िता ने मामले की शिकायत फिलहाल साइबर क्राइम पोर्टल में दी है। जिसके बाद मामले की जांच सिटी साइबर क्राइम ब्रांच की टीम करेगी। किशनपुरा की रहने वाली सीमा दत्ता पत्नी दीपक दत्ता ने कहा है कि ऑनलाइन शॉपिंग ऐप myntra से उन्होंने एक बैग मंगवाया था। जिसकी कीमत करीब 518 रुपए थी और उसका तय डिलीवरी का समय 15 फरवरी यानी शुक्रवार को रखा गया था।

    सीमा ने जब मिंत्रा ऐप से चेक किया तो पता चला कि 15 फरवरी को बैग डिलीवरी हो चुका है, मगर बैग उन तक नहीं पहुंचा। इसे लेकर ऐप के कस्टमर केयर में संपर्क किया गया, तो  स्पष्ट जवाब नहीं मिला। 17 फरवरी शनिवार को सीमा दत्ता के मोबाइल नंबर पर एक कॉल आया। बात करने वाला व्यक्ति खुद को myntra ऐप का कर्मचारी बता रहा था। उसका कहना था कि उनका पार्सल ब्लॉक हो चुका है, सामान डिलीवर करवाने के लिए मात्र 6 रुपए की फीस गूगल पे से देनी होगी। इतना कह कर उसने कॉल काट दिया और दोबारा से कॉल करके कहने लगा कि वह एक लिंक भेज रहा है, जिसे खोल कर फॉर्म भरना पड़ेगा और उसके बाद 6 रुपए की फीस भरनी होगी। सीमा द्वारा  लिंक खोलते ही उसके बैंक खाते से 4 बार में 99,996 रुपए निकल लिए गए। वह तुरंत बैंक गई जहां उसे शिकायत दर्ज करवाने को कहा गया।

  • कल तक इंटरनेट रहेंगा बंद

    कुरुक्षेत्र : किसानों के आंदोलन को देखते हुए हरियाणा में इंटरनेट पर पाबंदी बढ़ा दी गई है। हरियाणा के सात जिलों में इंटरनेट पर पाबंदी बढ़ाई गई है। अब 19 फरवरी रात 12 बजे तक इंटरनेट पर पाबंदी रहेगी। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद  और सिरसा  में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।   इससे पहले 11 फरवरी को सुबह छह बजे से लेकर 13 फरवरी की रात 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी लगाई थी।  साथ ही एसएमएस और डोंगल सर्विस पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था।  

    गौर रहे कि किसानों के दिल्ली कूच का आज छठा दिन है। दिल्ली कूच के लिए निकले किसान पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। केंद्र-किसानों के बीच शाम को चंडीगढ़ में मीटिंग होगी। यह चौथी वार्ता है। इससे पहले 3 मीटिंग बेनतीजा रहीं थी। इस मीटिंग में कोई फैसला न हुआ तो किसानों ने दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है। इस आंदोलन के दौरान अब तक एक किसान और सब इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है।
     
    बताया जा रहा है कि पंजाब के किसानों के समर्थन में हरियाणा के किसान भी आ गए हैं। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी ग्रुप) ने दोपहर में कुरुक्षेत्र में किसान-खाप पंचायत बुलाई है। यहां से हरियाणा में आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया जाएगा। बीते दिन शनिवार को किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार चाहे तो अध्यादेश लाकर फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी दे सकती है।

  • पंजाब : दमकल विभाग की गाड़ी हुई हादसा ग्रस्त, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : फाजिल्का रोड कैंट बोर्ड की दमकल विभाग की गाड़ी हुई हादसा ग्रस्त होने का मामला सामने आया है। यह हादसा किले वाले चौक के करीब कैंट बोर्ड की दमकल विभाग के गाड़ी के साथ हुआ। गनीमत यह रही की कोई जानी नुकसान नही हुआ।

    जानकारी देते हुए कर्मचारियों ने बताया कि फिरोजपुर कैंट बोर्ड से किले वाला चौक के पास कूड़े के ढेर आग लग गई थी, उसे उसे बचाने के लिए रिवाना हुई और रास्ते में आगे से आ रहे ट्रक को बचाते हुए पेड़ से जा टकराईं। हादसे में तीन कर्मचारी जख्मी हो गए, जबकि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

  • पंजाब : धुंध के कारण टकराईं 8 गाड़ियां, देखें वीडियो

    खन्ना :  कुछ दिनों से खिल रही धूप ने कड़ाके की सर्दी से राहत दिलाई। लेकिन इसी बीच रविवार को फिर धुंध का कहर देखने को मिला। नेशनल हाईवे पर एसएसपी दफ्तर के सामने 2 हादसे हुए। करीब 500 मीटर में हुए इन हादसों में सात से 8 गाड़ियां टकरा गई। 3 लोग घायल हो गए। आपस में गाड़ियां टकराने की शुरुआत रोडवेज की बस से हुई। एक बाइक सवार जा रहा था तो धुंध में एसएसपी दफ्तर के सामने नेशनल हाईवे पर खड़ी रोडवेज की बस के पीछे बाइक टकरा गई।

    पीछे आ रहे ट्रक चालक ने ट्रक रोका। तभी इस ट्रक से कार और एक अन्य बस की टक्कर हो गई। खन्ना के गांव भादला में एक युवती की आज शादी है। परिवार के लोग उसे कार में ब्यूटी पार्लर लेकर जा रहे थे। रास्ते में धुंध कारण कार ट्रक से टकरा गई। ग़नीमत रही कि कार सवार लोगों को चोट नहीं लगी। दुल्हन बाल बाल बच गई। ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज सतनाम सिंह हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर आए। तभी ट्रैफिक चालू करवा दी गई। सतनाम सिंह ने कहा कि कुछ गाड़ियां आपस में टकरा गई। जानी नुकसान से बचाव रहा। घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गया।

  • पंजाब : बड़ा हादसा, 6 वाहनों पर खाद से भरा ट्रक पलटा, देखें वीडियो

    मोगा : कोटकपूरा बाईपास पर उस समय भारी हादसा हो गया, जब बाईपास पर यूरिया खाद से भरे ट्रक में कोई तकनीकी खराबी हो गई। जिसके कारण ट्रक कंट्रोल से बाहर हो गया और कार बाजार की एक दुकान के बाहर खड़ी 3 कारें और एक स्कोर्पियों ओर 2 टू व्हीलर के ऊपर पलट गया, जिनका भारी नुकसान हुआ। वही इस हादसे के कारण ट्रक को मामूली आग लग गई। जिस पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। दुकान पर काम करने वालों ने बताया की हम ने भाग कर अपनी जान बचाई।

    वही मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया की उनको सूचना मिली थी की ट्रक को आग लगी हैं और उनके पहुंचने से पहले ही लोगों ने ट्रक को लगी आग को बुझा दिया था। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी सरताज सिंह ने बताया की ट्रक के ड्राइवर को मामूली चोट लगी है और वह ठीक है बाकी ट्रक पलटने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन ट्रक का एक टायर फट गया था और ट्रक यूरिया खाद से लोड था। बाकी इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। चार कारों का और 2 टू व्हीलर का भारी नुकसान हुआ है। बाकी की जांच चल रही है।