Blog

  • Jalandhar News: PPR Market में GST विभाग को बंधक बनाने के मामले में मेजर सिंह सहित 9 पर FIR दर्ज

    Jalandhar News: PPR Market में GST विभाग को बंधक बनाने के मामले में मेजर सिंह सहित 9 पर FIR दर्ज

    जालंधर, ENS: पीपीआर मार्केट जीएसटी के विभाग को बंधक बनाने के मामले में कारोबारी मेजर सिंह पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। दरअसल, 16 फरवरी को पीपीआर मार्केट में मेजर सिंह के दफ्तर पर रेड करने गई जीएसटी टीम को बंधक बना लिया गया था। बताया जा रहा है कि विभाग की टीम को दफ्तर में 2 से 3 घंटे तक बंधक बनाया गया था। जिसके बाद पुलिस के हस्ताक्षेप करने के बाद जीएसटी विभाग के अधिकारियों को छुड़वाया गया था।

    इस मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने विभाग के एडिशनल कमिशनर प्रशांत कुमार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पूर्व पार्षद पति मेजर सिंह सहित 9 लोगों पर मामला दर्ज किया है। बंधक बनाने के आरोप में पुलिस ने मेजर सिंह, इंद्रजोत सिंह, प्रभजोत सिंह, तरुण शर्मा और 5 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रशांत कुमार ने शिकायत में शिकायत में उनके विभाग की टीम 16 फरवरी को पीपीआर मार्केट स्थित आरोपियों के रियल एस्टेट के दफ्तर में सर्च करने पहुंची थी।

    आरोप है कि सर्च के दौरान काम में खलल डाला गया और उन्हें काम करने से रोका गया। ऐसे में सर्च अभियान के दौरान मेजर सिंह, इंद्रजोत सिंह, प्रभजोत सिंह, तरुण शर्मा और 3-5 अन्य लोगों ने सरकारी अधिकारियों के काम में बाधा उत्पन्न की। इतना ही नहीं टीम के साथ दुर्व्यवहार करते हुए बंधक बनाया गया। जिसके बाद टीम ने वहां से एक डीवीआर कब्जे में लिया है जिसकी फॉरेंसिक जांच के बाद उसकी कॉपी (सीडी) 48 घंटों के भीतर पुलिस को सौंपी जाएगी।

  • शेयर बाजार में आया उछाल, Nifty 25500 अंक के पार

    शेयर बाजार में आया उछाल, Nifty 25500 अंक के पार

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में 26 फरवरी 2026, वीरवार को तेजी के साथ शुरुआत हुई। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स और एनएससी निफ्टी हरे निशान पर खुले। सेंसेक्स 303 अंक चढ़कर 82,579.16 अंक पर जबकि निफ्टी 85.1 अंक की बढ़त के साथ 25,567.60 अंक पर पहुंच गया। वॉल स्ट्रीट पर रात भर में तेजी के बाद एशियाई बाजारों में वीरवार को बढ़त दर्ज की गई।

    जिसमें जापान का निक्केई 225 पहली बार 59,000 के पार पहुंच गया। निक्केई 225 1.1 प्रतिशत बढ़कर 59,199.31 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, और टॉपिक्स 1.45 प्रतिशत बढ़ गया, जो एक नया शिखर भी था। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 1.65 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि कोस्डैक ने 0.57 प्रतिशत की वृद्धि की। हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने उच्च शुरुआत का संकेत दिया।

    ईरान और अमेरिका के बीच गुरुवार को जिनेवा में ताजा दौर की वार्ता हुई, जिसका उद्देश्य अपने लंबे समय से चले आ रहे परमाणु विवाद को सुलझाना और बड़े पैमाने पर सैन्य निर्माण के बाद ईरान पर नए अमेरिकी हमलों को रोकना है। अमेरिका के एक अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशनर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची के साथ अप्रत्यक्ष वार्ता में भाग लेंगे।

  • Punjab News: Singer Parmish Verma के साथी से लॉरेंस गैंग के गुर्गे ने मांगी 10 करोड़ की फिरौती

    Punjab News: Singer Parmish Verma के साथी से लॉरेंस गैंग के गुर्गे ने मांगी 10 करोड़ की फिरौती

    परिवार को दी जान से मारने की धमकी

    लुधियानाः पंजाबी गायकों व कारोबारियों को गैंगस्टरों की मिलने वाली धमकियों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा के साथी कारोबारी को धमकी भरी कॉल आई है। विदेशी नंबर से कॉल करने वाले शख्स ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य हैरी बॉक्सर बताकर धमकाते हुए दस करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है। कॉल करने वाले शख्स ने पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा के साथी को धमकी दी है कि अगर उनकी डिमांड पूरी नहीं हुई तो वह पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा समेत उसके साथी व उसके साथी के परिवार को जान से मार देंगे। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ਪਰਮਿਸ਼ ਵਰਮਾ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕੀ ਸਾਥੀ ਨੂੰ 10 ਕਰੋੜ ਦੀ ਫ਼ਿਰੌਤੀ ਦੀ ਧਮਕੀ – ਲਾਰੈਂਸ ਬਿਸ਼ਨੋਈ ਗੈਂਗ ਦੇ ਨਾਂ ‘ਤੇ ਆਏ ਕਾਲ ਨਾਲ ਹੜਕੰਪ
    इस मामले में थाना सराभा नगर की पुलिस ने हरविंदर सिंह की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफ.आई.आर. दर्ज कर दी है।  
  • Jalandhar News: 2 लुटेरों से भिड़ गई अकेली महिला, पर्स छीनकर फरार, देखें वीडियो 

    Jalandhar News: 2 लुटेरों से भिड़ गई अकेली महिला, पर्स छीनकर फरार, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: देहात के किशनगढ़ कर्टारपुर रोड से गांव फरीदपुर स्टॉप के पास दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कपूरथला निवासी ज्योति रानी एक्टिवा पर सवार होकर दुगरी गांव में अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रही थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। महिला को शक हुआ कि युवक उनका पीछा कर रहे हैं तो उन्होंने फरीदपुर स्टॉप पर एक्टिवा खड़ी कर पास की दुकानों मके अंदर जाने लगा तो एक लुटेरा दुकान के अंदर से उनका पर्स छीनने की कोशिश की। महिला ने लुटेरे को रोकने की कोशिश की लुटेरा तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घायल होने के बावजूद ज्योति ने साहस दिखाते हुए बदमाशों की मोटरसाइकिल पकड़ ली, लेकिन हथियारों की नोक पर आरोपी पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला ने पर्स में करीब 20 हजार रुपये की विदेशी मुद्रा, पासपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने मदद के लिए आगे कदम नहीं बढ़ाया। पुलिस चौकी किशनगढ़ के प्रभारी एएसआई राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
  • आज का राशिफल, 26 फरवरी 2026

    आज का राशिफल, 26 फरवरी 2026

    आज 26 फरवरी की सुबह क्लैरिटी और पेशेंस का नया संकल्प लेकर आई है। ग्रहों की स्थिति बताती है कि यूनिवर्स हमें पुरानी गलतियों से सीखने और अपनी स्ट्रेटेजी को और भी असरदार बनाने के लिए इंस्पायर कर रहा है। बुध देव के स्टेलियम में फंसे होने के चलते कम्युनिकेशन और टेक्निकल संबंधी विषयों मे सावधानी बरतने की जरूरत है। आज का समय बारीकी से सुधार करने के लिए सार्थक है।

    मेष राशि: आज मेष राशि वालों की अडैप्टेबिलिटी ही उनकी सबसे बड़ी पावर साबित होगी। आपके मन में नए प्रोजेक्ट्स को लेकर आइडियाज आएंगे, जो आपको प्रोफेशनल नेटवर्क में पुरानी गलतियों को सुधारने के क्रिएटिव तरीके सुझाएगा। काम के सिलसिले में बाहर जाने की संभावना है, लेकिन डिजिटल लेनदेन संबंधी बातों में सावधानी बरतें। करियर में आज नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के बजाए अपने मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट को रिफाइन करना और पुराने मेंटर्स को मिलना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। आज आपकी ऊर्जा का स्तर बहुत ऊंचा रहेगा, लेकिन उसे सही दिशा देना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। सहयोगियों के साथ बातचीत करते समय अपनी टोन का ध्यान रखें, क्योंकि तीसरे घर के स्वामी बुध का प्रभाव और उनका वक्री होना संवाद में कड़वाहट पैदा कर सकता है। छोटी यात्राएं लाभकारी होंगी, आप अपने डॉक्यूमेंट्स पहले से तैयार रखें। पुराने दोस्तों से कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक सुझाव मिल सकता है।

    वृषभ राशि: आज का दिन अपनी आमदनी को बढ़ाने और बचत के नए रास्ते खोजने के लिए बहुत अच्छा है। चंद्रमा की स्थिति आपके धन भाव में होने से आर्थिक मजबूती आएगी, जिससे आप पैसों के मामले में सुरक्षित महसूस करेंगे। आज आपको अपने स्थानीय संपर्कों को मजबूत करने के लिए कुछ जरूरी बैठकें करनी पड़ सकती हैं। काम के मामले में, आज किसी नए कार्य के पीछे भागने के बजाय अपनी व्यापारिक रिपोर्ट को सुधारने और पुराने रुके हुए कामों को पूरा करने पर ध्यान दें। पुरानी कड़ियों को जोड़ने से ही आज आपको बड़ी सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में आज आपको अपनी दूरदर्शिता का इस्तेमाल करना होगा। पुराने निवेशों के डिटेल्स को फिर से चैक करने का यह सही समय है। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, लेकिन उन्हें स्वीकार करने से पहले अपनी क्षमताओं का आकलन जरूर करें। तकनीकी बाधाओं के कारण काम की गति धीमी हो सकती है, इसलिए बैकअप प्लान तैयार रखें। परिवार के साथ समय बिताना आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा और भविष्य की योजनाएं बनाने में मदद करेगा।

    मिथुन राशि: तर्कशक्ति बहुत प्रभावी रहेगी। चंद्रमा का आपकी राशि में होना मैजिक और मेंटल अलर्टनेस को बढ़ाएगा। आपके आइडियाज आपको प्रॉब्लम्स के कई सॉल्यूशंस देने में मदद करेंगे । पर्सनल काम और छोटी मीटिंग्स के लिए शॉर्ट-डिस्टेंस मूवमेंट बनी रहेगी, लेकिन भाग्य स्थान में पाँच ग्रहों का एक साथ होना ट्रैवल में देरी या लीगल रुकावटें पैदा कर सकता है। करियर में प्रमोशन के लिए प्रेशर डालने के बजाए अपनी करंट स्ट्रेटेजी को रिफाइन करना आज बेस्ट रहेगा। चंद्रमा के आपकी राशि में होने से आज आप खुद को बहुत तेज और जिज्ञासु महसूस करेंगे। आपकी तर्कशक्ति बहुत प्रभावी रहेगी, जो मुश्किल समस्याओं को सुलझाने में काम आएगी। हालांकि, ज्यादा उत्साह में आकर एक साथ कई काम न करें, वरना अंत में थकान महसूस होगी। कानूनी या सरकारी मामलों में कागजी कार्रवाई को बहुत सावधानी से पूरा करें। आज आत्म-चिंतन के लिए समय निकालें, यह आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा।

    कर्क राशि: आज उनकी इंट्यूशन बहुत स्ट्रॉन्ग रहेगी, जो उन्हें अनकही बातों को समझाने में मदद करेगी। आज का दिन रिसर्च और पुराने इमोशनल बोझ को कम करने में सहायक रहेगा । किसी सीक्रेट प्लान या रिसर्च के लिए शॉर्ट-डिस्टेंस मूवमेंट पॉसिबल है। आठवें घर का ग्रह जमावड़ा बैंकिंग ऐप्स या डॉक्यूमेंट्स में टेक्निकल खराबी दे सकता है। करियर में एक ‘साइलेंट स्ट्रैटेजिस्ट’ की तरह काम करें और अपने डेटा को रिफाइन करने पर जोर दें। आज का दिन आपके लिए थोड़ा अंतर्मुखी रहने का है। आप अपनी पिछली गतिविधियों और असफलताओं का विश्लेषण करेंगे। यदि कोई पुरानी बीमारी आपको परेशान कर रही थी, तो आज उसके उपचार में सुधार देखने को मिल सकता है। करियर में पर्दे के पीछे रहने की गई तैयारी जल्द ही बड़े परिणाम देगी। किसी विश्वसनीय व्यक्ति से अपनी योजनाएं साझा करें, आपको अप्रत्याशित सहयोग मिल सकता है। ध्यान और योग आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य हैं।

    सिंह राशि: आज का दिन सोशल नेटवर्किंग के जरिए भविष्य के रास्ते खोलने का है। आपके पास दोस्तों और बिजनेस कॉन्टैक्ट्स को लेकर आइडियाज उभरेंगे, जो पुराने प्रपोजल्स को बेहतर शर्तों के साथ वापस ला सकते हैं। किसी सोशल इवेंट के लिए छोटी यात्रा के योग हैं । सातवें घर का ग्रहों का स्टेलियम पार्टनरशिप में ईगो क्लैश पैदा कर सकता है। आज नई पार्टनरशिप शुरू करने के बजाए पुराने एग्रीमेंट्स को बेहतर करना समझदारी होगी। सामाजिक रूप से आप काफी सक्रिय रहेंगे और नए समूहों से जुड़ना आपके लिए प्रेरणादायक होगा। कार्यक्षेत्र में टीम लीडर के रूप में आपकी भूमिका सराही जाएगी, लेकिन दूसरों के सुझावों को नजरअंदाज न करें। यदि आप किसी बड़े निवेश की सोच रहे हैं, तो आज का दिन केवल रिसर्च के लिए रखें। पुराने दोस्तों से मिलने का अवसर मिलेगा। अहंकार से बचें, खासकर जब आप किसी सामूहिक लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हों।

    कन्या राशि: आज पुरानी गलतियों को पकड़ने में मदद करेगी। करियर में ग्रोथ मिलने की संभावना है, जिससे आप रुके हुए प्रोजेक्ट्स को फिर से शुरू करने की प्लानिंग करेंगे। ऑफिस के कामों के लिए भाग-दौड़ बढ़ सकती है, लेकिन छठे घर में ग्रहों का सम्मिलन ‘ईमेल बाउंस होना’ या ‘सॉफ्टवेयर का काम न करना’ जैसी समस्या खड़ी कर सकता है। आज किसी नए काम को शुरू करने के बजाए अपने मौजूदा ड्राफ्ट और रिपोर्ट्स को रिफाइन करने पर ध्यान दें। करियर के मोर्चे पर आज आपकी कार्यकुशलता की परीक्षा हो सकती है। बॉस या वरिष्ठ अधिकारी आपके काम का निरीक्षण कर सकते हैं। अपनी डेटा को व्यवस्थित रखें क्योंकि बुध के चार अन्य ग्रहों के साथ होने से डेटा लॉस या मिस-मैनेजमेंट की संभावना है। यदि आप जॉब बदलने की सोच रहे हैं, तो पुराने संपर्कों से बात करना फायदेमंद रहेगा। अपनी डाइट में सुधार करें और अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें।

    तुला राशि: बारीकियों पर ध्यान देने का समय है। ग्रह पुरानी गलतियों को शालीनता से सुलझाने की हिम्मत देते हैं। रचनात्मक कार्यों के लिए आपके मन में नए और बेहतरीन विचार आएंगे। ये विचार आपको किसी पुरानी चीज़ को नए अंदाज़ में ‘री-लॉन्च’ करने की प्रेरणा देंगे। यात्रा करने और कुछ नया सीखने के लिए समय बहुत अच्छा है, आपको बाहर जाने के कई मौके मिलेंगे। ग्रहों की स्थिति को देखते हुए, आपकी लव लाइफ में बातचीत की थोड़ी कमी या गलतफहमी हो सकती है। अपनी बात को स्पष्ट रखने की कोशिश करें। करियर के मामले में, अभी किसी बड़े प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए खुद पर दबाव न डालें। जल्दबाजी करने के बजाय, अपनी दिशा सुधारने और बारीकियों पर ध्यान देने का समय है। आपकी यही मेहनत आगे चलकर बड़ा फायदा देगी। आज आपका झुकाव आध्यात्मिक और दार्शनिक विषयों की ओर रहेगा। किसी पुराने गुरु या सलाहकार से मुलाकात आपके दृष्टिकोण को बदल सकती है। उच्च शिक्षा की दिशा में काम कर रहे विद्यार्थियों को अपनी पुरानी किताबें या नोट्स से महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। विदेश यात्रा या दूर की यात्रा की योजना बन सकती है , तो कनेक्टिविटी और टिकटस की जांच दोबारा कर लें।

    वृश्चिक राशि: आज काफी तेज रहेगा, जिससे वे मुश्किल आर्थिक मामलों की तह तक पहुंच पाएंगे। पारिवारिक मसलों को आप अपनी सूझ-बुझ से सुलझाने में समर्थ रहेंगे। घर के जरूरी कामों के सिलसिले से कहीं थोड़ी दूरी की यात्रा करने की सम्भावना है। चौथे घर का प्लैनेटरी स्टेलियम घर के अप्लायंसेज में खराबी या इंटरनेट प्रॉब्लम दे सकता है। करियर में आज परदे के पीछे रहकर काम करना और अपने फ्यूचर प्लान्स को रिफाइन करना ही सबसे बेहतर स्ट्रेटेजी होगी। आज का दिन रहस्यों को सुलझाने और रिसर्च के लिए उत्तम है। फाइनेंशियल रूप से आपको संयुक्त संपत्ति या बीमा से लाभ मिल सकता है, लेकिन कागजों पर साइन करने से पहले कानूनी सलाह जरूर लें। परिवार के साथ किसी पुराने विवाद को खत्म करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें, क्योंकि आपकी बातें चुभने वाली हो सकती हैं। अचानक मिली कोई सूचना आपके करियर की दिशा बदल सकती है।

    धनु राशि: आज उनकी सबसे बड़ी ताकत होगी। किसी पुराने बिजनेस पार्टनर से जुड़ने के लिए आपके पास आइडियाज की बहुतायत रहेगी। बिजनेस मीटिंग्स के लिए मजबूत योग हैं। तीसरे घर का ग्रहों का क्लस्टर गैजेट्स में गड़बड़ी पैदा कर सकता है। करियर में नई शुरुआत के बजाए अपने पुराने प्रोसेस को रिफाइन करें और रुके हुए पेमेंट्स का फॉलो-अप लें। लव लाइफ में किसी पुराने दोस्त से कॉन्टैक्ट हो सकता है, पर बात आगे बढ़ाने की जल्दीबाजी न करें। साझेदारी और वैवाहिक जीवन में आज संतुलन बनाने की आवश्यकता है। पार्टनर के साथ पुरानी यादें साझा करना संबंधों में मधुरता लाएगा। प्रोफेशनल रूप से, यदि आप किसी पुराने रिसर्च को एक बारदोबारा देखते हैं, तो आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। आज पब्लिक डीलिंग में आपको बहुत धैर्य रखना होगा। किसी भी नए कॉन्ट्रैक्ट को साइन करने के बजाय उसकी मंशा को समझने पर ध्यान दें।

    मकर राशि: आज उन्हें वर्कप्लेस पर पहचान दिलाएगी। इकोनॉमिक मैनेजमेंट और पुराने बकाए की रिकवरी के लिए आपके पास बहुत सारे आइडियाज रहेंगे। बैंक या प्रॉपर्टी से जुड़े कामों के लिए थोड़ा बाहर जाने की संभावना है, लेकिन धन भाव में बना ग्रहों का समूह डिजिटल वॉलेट में गड़बड़ कर सकता है। करियर में एक ‘एफिशिएंसी एक्सपर्ट’ के रूप में काम करें और अपने मौजूदा काम करने के तरीके को बेहतर करें। अपने पाचन का ध्यान रखें और हल्का खाना खाएं। दैनिक दिनचर्या और अनुशासन आज आपके लिए सफलता की कुंजी हैं। आप पाएंगे कि पुरानी पेंडिंग लिस्ट अब खत्म हो रही है। वाद-विवाद से बचें, क्यूंकि दूसरे घर में चल रहे स्टेलियम के कारण कुछ नुकसान हो सकता है। अपनी सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें, स्वस्थ हड्डियों और दांतों का ख्याल रखें। पालतू जानवरों की सेवा करने या छोटे बच्चों के साथ समय बिताने से आप तनाव मुक्त होंगे।

    कुंभ राशि: आज का दिन काफी मजाकिया और आकर्षक रहने वाला है। पर्सनल प्रोजेक्ट्स और पुराने शौक लेकर आपके पास आइडियाज की कमी नहीं होगी। एंटरटेनमेंट या क्रिएटिव काम के लिए आप कहीं बाहर जा सकते हैं, लेकिन आपकी अपनी राशि में पंच ग्रहों का सम्मिलन मेंटल कन्फ्यूजन और बेचैनी पैदा कर सकता है। करियर में नेतृत्व करते समय अपनी स्ट्रेटेजी को बेहतर करने की कोशिश करें और किसी बड़े फिजिकल चेंज से बचें। लव लाइफ में पुराने पैटर्न को रिपीट न करें।आप खुद को थोड़ा गतिशील महसूस कर सकते हैं। पुराने शौक या कोई कला जिसे आपने छोड़ दिया था, उसे फिर से शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। संतान के भविष्य को लेकर कुछ ठोस योजनाएं बन सकती हैं। सट्टेबाजी या जोखिम भरे निवेश से पूरी तरह दूर रहें। आज आपको अपनी पहचान और छवि को लेकर कुछ नए अनुभव हो सकते हैं।

    मीन राशि: आज परिवार के पुराने मसले सुलझाने का दिन है। घर की शांति और सुख-सुविधाओं को लेकर आपके मन में आइडियाज का तूफान उमड़ेगा। रियल एस्टेट या प्रॉपर्टी के काम के लिए छोटी यात्रा की संभावना है, लेकिन बारहवें घर का ग्रहों का समूह नींद में प्रॉब्लम या एंग्जायटी दे सकता है। करियर में एक ‘साइलेंट स्ट्रैटेजिस्ट’ का रोल प्ले करें और अपने पुराने डेटा या रिसर्च को रिफाइन करने पर ध्यान दें। आध्यात्म की तरफ झुकाव आपको शांति देगा। आज आप अपनी चीजों और घर की सुख-सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। घर की साज-सज्जा या पुराने फर्नीचर को ठीक कराने का विचार आ सकता है। मां के साथ संबंधों में सुधार होगा और उनकी सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। करियर में वर्क-फ्रॉम-होम या घर के करीब काम करने के अवसर मिल सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े मामलों में पुराने रिकॉर्ड की जांच करना बहुत जरूरी है। मानसिक शांति के लिए संगीत का सहारा लें।

  • Health Tips: जानें सुबह खाली पेट सफेद तिल खाने के फायदे

    Health Tips: जानें सुबह खाली पेट सफेद तिल खाने के फायदे

    Health Tips: आयुर्वेद में सफेद तिल को बहुत फायदेमंद माना गया है। स्वाद में छोटे होने के बावजूद यह सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है। पुराने समय में इसका इस्तेमाल दवा के रूप में भी किया जाता था। सफेद तिल में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को ताकत देते हैं और कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

    रोज सुबह खाली पेट सफेद तिल खाने से कमजोरी, थकान, पाचन से जुड़ी समस्याएं और इम्युनिटी की कमी जैसी परेशानियों में राहत मिलती है। आइए आसान शब्दों में जानते हैं इसके मुख्य फायदे।

    हड्डियों को मजबूत बनाता है
    सफेद तिल में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। कहा जाता है कि इसमें दूध से भी ज्यादा कैल्शियम होता है।

    इसके अलावा इसमें मैग्नीशियम और फॉस्फोरस भी होते हैं, जो हड्डियों की मजबूती बढ़ाते हैं और जोड़ों के दर्द को कम करने में सहायक होते हैं। नियमित सेवन से हड्डियों का घनत्व बढ़ता है और कमजोरी दूर होती है।

    दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
    सफेद तिल में सेसमिन और सेसमोलिन नाम के प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं। ये शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

    इसका सेवन ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने, रक्त संचार बेहतर करने और दिल को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है।

    पाचन सुधारता है और कब्ज से राहत देता है
    सफेद तिल में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। सुबह खाली पेट इसे खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और पेट साफ रहने में मदद मिलती है। यह पुरानी कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में भी काफी प्रभावी माना जाता है।

    त्वचा में निखार और बालों को मजबूत बनाता है
    सफेद तिल में जिंक और विटामिन E जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं। यह शरीर में कोलेजन बनाने में मदद करता है, जिससे त्वचा की चमक बढ़ती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण बालों को मजबूत बनाते हैं, बाल झड़ने की समस्या कम करते हैं और समय से पहले बाल सफेद होने से बचाते हैं।

     

     

     

     

  • Punjab News: नशा तस्करों को ‘आतंकवादी’ घोषित करने वाले बयान पर AAP का पलटवार, 2007–2017 कालखंड पर फिर बहस

    Punjab News: नशा तस्करों को ‘आतंकवादी’ घोषित करने वाले बयान पर AAP का पलटवार, 2007–2017 कालखंड पर फिर बहस

    चंडीगढ़, 25 फरवरी 2026: आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कथित रूप से कहा कि यदि उनकी सरकार बनी तो पहली कैबिनेट बैठक में नशा तस्करों और गैंगस्टरों को “आतंकवादी” घोषित किया जाएगा। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान AAP के राज्य मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने इस बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि पंजाब के पिछले दशक के राजनीतिक दौर को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

    नशा और कानून-व्यवस्था पर राजनीतिक बहस

    पन्नू ने आरोप लगाया कि 2007 से 2017 के बीच, जब अकाली दल-भाजपा गठबंधन सत्ता में था, राज्य में नशे और संगठित अपराध को लेकर गंभीर चिंताएं उभरीं। हालांकि, पूर्ववर्ती सरकार के नेताओं ने समय-समय पर इन आरोपों से इनकार किया है। पंजाब में नशा तस्करी और कानून-व्यवस्था का मुद्दा लंबे समय से राजनीतिक विमर्श का प्रमुख विषय रहा है।

    पूर्व घटनाओं का उल्लेख

    प्रेस वार्ता के दौरान पन्नू ने नाभा जेल ब्रेक और अन्य चर्चित कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों का जिक्र किया, जो उस समय व्यापक चर्चा में रहे। इन मामलों में विभिन्न स्तरों पर जांच और न्यायिक प्रक्रिया जारी रही है। उन्होंने बेअदबी से जुड़े मामलों और फायरिंग घटनाओं का भी उल्लेख किया, जो न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा रहे हैं।

    मौजूदा सरकार की नशा विरोधी पहल

    पन्नू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में वर्तमान सरकार राज्यभर में संरचित नशा विरोधी अभियान चला रही है। उनके अनुसार गांव स्तर पर समितियां गठित की गई हैं और कानून प्रवर्तन एजेंसियां नशीले पदार्थों तथा संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई तेज कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए दीर्घकालिक नीति, संस्थागत समन्वय और सामाजिक भागीदारी आवश्यक है। यह बयानबाजी पंजाब में नशा नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और शासन की जवाबदेही को लेकर चल रही राजनीतिक बहस का नया चरण दर्शाती है। राज्य में जन सुरक्षा और नशा उन्मूलन का मुद्दा अभी भी प्रमुख सार्वजनिक विषय बना हुआ है।
  • 590 करोड़ रुपये IDFC Bank में हुए गबन मामले में वकील का आया बयान, देखें वीडियो

    590 करोड़ रुपये IDFC Bank में हुए गबन मामले में वकील का आया बयान, देखें वीडियो

    पंचकूला : हरियाणा सरकार के कई विभागों के 590 करोड़ रुपये आईडीएफसी बैंक में हुए गबन के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को आज जिला अदालत में पेश किया गया है।

    एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा इस मामले में आरोपी ऋषभ ऋषि और अभय के लिए 14 दिन का रिमांड मांगा गया है। वहीं अन्य दो आरोपियों का 7 दिन का डिमांड मांगा गया था लेकिन इस मामले को लेकर कोर्ट ने सभी आरोपियों का 7 दिन का रिमांड दिया है।

    अब 7 दिन के रिमांड के दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम के द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। इस केस से जुड़े दस्तावेज, बैंक डिटेलर और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इसकी पूछताछ की जाएगी और इस केस से जुड़े दस्तावेज, बैंक डिटेल और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

    इसकी पूछताछ की जाएगी। एंटी करप्शन ब्यूरो हरियाणा के डीजी डॉक्टर ए.एस चावला ने भी आज एक पत्रकार वार्ता कर इसकी जानकारी दी थी। आईडीएफसी बैंक सेक्टर-32 जहां पर हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों के 590 करोड़ रुपये की गड़बड़ी की गई थी।

    इस मामले में मास्टरमाइंड ऋषभ ऋषि और अभय से एंटी करप्शन ब्यूरो पूछताछ करेगी और 7 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो के हाथ और क्या-क्या लगता है। यह देखने वाली बात होगी। 590 करोड़ रुपये के गबन मामले को लेकर आगामी जांच में किन-किन लोगों के नाम सामने आते हैं यह भी देखने वाली बात होगी।

    मामले में बचाव पक्ष के वकील यवनित ढाकला ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों में से तीन आरोपियों की ओर से वह वकील हैं। उन्होंने बताया कि आईडीएफसी बैंक चंडीगढ़ में 590 करोड़ रुपये के गबन मामले को लेकर चार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है जहां पर कोर्ट ने सभी को 7 दिन का रिमांड दिया है।

    उन्होंने यह भी बताया कि उनके क्लाइंट को गिरफ्तार करने से पहले कोई नोटिस या जानकारी नहीं दी गई और वहीं जहां पर उन्होंने 14 दिन का डिमांड मांगा था। उसे घटकर कोर्ट ने 7 दिन का कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार का कहना है कि जिन-जिन खातों में पैसा आया है। उन खातों का पैसा डायवर्ट किया गया है।

    उनके फर्जी खाते खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि अभिषेक सिंगला, अभय और स्वाति रिश्तेदार हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा दस्तावेज और रिकॉर्ड कलेक्ट करने का हवाला देखकर रिमांड मांगा गया था। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार, गिरफ्तार करने के पहले नोटिस दिए जाने चाहिए थे जो नहीं दिए गए।

    नोटिस दिए जाने पर अपना पक्ष रख सकते थे। उन्होंने कहा कि हमने अपना पक्ष कोर्ट में रखा और कोर्ट ने 14 दिन की जगह 7 दिन का पुलिस रिमांड दिया है। 7 मार्च को दोबारा से कोर्ट में पेश किया जाएगा। एंटी करप्शन ब्यूरो ने किन-किन खातों में पैसा भेजा गया। उसकी जांच का हवाला देकर रिमांड मांगा गया है। सभी बैंक अकाउंट की डिटेल और दस्तावेज चेक किए जाएंगे।

     

     

     

     

     

  •  शंकराचार्य के मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने भाजपा को घेरा 

     शंकराचार्य के मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने भाजपा को घेरा 

    धर्म और राजनीति अलग अलग विषय : रायजादा 

    ऊना /सुशील पंडित:  कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने देश में हिंदू खतरे में के विषय को भाजपा की राजनीति बताया है । उन्होंने ऊना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा की केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की नीति को भड़काऊ करार दिया और भेदभाव के कारण शंकराचार्य के विषय पर राजनीति किए जाने का आरोप लगाया । पूर्व विधायक ने भाजपा की इस नीति को धर्म के विरुद्ध बताया ।

  • Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ₹180 करोड़ के फिरोजपुर फीडर नहर प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया, मालवा क्षेत्र को सिंचाई में बड़ा लाभ

    Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ₹180 करोड़ के फिरोजपुर फीडर नहर प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया, मालवा क्षेत्र को सिंचाई में बड़ा लाभ

    मक्खू, 25 फरवरी 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को फिरोजपुर फीडर नहर के पुनर्निर्माण और रीलाइनिंग के पहले चरण का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे पंजाब की सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने और राज्य के जल भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नहर मालवा क्षेत्र की जीवनरेखा है और इस परियोजना से फिरोजपुर, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब और फाजिल्का जिलों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
    मक्खू में ₹180 करोड़ फिरोजपुर फीडर नहर परियोजना का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
    मक्खू में ₹180 करोड़ फिरोजपुर फीडर नहर परियोजना का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

    ₹180 करोड़ की परियोजना से नहर की क्षमता में वृद्धि

    ₹180 करोड़ की लागत से पूर्ण किए गए पहले चरण के बाद नहर की जल वहन क्षमता 11,192 क्यूसेक से बढ़ाकर 13,873 क्यूसेक कर दी गई है, जिससे 2,681 क्यूसेक की वृद्धि हुई है।
    • नहर की गहराई 18 फीट से 21 फीट की गई
    • चौड़ाई 163 फीट से 180 फीट तक बढ़ाई गई
    • 15 किलोमीटर रीलाइनिंग 35 दिनों में पूरी
    • 126 सरकारी कर्मचारी और लगभग 4,000 श्रमिक तैनात
    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्य युद्ध स्तर पर पूरा किया गया और दशकों से लंबित संरचनात्मक सुधारों को अब जमीन पर उतारा गया है।
    मक्खू में ₹180 करोड़ फिरोजपुर फीडर नहर परियोजना का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
    मक्खू में ₹180 करोड़ फिरोजपुर फीडर नहर परियोजना का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

    सिंचाई कवरेज में बड़ा विस्तार

    मुख्यमंत्री के अनुसार जब वर्तमान सरकार ने कार्यभार संभाला था, तब केवल 21% कृषि भूमि तक नहर का पानी पहुंचता था। अब यह आंकड़ा बढ़कर 68% हो गया है और आगामी धान सीजन तक इसे 85% तक पहुंचाने का लक्ष्य है।
    • 6,900 किलोमीटर जल मार्ग पुनर्जीवित
    • 18,349 वाटर कोर्स बहाल
    • 1,365 गांवों को पहली बार नहरी पानी
    • 6,45,200 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा

    सीमावर्ती क्षेत्रों को विशेष लाभ

    हरिके हेडवर्क्स से निकलने वाली यह नहर 14 ब्लॉकों को लाभ पहुंचाती है, जिनमें गिद्दड़बाहा, मक्खू, ममदोट, बल्लूआना, जलालाबाद, गुरु हरसहाय, अरनीवाला, खुइयां सरवर, लंबी, मलोट, फाजिल्का, मुक्तसर और फिरोजपुर शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रीलाइनिंग के बाद सीमावर्ती गांवों तक पर्याप्त और स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

    ₹6,500 करोड़ से नहर प्रणाली का पुनरोद्धार

    मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने नहर प्रणाली को मजबूत करने के लिए अब तक लगभग ₹6,500 करोड़ खर्च किए हैं। सिरहिंद फीडर की रीलाइनिंग पहले ही की जा चुकी है और वर्तमान परियोजना से जल प्रवाह और स्थिर होगा। उन्होंने कहा कि 1952 में निर्मित इस नहर की क्षमता में पिछले 74 वर्षों में वृद्धि नहीं की गई थी।

    जल बंटवारे पर सरकार का रुख

    मुख्यमंत्री ने दोहराया कि पंजाब के पास किसी अन्य राज्य को देने के लिए अतिरिक्त पानी नहीं है। उन्होंने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) मुद्दे का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य के हित सर्वोपरि हैं।

    सीमावर्ती किसानों को राहत

    उन्होंने जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास लगी बाड़ को आगे खिसकाने के लिए सिद्धांततः मंजूरी दी है, जिससे सीमा पार फंसी हजारों एकड़ भूमि पर खेती संभव हो सकेगी।

    सरकार की अन्य प्रमुख पहलें

    • 90% से अधिक घरों को मुफ्त बिजली
    • किसानों को दिन में बिजली आपूर्ति
    • 881 आम आदमी क्लीनिक संचालित
    • मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत प्रति परिवार ₹10 लाख तक कैशलेस इलाज
    • 63,000 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान
    मुख्यमंत्री ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “युद्ध नशों विरुद्ध” का भी उल्लेख किया और कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल, डॉ. बलजीत कौर और गुरमीत सिंह खुदियां भी उपस्थित थे।