Blog

  • Jalandhar News: 3 गाड़ियों में हुई भीषण टक्कर, खुले एयरबैग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 3 गाड़ियों में हुई भीषण टक्कर, खुले एयरबैग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS:  शहर की लाडोवाली रोड पर 3 वाहनों में टक्कर हो गई। इस घटना में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। हादसे में गाड़ी के एयरबैग खुल गए। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार स्विफ्ट कार के अनियंत्रित होने से 3 गाड़ियों की टक्कर हुई है। जिसमें स्विफ्ट, Kia और एक अन्य गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना जोरदार था कि गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए। गनीमत यह रही कि इस पूरी घटना में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई और सभी सुरक्षित हैं। हादसा उस समय हुआ जब लाडोवाली रोड पर सामान्य यातायात चल रहा था।

    स्थानीय लोगों और चश्मदीदों ने बताया कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार पीछे से बेहद तेज गति में आ रही थी। चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सड़क पार कर रही एक किया कार को जोरदार टक्कर मार दी। स्विफ्ट की टक्कर इतनी भयानक थी कि किया कार अपने आगे खड़ी जार ही एक अन्य गाड़ी से जा टकरा गई। टक्कर की आवाज सुनकर दुकानदार और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े। इस दुर्घटना में तीनों गाड़ियों के अगले और पिछले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। खिड़कियों के शीशे टूटने के कारण कांच सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी बाधित रहा।

    राहत की बात यह रही कि एयरबैग्स खुलने और सीट बेल्ट लगे होने के कारण किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, गाड़ियों की हालत देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान थे कि चालक और सवार सुरक्षित कैसे बच गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदीप सिंह और अजीत सिंह बयानों को शिकायत दर्ज की है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि शिकायत के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • अस्पताल के बाहर 2 पक्षों में विवाद, जमकर चले लात-घुसे, देखें वीडियो

    अस्पताल के बाहर 2 पक्षों में विवाद, जमकर चले लात-घुसे, देखें वीडियो

    अलवरः जिला अस्पताल के सामने बीती देर रात अलग-अलग कारों से आए युवकों द्वारा एक-दूसरे के साथ लड़ाई करने का मामला सामने आया है। इस दौरान जमकर लात घूंसे चले, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं अस्पताल के अंदर पुलिस चौकी संचालित है, लेकिन फिर भी पुलिस को इस घटना के बारे में कुछ पता नहीं चला। लोगों के मुताबिक, यह शहर का गौरव पथ है, लेकिन आए दिन अस्पताल के बाहर युवक हुड़दंग करते दिखाई देते हैं। इन हुड़दंगियों के खिलाफ पुलिस की कोई सख्ती नहीं है और न ही इनमें पुलिस का खौफ दिखता है। यही नहीं घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग चले गए। उसके बावजूद पुलिस नहीं पहुंची। न पुलिस को पता चला कि कौन युवक आए थे। जानकारी मुताबिक, टीवी अस्पताल के बाहर बुधवार देर रात युवक कार से आए थे। कुछ ही मिनट में कार से बाहर आकर युवक हाईवॉल्टेज ड्रामा करने लगे। बाद में देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई जिसके बाद एक दूसरे पर लात घूसें चलाए गए। किसी की शर्ट फट गई और एक युवक अर्द्धनग्न होकर दूसरे पर लात घूंसे चलाता दिखा। देखते ही देखते करीब 15 से 20 लोगों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक धक्का मुक्की होती रही, लेकिन पुलिस चौकी या थाने से कोई नहीं आया। घटना के बाद दोनों पक्षों के युवकों का किसी तरह विवाद शांत हुआ और वह चले गए। इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी रमेश चंद का कहना है कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। सीसीटीवी देखकर उनकी पहचान करने के प्रयास हैं, ताकि जल्दी कार्रवाई की जा सके।  
  • Punjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, सड़क किनारे फड़ीवालों को मारी टक्कर, 2 घायल

    Punjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, सड़क किनारे फड़ीवालों को मारी टक्कर, 2 घायल

    लुधियानाः लुधियाना-फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर टोल प्लाजा के पास कार बेकाबू होकर रेहड़ियों से टकरा गई। इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार कार दिल्ली से जगराओं की ओर जा रही थी। इस दौरान कार ड्राइवर ने वाहन का नियंत्रण खो दिया और कई रेहड़ियों को टक्कर मार दी।

    हादसे में कार सवार के साथ-साथ रेहड़ियों पर खड़े लोगों को भी गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान निर्मल (निवासी रायकोट) और अरुण (निवासी मुजफ्फरनगर, हाल गांव गुडे) के रूप में हुई है।

    दोनों घायलों को इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वाहन का संतुलन बिगड़ना ही हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

     

  • Children Of The State के शैक्षणिक भ्रमण में देरी पर जिलों से जवाब-तलब

    Children Of The State के शैक्षणिक भ्रमण में देरी पर जिलों से जवाब-तलब

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिए कि किसी भी पात्र व्यक्ति की सामाजिक सुरक्षा पेंशन बंद न की जाए। उन्होंने कहा कि सभी पात्र पेंशनधारकों को उनकी पेंशन मिलती रहेगी और विभाग को शेष पात्र लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने को कहा, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी अपने अधिकार से वंचित न रहे। अब तक 7,60,772 लाभार्थियों का ई-केवाईसी पूरा किया जा चुका है और सभी पात्र व्यक्तियों को बिना किसी अपवाद के कवर करने पर बल दिया।

    ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की भी समीक्षा की और कहा कि वर्तमान में राज्य के 4,131 बच्चे इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित हो रहे हैं। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार ने 30.69 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। ऐसे बच्चों के लिए नियमित रूप से शैक्षणिक एवं मनोरंजक भ्रमण आयोजित करने के निर्देश दिए और जिन जिलों ने अभी तक ऐसे भ्रमण आयोजित नहीं किए हैं, उनसे रिपोर्ट देने को कहा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि धन की कोई कमी नहीं है और आश्वस्त किया कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उसका अधिकार मिलेगा। अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए स्थानीय क्षेत्र विकास निधि का 10 प्रतिशत उपयोग करने का प्रावधान किया गया है।

    धवा, निराश्रित या तलाकशुदा महिलाओं तथा दिव्यांग अभिभावकों के बच्चों को वित्तीय एवं शैक्षणिक सहायता प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना आरंभ की है। इस योजना के अंतर्गत राज्य में 21,588 लाभार्थी हैं, जिनमें से 20,735 बच्चे 18 वर्ष तक की आयु के हैं। इस योजना के लिए 31.01 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में भी इन कल्याणकारी योजनाओं के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाएगी। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्याम भगत नेगी, प्रधान सचिव देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर एवं आशीष सिंहमार, निदेशक ईएसओएमएसए सुमित खिमटा, निदेशक महिला एवं बाल विकास डॉ. पंकज ललित तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • Punjab News: Kitty Bread की गाड़ी में भारी मात्रा में गौ बरामद, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: Kitty Bread की गाड़ी में भारी मात्रा में गौ बरामद, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः पंजाब में गौ तस्करी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला फगवाड़ा के हनुमान गढ़ी मंदिर के पास बने पुल पर गौं तस्करी को लेकर सामने आया है, जहां हिंदू संगठन की ओर से एक गाड़ी देर रात पकड़ी गई। इस दौरान घटना स्थल पर भारी हंगामा देखने को मिला। हैरानी की बात यह है कि किट्टी ब्रेड की गाड़ी में गौ बरामद की गई। हिंदू सगंठन के नेताओं का कहना हैकि जब उनके कार्यकर्ताओं द्वारा गाड़ी का पीछा करने की कोशिश की तो गाड़ी चालक ने गाड़ी भगा ली और डिवाइड से टकराने के बाद गाड़ी डिवाइडर में फंस गई।

    मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा 2 व्यक्तियों को काबू किया गया। इसी के साथ एक छोटा हाथी से भी गौं तस्करी के मामले में काबू किया गया। थाना सिटी की पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस द्वारा मामले को लेकर चुप्पी साधी गई और बयान देने से मना कर दिया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बजरंग दल के हर्ष भल्ला ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि लुधियाना से फगवाड़ा की ओर से किट्टी ब्रेड की गाड़ी में गौ से भरा ट्रक आ रहा है।

    जिसके बाद उनकी टीम ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की तो गाड़ी चालक ने कार्यकर्ताओं पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और गाड़ी भगा ली। जिसके बाद गाड़ी डिवाइड पर चढ़ गई और वहीं ट्रक रूक गया। घटना के बाद 25 फीट पुल से छलांग लगाकर चालक फरार हो गया। वहीं दूसरी गाड़ी को कार्यकर्ताओं द्वारा काबू किया गया और 2 व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। व्यक्ति ने कहा कि वह पहले भी कई गाड़ियों को काबू कर चुके है।

    व्यक्ति ने कहाकि कुछ समय पहले रामांमडी से पठानकोट रोड पर गलत दिशा से गौं से भरा ट्रक लेकर चालक फरार हो गए थे। वहीं देर रात ट्रक चालक के आगे बाइक सवार उन्हें लेकर जा रहा था। घटना के बाद बाइक सवार भी मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा गाड़ियों को कब्जे में ले लिया गया है। शिवसेना कार्यकर्ता ने कहा कि लुधियाना के शोले गांव से गाड़ियां लोड होकर आई थी और गुरदासपुर लेकर जा रहे थे। कार्यकर्ता ने कहा कि चालक नशे में धुत्त है और अभी सही से कुछ बताने की हालत में नहीं है।

     

     

     

  • Petrol Pump के पास कैंटर को लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Petrol Pump के पास कैंटर को लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    हांसीः दिल्ली हाईवे पर बुधवार देर रात एक आयशर कैंटर में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि ड्राइवर समय रहते कैंटर से बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बच गई। जानकारी मुताबिक, रात करीब डेढ़ बजे एक आयशर कैंटर रोहतक की ओर से आ रहा था। जैसे ही गाड़ी गढ़ी गांव पार कर हांसी स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी, तभी उसमें अचानक आग लग गई। चालक ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। हांसी से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड कर्मचारी विनोद ने बताया कि उन्हें रात करीब 1:30 बजे वाहन में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम के पहुंचने तक आग पूरी गाड़ी में फैल चुकी थी। काफी प्रयासों के बाद आग बुझाई गई, लेकिन कैंटर पूरी तरह जल गया। यह कैंटर जीतपुरा निवासी विनोद की बताया जा रहा है। जिसमें पॉलीथीन और अन्य सामान भरा हुआ था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पेट्रोल पंप के नजदीक होने के कारण वहां मौजूद कर्मचारियों में चिंता फैल गई। आग की लपटें देखकर सतर्कता बरती गई। हालांकि, आग पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर लगी थी, जिससे कोई बड़ा विस्फोट या जनहानि नहीं हुई।  
  • Punjab News: पुलिस ने 300 खोए हुए Mobile ढूंढकर मालिकों को सौंपे, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस ने 300 खोए हुए Mobile ढूंढकर मालिकों को सौंपे, देखें वीडियो

    होशियारपुरः साइबर सेल और SSP होशियारपुर संदीप कुमार मलिक ने होशियारपुर की पुलिस लाइन में करीब 300 मोबाइल फोन ढूंढकर उनके मालिकों को सौंपे हैं। इस मौके पर SSP होशियारपुर संदीप कुमार मलिक ने बताया कि उनकी साइबर टीम ने बहुत मेहनत करके इन मोबाइलों को ढूंढकर उनके मालिकों को सौंपा है। उन्होंने बताया कि पिछले साल भी कई फोन जो गुम हो चुके थे लोगों को ढूंढकर वापस किए थे।

    ये मोबाइल फोन सिर्फ होशियारपुर से ही नहीं, सिर्फ पंजाब से ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों जैसे UP, गुजरात और अन्य स्थानों से भी बरामद हुए हैं। इसी के साथ उन्होंने जनता से अपील की कि अगर किसी का मोबाइल फोन खो जाता है तो सबसे पहले उन्हें सांझ केंद्र में जाकर शिकायत दर्ज करानी चाहिए ताकि हम उस खोए हुए मोबाइल फोन को ढूंढ सकें।

    इस मौके पर मोबाइल फोन मालिकों ने कहा कि जब उनके मोबाइल फोन खो गए थे तो उन्हें उम्मीद नहीं थी कि अब उन्हें फोन वापस मिलेंगे, लेकिन होशियारपुर पुलिस ने मेहनत करके उनके मोबाइल फोन ढूंढकर वापस दिए हैं। उनके मोबाइल फोन में जरूरी डेटा और फोटो थे जिनका गलत इस्तेमाल हो सकता था, लेकिन होशियारपुर पुलिस ने आज उन्हें यह मोबाइल वापस करके बहुत अच्छा काम किया है।

     

     

  • Punjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, डिवाइडर पार कर दूसरी सड़क में पहुंची गाड़ी, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, डिवाइडर पार कर दूसरी सड़क में पहुंची गाड़ी, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के गोनियाना हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां बेकाबू कार डिवाइडर पार करते हुए दूसरी सड़क में पहुंच गई। घटना में चालक को मामूली चोटे आई है। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार गोनियाना हाईवे के भोखड़े से बठिंडा की ओर कार अचानक बेकाबू हो गई और डिवाइड पार करते हुए दूसरी सड़क पर पहुंच गई।

    जिसके बाद कार दीवार से टकरा गई। हादसे के दौरान गनीमत यह रही कि किसी ओर वाहन के साथ स्विफ्ट कार की टक्कर नहीं हुई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी और घटना के दौरान दूसरी सड़क से कई वाहन गुजर रहे थे, लेकिन किसी वाहन के साथ कार की टक्कर नहीं हुई है।

  • Punjab News: SGPC के ऑफिस में Pant-Shirt पर Ban, नए नियम लागू, देखें वीडियो

    Punjab News: SGPC के ऑफिस में Pant-Shirt पर Ban, नए नियम लागू, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रेसिडेंट हरजिंदर सिंह धामी ने कमेटी के सभी कर्मचारियों के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार, अब कोई भी कर्मचारी शिरोमणि कमेटी के ऑफिस में पैंट-शर्ट पहनकर ड्यूटी पर नहीं आ सकेगा। नए आदेशों के अनुसार, सभी कर्मचारियों के लिए पारंपरिक सिख पोशाक – पजामा-कुर्ता पहनकर ऑफिस आना अनिवार्य कर दिया गया है। SGPC प्रधान धामी ने कहा कि इन निर्देशों का मकसद सिख शिष्टाचार और परंपराओं का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित करना है, ताकि शिरोमणि कमेटी के ऑफिस में सिख परंपराओं की साफ झलक दिखाई दे।

    Read In English :- SGPC Formalizes Ban on Western Attire; Implements Strict Dress Code for Staff

    दरबार साहिब के मैनेजर राजिंदर सिंह रूबी ने कहा कि SGPC प्रेसिडेंट द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि अगर कोई कर्मचारी इन आदेशों को नजरअंदाज करता है, तो उसके खिलाफ डिपार्टमेंटल एक्शन भी लिया जा सकता है। SGPC प्रेसिडेंट का कहना है कि यह फैसला सिख धार्मिक संस्था की इज्जत और गरिमा बनाए रखने के लिए लिया गया है, ताकि संगत और आने वाले भक्तों को हर तरह से सिख रीति-रिवाजों की झलक मिले।

     

     

     

     

  • Punjab News: 328 पवित्र पावन स्वरूपों के मामले की नई SIT गठित

    Punjab News: 328 पवित्र पावन स्वरूपों के मामले की नई SIT गठित

    अमृतसरः श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पावन स्वरूपों के लापता होने के मामले में एसआईटी के संबंध में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। पुलिस विभाग ने इस मामले में पहले जारी किए गए 3 अलग-अलग आदेशों को रद्द करते हुए पुरानी एसआईटी को भंग कर दिया है। इस जांच के लिए एक नई 6 सदस्यीय विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। पुलिस द्वारा 22 दिसंबर 2025, 2 जनवरी 2026 और 9 जनवरी 2026 को जारी किए गए आदेश अब रद्द कर दिए गए हैं। नवगठित एसआईटी पूरी तरह से नई संरचना के तहत कार्य करेगी।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਲਾਪਤਾ 328 ਪਾਵਨ ਸਰੂਪ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਨਵੀਂ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਜਾਂਚ ਟੀਮ ਦਾ ਗਠਨ, ਜਾਂਚ ਨੂੰ ਮਿਲੇਗੀ ਨਵੀਂ ਦਿਸ਼ਾ

    जिसकी निगरानी पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर IPS करेंगे। SIT के चेयरमैन DIG नानक सिंह IPS बनाए गए हैं। टीम में SSP खन्ना दर्पण आहलुवालिया IPS, SP डिटेक्टिव पटियाला गुरबंस सिंह बैंस PPS, SP स्पेशल ब्रांच मोहाली सुखनाज सिंह PPS, ACP अमृतसर हरमिंदर सिंह PPS और सब-इंस्पेक्टर रजवंत कौर को सदस्य बनाया गया है।

    दरअसल, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पवित्र स्वरूपों से जुड़े मामलों की जांच को तेज करने के लिए ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन द्वारा पुलिस स्टेशन ‘C’ डिवीजन अमृतसर में दर्ज FIR नंबर 168, दिनांक 7 दिसंबर 2025 की जांच के लिए नई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम यानी SIT का गठन किया गया है। यह मामला IPC की धाराओं 295, 295-A, 409, 465 और 120-B से जुड़ा है।

    आदेश में साफ कहा गया है कि पुलिस कमिश्नर अमृतसर SIT को हर तरह का लॉजिस्टिक और प्रशासनिक सहयोग देंगे, ताकि जांच निष्पक्ष, वैज्ञानिक और तेजी से पूरी की जा सके। जरूरत पड़ने पर SIT अन्य अधिकारियों को भी टीम में शामिल कर सकती है। यह आदेश निदेशक एल.के. यादव IPS की ओर से चंडीगढ़ से जारी किया गया है और इसकी कॉपी सभी संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है। अब पूरे पंजाब की नजर इस SIT जांच पर टिकी हुई है।