Blog

  • Punjab News: स्कूल में बच्चों से शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने मांगी माफी, दिया आश्वासन, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूल में बच्चों से शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने मांगी माफी, दिया आश्वासन, देखें वीडियो

    मानसाः पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मानसा स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस का औचक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में बन रही नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने प्राइमरी विंग में जाकर विद्यार्थियों से बातचीत की और पंजाबी विषय से जुड़े कुछ प्रश्न पूछे। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिए। मंत्री ने अध्यापकों द्वारा दी जा रही शिक्षा की सराहना की। इस दौरान स्कूल में कुछ बच्चे टीनशेड के नीचे पढ़ाई करते मिले। इस पर मंत्री ने उनसे माफी मांगी और आश्वासन दिया कि अगले एक महीने में उन्हें नई और आधुनिक सुविधाओं से लैस शानदार स्कूल बिल्डिंग मिलेगी, जहां वे बेहतर माहौल में पढ़ाई कर सकेंगे। वहीं स्कूल के पास बने कूड़ा डंप को हटाने के लिए नगर काउंसिल को निर्देश जारी किए।

    दरअसल, स्कूल में इन दिनों करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा रेनोवेशन का काम चल रहा है। निर्माण कार्य के कारण कुछ कक्षाएं अस्थायी रूप से टीन शेड के नीचे लगाई जा रही हैं। इस पर मंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि यह व्यवस्था अस्थायी है और 31 मार्च तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया। मंत्री ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच की और स्कूल प्रिंसिपल विजय मिढ्ढा से कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। स्कूल में प्रतिदिन लगभग 250 विद्यार्थी पढ़ाई करने आते हैं। निर्माण कार्य के चलते इस बार स्कूल को बोर्ड परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। दौरे के दौरान मंत्री ने स्कूल परिसर और आसपास की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया।

    उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल के आसपास स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर माहौल मिल सके। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्कूलों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि रेनोवेशन पूरा होने के बाद यह स्कूल क्षेत्र के बेहतरीन शिक्षण संस्थानों में शामिल होगा।

  • Punjab News: Sri Aurobindo College में पहुंचे RSS के प्रमुख डॉ मोहन भागवत, देखें वीडियो

    Punjab News: Sri Aurobindo College में पहुंचे RSS के प्रमुख डॉ मोहन भागवत, देखें वीडियो

    लुधियानाः फिरोजपुर रोड पर श्री अरबिंदो कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष में संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत पहुंचे। इस दौरान भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा सहित कई नेता व कारोबारी कॉलेज में पहुंचे। दरअसल, 3 दिन से पंजाब दौरे रपर मोहन भागवत अलग-अलग वर्ग के लोगों मुलाकात कर रहे हैं। जहां संघ की 100 साल की यात्रा से रूबरू करेंगे।

    इस दौरान संघ प्रमुख देश और समाज को बेहतर बनाने के लिए संघ की तरफ से तय किए गए पंच परिवर्तन पर चर्चा के साथ राज्य व देश की चुनौतियों व ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। समारोह में सिर्फ उन्हीं लोगों की एंट्री होगी जिन्हें संघ की तरफ निमंत्रण भेजा गया है।

    बता दें कि देश में संघ की स्थापना 1925 में हुई तो पंजाब में संघ की एंट्री 1937 में हुई थी। पंजाब में पहली बार 1938 में कैंप लगाया गया था, जिसमें 100 स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया था। वर्तमान में पंजाब में संघ के 150 के करीब पूर्ण कालिक संघ प्रचारक काम कर रहे हैं। संघ प्रमुख का मुख्य फोकस पंजाब में संघ के विस्तार पर है। वो लोगों को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को जानने के लिए संघ की शाखाओं में आने के लिए कहते रहे हैं।

     

     

  • Vrindavan में इस दिन खेली जाएगी फूलों की होली, जानें क्यों खास माना जाता है ये Festival

    Vrindavan में इस दिन खेली जाएगी फूलों की होली, जानें क्यों खास माना जाता है ये Festival

    धर्म: ब्रज क्षेत्र में होली का नाम सुनते ही हर कोई खुश हो जाता है। जब बात बांके बिहारी मंदिर में मनाई जाने वाली फूलों की होली की आती है तो यह किसी भी परम सुख से कम नहीं है। यह पारंपरिक होली सिर्फ रंगों का ही पर्व नहीं है बल्कि भक्त और भगवान के बीच में दिव्य प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस साल वृंदावन में फूलों की होली 28 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी।

    इस वजह से खेली जाती है फूलों की होली

    वृंदावन में फूलों की होली खेलने के पीछे खास कारण है जो इसको इतना अनोखा और लोकप्रिय बना देता है। बांके बिहारी मंदिर में दिव्य फूलों की होली 28 जनवरी 2026 शनिवार को मनाई जाएगी। वृंदावन में फूलों की होली का उत्सव उस द्वापर युग से चलता आ रहा है जब भगवान श्रीकृष्ण राधा रानी और प्रिय गोपियों के साथ फूलों का इस्तेमाल करके होली खेला करते थे। आज भी जब बांके बिहारी मंदिर में भक्तों पर फूल बरसाए जाते हैं। ऐसा लगता है जैसे कि मानो खुद भगवान कृष्ण उन पर अपना प्यार बरसा रहे हों।

    श्रीकृष्ण और राधा को अति प्रिय है होली

    फूलों की होली मनाने का खास कारण यह है कि इसको पवित्र और पुण्यकारी माना जाता है। गुलाल या रसायनों की जगह गुलाब, गेंदा और चमेली के फूलों का इस्तेमाल रिश्तों की कोमलता को सुंगधित करने के साथ ताजगी से भर देता है। मान्यताओं के अनुसार, इन फूलों की सुगंध और स्पर्श भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को काफी प्रिय है। ब्रज क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की फूलों से श्रृंगार करना बहुत ही खास अनुष्ठान है इसी वजह से ब्रज में फूलों से होली खेलने की खास परंपरा रही है। फूलों की होली के पवित्र मौके पर भक्त और गोसई जी ठाकुर श्री बांके बिहारी लाल के साथ मनमोहक होली खेलते हैं और भक्ति में लीन रहते हैं।
  • Punjab News: Golden Avenue में Parking को लेकर 2 पक्षों में विवाद, घर में घुसकर की मारपीट, देखें CCTV

    Punjab News: Golden Avenue में Parking को लेकर 2 पक्षों में विवाद, घर में घुसकर की मारपीट, देखें CCTV

    अमृतसरः शहर के गोल्डन एवेन्यू इलाके में गाड़ी पार्क करने को लेकर 2 पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। इस दौरान 2 युवकों द्वारा एक पक्ष के घर में घुसकर हाथापाई और मारपीट की गई। वहीं बच्चों को भी पीटने के आरोप लगे हैं। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, एक ही मोहल्ले के रहने वाले कुछ लोगों का पार्किंग को लेकर विवाद हो गया, जो बाद में मारपीट में बदल गई। इस पूरी घटना का वीडियो CCTV कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच विवाद और माहौल में तनाव साफ देखा जा सकता है। इस दौरान पहले 2 पक्षों में बहस शुरू होती है जो बाद में मारपीट में बदल जाती है जिसके बाद 2 युवक घर में घुसकर परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ मारपीट पर उतारु हो जाते हैं। इस दौरान घर के बच्चे बुरी तरह डर और उनके चेहरे पर सहम साफ देखा जा सकता था।

    वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को पुलिस स्टेशन बुलाया है ताकि वे अपने बयान दर्ज कर सकें। शुरुआती जांच में पता चला है कि विवाद सिर्फ पार्किंग को लेकर था, लेकिन मामला बेवजह गंभीर हो गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है। CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच चल रही है और जो भी पार्टी दोषी पाई जाएगी, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय निवासियों ने भी अपील की है कि छोटे-मोटे झगड़ों को आपसी बातचीत से सुलझा लेना चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

     

     

     

  • मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में ग्रामीण बैंक की सहयोग राशि

    मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में ग्रामीण बैंक की सहयोग राशि

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को आज हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह द्वारा बैंक कर्मचारियों के एक दिन के वेतन के रूप में 14.15 लाख रुपये का चेक आपदा राहत कोष के लिए भेंट किया गया। इससे पूर्व भी बैंक द्वारा इस कोष में 19.80 लाख रुपये का योगदान दिया गया था।

    मुख्यमंत्री ने धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में उदारतापूर्वक योगदान दें ताकि संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की सहायता की जा सके। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर तथा बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक मनजीत सिंह गठानिया भी उपस्थित थे।

  • School Ground में खेलते समय 9 वर्षीय छात्रा की Heart Attack से मौत, देखें वीडियो

    School Ground में खेलते समय 9 वर्षीय छात्रा की Heart Attack से मौत, देखें वीडियो

    नागौर: राजस्थान के नागौर जिले के गोटन कस्बे में सुबह करीब 7.48 बजे गोटन इंटरनेशनल स्कूल में 5वीं कक्षा की 9 वर्षीय छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बच्चीक की पहचान दिव्या बापेडिया के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दिव्या प्रार्थना से पहले स्कूल ग्राउंड में साथियों के साथ खेल रही थी, तभी अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़ी। स्कूल स्टाफ उसे तुरंत गोटन के राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

    स्कूल डायरेक्टर रामकुंवार ओला ने बताया कि तालनपुर निवासी राजेंद्र बापेडिया की बेटी दिव्या रोजाना की तरह समय पर स्कूल आई थी। प्रार्थना शुरू होने में कुछ समय बाकी था, इसलिए कई बच्चे मैदान में खेल रहे थे और दिव्या भी उन्हीं के साथ थी। गिरते ही शिक्षकों ने उसे संभाला और परिजनों को सूचना दी, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। अस्पताल के डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं पाए और कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई। मेडिकल टीम ने पोस्टमॉर्टम की सलाह दी, मगर परिजनों ने इससे इनकार कर दिया। औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।

    परिवार ने बताया कि दिव्या के बड़े भाई अभिषेक की मौत भी 9 सितंबर 2025 को इसी तरह हुई थी। वह घर पर खेलते समय अचानक बेहोश हो गया था और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया था। चार महीने के भीतर दो संतानों को खोने से परिवार गहरे सदमे में है और इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने घटना पर दुख जताते हुए बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव सुनिश्चित किया जा सके और अभिभावकों की चिंताएं कम हो सकें।

     

  • Punjab News: Gun Houses पर पुलिस की दबिश, लाइसेंस और ग्राहकों का Record जांचा, देखें वीडियो

    Punjab News: Gun Houses पर पुलिस की दबिश, लाइसेंस और ग्राहकों का Record जांचा, देखें वीडियो

    मोहालीः जिला पुलिस ने आज मोहाली में बने गन हाउस की चेकिंग की और इस दौरान दुकान मालिकों से पूरा डेटा इकट्ठा किया गया। अब तक उनसे हथियार या गोला-बारूद लेने वाले लोगों की पूरी जानकारी भी मांगी गई, ताकि अगर कोई व्यक्ति हथियारों से कोई गलत काम करे तो उनको पकड़ा जा सके।

    जानकारी देते डीएसपी हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि एसएसपी मोहाली हरमनदीप सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत अपनी-अपनी सब डिवीजन में गन हाउसों की चेकिंग की जा रही है। इसी के साथ सभी गन हाउस के लाइसेंस और ग्राहकों के पहचान पत्र की जांच की गई। इस दौरान कई लोगों के लाइसेंस काफी पुराने भी थे और कईयों के लाइसेंस एक्सपायर भी हो चुके थे जिन्हें कड़ी हिदायतें दे दी गई हैं। वहीं कई लोगों के बिना वजह लाइसेंस पड़े हुए हैं, उनकी भी लिस्ट बनाकर उनके लाइसेंस कैंसल किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अलग-अलग सब डिवीजन में कुल 10 गन हाउस है और उनके पास 3 गन गाउस हैं जिनकी चेकिंग की गई है।

    उन्होंने बताया कि कई लोगों के मन में डॉप टेस्ट को लेकर भी डर है, क्योंकि सरकार की हिदायतों के मुताबिक, डॉप टेस्ट अनिवार्य किया गया है जिसके चलते भी कई लोगों ने अपने हथियार जमा करा दिए हैं।

     

     

     

  • फसल क्षति पर त्वरित मुआवजा देने की व्यवस्था लागू: CM Nayab Singh Saini

    फसल क्षति पर त्वरित मुआवजा देने की व्यवस्था लागू: CM Nayab Singh Saini

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह पहली सरकार है जो प्राकृतिक आपदा से फसल खराब होने पर प्रभावित किसानों को शत-प्रतिशत मुआवजा किसान के खातों में पहुंचाने का काम किया है। उसी तर्ज पर राज्य सरकार भी किसानों को मुआवजा प्रदान कर रही है।

    मुख्यमंत्री हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में वीरवार को प्रश्नकाल के दौरान विधायक बलराम दांगी द्वारा मुआवजे के संबंध में पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे। नायब सिंह सैनी ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार ने महम विधानसभा क्षेत्र के गांवों के किसानों को लगभग साढ़े 6 करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर वितरित किए गए हैं।

    मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में पटवारी गांव में जाकर चौपाल पर बैठ जाता था और कुछ किसानों का नाम लिख लेता था। बाकी किसान केवल उम्मीद लगाए रह जाते थे। इनके समय में ऐसा सिस्टम था। परंतु वर्तमान सरकार ने पटवारियों की जिम्मेदारी तय की है और उन पर कार्रवाई भी की है।

    पटवारी की जिम्मेदारी तय की है कि अगर किसी किसान की फसल का खराबा हुआ है तो उसकी शत-प्रतिशत सूचना सरकार को लिखित में देगा। इतना ही नहीं, मुआवजा के लिए अलग स्लैब बनाई है और पूरा मुआवजा किसानों को देने का काम कर रहे हैं। नायब सिंह सैनी ने कहा कि अगर किसी की गलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी और यदि कोई किसान बचा है तो मुआवजा उसे पहुंचाने का काम करेंगे।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में 2 बच्चे लापता, देखें CCTV

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में 2 बच्चे लापता, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले के कोर्ट मंगल सिंह इलाके से संदिग्ध परिस्थितियों में 2 नाबालिग छात्राएं लापता हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दोनों सहेलियां 10वीं कक्षा की स्टूडेंट हैं और बीते दिन स्कूल में परीक्षा देने गई थीं, जिसके बाद से वे घर नहीं लौटीं। परिजनों द्वारा पुलिस को शिकायत दे दी गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि बच्चों की तालाशी जारी है। इस दौरान एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें दोनों छात्राएं जाती हुई दिखाई दे रही है।

    परिजन का कहना है कि बीते दिन स्कूल में पेपर खत्म होने के बाद वे एक सहेली के घर पहुंचीं। वहां उन्होंने अपने स्कूल की वर्दी बदली और घर के कपड़े पहने। जिसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर जांच शुरू की तो पता चला कि दोनों को आखिरी बार ATI रोड पर देखा गया था। फिलहाल परेशान परिवार रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के चक्कर काट रहा है। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि यह पता चल सके कि क्या वे शहर से बाहर जाने वाली किसी बस या ट्रेन में सवार हुई हैं।

    हैरानी की बात यह है कि दोनों अपना मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ गईं ताकि उन्हें ट्रैक न किया जा सके। इसके बाद वे वहां से निकल गईं। दूसरी ओर थाना डिवीजन नंबर 6 के एसएचओ ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। पुलिस की टीमें इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। शुरुआती जांच में मामला अपनी मर्जी से घर छोड़ने का लग रहा है। हम इस पहलू पर भी जांच कर रहे हैं कि क्या उन्हें किसी ने बहला-फुसलाकर बुलाया है या फिर वे घर की किसी बात से परेशान होकर गईं, जल्द ही उनका सुराग लगा लिया जाएगा।

     

  • March के महीने में घूमने का बना रहे हैं Plan तो Visit करें भारत की ये खास Places

    March के महीने में घूमने का बना रहे हैं Plan तो Visit करें भारत की ये खास Places

    लाइफस्टाइल : मार्च का महीना घूमने-फिरने के लिहाज से बड़ा जबरदस्त होता है। यह साल का वो समय होता है जब कड़ाके की ठंड पड़ रही होती है और पसीने वाली गर्मी अभी शुरु नहीं हुई होती। आस-मान बिल्कुल साफ रहता है। हर ओर हरियाली दिखती है और सबसे खास बात ये है कि इस दौरान टूरिस्टों की भीड़ भी काफी कम मिलती है। चाहे आप मन की शांति के लिए किसी पवित्र जगह पर जाना चाहते हैं या पहाड़ों की ठंडी हवाओं का फायदा लेना चाहते हैं तो मार्च में भारत के ये ठिकाने आपके लिए अच्छे साबित होंगे।

    उदयपुर

    झीलों के इस शहर उदयपुर में मार्च का मौसम हल्की धूप और ठंडी हवाओं के साथ बेहद लुभावना लगता है। राजस्थान की तेज गर्मी शुरु होने में अभी काफी समय है। यही कारण है कि घूमने का यही सबसे अच्छा मौका है। साफ नीले आस-मान की परछाई जब पिछोला झील के पानी में दिखती है तो शहर किसी अपने जैसा सुंदर दिखने लगता है। इसके अलावा आप यहां के शानदार सिटी पैलेस को देख सकते हैं। इसके अलावा जग मंदिर में जा सकते हैं। इतना ही नहीं सहेलियों की बाड़ी के बगीचों में टहलना और झील किनारे शाम बिताना आपको एक अलग ही तरह का सुकून देगा।

    ऊटी

    दक्षिण भारत का मशहूर हिल स्टेशन ऊटी मार्च में अपनी असली रंगत में होता है। इस समय यहां के बगीचे रंग-बिरंगे फूलों से भर जाते हैं। इसके अलावा चाय के बागान बहुत ही ताजे और हरे-भरे दिखते हैं। सिर्फ यही नहीं भीड़ कम होने के कारण से यहां काफी शांति रहती है। ऊटी झील में नाव चलाना और यहां की मशहूर टॉय-ट्रेन की सवारी करना एक ऐसा अनुभव है जो हर किसी को पसंद आता है। साथ ही यदि आप ऊंचाई से पहाड़ों की खूबसूरती देखना चाहते हैं तो डोड्डाबेट्टा पीक में जरुर जाएं।

    वाराणसी

    यदि आप मन की शांति चाहते हैं तो मार्च में बनारस या फिर वाराणसी जा सकते हैं। इस समय पर यहां की सुबह काफी सुहावनी होती है। शाम को हल्की ठंड भी होती है। ज्यादा धूप न होने के कारण से आप बनारस की मशहूर तंग गलियों में बिना थके घंटों घूम सकते हैं। बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा सुबह-सुबह गंगा नदी में नाव की सवारी, शाम को घाट में होने वाली गंगा आरती देखकर आपके दिल को काफी अच्छा लगेगा।

    गंगटोक

    सिक्किम की राजधानी गंगटोक में मार्च से बसंत का मौसम शुरु हो जाता है। इस दौरान चारों ओर फूल खिलने लगते हैं। इसके अलावा पहाड़ों की चोटियां भी बिल्कुल साफ नजर आती हैं। इस दौरान यहां का मौसम भी काफी अच्छा होता है। पहाड़ों की ताजी हवा आपको तरोताजा कर देगी। इतना ही नहीं आप त्सोमगो झील का साफ पानी भी देख सकते हैं। रुमटेक मठ में जाकर आपको अलग शांति मिलेगी। शाम के समय एमजी मार्ग पर टहलते हुए लोकल खाने का स्वाद लेकर आप इस ट्रिप का मजा ले सकते हैं।

    वायनाड

    प्रकृति से प्यार करने वालों के लिए मार्च में वायनाड किसी जन्नत से कम नहीं है। इस दौरान यहां की पहाड़ियां कॉफी के बागानों की खूशबू से महकती रहती है। इस दौरान मौसम भी काफी अच्छा होता है। अच्छी बात यह है कि इस दौरान बारिश का डर नहीं होता ऐसे में आप आराम से एड्ककल गुफाओं की पुरानी नक्काशी देखने के लिए जा सकते हैं। इसके साथ ही बनासुरा सागर बांध के नजारे और चेम्ब्रा पीक की मशहूर दिल के आकार वाली झील तक की छोटी सी ट्रेकिंग आपके सफर को खास बना देगी।