Blog

  • वजन घटाना 26 वर्षीय युवक को पड़ा भारी, सर्जरी के दौरान हुई मौ+त

    चेन्नईः तामिलनाडु की राजधानी चेन्नई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। वेट लॉस सर्जरी के दौरान एक 26 वर्षीय युवा को जान से हाथ धोना पड़ गया। तमिलनाडु के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में सर्जरी के दौरान शख्स की जान चली गई। वहीं तमिलनाडु के स्वास्थय मंत्री सुब्रमण्यम ने युवक की मौत की जांच करवाने का आदेश दिया है। दरअसल पुडुचेरी के रहने वाले हेमचंद्रन की उम्र 26 साल थी, मगर उनका वजन 150 किलो का था। ऐसे में हेमचंद्रन ने वेट लॉस सर्जरी की मदद से वजन कम करने का फैसला किया और तमिलनाडु के बीपी जैन हॉस्पिटल में भर्ती हो गए।

    ऑपरेशन थिएटर में मंगलवार की सुबह 9ः30 बजे हेमचंद्रन की मेटॉबॉलिक और बेरिएट्रिक सर्जरी शुरू हुई। सर्जरी के दौरान अचानक से हेमचंद्रन के दिल की धड़कन धीमी होने लगी। 10ः15 मिनट पर उन्हें रीला हॉस्पिटल के ICU में ट्रॉन्सफर किया गया, जहां रात को उनकी मौत हो गई। अस्पताल में मौजूद सीनियर डॉक्टर का कहना है कि हम रिपोर्ट्स और टेस्ट के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इसी बीच तमिलनाडु के स्वास्थय मंत्री सुब्रमण्यम ने बीते दिन हरिचंद्रन के माता-पिता से बात की। फोन कॉल के दौरान स्वास्थय मंत्री ने हेमचंद्रन के माता-पिता को बेटे की मौत की जांच करवाने का आश्वसन दिया।

    मेडिकल सर्विस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मेडिकल टीम के द्वारा इलाज में कोई कमी नहीं हुई है। मगर हेमचंद्रन की मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। हेमचंद्रन के माता-पिता ने बेटे का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया है। वहीं हेमचंद्रन की अकसमात हुई मौत पर पुलिस में भी कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। पुडुचेरी में AIADMK के डिप्टी सेक्रेटरी वैयापुरी मणिकंदन ने मुख्यमंत्री एन रंगासामी से अपील की है कि AIIMS की एक्सपर्ट कमेटी बनाकर मामले की जांच करवाएं और अस्पताल की गलती होने पर फौरन लाइसेंस कैंसिल किया जाए।

  • कप्तान बदलने से भी नहीं बदले टीम के हालात, फैंस ने जमकर लगाई क्लास

    नई दिल्लीः न्यूजीलैंड की टीम इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर हैं, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज चल रही है। सीरीज का चौथा मैच 25 अप्रैल को खेला गया, जिसको न्यूजीलैंड ने 4 रनों से जीत लिया था। टी20 विश्व कप 2024 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम कप्तान बदला गया और एक बार फिर से टीम की कमान बाबर आजम के हाथों में सौंपी गई लेकिन फिर भी टीम का प्रदर्शन सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। चौथा टी20 मैच हारने के बाद अब सोशल मीडिया पर फैंस ने पाकिस्तान टीम की जमकर क्लास लगाई है।

    पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड की युवा टीम खेल रही है और इस युवा टीम ने अभी तक पाकिस्तान को धूल चटाई है। कीवी टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त भी हासिल कर ली है। वहीं चौथे मैच में मिली हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने पाक टीम का मजाक बनाना शुरू कर दिया है। यूजर्स पाक टीम को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की पोस्ट शेयर कर रहे हैं। सीरीज के चौथे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए थे।

    न्यूजीलैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए टिम रॉबिनशन ने सबसे ज्यादा 51 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान टिम ने 4 चौके और 2 छक्के जड़े। वहीं 179 रनों का पीछे करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 174 रन ही बना सकी थी। पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए फखर जमां ने सबसे ज्यादा 61 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान फखर ने 4 चौके और 3 छक्के जड़े। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विलियम ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे।

  • जालंधरः चन्नी के विवादित पोस्टर को लेकर मोहिंदर केपी का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: चरणजीत सिंह चन्नी के वायरल पोस्टर को लेकर मोहिंदर केपी का बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। उन्होंने कहा कि चुनावों के नजदीक आते ही बहुत-सी बातें सामने आती है। केपी ने कहा कि वह इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि वह दोनों एक राजनीति पार्टियों के लिए काम करते है। अकाली दल से चुनाव लड़ रहे है और चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि वह तो अपनी-अपनी पार्टी की बात करेंगे। इस दौरान केपी ने कहा कि वह भाजपा के बारे में जरूर कहेंगे कि पिछले 10 सालों में भाजपा ने सत्ता में रहते क्या किया है।

    उन्होंने कहा कि इन 10 सालों में देश की प्रॉपर्टी बिकती जा रही है। उन्होंने कहा कि 70 सालों में क्या कुछ नहीं हुआ। केपी ने कहा कि पहले एयरलाइंस बिका, अब एलआईसी बिकने जा रही है। केपी ने कहा कि इसी तरह कई अन्य प्रॉपर्टी बिक रही है, क्या यह सभी पिछले 70 सालों में नहीं बने थे। उन्होंने कहा कि अरबों खरबों रुपए खर्च करके 70 सालों में यह सभी बनाया गया था। केपी ने कहा कि लोगों को अब सभी पता लग गया है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अब लोग भाजपा के खिलाफ वोट डालने के लिए तैयार है। वहीं चन्नी के एक महीने के बाद सरकार गिराने के सवाल पर केपी ने कहा कि सरकार के पास एजेंसी होती है और वह उसके जरिये कुछ भी कर सकते है।

    वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केपी ने कहा कि उन्हें पार्टी ने दरकिनार कर दिया, जिसके बाद वह मजबूर होकर पार्टी से अलग होकर अकाली दल में शामिल हुए है। केपी ने कहाकि वह अकाली दल पार्टी को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्रों में क्षेत्रिय पार्टियां मजबूत हो रही है। वहीं चौधरी परिवार के कांग्रेस पर निशाना साधने के मामले पर केपी ने कहा कि वह खुद भी कांग्रेस के लिए लड़ते रहे है। लेकिन पार्टी ने पुराने नेताओं को धीरे-धीरे खत्म कर दिया है। इस दौरान केपी ने कहा कि उनके परिवार के साथ ढुल्लों परिवार भी कांग्रेस के साथ लंबे समय तक साथ रहे है। वहीं विक्रम चौधरी के बयान पर कहा कि कांग्रेस को चाहिए था कि वह उन्हें शोकाज नोटिस देकर सवालों का जवाब पूछ सकती थी, लेकिन कांग्रेस ने उसे सस्पेंड कर दिया।

    वहीं अमृतपाल सिंह को समर्थन देने को लेकर केपी ने कहा कि यह हाईकमान का फैसला है, इस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। वहीं चौधरी परिवार को लेकर केपी ने कहा कि वह चौधरी परिवार के साथ खड़े है। उन्होंने कहा कि चौधरी परिवार के साथ जो हुआ वह गलत हुआ है। वहीं किसानों के प्रदर्शन को लेकर केपी ने कहा कि वह काफी समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है, लेकिन उस समय उनकी मांगों को दरकिनार करके उन पर लाठियां बरसाई गई। ऐसे में किसान अब उसी लाठियों का जवाब मांग रहे है।

  • ज्योतिषी बनकर महिला से लूटी लाखों की नगदी और सोना, जाने मामला

    नई दिल्ली : मुंबई में ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने ज्योतिषी बनकर अपने साथियों संग मिलकर एक महिला के साथ ठगी कर ली। एक युवक ने ज्योतिषी बनकर महिला से 53 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली। जब महिला ने पैसे वापस मांगे तो उसने नहीं दिए। जब महिला को ठगी का अहसास हुआ तो उसने मामले की शिकायत पुलिस से की।

    पुलिस ने महिला की शिकायत पर ज्योतिषी होने का दावा करने वाले व्यक्ति और पांच अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उपनगरीय बोरीवली की रहने वाली 57 साल की महिला और उसके परिवार के साथ ज्योतिषी 28 वर्षीय विजय बालू जोशी और उसके साथी जनवरी 2020 से धोखाधड़ी कर रहे थे।

    आरोपी ने महिला से मुंबई में होटल बिजनेस में पार्टनरशिप का वादा किया था। इसी को लेकर उसने 52.80 लाख रुपये और 268 ग्राम सोने के जेवरात ठग लिए। पुलिस ने युवक सहित उसके 5 अन्य साथियों पर अंधविश्वास विरोधी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • जालंधरः सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में 2 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर कुछ दिन पहले हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने जालंधर से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि 15 मार्च को सुभाष चंद्र (37) और अनुज थापन (32) ने शूटरों को हथियार मुहैया करवाए थे। अधिकारी ने बताया कि इन दोनों को क्राइम ब्रांच की टीम ने पंजाब से गिरफ्तार किया है और उन्हें मुंबई लाया जा रहा है। ये दोनों जालंधर के रहने वाले थे। अधिकारी ने बताया, ‘‘उन्हें शुक्रवार को यहां एक अदालत में पेश किया जाएगा। चंद्र और थापन 15 मार्च को दो देशी पिस्तौल और 38 कारतूस सौंपने के लिए पनवेल (मुंबई के पास रायगढ़ जिले में) आए थे।”

    अधिकारी ने बताया, ‘‘चंद्र और थापन लौटने से पहले तीन घंटे तक गोलीबारी करने वालों सागर पाल (21) और विक्की गुप्ता (24) के साथ पनवेल में रुके थे। पिस्तौल सौंपने से पहले, चंद्र और थापन ने यह जांचने के लिए अपने पास उपलब्ध 40 गोलियों में से दो राउंड गोलीबारी की थी कि हथियार काम कर रहा है।” इस बीच, मुंबई की एक अदालत ने खान के आवास के बाहर गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार दो लोगों की पुलिस हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी। बिहार के रहने वाले आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को उनकी पिछली हिरासत बृहस्पतिवार को समाप्त होने के बाद यहां मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। गुप्ता और पाल 14 अप्रैल की सुबह बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट में खान के आवास के बाहर गोलीबारी के बाद मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे।

  • पंजाबः 2 ट्रकों में भीषण टक्कर में एक की मौ+त, गाड़ियों के उड़े परखच्चे, देखें वीडियों 

    लुधियानाः समराला चौंक पर बने नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां हाईवे पर 2 ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद के काफी मशक्कत के बाद शव को गाड़ी में से बाहर निकाला गया है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार आगे जा रहे ट्रक में सामान काफी लोड था जिसके चलते हाईवे पर रफ्तार कम थी। वहीं पीछे से तेज रफ्तार ट्रक चालक से बैलेंस बिगड़ने के कारण यह हादसा हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही ट्रक का मालिक भी मौके पर पहुंच गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार आगे जा रहे ट्रक में सामान काफी लोड था जिसके चलते हाईवे पर रफ्तार कम थी। वहीं पीछे से तेज रफ्तार ट्रक चालक से बैलेंस बिगड़ने के कारण यह हादसा हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही ट्रक का मालिक भी मौके पर पहुंच गया है। वहीं अर्जुन ने बताया कि उसकी गाड़ी पानीपत से आ रही थी और श्रीनगर जा रही थी। इस दौरान वह फ्लाईओवर चल रहा था। जहां पीछे से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। अर्जुन का कहना है कि शायद ड्राइवर को नींद आ गई या उससे गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया था, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

    मृतक व्यक्ति का शव गाड़ी के कैबिन में बुरी तरह से फंस गया, जिसे कटर से काटकर कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। वहीं ट्रैफिक इंचार्ज दीपक कुमार ने कहा कि उन्हें 7 बजे घटना की सूचना मिली। जिसके बाद वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आसपास दुकाने ना खुलने के कारण मृतक के शव को बाहर निकालने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। जिसके बाद हाईवे के अधिकारी आए और उन्होंने गाड़ी को कटर के साथ काटकर शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान सुखदेव के रूप में हुई है। पुलिस ने सुखदेव के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमाटर्म के लिए रखवा दिया गया है। हालांकि घटना के दौरान मौके पर पुलिस अधिकारी सहित एबुलेंस भी पहुंच गई थी। लेकिन उससे पहले ही ड्राइवर की मौत हो चुकी थी। 

  • कोर्ट ने पूर्व पीएम और उनकी पत्नी को लगाई फटकार

    कोर्ट ने पूर्व पीएम और उनकी पत्नी को लगाई फटकार

    इस्लामाबाद: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की एक अदालत ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी पर सेना समेत विभिन्न राजकीय संस्थाओं के खिलाफ भड़काऊ बयान जारी करने को लेकर पाबंदी लगा दी है। निष्पक्ष सुनवाई की मांग वाली एक याचिका पर सुनवाई करते हुए इस्लामाबाद की जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश बसीर जावेद ने यह भी कहा कि मीडिया को अपनी रिपोर्टिंग अदालत की कार्यवाही तक सीमित रखनी चाहिए और उसे आरोपियों के बयानों की रिपोर्टिंग नहीं करनी चाहिए। 

    अपने आदेश में अदालत ने यह भी कहा कि अभियोजन पक्ष, आरोपी एवं उनके वकील ऐसा कोई राजनीतिक एवं भड़काऊ बयान न दें जिनसे अदालती अनुशासन बाधित हो। खान ने अडियाला जेल में मीडियाकर्मियों से संवाद के दौरान कहा था, ‘‘लोकतंत्र कानून की सर्वोच्चता तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की धुरी पर टिका है लेकिन हमने जो कुछ देखा वह जंगल कानून था। पंजाब के उपचुनावों में पुलिस का दखल बहुत ही चिंताजनक है।’

  • पंजाबः मां बगलामुखी मंदिर की ओर नेताओं ने किया रूख, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर सभी नेताओं ने पंजाब की लगभग 13 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। हालांकि कुछ पार्टी के उम्मीदवारों का अभी ऐलान होना बाकी है। दरअसल, एक सीट पर अन्य दावेदारी के कारण पेच फंसा हुआ है। वहीं उम्मीदवारों को ऐलान के बाद अब नेताओं ने धार्मिक स्थलों की ओर रूख करना शुरू कर दिया है। इसी के चलते नेता अब मां बगलामुखी के मंदिर में नतमस्तक होने के लिए पहुंचना शुरू हो गए है। चुनावी माहौल के दौरान मां बगलामुखी मंदिर के पुजारी दिनेश से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नेताओं के साथ-साथ अभिनेत्रियों के आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस मां बगलामुखी एक ऐसी शक्ति है जो कलयुग में शीघ्र अतिशीघ्र फल देती है। अर्थात किसी भी कामना को लेकर मां के आगे नतमस्तक होना और अपनी मनोकामना करना, हवन करना यह यहा की मान्यता है। उन्होंने कहा कि इस मंदिर में 22 से 23 हवन यज्ञ बने हुए है, जहां दिन-रात हवन चलता है। 

  • पंजाबः ‘आप’ की बढ़ी मुश्किलें, नाराज चल रहे नेता ने सोशल मीडिया से हटाया पार्टी का नाम

    पंजाबः ‘आप’ की बढ़ी मुश्किलें, नाराज चल रहे नेता ने सोशल मीडिया से हटाया पार्टी का नाम

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर पंजाब की हर सीट पर सभी पार्टियों के दावेदार 2 से अधिक मिल रहे है। वहीं टिकट ना मिलने जहां नेता पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे है, वहीं कुछ नेता पार्टी में रहकर नाराजगी जाहिर कर रहे है। वहीं लुधियाना में लोकभा सीट के प्रबल दावेदार माने जा रहे आप पार्टी के अहबाब ग्रेवाल भी टिकट ना मिलने से काफी दिनों से नाराज चल रहे है। दरअसल, पार्टी ने सेंट्रल के विधायक अशोक पराशर पप्पी को उम्मीदवार घोषित किया है।

    इस नाराजगी के चलते अब राष्ट्रीय प्रवक्ता ने अपने फेसबुक पेज से पार्टी का नाम हटा दिया है। उनका कहना है कि अब पार्टी से मोह भंग चुका है। नाराजगी के चलते उन्होंने पार्टी तो नहीं छोड़ी लेकिन उनके कांग्रेस में शामिल होने की राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा है। फिलहाल उनके फेसबुक पेज पर सिर्फ पॉलिटिशियन लिखा है। बता दें कि 2017 में अहबाब ग्रेवाल वेस्ट क्षेत्र से विधान सभा चुनाव लड़े थे लेकिन वह हार गए थे। 2022 के चुनाव में भी पार्टी ने कांग्रेस छोड़कर आए गुरप्रीत गोगी को टिकट दे दी थी।

    ग्रेवाल की कांग्रेस भवन चंडीगढ़ से बाहर आते की वीडियो भी सामने आई थी लेकिन उन्होंने उसे सामान्य बात बताया था। उनका उस समय कहना था कि कांग्रेस प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग से उनकी अच्छी दोस्ती है। वह अक्सर उनसे मिलने जाते रहते हैं। वहीं अब इस मामले में अहबाब ग्रेवाल से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि वह पार्टी की तरफ से कुछ नहीं बोलेंगे। फिलहाल वह पार्टी में रहेंगे या नहीं, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि वह जहां है, वहीं है। किसी दूसरी पार्टी में जाने के सवाल उन्होंने कहा कि उन्होंने आज तक कोई काम छुपाकर नहीं किया है। जो होगा, सबके सामने आ जाएगा।

  • जालंधर : वायरल पोस्टर को लेकर विवादों में घिरे चन्नी, विपक्ष ने साधा निशाना, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS : पंजाब के पूरे मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी की आपत्तिजनक पोस्टर वायरल होने के बाद भाजपा की सीनियर नेता और भाजपा उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने चन्नी को लेकर निशाना साधा है। वहीं पूर्व विधायक और कांग्रेस शहरी प्रधान राजेंद्र बेरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि विक्रम सिंह चौधरी ने अपने फिल्लोर दफ्तर के बाहर दो पोस्टर चिपकाकर लगाए और इस पोस्ट को वायरल किया है और यह उन्हीं का रचाया हुआ षड्यंत्र है। जब से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित किया है तभी से कांग्रेस पार्टी से निलंबित किए गए विधायक विक्रम सिंह चौधरी ने लगातार चरणजीत सिंह चन्नी पर कई आरोप प्रत्यारोप लगाए हैं। वही आज चरण सिंह चन्नी की एक आपत्तिजनक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विपक्ष ने निशाना साधा है। एक तरफ जहां विक्रम सिंह चौधरी लगातार चरणजीत सिंह चन्नी पर बयान बाजी करते नजर आ रहे है।

    तो वहीं अब भाजपा के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू और सीनियर नेता मनोरंजन कालिया ने चरणजीत सिंह चन्नी को घेर कर सवाल पूछे हैं। मनोरंजन कालिया ने तो यहां तक कह दिया है की चरणजीत सिंह चन्नी शकुनी मामा है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मीडिया में बयान दिया है की जो तस्वीर वायरल हो रही है वह तस्वीर पुरानी है और लड़की उनकी रिश्तेदार है। इस बयान पर भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने कहा है कि की तस्वीर को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री बयान दे रहे है कि वह तस्वीर पुरानी नहीं है। बल्कि जब चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री बने थे यह तब की तस्वीर है। उन्होंने कहा चुन्नी जो स्टूडेंट के साथ हरकत कर रहे हैं वह ठीक नहीं है। जब वह मुख्यमंत्री थे तब चन्नी ने एक आईएएस अफसर को गलत इशारे किए थे जिसकी शिकायत आईएएस अफसर ने दर्ज करवाई थी। शिकायत होने के बाद बतौर मुख्यमंत्री चन्नी ने माफी भी मांगी थी। मुख्यमंत्री के बयान पर कहां की जहां तक छवि खराब करने की बात है। लेकिन जो सत्य है, उसके अनुसार छवि तो पहले ही खराब है। लेकिन विक्रम सिंह चौधरी ने सच्चाई सामने लाई है।

    अब दोनों में तनाव हो गया है इसलिए वह बात सामने ला रहे हैं। अगर विक्रम सिंह चौधरी भाजपा में आना चाहेंगे तो भाजपा उनका स्वागत करेगी। चरणजीत सिंह चन्नी के वायरल पोस्ट को लेकर जालंधर भाजपा से उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह बात किसी से छुपी नहीं कि जब चरणजीत सिंह चन्नी मंत्री थे, तब एक सीनियर आईएएस ऑफिसर इनके द्वारा उनको अश्लील मैसेज जाते थे। जिसका उस वक्त काफी चर्चा का विषय रहा, और मुझे जितनी जानकारी है यह सारा मामला माफी मांगने के बाद खत्म हुआ था और बहुत ही बुरी बात है अगर इस तरह के पोस्टर जालंधर शहर की गलियों में लग रहे हैं तो मैं समझता हूं कि जालंधर वासियों को इस पर विचार करना चाहिए। क्योंकि लोगों को ऐसे लीडर चाहिए, जिन पर वह आंखें बंद करके विश्वास कर पाए। क्योंकि हमारी माता और बहनों ने लीडरों के पास काम करवाने के लिए जाना होता है।, अगर गलत नियत वाले लोग आगे आएंगे तो मैं समझता हूं कि समाज का नुकसान होगा। 

    लेकिन आपने भी फोटो देखी होगी लेकिन फोटो में ऐसी कोई गलत बात नहीं है। चरणजीत सिंह चन्नी को विपक्ष और उनके खिलाफ चलने वाले लोग बदनाम करने का अजंडा अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि निलंबित किए विधायक ने अपने दफ्तर के बाहर 2 पोस्टर लगाए थे और विधायक को ऐसे बड़े लीडर पर ऐसी बात करना शोभा नहीं देता है जो बहुत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी के घर से जो रुपए बरामद हुए हैं उसकी जांच चल रही है और अगर वह गलत होंगे या उनके रिकॉर्ड में रुपए नही होंगे तो जो भी जुर्म होगा उनको उसकी सजा मिलेगी। लेकिन बिना बात पर अगर किसी पर आरोप-प्रत्यारोप लगा दें तो वह सही नहीं है।  क्योंकि उन्होंने जो काम किए हैं और आज भी लोगों के बीच चरणजीत सिंह चुन्नी जाते हैं तो लोग उन्हें अच्छे कामों के लिए सराहना करते हैं। चरणजीत सिंह चन्नी ने बिजली का बिल पानी का बिल माफ किए थे और सरकारी कर्मचारियों की पगार भी समय पर दी थी, जिसे आज भी लोग याद करते हैं। चौधरी परिवार से हमारे अच्छे रिश्ते रहे हैं और उनके पिता जो 10 साल कांग्रेस से सांसद भी रह चुके है। लेकिन आज विक्रम सिंह चौधरी अगर कोई आरोप लगा रहे हैं तो वह यह बात ध्यान में रखें कि वह विधायक बने हैं तो चरणजीत सिंह चन्नी के कारण बने हैं।