Blog

  • जालंधरः पत्नी को बॉयफ्रैंड के साथ पकड़ने पर हुआ हंगामा

    महिला का आरोपः पति 100-100 रुपए लेकर बनवाता दूसरों से संबध 

    जालंधर, ENS: भार्गव कैंप के अंतगर्त आते इलाके देर रात व्यक्ति ने पत्नी को बॉयफ्रैंड के साथ घर में रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद वहां पर काफी हंगामा होने लगा। इस दौरान दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि पिछले 5 दिनों से पत्नी ने उसे घर से बाहर निकाला हुआ है। जब वह रात को घर आया तो वह गैर मर्द के साथ थी। वहीं महिला ने कहा कि उसके पति ने मारपीट कर उसका पैर तोड़ दिया। वह न तो घर खर्च देता है और न ही अन्य कोई मदद करता है। पति ने उसे बेचने तक की कोशिश की।

    लोगों से 100-100 रुपए लेकर मेरे साथ सुलाने के लिए घर ले जाता था। आसपास के लोगों ने हंगामे के बाद भार्गव कैंप पुलिस को सूचना दी। व्यक्ति ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसका एक बच्चा है। मंगलवार रात वह अपने घर में पहुंचा। कई देर दरवाजा खटखटाने के बाद पत्नी ने गेट खोला। अंदर वह एक व्यक्ति के साथ थी। पत्नी के साथ जो व्यक्ति घर के अंदर बंद था, वह होशियारपुर का रहने वाला है। वह बीते दिन उनके घर पर आया था। जिसके बाद वह एक रात घर पर ही रहा था।

    उसकी पत्नी कब से उससे बात कर रही है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। महिला ने कहा कि उसका पति उसके साथ अक्सर मारपीट करता था। कई बार तो बात इतनी बढ़ गई थी कि उसने लात तक तोड़ दी थी। शराब के लिए वह अक्सर उसे मारता था। वह इसका विरोध करती थी। आज तक पति ने घर का न तो किराया दिया और न ही घर के खर्च के लिए कोई पैसा दिया। जब भी कोई बात होती है तो वह बच्चे को जान से मारने की धमकियां देता है। उक्त युवक पिछले 4 माह से उसके घर का खर्च चला रहा है। कोई भी चीज की जरूरत होती है तो वह सारा खर्चा करता है। बेटे को मंगलवार को काफी बुखार था, मगर उसे दवा दिलाने तक नहीं गया।

    मैंने इसे लेकर महिला आयोग को शिकायत दी है। महिला ने बताया कि एक हफ्ते पहले भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद मोहल्ला वासियों ने थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस को बुला लिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तब किसी तरह मामला शांत करवाया था और सारे घटनाक्रम की जानकारी महिला आयोग को दी थी। फिलहाल महिला आयोग के पास उक्त महिला की शिकायत चल रही है।

  • आज का राशिफल, 20 मार्च 2024

    आज का राशिफल, 20 मार्च 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और बुधवार का दिन है। एकादशी तिथि आज देर रात 2 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। इसे आमलकी एकादशी के नाम से जाना जाता है। आज रात 10 बजकर 38 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 38 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि-

    आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव रहेगा। आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपके अंदर अध्यात्म के प्रति लगाव उत्पन्न होगा। आप अपने ज्ञान और कार्य कौशल पर अधिक काम कर पायेंगे। आपके व्यापार में ग्रोथ होने की संभावना बढ़ेगी। आप किसी भी नई जिम्मेदारी को बेहतरीन तरीके से निभाएंगे। किन्ही कारणों से खर्च बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मिस अडरस्टैंडिंग हो सकती है। एक दूसरे की भावनाओं को नजर अंदाज न करें। परिवार में खुशी का माहौल बनाएं रखें। व्यर्थ के विवाद से बचें, क्रोध पर काबू रखें।

    वृष राशि-

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। अपने आपको साबित करने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातक अच्छी सफलता पायेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। पैसे संबंधी मामलों में किसी अन्य पर विश्वास करने से बचें। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। एक-दूसरे से बातचीत करके समस्या का हल निकल सकता है। व्यापार करने के लिए समय अनुकूल है। किसी तरह के आकस्मिक लाभ के योग हैं। छात्रों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

    मिथुन राशि-

    आज अपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपकी रचनात्मक समझ बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में आप सक्रिय नजर आएंगे। मांगलिक कार्यों में खर्च होने के योग हैं। आपको आपके व्यवसाय में बड़े सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। जिससे आपको अच्छे धन लाभ की संभावना बढ़ेगी। इस दौरान कोई भी डील करने से पहले अच्छे से विचार कर लें। दोस्तों या परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आप अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। अपने गुस्से पर काबू रखें, सभी से खुलकर बात करें। पहले किया गया निवेश आज आपको अच्छा लाभ देगा।

    कर्क राशि- ‌

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आप फाइनेंस से जुड़े कोई बड़े निर्णय ले सकते हैं। सौन्दर्य प्रसाधन का कारोबार करने वाले लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलेगा। आप कार्य क्षेत्र और घर के बीच संतुलन बनाने का प्रयास करेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। आज आप समझदारी से बातोंको सुलझाने की कोशिश करेंगे। निजी व्यवसाय करने वाले लोंगो को अच्छे अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

    सिंह राशि-

    आज आप फिट और उत्साहित महसूस करेंगे। कुछ बड़े ऑर्डर मिलने से आपका व्यापार बढ़ेगा। आपके इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपको कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं। सरकारी जॉब मिलने की संभावना है। आपको आपके सीनियर्स का साथ मिलेगा। आपके कार्यों की सराहना होगी। आपके कलीग्स कुछ समस्याएं खड़ी कर सकते हैं। यदि आप कहीं इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो ठीक से जांच परख लें। आज आप अपने व्यवहार से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। घर के बड़ों की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। लवमेट के रिश्ते अच्छे बनेंगे।

    कन्या राशि-

    आज आपको बेहतर अवसर मिलेंगे। आपको नौकरी में अच्छे अवसर के साथ बदलाव के योग हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा है। आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब के लिए ऑफर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। एक दूसरे से तालमेल बनाकर रखें, दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज आप अपने लिए समय निकालेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। पहले किये गए किसी निवेश पर आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा।

    तुला राशि-

    आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही चुनौतियों में कमी आएगी पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। आज आपको आपकी काबिलियत से उत्तम फल की प्राप्ति होगी। नौकरी में बदलाव के योग हैं। आपका आत्मविश्वाश बढ़ेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी, आपसी तालमेल बना रहेगा। अच्छे खान-पान पर ध्यान दें। डॉक्टर से चेकअप जरूर कराएं। कार्यस्थल पर सबके साथ अच्छा व्यवहार करें। विद्यार्थियों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है।

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन खास रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। इस दौरान आमदनी के साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। यह संतान के विवाह संबंधी भी हो सकती है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज आप ऑफिस में होने वाली राजनीति से दूर रहे। धन से जुड़े मामलों में आज जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आप कोई अचल संपत्ति खरीदने का सोच सकते हैं। रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए सही समय है। आज आप कोई नया हुनर सीख सकते हैं।

    धनु राशि-

    आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको खास उपलब्धि मिलेगी। आपके सोचने समझने की क्षमता बढ़ेगी। इस दौरान आपको आलस से बचना होगा। साझेदारी में काम कर रहे व्यापारियों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपका उत्साह बढ़ेगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों की सलाह लेंगे। इससे आपको फायदा होगा। सेहत से संबंधित परेशानियों को नजर अंदाज ना करें डॉक्टर को दिखाएं। प्लाटिंग बिजनेसमैन को आज किसी कस्टमर से अच्छा मुनाफा होगा। आज आप नई डिश बनाने में रूचि लेंगे।

    मकर राशि-

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से अपने काम को बेहतर तरीके से पूरा करेंगे। आज घर में बेटी की तरक्की से परिवार का माहौल ख़ुशी से भरा रहेगा। फार्मिंग का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। सामाजिक व राजनीतिक कामों में आपका मन लगेगा। इस राशि के लोगों को आज किसी प्रकार के कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है। संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिलेगी। अध्यापन के क्षेत्र जुड़े लोंगो को अच्छे अवसर मिलेंगे।

    कुंभ राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके दाम्पत्य रिश्ते में सुधार आएगा। जीवनसाथी के लिए कोई पसंदीदा उपहार खरीदेंगे। आज आप कहीं बाहर घूमने जा सकते है जहां आप अच्छा समय बिताएंगे। आज आपके अन्दर कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। आज आपके व्यवहार से पारिवारिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। अनुभवी लोंगो की सलाह से आप अपने व्यापार को आगे ले जाने में कामयाब रहेंगे। आप अपने निजी प्रयासों से आमदनी बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। विद्यार्थियों की कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। साथ ही नये अवसर भी मिलेंगे।

    मीन राशि-

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज धन लाभ के साथ- साथ खर्चें भी बढ़ेंगे। आज ऑफिस में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आप संयम के साथ परेशानी से बाहर निकल पाएंगे। आपको अचानक धन लाभ होने के योग हैं। आज आप अपने पारिवारिक जीवन में आनंद महसूस करेंगे। इस दौरान आप अपने को शांत रखने की कोशिश करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढ़िया है। नई तरक्की मिलने के चांसेज हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है।

  • फगवाड़ा: दर्दनाक सड़क हादसे मे 3 युवको की मौ’त, देखे वीडियो

    फगवाड़ा/ (राजेश कुमार): होशियारपुर रोड जगजीतपुर के नजदीक जेसीबी और मोटरसाइकिल की टक्कर में युवको की दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए एसएचओ लाभ सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार 3 नौजवान होशियारपुर से फगवाड़ा की ओर आ रहे थे। 

    जब वह जगजीतपुर के नजदीक पहुंचे, तो JCB के साथ बाइक की टक्कर हो गई। मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो नौजवानों को फगवाड़ा के सिविल  हॉस्पिटल में मे भर्ती करवाया गया। जहां  इलाज के दौरान उन दोनों की भी मृत्यु हो गई। पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में लेकर घटना की जाँच शुरू कर दी है।

  • पंजाब: माल पटवारी रिश्वत लेता रंगे हाथों काबू , देखे वीडियो 

    बठिंडा: जिले के फूल में तैनात माल पटवारी को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि बठिंडा जिले के गांव पिठो निवासी इकबाल सिंह की शिकायत पर बलजीत सिंह माल पटवारी के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है। 

    प्रवक्ता ने कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर बताया था कि उक्त पटवारी ने उसकी पैतृक भूमि का ‘विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले में 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। जिसका सौदा 6,000 रुपये में तय हुआ। उक्त पटवारी पहले ही 2,000 रुपये ले चुका था और 4,000 रुपये की मांग कर रहा था। 

    शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 4,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में उक्त पटवारी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो की बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • फगवाड़ा : चोर बेखौफ होकर दे रहे हैं चोरी को अंजाम, देखे cctv

    फगवाड़ा (राजेश कुमार): शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं। चोर आए दिन शहर मे चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला होशियारपुर रोड से सामने आया है। जहा कमल करियाना स्टोर नाम की दुकान पर दिन में ही चोरो ने दो घी और दो तेल के टीन पर अपना हाथ साफ कर रफू चक्कर हो गए। 

    मिली जानकारी के मुताबिक दुकान के मालिक कमल ने बताया कि दोपहर 12:00 के करीब दोनों नौजवान उनकी दुकान पर आए। जब वह दुकान में ग्राहकों को सामान दे रहे थे। इतने में एक नौजवान उनकी दुकान से दो टीन घी के और दो टीन तेल लेकर चले गया। यह सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान के मालिक ने इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया है।

  • पंजाब: गाड़ी हटाने को लेकर हुआ खुनी टकराव, देखे CCTV  

    लुधियाना: शिमलापुरी इलाके में उस समय माहौल गरमा गया. जब गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक हैवी ट्रक इलाके में स्थित फैक्ट्री में सामान लेकर पहुंचा।  जिसके बाद दूसरे पक्ष ने सामान को कहा, इस बात दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये | मामला गाली-गलौज से शुरू होकर हाथापाई जा पहुंची।

    दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकने का भी आरोप लगाया है। माहौल बिगता देख पुलिस बुलानी पड़ी। एक पक्ष ने कहा कि गाड़ी उन्हें फैक्ट्री मे माल देने   आयी थी, जबकि दूसरे पक्ष ने मारपीट शुरू कर दी है | वहीं, दूसरे पक्ष ने कहा कि वाहन हटा कर माल को एक तरफ खड़ा करना चाहिए था या पहले बताना चाहिए था। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं।  पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी |

  • पंजाब: SDM दफ्तर का मुलाजिम 20,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    अमृतसर: तहसील SDM 2  के दफ़्तर में तैनात मुलाजिम को विजिलेंस की टीम ने  रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है। जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को अमृतसर जिले के गाँव ठट्ठियां के निवासी अमृतपाल सिंह की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है। 

    विजिलेंस को शिकायत की पड़ताल के दौरान पता चला कि उक्त आरोपी ने शिकायतकर्ता की नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया की तरफ से अधिग्रहित की ज़मीन का 77,92,000 रुपए मुआवज़ा दिलाने के लिए मदद करने के बदले रिश्वत के तौर पर 30,000 रुपए की माँग की थी। 

    विजीलैंस यूनिट अमृतसर द्वारा जाल बिछाया गया और आरोपी को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया। थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।

  • नियमों की अवहेलना करने पर काटे 147 चालान

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 147 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 42,000/- रूपये वसूल किए गए हैंI वहीं सर्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 02 व्यक्तियों का चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किया गया व जुर्माने के रूप में 200/- रूपये वसूल किए गए।
  • किशनपुरा में  ब्रह्मलीन बाबा दशहरापुरी की बरसी मनाई

    आश्रम में हुआ संत संमागम

    भंडारे का किया आयोजन

    बद्दी: किशनपुरा स्थित महामंडलेश्वर वीरपुर ने ब्रह्मलीन बाबा दशहरा पुरी की बरसी धूमधाम से मनाई। इस मौके हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड के संत उन्हें श्रद्धाजंलि देने आए हुए है। काशी जी के श्री पंच दशनाम जूनाअखाड़ा के महामंडलेश्वर वीरपुर महाराज ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुज्य गुरू महाराज ब्रह्मलील दशहरा पुरी महाराज की बरसी मनाया गई। इस मौके पर साधु संतों को भोजन कराया गया।

    इसके अलावा स्थानीय लोगों के लिए भी भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आर्शिवाद प्राप्त किया। इस मौके पर महामंडलेश्वर के शिष्य महंत रामपुरी महाराज, नाभा, पटियाला, फतेह$ग व हिमाचल मंडल के संतों ने अलावा पूर्व विधायक परमजीत सिंह, भाजपा के जिला सदस्य कृष्ण कौशल, पंचायत प्रधान सुरजन सैणी, नरायण दास, खुशमन खंटाना, संजीव ठाकुर, पूर्व उपप्रधान बलजीत नेगी, गायक चन्ना किशनपुरिया समेत गांव के सैंकड़ों लोगों ने भंडारे में योगदान दिया। 

  • चिट्टे सहित दो काबू

    ऊना/ सुशील पंडित: पलिस थाना अम्व के मुलाजिमों ने 15.52 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक को काबू किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम पुलिस थाना अम्ब के मुलाजिम शक्ति स्टील कम्पनी मुवारिकपुर के पास यातायात चेकिंग कर रहे थे। तो गुप्त सूचना के आधार पर युवकों की तलाशी लेने पर 15.52 ग्रांम चिट्टा  बरामद किया गया।

    आरोपितों की पहचान अभिनव ठाकुर पुत्र राजेश ठाकुर, प्रतापनगर हमीरपुर व अन्य के रुप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना अम्व में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।