Blog

  • आज का राशिफल,  7 अक्टूबर 2023

    आज का राशिफल, 7 अक्टूबर 2023

    मेष : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको जरूरी कामों में तेजी लानी होगी और कार्यभार में आपको उम्मीद से अच्छा धन मिल सकता है। आप अपने लाभ के अवसरों को पहचानकर आगे बढ़ेंगे। आप अपनी सुख सुविधाओं के कुछ वस्तुओं पर पूरा जोर देंगे। बिजनेस में आप कुछ नई योजनाओं को शामिल करके अच्छा धन कमा सकते हैं। आपको अपनी माता से की कोई बातों को पूरा करना होगा।

    वृष : आज का दिन आपके लिए शीघ्रता और भावुकता में किसी निर्णय को लेने से बचने के लिए रहेगा। अपने कामों में लापरवाही ना दिखाएं, नहीं तो कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों से खरी सुनने को मिल सकती है। आप यदि किसी से वाद विवाद में पड़े, तो उससे आपको समस्या होगी। किसी कानूनी मामले में आप अपने कामों में ढील ना बरतें। विद्यार्थी शिक्षा में एकजुट होकर मेहनत करेंगे, तभी वह किसी परीक्षा में जीत हासिल कर सकेंगे। आपको यदि माता-पिता कोई काम सौपा है, तो आप उसे समय रहते पूरा करेंगे।

    मिथुन: आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप भाईचारे को बढ़ावा देंगे और कुछ नए संपर्कों का आपको लाभ मिलेगा। आपको यदि कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आप कुछ मित्रों के साथ मौज मस्ती करने में दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे। यदि आपको किसी बात को लेकर कोई चिंता सता रही थी, तो आपकी वह समस्या भी काफी हद तक दूर होगी। किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा।

    कर्क: आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने धन संपत्ति को बढ़ाने पर पूरा ध्यान देंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकती है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्यों में भी लगाएंगे। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। आप बिना सोचे समझे किसी नए काम में हाथ ना बढ़ाएं। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश करेंगे।

    सिंह: आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप कुछ आधुनिक तौर तरीकों को अपनाएंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। आप अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    कन्या: आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको कोई मित्र आपको धोखा दे सकता है, इसलिए आप अपनी आंख और कान खुले रखें। अपने आवश्यक कामों में ढील बिल्कुल ना दें। कामकाज को लेकर आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको औरों से ज्यादा अपने कामों को प्राथमिकता देनी होगी, तभी आप उन्हें समय से निपटा पाएंगे। व्यापार में आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगी।

    तुला: आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आप अपने साथियों से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।  किसी समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले उसके नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, वह आवेदन कर सकते हैं।

    वृश्चिक: आज का दिन आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने कामों में आकर बढ़ें, नहीं तो समस्या होगी। आप कार्यक्षेत्र में आप अपनी कला का अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लाभ के अवसरों पर भी आपको पूरा ध्यान देना होगा। माता जी की सेहत में कुछ गिरावट हो सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आप अपने घर पूजा पाठ और भजन कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते हैं। परिवार में यदि आप किसी को कोई सलाह देंगे, तो वह उसे पर अमल अवश्य करेंगे।

    धनु: आज का दिन आपकी साख सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। नवीन कार्यों में आप अच्छा धन लगाएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए यदि कुछ प्रयास करेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको अपने करीबियों का पूरा साथ और सहयोग मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप अपने अनुभव का पूरा लाभ उठाएंगे, लेकिन फिर भी कोई ऐसा काम ना करें, जिससे कि आपको बाद में पछतावा होगा।

    मकर: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। लेनदेन के मामले में आप सावधानी बरतें। बिजनेस में किसी पर जल्दबाजी में भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और यदि आप किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो वह भी उन्हें आसानी से मिल जाएगा। व्यापार में आप सफलता से आगे बढ़ेंगे। घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।

    कुंभ: व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप व्यापार की कुछ योजनाओं पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आप अपने घर की साज सज्जा की कुछ वस्तुओं के खरीदारी भी कर सकते हैं। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे और आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे परिवार के सदस्यों को कोई समस्या हो। दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय ना करें, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

    मीन: आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्यों को समय रहते पूरा करने के लिए रहेगा। आप अपने लक्ष्य पर पूरी नजर बनाकर रखेंगे। आप इधर-उधर के बातों पर ध्यान नहीं लगाएंगे। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में अनुशासन से कार्य करेंगे और लोगों को भी सिखाएंगे। आप अपने व्यापार में विचारकर कोई अहम निर्णय ले। संपत्ति संबंधित किसी मामले में आपको कागजों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है।

  • जालंधरः नशीले पदार्थ और लाखों की ड्रग मनी सहित 3 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना मेहतपुर की पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से लाखों की ड्रग मनी और नशीले पदार्थ बरामद किए है। आरोपियों की पहचान गुरचरण सिंह उर्फ राजू निवासी रायपुर और हरदीप सिंह उर्फ़ हैप्पी निवासी वीटला के रूप में हुई है। 

    थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एस.आई गुरनाम सिंह ने कार सवार आरोपी गुरचरन सिंह को इस्माइलपुर से गाड़ी सहित गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 1 लाख 50 हजार रुपए और 200 सौ ग्राम हेरोइन बरामद की थी। पुलिस जांच में पाया गया कि गुरचरण अपने साथी हरदीप सिंह उर्फ़ हैप्पी और हरजिंदर सिंह, सोनी और लवप्रीत के साथ मिलकर नशा तस्करी करता था। पुलिस ने सभी आरोपियों को मुक़दमे में नामज़द कर आरोपी हरदीप सिह हैप्पी को गिरफ़्तार कर 1लाख 30000 रुपए बरामद किए।

    इसी तरह उनकी टीम के ए.एस.आई. जसपाल सिंह ने गांव गुसेवाल से एक महिला नशा नशा तस्कर को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 210 नशीली गोलियां बरामद की है। गिरफ़्तार महिला की पहचान मंजीत कौर निवासी थाना धर्मकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के ख़िलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

  • जालंधरः जेल में बैठ तस्कर साथी सहित करता था नशा तस्करी, पुलिस ने दबोचा

    जालंधर, ENS: एंटी नार्कोटिक्स सेल की पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियो के कब्जे से पुलिस ने लाखो रुपयों की ड्रग मनी और  हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान साहिल नाटा निवासी वाल्मीकि मोहल्ला और अमनदीप सिंह उर्फ अमन निवासी कोट बाबा दीप सिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस जाँच में सामने आया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग अलग थानों में आठ आठ मुक़दमे दर्ज हैं। 

    एंटी नार्कोटिक्स सेल के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने 30 अक्टूबर 2023 को जसप्रीत सिंह उर्फ़ साहिल निवासी थ्री स्टार कोलोनी और पंकज को 200 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ़्तार किया था। रिमांड दौरान यह सामने आया था कि दोनों आरोपियों ने हेरोइन की खेप साहिल और अमनदीप से ली थी, जिसके बाद एंटी नार्कोटिक्स सेल की टीम ने होशियारपुर केंद्रीय जेल में बंद साहिल माटा को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की तो यह सामने आया कि यह हेरोइन की खेप उसने और उसके दोस्त अमनदीप ने मुहैया करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने मुक़दमे में नामज़द अमनदीप की तलाश शुरू कर दी थी।

    इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली की आदर्श नगर के पास आरोपी अमनदीप गाड़ी में सवार होकर कही जा रहा है । पुलिस  टीम ने आरोपी को गाड़ी सहित दबोच कर उसके कब्जे से तीन लाख रुपए ड्रग मनी और 25 ग्राम हेरोइन बरामद कर मामले की जांच में जुट गई है।

  • जालंधरः 150 ग्राम हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर,ENS: देहात सीआईए स्टाफ की पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से  हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविपाल सिंह उर्फ रवि निवासी गांव शेखपुरा, जडिआला गुरू और  जगदीप सिंह उर्फ सागर निवासी गांव गुनोवाल  के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी पुश्प बाली ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई नवदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित गशत के दौरान गांव आठोलां से गांव निजरा की तरफ जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने दोनों आरोपियों  को रोककर तलाशी ली तो उनसे 150 ग्राम हेरोइन  बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • दवा नियंत्रक विभाग और दवा विक्रेताओं के संयुक्त तत्वाधान से गुलमोहर में हुआ सेमिनार का आयोजन

    दवा विक्रेता दवाओं के क्रय-विक्रय का रखें संपूर्ण रिकॉर्ड: पंकज गौतम
    ऊना /सुशील पंडित: ऊना और हरौली ब्लॉक के दवा विक्रेताओं के लिए आज बहडाला के गुलमोहर ग्रैंड होटल में सेमिनार का आयोजन किया गया। यह आयोजन दवा विक्रेताओं ओर औषधि नियंत्रक विभाग के संयुक्त तत्वाधान से किया गया। इसमें औषधि नियंत्रक पंकज गौतम ने दवा विक्रेताओं को दवाओं की बिक्री संबंधी नियमों बारे जानकारी दी। पंकज गौतम ने कहा कि नारकोटिक्स और शेड्यूल एच -1 वाली दवाओं को विना डॉक्टर की पर्ची के न बेचें। इन दवाओं का क्रय और विक्रय का अलग से रजिस्टर लगाकर इनका लेखा जोखा रखें। उन्होंने कहा कि विभाग समय समय पर इसकी जांच करेगा। अगर किसी का रिकॉर्ड सही नहीं पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दवा नियंत्रक ने नियम 65, नियम 18 C के बारे दवा विक्रेताओं को विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि नियम 65 के मुताबिक प्रत्येक पर्ची पर स्टाम्प लगाई जानी अनिवार्य है। पंकज गौतम ने कहा कि प्रत्येक दुकानदार(चाहे वह थोक दवा विक्रेता है या परचून दवा विक्रेता) को अपने व्यवसाय के स्थान पर सीसीटीवी कैमरे जल्द से जल्द लगवाएं। उन्होंने कहा कि इस बारे जिलाधीश ऊना के आदेश प्राप्त हुए हैं। जल्द ही सभी दवा विक्रेता इन आदेशों का पालन करें। इससे पहले दवा विक्रेताओं ने औषधि नियंत्रक पंकज गौतम को हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। उनके साथ उनके सहयोगी लक्की चंदेल और जयदेव को भी हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात औषधि नियंत्रक पंकज गौतम ने वरिष्ठ दवा विक्रेताओं को शॉल और टोपी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सूरम सिंह राणा, राजेंद्र शर्मा, अजय जगोटा, शमशेर सिंह, अजय कौशल, डी आर संधू, राजेंद्र शर्मा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर  अजय जगोता,अजय कौशल, दीपक ऊना, मुकेश, दिवेश, सनम, अक्षय सूद, संजीव चौधरी, परमिंदर सैनी, राजेश चौधरी समेत ऊना और हरौली ब्लॉक के समस्त दवा विक्रेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
  • आईआईटी ऊना में पूर्व पीएमओ अधिकारी को संस्थान सलाहकार परिषद के सदस्य के रूप में नामित

    एलटी जनरल (डॉ.) राजेश पंत, पूर्व राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वयक, पीएमओ परिषद में शामिल हुए


    ऊना/ सुशील पंडित: आईआईआईटी ऊना ने लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) राजेश पंत को अपने संस्थान सलाहकार परिषद (आईएसी) के सदस्य के रूप में नामित किया है। साइबर सुरक्षा और शासन के क्षेत्र में उनकी प्रभावशाली साख और अनुभव उन्हें परिषद के लिए एक मूल्यवान सदस्य बनाते हैं। संस्थान सलाहकार परिषद (आईएसी) आईआईआईटी ऊना के विकास और निरंतर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जो शिक्षा की गुणवत्ता और संस्थान की तेजी से वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान करती है। लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ) राजेश पंत (पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम (सेवानिवृत्त) आईआईटी खड़गपुर के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र हैं। सूचना सुरक्षा मेट्रिक्स के क्षेत्र में अपने शोध के लिए पीएचडी की डिग्री के अलावा, उनके पास ट्रिपल मास्टर डिग्री है – आईआईटी खड़गपुर से एम.टेक., मद्रास विश्वविद्यालय से एम.फिल. और उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद से मास्टर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज। लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) राजेश पंत एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित साइबर सुरक्षा सलाहकार हैं, जिन्होंने हाल ही में पीएमओ के तहत भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वयक की प्रतिष्ठित नियुक्ति की है। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वयक की क्षमता में, लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) राजेश पंत भारत के लिए एक सुरक्षित और लचीला साइबरस्पेस सुनिश्चित करने के लिए कई क्षेत्रों में सभी गतिविधियों के समन्वय के लिए जिम्मेदार थे। उन्होंने साइबर सुरक्षा पर विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक, रियाद में वैश्विक साइबर सुरक्षा फोरम, संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के साथ द्विपक्षीय वार्ता, क्वाड डायलॉग, प्राग 5 जी सुरक्षा कॉन्क्लेव, इज़राइल और सिंगापुर साइबर वीक्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और ग्लोबल के रेजिलिएंस वर्टिकल का नेतृत्व किया है। 


    वर्तमान में, वह भारतीय साइबर सिक्योरिटी एसोसिएशन के अध्यक्ष, इंडिया फ्यूचर फाउंडेशन के अध्यक्ष और साइबर शांति संगठन के वैश्विक सलाहकार हैं। वह वैश्विक, राष्ट्रीय, उद्यम और नागरिक स्तर पर साइबरस्पेस गवर्नेंस और सुरक्षा के अंतर्संबंध का एक दिलचस्प मिश्रण लाता है। इस महत्वपूर्ण नामांकन के अवसर पर, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष, श्री रवि शर्मा ने कहा, “आईआईआईटी ऊना के संस्थान सलाहकार परिषद के सदस्य के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पंत का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। वह अपने साथ साइबर-सुरक्षा में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर का अनुभव लेकर आए हैं, जो वैश्विक स्तर पर इंटरनेट और ऑनलाइन प्रौद्योगिकी के उपयोग का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। उनके साथ, आईआईआईटी ऊना न केवल अपने छात्रों को साइबर सुरक्षा पर बेहतर ढंग से तैयार करेगा बल्कि व्यवसायों और सरकार को सलाह और समाधान पेश करने की स्थिति में भी होगा। साइबर सुरक्षा की चुनौतियों पर. इस प्रयास से छात्रों के लिए अवसर भी बढ़ेंगे और आईआईआईटी ऊना का ब्रांड भी मजबूत होगा।


    अपने नामांकन पर खुशी व्यक्त करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) राजेश पंत ने कहा, ”IIIT ऊना और श्री अरुण सेठ और श्री रवि शर्मा जैसे दिग्गजों के साथ जुड़ना सौभाग्य की बात है। मैं आईआईआईटी ऊना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा करता हूं। आईआईआईटी ऊना को एक विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में योगदान देना सम्मान की बात होगी और मैं संस्थान और हिमाचल प्रदेश राज्य के विकास के लिए अपना सारा ज्ञान और अनुभव प्रदान करने के लिए उत्सुक हूं। आईआईआईटी ऊना के संस्थापक निदेशक प्रो. एस. सेल्वाकुमार ने भी इस नियुक्ति पर गहरा आभार व्यक्त किया और कहा, “सलाहकार परिषद के हमारे उद्घाटन सदस्य के रूप में श्री राजेश पंत की उपस्थिति के लिए संस्थान वास्तव में सम्मानित और गहराई से आभारी है। उनकी विशिष्ट विशेषज्ञता और नेतृत्व तथा अपने क्षेत्र में अपार ज्ञान हमारे संस्थान में कई गुना मूल्य जोड़ देगा, वह हमारे छात्रों और संकाय के लिए जो ज्ञान और प्रेरणा लाएंगे उसका उत्सुकता से स्वागत है। यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है, और यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि श्री राजेश पंत ने हमारे भविष्य के प्रयासों के लाभों के लिए मार्ग प्रशस्त किया है।

  • वन विभाग द्वारा निरंतर की जा रही नाकाबंदी में पकड़ी जा रही अवैध रूप से लकड़ी ले जाने वाली गाड़ियां

    ऊना /सुशील पंडित: वन विभाग द्वारा निरंतर की जा रही नाकाबंदी से लकड़ी चोरी करने वालों पर शिकंजा कसता जा रहा है। इसी कड़ी में वन मंडल अम्ब परिक्षेत्र में लगातार लगाए जा रहे नाकों के दौरान अवैध रूप से लकड़ी ले जा रही गाडियां पकड़ी गई है। बीती रात रेंज अधिकारी गिरधारी लाल टीम सहित जिसमें वी ओ उधम सिंह, किशोर कुमार, अजय कुमार शामिल थे।वन विभाग की टीम ने गगरेट के अंतर्गत आते आशा देवी मंदिर रोड पर नाकाबंदी की हुई थी कि प्रतिबंधित लकड़ी लेकर पंजाब की तरफ जा रही एक गाड़ी संख्या (एचपी 38 3526)को जांच के लिए रोका गया तो उस गाड़ी में प्रतिबंधित लकड़ी जिस में अर्जुन,सिरस,ओई,खिडक आदि बरामद हुई। आरोपित व्यक्ति अविलाश कुमार निवासी कटोहड कलां तहसील अम्ब के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है। वहीं देर रात उसी नाके पर एक और गाड़ी संख्या (एचपी 19 वी 3320)को जांच के लिए रोका गया तो उस गाड़ी में भी प्रतिबंधित लकड़ी जैसे जापानी तूत,लुसीना, देसी तूत बरामद हुआ। आरोपित व्यक्ति रिक्की निवासी वीजा पुर तहसील अम्ब के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएफओ सुशील राणा ने बताया कि वन विभाग द्वारा लकड़ी की चोरी रोकने के लिए निरंतर नाकाबंदी की जा रही है। जिला के सभी परिक्षेत्र में टीमों का गठन किया गया है और इस के अच्छे परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रतिबंधित लकड़ी ना काटें और पर्यावरण को नुकसान ना पहुंचाएं अन्यथा विभाग निरंतर कार्रवाई के लिए तत्पर है।
  • राजकीय महाविद्यालय बंगाणा द्वारा सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता पर कार्यक्रम

    ऊना/सुशील पंडित: सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत रोड सेफ्टी क्लब, अटल बिहारी बाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा द्वारा सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता पर एक दिवसीय  कार्यक्रम करवाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता रोड सेफ्टी क्लब के नोडल अधिकारी प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। समारोह मुख्य अतिथि कॉलेज के उपप्राचार्य प्रोफेसर रेखा शर्मा थे। इस एक दिवसीय कार्यक्रम के अवसर पर  ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग्रुप डिस्कशन  का विषय सड़क सुरक्षा के तरीके एवं चुनौतियां था। इस ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया और प्रत्येक टीम में चार सदस्य थे। इस ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विशाल सोनी की टीम (ए टीम) ने प्राप्त किया, जिसमें गौरव निखिल, और वासु शर्मा थे। दूसरा स्थान सपना की टीम (ई टीम) ने प्राप्त किया,जिसमें सपना, परिक्षा, रीतिका और तमन्ना थी। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रोफेसर कृष्ण चंद और डॉ. कुलदीप सिंह ने की।


    इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रोड सेफ्टी क्लब के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक आम और महत्वपूर्ण विषय है, आम जनता में खासतौर से नये आयु वर्ग के लोगों में अधिक जागरुकता लाने के लिये इसे शिक्षा, सामाजिक जागरुकता आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जोड़ा गया है। सड़क हादसों और चोट के मामलों की संख्या को कम करने के साथ ही सावधान और सुरक्षित होने के लिये सभी आयु वर्ग के लोगों के लिये सड़क सुरक्षा बहुत जरुरी है। इसलिये, सभी को सख्ती से सड़क यातायात लाईटों के सभी नियमों, नियंत्रकों और चिन्हों का अनुसरण करना चाहिये।अनुसरण करना बहुत ही अच्छा और सुरक्षित है।सभी को गाड़ी चलाते समय या पैदल चलते वक्त दूसरों का सम्मान करना चाहिये और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिये। इस अवसर पर रोवर के हेड प्रोफेसर अनु लखनपाल, प्रोफेसर शशि कंवर , प्रोफेसर निकिता गुप्ता, एनएसएस कैप्टन विशाल सोनी, एनएसएस हैड बॉय तीक्ष्ण और एनएसएस हैड गर्ल सबिता और एनसीपी एनसीसी के अंडर ऑफिसर पायल ठाकुर, एलसीपीएल आरती, रिशु और पालक आदि मौजूद रहे।

  • महाविद्यालय ऊना में अन्तर हॉकी प्रतियोगिता इंदिरा गांधी स्टेडियम में शुरु 

    ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में अन्तर महाविद्यालय हॉकी (पुरुष व महिला वर्ग) प्रतियोगिता इंदिरा गांधी स्टेडियम में सोमवार से शुरु की गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग संघ के अध्यक्ष एवं ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा द्वारा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सतीश कुमार बंसल ने किया। इस मौके पर मुख्यातिथि रायजादा ने खिलाड़ियों का उत्साहव‌र्द्धन करते हुए कहा कि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे आएं। आप खुब पढ़ें, खुब खेलें, आगे बढ़े और देश व प्रदेश का नाम रौशन करें। आप ही देश के भविष्य हैं। इस मौके पर अतिथियों का स्वागत करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बंसल ने कहा कि हॉकी हमारे देश का अपना खेल है। इसमें खिलाड़ियों को आगे आने की जरुरत है। उन्होंने भाग लेने वाले खिलाड़ियों से आग्रह किया कि आप सभी खेल भावना के साथ खेल को खेले।


    प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डॉ. राज कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में कुल 12 टीमें तथा महिला वर्ग में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं। पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच  राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर की टीम एवं राजकीय महाविद्यालय सुन्नी टीम के बीच खेला गया। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर की टीम ने 7-0 से राजकीय महाविद्यालय सुन्नी पर अपनी जीत दर्ज करने में कामयाब रही। आज का दूसरा मैच राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक (ऊना) की टीम एवं राजकीय महाविद्यालय चंबा टीम के बीच खेला गया। राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक की टीम ने राजकीय महाविद्यालय चंबा पर 5-0 से अपनी जीत दर्ज करने में कामयाब रही। 


    महिला वर्ग हॉकी प्रतियोगिता का प्रारम्भिक मैच राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर टिहरा (हमीरपुर) की टीम एवं राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर टीम के बीच समाचार लिखे जाने तक खेला जा रहा है। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर की टीम और राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर टिहरा की टीम 0-0 पर खेल रही है।


    प्रतियोगिता के विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक अन्तर्राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी रहे डॉ. सुनील सेन हैं।


    प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम


    पुरुष हाकी टीम


    1- स्वामी विवेकानन्द राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं, बिलासपुर
    2- राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर टिहरा हमीरपुर 
    3- राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर
    4- राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ
    5- एम एल एस एम सुंदरनगर, मंडी 
    6- राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक, ऊना 
    7- राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर
    8- राजकीय महाविद्यालय सुन्नी
    9- राजकीय महाविद्यालय चंबा
    10- बल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी
    11- राजकीय महाविद्यालय सोलन
    12- राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना


    महिला हाकी टीम


    1- राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर 
    2- राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर 
    3- राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ 
    4- राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर 
    5- एम एल एस एम सुंदरनगर, मंडी
    6- राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक, ऊना 
    7- बल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी 
    8- राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना 
    9- अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय सुन्नी 
    10- राजकीय महाविद्यालय सोलन.

  • जालंधरः आप विधायक को सिविल अस्पताल लेकर आई ईडी की टीम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अमरगढ़ से आप विधायक प्रो. जसवन्त सिंह गज्जन माजरा को ईडी ने आज सुबह करीब साढ़े 10 बजे मालेरकोटला के पास गोंसपुरा दुलम स्थित हेड ऑफिस से हिरासत में लिया था। वहीं काफी समय तक आप विधायक से चली पूछताछ के बाद ईडी के अधिकारी उनका मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए है। बता दें कि आज सुबह आप विधायक को एक पुराने मामले में ईडी की टीम ने हिरासत में ले लिया था। जिसके बाद ईडी की टीम उन्हें अपने जालंधर के दफ्तर में लेकर आई है। जहां एक घंटे तक आप विधायक से पूछताछ की गई। बताया जा रहा हैकि आप विधायक को मीटिंग के दौरान ईडी की टीम ने हिरासत में लिया था।

    बताया जा रहा है कि विधायक के खिलाफ यह कार्रवाई 40 करोड़ के पुराने लेनदेन मामले में की गई है। इस संबंध में पिछले साल ईडी ने उनके घर, दफ्तर और अन्य संपत्तियों की जांच की थी। जानकारी के मुताबिक कार्यकर्ताओं के साथ चल रही बैठक के दौरान उन्हें उठाकर ईडी की टीम के साथ ले गए थे।