Home Punjab>Amritsar जालंधर : किन्नर ने फंदा लगाकर की आत्म’हत्या, देखें वीडियो

जालंधर : किन्नर ने फंदा लगाकर की आत्म’हत्या, देखें वीडियो

0

 जालंधर,ENS : फिल्लौर में एक किन्नर ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। किन्नर की पहचान हसीना महंत निवासी इंद्रा कॉलोनी फिल्लौर के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस को शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को जांच के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार देर शाम लोगों को सुसाइड की जानकारी मिली।

जिसके बाद तुरंत महंत के भतीजे और पुलिस को जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार हसीन महंत का भतीजा अखिलेश और भजीती ज्योति उसके साथ इंद्रा कॉलोनी में उसके साथ रहते थे। अखिलेश ने होली वाले दिन शाम को अपने गांव जाना था। अखिलेश ने बताया कि जब वह ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहा था तो उसे गांव के ही एक व्यक्ति का फोन आया।

गांव आकर पता चला कि उसके जाते ही एक व्यक्ति घर की तरफ गया था। जिसने खिड़की के जरिए देखा कि हसीन महंत फंखे से लटकी हुई थी। वहीं मामले के जांच अधिकारी एएसआई जयगोपाल ने बताया कि पुलिस द्वारा अखिलेश और ज्योति से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here