Home Punjab>Amritsar जालंधरः अकाली दल से गठबंधन टूटने के बाद मनोरंजन कालिया का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः अकाली दल से गठबंधन टूटने के बाद मनोरंजन कालिया का आया बयान, देखें वीडियो

0

जालंधर, ENS: पंजाब में अकाली दल और भाजपा में आज गठबंधन टूट गया है। इसकी पुष्टि भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने की है। सुनील जाखड़ ने कहा कि वह पंजाब में 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे। वहीं गठबंधन टूटने के मामले में पूर्व मंत्री मनोजरंजन कालिया का बयान सामने आया है। मनोरंजन कालिया ने कहा कि भाजपा 2022 में अकेले चुनाव लड़ी थी। उन्होंने कहा कि वह मानते है कि अकाली दल के साथ गठबंधन को लेकर चर्चा चल रही थी।

लेकिन पिछली दिनों अकाली दल की कौर कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे सिंद्धात राजनीति से ऊपर है,  एक तरह से इशारा देते हुए गठबंधन से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जब भी बात होती है तो बीच का रास्ता निकाला जाता है।

लेकिन उसके बाद आज भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने गठबंधन को लेकर ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर अकाली दल ने भाजपा के साथ कोई बैठक की ही नहीं। जिसके बाद भाजपा ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here