Home Punjab>Amritsar जालंधरः घर के बाहर खड़ी कार को आग लगाकर व्यक्ति फरार, देखें वीडियो

जालंधरः घर के बाहर खड़ी कार को आग लगाकर व्यक्ति फरार, देखें वीडियो

0

जालंधर, ENS: देहात हलके फिल्लौर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात 12 के पास गांव तेहिंग में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर के बाहर खड़ी कार को आग लगा दी गई। इस घटना में पीबी32.क्यू4393 डिजायर कार बुरी तरह से जल गई। घटना की सूचना पड़ोसियों ने कार मालिक को दी। जिसके बाद वह भी मोहल्ला निवासियों के साथ बाहर आये और 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस संबंध में कार मालिक तरसेम लाल पुत्र उजागर निवासी तेहिंग (फिल्लौर) ने थाना फिल्लौर पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही थानेदार धर्मेंद्र पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस ने कहा कि आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

वीडियो देखने के लिए link पर click करे 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here