Home Punjab>Amritsar जालंधरः घर के बाहर से ऑटो लेकर चोर फरार, 4 महीने पहले खरीदा थी नई गाड़ी, देखें CCTV

जालंधरः घर के बाहर से ऑटो लेकर चोर फरार, 4 महीने पहले खरीदा थी नई गाड़ी, देखें CCTV

0

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला न्यू दशमेश नगर से सामने आया है। जहां देर रात घर के बाहर से नया ऑटो लेकर चोर फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि 4 महीने से वह इलाके में ऑटो खड़ा करता है, लेकिन कभी कोई नुकसान नहीं हुआ है। पीड़ित कल्लू ने बताया कि 2 दिन पहले देर रात 3 बजे पानी पीने के लिए उठा, इस दौरान उसने बाहर सड़क पर देखा तो उसका ऑटो गायब था। कल्लू ने कहा कि इस घटना की उसने थाने में शिकायत दे दी है।

वीडियो देखने के लिए link पर click करे 

पीड़ित ने कहा कि 2 दिन बीत गए लेकिन थाने में उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। कल्लू का आरोप है कि थाना भार्गव कैंप में जब वह जाता है तो पुलिस वाले कहते है कि 10 मिनट में आते है या 20 मिनट में आते है, लेकिन कोई पुलिस वाला नहीं इस मामले को लेकर कोई कार्रवाई कर रहा। पीड़ित ने कहाकि वह थाने में पैदल जाकर कई चक्कर काट चुका है। पीड़ित ने कहा कि उसका हाथ भी टूटा हुआ है। ऐसे में वह कुछ ओर काम भी नहीं कर सकता है। वह ऑटो चलाकर अपने चारों बच्चों को पाल रहा है। 4 महीने ही हुए थे उसने ऑटो नया निकलवाया था। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here