Home Punjab>Amritsar जालंधरः घर में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

जालंधरः घर में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

0

जालंधर, ENS: नकोदर रोड़ स्थित जलो बाल आबादी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां अल सुबह घर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इस आग की चपेट में आने से घर में बने 5 कमरे जलकर राख हो गए। वहीं हादसे में 2 बाइक और एक एक्टिवा जलकर राख हो गई। हालांकि हादसे के दौरान गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 3 गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए लीडिंग फायरमैन नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें मौके पर एक व्यक्ति ने अल सुबह 2.40 बजे सूचना दी थी। उन्होंने कहा कि जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा आग काफी ज्यादा लगी हुई थी। जिसके चलते अन्य 2 गाड़ियों को मौके पर आग पर काबू पाने के लिए बुलाया गया। नरेश कुमार ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद 5.30 बजे आग पर काबू पाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here