Home Punjab>Ludhiana पंजाब : तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को मारी टक्ककर, देखें वीडियो

पंजाब : तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को मारी टक्ककर, देखें वीडियो

0

लुधियाना : फील्ड गंज में एक तेज रफ्तार रिट्ज गाड़ी ने सड़क पर खड़ी एक रिक्शा चालक और एक अन्य कार को टक्कर मार दी। हादसे में जहां रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कार से बाहर निकल रही महिला समेत कुछ अन्य लोग भी घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे लोगों ने कार चालक को काबू करने की कोशिश की तो वह लोगों से झगड़ने लगा। इस बीच विरोध में आये लोगों ने आरोपियों की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। आरोप है कि रिट्ज कार का ड्राइवर नशे में था। जिसने अपने कुछ साथियों को मौके पर बुला लिया और वे लोगों को धमकाने लगे।

हालांकि सड़क पर दुकानदारों की मौजूदगी और पुलिस के पहुंचने से स्थिति कुछ हद तक नियंत्रित हुई और पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here