मुंबईः ईडी की टीम ने वीरवार यानी आज मुंबई में हीरानंदानी ग्रुप के मुख्य कार्यालयों और अन्य ठिकानों पर छापा मारा। केंद्रीय एजेंसी ने बिजनेस समूह के खिलाफ यह कार्रवाई फेमा (Foreign Exchange Management Act, 1999) से संबंधित नियमों के उल्लंघन के मामले में की गई।
Blog
-
पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, बदमाश सहित SHO घायल, देखें वीडियो
कोतवालीः हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र के चमगादड़ टापू पर विगत 8 दिसंबर को एक 6 साल के मासूम बच्चे की निमर्म हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी की देर रात चमगादड़ टापू पर पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमे पैर में गोली लगने के कारण आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही मुठभेड़ में एक पुलिस (एसएचओ) दरोगा भी घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर आला अधिकारी पहुंचे और घायल आरोपी और दरोगा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।
घायल बदमाश प्रदीप की पुलिस करीब ढाई महीने से 6 साल के बच्चे की हत्या के मामले में तलाश कर रही थी। पुलिस को शक है कि बच्चे के साथ कुकर्म करने के बाद मामला खुल जाने के डर से प्रदीप नें बच्चे की हत्या की। देर रात हरकी पौड़ी के पास चमगादड़ टापू पर पुलिस नें आरोपी प्रदीप को घेर लिया खुद को घिरा देख प्रदीप में पुलिस टीम पर तमंचे से फायर किये फायरिंग में पवन नाम का एक दरोगा भी घायल हो गया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि 6 साल की मासूम की हत्या के मामले में पुलिस जांच कर रही थी।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें एक संदिग्ध पर शक था। जब पुलिस द्वारा इसे पकड़ने का प्रयास किया गया तो आरोपी द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया गया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और इसमें हमारा एक जवान भी घायल हुआ। जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। हमारे द्वारा आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
-
पंजाबः युवक की मौ+त को लेकर किसानों ने किया हाईवे जाम, देखें वीडियो
लुधियानाः खौनरी बॉर्डर पर बीते दिन बठिंडा के रहने वाले शुभकरण की मौत को लेकर आज किसानों ने जालंधर-दिल्ली हाईवे सुबह 3 घंटों के लिए जाम करने का ऐलान किया है। जिसके चलते भारी संख्या में किसान हाईवे पर धरना लगाकर बैठ गए है। ऐसे में पुलिस की ओर से रूट डायवर्ट कर दिया है। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर किसानों ने दिल्ली कूच का प्रोग्राम 2 दिन के लिए स्थगित कर दिया है।
दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन कादिया के अध्यक्ष हरमीत सिंह कादियान ने बताया कि दिल्ली कूच के समर्थन में नहीं है मगर किसानों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ व आवाज बुलंद करवा करेंगे। इससे पहले सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक हाईवे जाम किया जाना था, लेकिन लोगों की परेशानी को देखते हुए अब यह समय सुबह 11 बजे से 2 बजे तक कर दिया गया है। फिल्लौर में नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के नजदीक सतलुज पुल के पास गोशाला के सामने हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर जाम किया गया है।
वहीं, जाम लगने से नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई हैं। बताया जा रहा है कि जाम लगने से एक एंबुलेंस भी वहां पर फंस गई थी। जिसे किसानों ने रास्ता देकर गंतव्य के लिए रवाना किया। बताया जा रहा है कि मांगों को लेकर और केंद्र व प्रदेश सरकार की अनदेखी के विरोध में किसान वीरवार को सभी तहसील कार्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे और सरकार पुतला फूकेंगे। इस मौके पर उनके साथ कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह मथाना व राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश बैंस मौजूद रहे।
-
लाखों की कोकीन और हेरोइन बरामद, 2 नाइजीरियन के साथ 3 काबू, देखें वीडियो
चंडीगढ़ः कोकीन व हेरोइन सप्लाई करने वाले 3 आरोपियों को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एनटीएफ) ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 105.5 ग्राम कोकीन और 19.77 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान चंडीगढ़ सैक्टर-38 के रहने वाले दीपक थापा, ईस्ट अफ्रीका निवासी चार्ली सगाना व नाइजीरिया निवासी डेनियल के रूप में हुई है। वहीं एसपी केतन बंसल ने बताया कि एमएचए के आदेशों पर चंडीगढ़ में एनटीएफ पुलिस स्टेशन बनाया गया था और यह पहला केस दर्ज हुआ है। इन आरोपियों को पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह की अगुआई में गिरफ़्तार किया गया है।
एसपी केतन बंसल ने बताया कि पुलिस ने पहले आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया था। जिसे कोर्ट में पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी दीपक ने अपने अन्य दो साथी जहां से वह हेरोइन और कोकीन लेकर आता था, उनके बारे में बताया। जिसके बाद इंस्पेक्टर सतविंदर की अगुआई में टीम दिल्ली पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी दीपक ने नया गांव में बिट्टू नाम के शख्स का मर्डर किया था। उस केस में बिट्टू के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद आरोपी बुडेल जेल में भी रहा और वहीं पर उसकी मुलाकात नाइजीरियन से हुई थी।
एसपी केतन बंसल ने बताया कि आरोपी चार्ली अपना नाम मुगाबा जॉन उर्फ नकाबे नाम पर इंडिया में आया था। लेकिन उसका वीजा जुलाई 2023 तक ही था और वीजा एक्सपायर होने के बाद आरोपी वापस नहीं गया। दूसरा आरोपी डेनियल मैडिकल लिव पर नाइजीरिया से 2 महीने के लिए 24 जनवरी 2024 को इंडिया में आया था लेकिन 24 मार्च 2023 को उसका भी वीजा एक्स-पायर हो गया, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। एसपी केतन बंसल ने कहा कि आरोपी पुलिस रिमांड पर है और उनसे पूछताछ की जा रही है कि वह चंडीगढ़ में कहां-कहां पर और किसे हेरोइन व कोकीन की सप्लाई करते थे। चंडीगढ़ के अलावा वह कहां-कहां पर सप्लाई दे रहे थे। पुलिस चंड़ीगढ़ के क्लबो पर भी नजर बनाए हुए है कि कहीं इनमें तो इस नशे की सप्लाई की जा रही थी।
-
जालंधरः ढिल्लों ब्रदर्स मामले में पूर्व SHO Navdeep Singh को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आया बड़ा फैसला
जालंधर, ENS: चर्चित ढिल्लों ब्रदर्स मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस मामले में पूर्व एसएचओ नवदीप सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने रैगुलर जमानत मिल गई है। बता दे कि यह मामला 16 अगस्त 2023 का है, जिसके तहत थाना डिवीजन नं. 1 में पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों में बहस हुई थी। मानवजीत और जश्नबीर ढिल्लों एक महिला परमिंद्र कौर की तरफ से थाना डिवीजन नं. 1 में आए थे। मानवदीप सिंह उप्पल ने आरोप लगाया गया था कि पुलिस ने मानवजीत सिंह ढिल्लों के साथ थाने में मारपीट की है और उसकी पगड़ी उतार दी थी।
इसके बाद पुलिस की कार्रवाई से मानवजीत के छोटे भाई जश्नबीर ने गोइंदवाल साहिब के व्यास दरिया में छलांग लगा दी थी। उसे बचाने के लिए मानवजीत पीछे कूदा था। जश्नबीर का शव 17 दिनों बाद बरामद हो गया था, जबकि मानवजीत का फोन करीब 48 घंटे बाद आन हुआ था। लेकिन खुद मानवजीत आज तक लापता है। मानवजीत का जब फोन आन हुआ तो उसकी लोकेशन उस जगह से 5-6 कि.मी. आगे की आ रही थी, जहां से उसने छलांग लगाई थी।
-
पंजाबः 10 बाइकों सहित 3 चोर गिरफ्तार, देखें वीडियो
कोटकपूराः क्राइम की वारदातों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरों के कब्जे से भारी मात्रा में बाइक बरामद की है। वहीं सब डिवीजन कोटकपूरा और इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह मुख्य अधिकारी थाना सदर कोटकपूरा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए चौकी पंजगरी कलां पुलिस ने 10 बाइक बरामद की है। इस संबंध में जतिंदर सिंह डीएसपी थाना सदर कोटकपूरा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजगरी कलां प्रभारी सहायक थानेदार नवदीप सिंह द्वारा पुलिस पार्टी सहित संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के सिलसिले में पंजगरी कलां की नई दाना मंडी के पास नाकाबंदी की गई थी।
इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गांव पक्का निवासी सुखविंदर सिंह, गांव कलेर निवासी महावीर सिंह और गांव चहल निवासी सुरजीत सिंह ने अपना-अपना गिरोह बनाया है और अलग-अलग जगहों से मोटरसाइकिलें चुराकर बेच देते हैं। आज भी चोरी की दो मोटरसाइकिलों पर सवार गांव सिवियां वाले पंजगरी कलां बेचने की फिराक में सड़क पर घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उक्त व्यक्तियों की रोककर चैकिंग की गई। जिसके बाद वह बाइक चोरी की पाई गई। पुलिस ने आरोपियों को काबू करके उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान की गई कार्रवाई के परिणामस्वरूप उनके पास से 8 और मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिससे उक्त व्यक्तियों के पास से बरामद मोटरसाइकिलों की कुल संख्या 10 हो गई। उन्होंने बताया कि उक्त लोगों को पुलिस ने माननीय अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है ताकि आरोपियों से और भी खुलासे हो सकें।
-
पंजाबः नशा तस्कर की लाखों की प्रॉपर्टी हुई सीज, देखें वीडियो
कोटकपूराः पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं नशा बेचकर संपत्ति बनाने के मामले में पंजाब सरकार के निर्देश पर थाना सदर पुलिस कोटकपूरा पुलिस ने स्थानीय शहर के सिखां वाला रोड निवासी एक कथित नशा तस्कर के घर के बाहर पोस्टर लगा दिए है। पोस्टर इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह एस.एस.ओ. थाना सदर कोटकपूरा के नेतृत्व में लगाया गया है।
इस संबंध में एसएचओ कश्मीर सिंह ने बताया कि मंजीत सिंह और उसकी पत्नी सीमा रानी के खिलाफ हेरोइन के करीब पांच मामले दर्ज हैं, जिनमें से 3 मंजीत सिंह पर और 2 सीमा रानी के खिलाफ दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशानुसार कार्य करते हुए उन्होंने नशा बेचकर जो संपत्ति बनाई है।
उस संपत्ति को जब्त करने के लिए उनके घर के बाहर पोस्टर चिपका दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसकी एक प्रति सदन में मौजूद एक सदस्य को दी गयी है। उन्होंने कहा कि पता चला है कि पति-पत्नी दोनों जेल में हैं, इसे ध्यान में रखते हुए दोनों को जेल में एक-एक कॉपी उपलब्ध करायी जायेगी।
-
पंजाबः संदिग्ध परिस्थितियों में टीचर की मौ+त, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो
बटालाः फतेहगढ़ चूड़ियां के तालाबवाला मंदिर के सामने वाली गली में टीचर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि घर में 4 सरकारी टीचर किराए के मकान में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि उनमें से बंठिडा के रहने वाले टीचर ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना का पता अन्य टीचर को तब लगा, जब वह स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौटे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही फतेहगढ़ चूड़ियां की थाना प्रभारी मैडम राजबीर कौर पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
इस संबंध में अध्यापक हरजिंदर सिंह और जसपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह तीनों अपने सरकारी स्कूल मकोवाल गए थे, जबकि मृतक अध्यापक मनप्रीत सिंह ने कहा था कि वह बाद में अपने स्कूल गांव पंधेर कलां जाएंगे, ऐसे में आप चले जाओ। उन्होंने आगे कहा कि जब वह वापस आए तो उन्होंने अपने साथी टीचर का शव पंखे से लटका हुआ देखा। बताया जा रहा है कि दोनों की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस और परिवार के सदस्यों को दी।
उन्होंने बताया कि मृतक को 3 दिन बाद एक साथ तीन खुशियां मिलने वाली थीं। जिनमें से पहली और दूसरी खुशी यह थी कि 3 दिन बाद उसकी और उसकी पत्नी जो सरकारी टीचर है, दोनों की नौकरी का प्रोवेशनल पीरियड खत्म होने वाला था और वे दोनों ने पक्का हो जाना था। जबकि तीसरी खुशी यह थी कि वह 3 दिन बाद पिता बनने जा रहा था। जबकि रा रह रहे थे और तीन दिन बाद ही वह पिता बनने वाले थे। इस संबंध में एसएचओ ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
-
पंजाबः ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौ+त, देखें वीडियो
मोगाः गांव घल कलां के पास ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही समाज सेवा सोसायटी के सदस्यों ने मृतक को सरकारी अस्पताल के मोर्चुरी में रखवा दिया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए समाज सेवा सोसायटी के अध्यक्ष गुरसेवक सिंह सन्यासी ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि आज सुबह गांव घल कलां के पास ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर उन्होंने अपने सदस्यों के साथ मौके पर जाकर देखा कि शव की कोई पहचान नहीं हुई थी। जिसके बाद उन्होंने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के मोर्चुरी में 72 घंटे के लिए रखवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर मृतक की पहचान ना हुई तो उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
-
जालंधरः किसानों को लेकर कांग्रेस विधायक परगट सिंह का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: शंभू और खनौरी बॉर्डर पर बीते दिन किसानों पर आंसू गैस, टियर गैस और रबड़ की गोलियां दागी गई। वहीं इस मामले में गोली लगने से शुभकरण नामक युवक की मौत हो गई। शुभकरण की मौत को लेकर बीते दिन पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दुख प्रगट किया था। वहीं आज कैंट से कांग्रेस के विधायक ने किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार और पंजाब सरकार पर जमकर निशाने साधे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत आज डेमोक्रेसी के नाम पर एक डिक्टेटर रूलर बनता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के दौरान बिल को रद्द किया था और एमएसपी पर आगे काम करने का आश्वासान दिया था कि वह एमएसपी के ऊपर एक कमेटी बनाकर आगे काम करेंगे। कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने कहा कि इस मामले को लेकर 2 साल समय हो गया, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। जिसके बाद किसानों ने अब दोबारा आंदोलन शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि शंभू और खनौरी बॉर्डर पर शांतिपूर्वक किसान प्रदर्शन कर रहे है, लेकिन सरकार उन पर आंसू गैस, टियर गैस और रबड़ की गोलियां दाग रही है।
वहीं बीते दिन रबड़ की गोली लगने से 20 वर्षीय किसान की मौत हो गई। परगट सिंह ने कहा कि पंजाब में सीएम भगवंत मान की सरकार मूक दर्शक बनकर देख रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की पुलिस और पैरामिल्ट्री फोर्स बॉर्डर से पंजाब में आकर किसानों का नुकसान कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज सुबह भी पूर्व गवर्नर सतपाल की आवाज दबाने के लिए उनके घर और गांव में छापेमारी कर रही है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए का नाम हिटलट दिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और किसानों से शांतिपूर्वक मसले को हल करने की अपील की है।