Blog

  • पंजाबः गाड़ी पर जा रहे पंजाबी गायक मनकीरत औलख की बाइक सवारों ने की रेकी, CCTV आई सामने

    पंजाबः गाड़ी पर जा रहे पंजाबी गायक मनकीरत औलख की बाइक सवारों ने की रेकी, CCTV आई सामने

    चंडीगढ़ : मूसेवाला के बाद अब पंजाबी गायक मनकीरत औलख की रेकी की जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, देर रात मनकीरत की दो बाईक सवार शख्सों द्वारा रेकी की गई। घटना रात करीब पौने 1 बजे की बताई जा रही है, जब मनकीरत औलख अपनी गाड़ी में जा रहे थे, तो 3 बाइक सवार शख्सों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें दो शख्स मनकीरत औलख का पीछा करते दिख रहे हैं। दोनों रेकी करने वालों ने मुंह ढके हुए थे। दोनों शख्स मनकीरत को नुक्सान पहुंचाने की फिराक में थे।

    लेकिन मनकीरत के गनमैन के बाहर निकलते ही बाइक सवार दोनों शख्स फरार हो गए। क्यों दोनों मनकीरत पर हमला करने की फिराक में थे, इस बारे अभी कुछ पता नहीं चला है। लेकिन बता दें मनकीरत औलख वैसे भी अकसर विवादों में घिरे रहते हैं, गत दिनों भी उनके खिलाफ एक शिकायत डीजीपी को दी गई है, जिसमें उनके नए गाने पर हथियारों को प्रमोट करने के आरोप लगे हैं। इससे पहले सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी पंजाब पुलिस ने उनसे पूछताछ की थी। मनकीरत औलख के गैंगस्टर लारैंस के साथ भी कई तस्वीरें सामने आई थीं, जिसके बाद उन्हें पुलिस जांच का सामना करना पड़ा था। 

    बता दें कि बंबीहा गैंग के 4 गुर्गों को पुलिस ने बीते दिनों गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सिंगर बब्बू मान और मनकीरत औलख को मारकर सिद्धू मूसेवाला की मौत का बदला लेना चाहते थे। जांच में सामने आया था कि यह सभी आरोपी आर्मेनिया में बैठे लकी पटियाल के करीबी कनाडा स्थित प्रिंस से निर्देश ले रहे थे। गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के केस में मनकीरत पर भी सवाल उठे थे।

  • महाराजा सूरजमल और डॉ. भीमवराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर हुआ बवाल

    महाराजा सूरजमल और डॉ. भीमवराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर हुआ बवाल

    आगजनी के बाद पुलिस पर पथराव, छोड़े गए आंसू गैस के गोले

    राजस्थानः भरतपुर में महाराजा सूरजमल और डॉ. भीमवराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित पर विवाद बढ़ गया। बुधवार रात ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। आगजनी की। पुलिस मौके पर पहुंची तो उस पर भी पथराव शुरू कर दिया। मामला भरतपुर जिले के नदबई इलाके का है। रात करीब 8 बजे शुरू हुआ बवाल देर रात 2 बजे तक चलता रहा। लोगों को हटाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। आज सुबह भी माहौल तनावपूर्ण रहा। इधर बिगड़ते हालत को देखते हुए भरतपुर कलेक्टर आलोक रंजन नदबई नगर पालिका की ओर से 14 अप्रैल को वाले मूर्ति स्थापना कार्यक्रम को फिलहाल रद्द कर दिया है।

    कलेक्टर ने बताया कि अब किसी भी सर्किल पर अगले आदेश तक कोई भी प्रतिमा नहीं लगाई जा सकेगी।14 अप्रैल को नदबई नगर पालिका ने मूर्ति स्थापना की परमिशन मांगी थी। पुलिस प्रशासन और एसडीएम ने हालात की समीक्षा की थी। संभागीय आयुक्त की मौजूदगी में हुई मीटिंग में तय हुआ कि वर्तमान हालात में मूर्ति स्थापना की आज्ञा नहीं दी जा सकती। दरअसल, नगर पालिका नदबई इलाके में 3 जगह मूर्तियां लगा रही है।

    संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा की अध्यक्षता में कमेटी ने तय किया कि, कुम्हेर चौराहे पर महाराजा सूरजमल, बैलारा चौराहे पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और नगर चौराहे पर भगवान परशुराम की मूर्ति लगाई जाएगी। पर स्थानीय लोगों की मांग है कि नदबई का मुख्य चौराहा बैलारा है, ऐसे में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा बैलारा चौराहे पर लगनी चाहिए। इसी मांग को लेकर लोगों ने धरना भी दिया। पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने बयान दिया था कि आप जो चाहते हैं, वही होगा आप धरना खत्म कीजिए। इस बीच मंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बैलारा चौराहे पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और डेहरा मोड चौराहे पर महाराजा सूरजमल की मूर्ति लगाई जाए। बस इसी को लेकर विरोध शुरू हो गया है।

  • दर्दनाक हादसाः घूमने गए युवकों की 500 फीट खाई में गिरी कार, 5 की मौत

    दर्दनाक हादसाः घूमने गए युवकों की 500 फीट खाई में गिरी कार, 5 की मौत

    समस्तीपुर: नेपाल के काठमांडू में एक सड़क हादसे में समस्तीपुर के पांच युवकों की मौत हो गई। मृतकों में तीन वारिसनगर और दो कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन नेपाल के काठमांडू रवाना हो गए, जहां पुलिस की कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आज वीरवार (13 अप्रैल) की सुबह सभी 5 शवों को गांव लाया गया। शव आते ही गांव में मातम पसर गया। मृतकों की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के फुलहारा गांव निवासी मोहन सिंह के पुत्र मृत्युंजय कुमार उर्फ गब्बर, भागीरथपुर के वार्ड नंबर-8 निवासी अभिषेक कुमार ठाकुर, मथुरापुर ओपी थाना क्षेत्र के राजेश कुमार सिंह, विकास नगर के मुकेश चौधरी, कल्याणपुर चौक स्थित मधु ज्वेलर्स के संचालक और पूसा बिरौली निवासी धर्मेंद्र सोनी शामिल हैं।

    गांव में शव आने के बाद देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं परिजनों की चीख पुकार से पूरा गांव गमगीन था।बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार की शाम बाजार समिति के समीप से एक ही कार (बीआर डीडी 0687) से सभी युवक नेपाल के काठमांडू घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान बीच रास्ते में नेपाल के बर्दीवास काठमांडू बीपी राजमार्ग पर देर रात उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

    बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे सबके परिजनों को कार हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद परिजन नेपाल रवाना हो गए थे। हादसे के बाद चार युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई थी। सबसे अंत में स्वर्ण व्यवसायी धर्मेंद्र सोनी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत को लेकर काफी देर तक लोगों में संशय बना रहा, लेकिन बुधवार की शाम पांच बजे उसकी मौत की पुष्टि की गई। घटना के बाद लोग परिजन को सांत्वना देने में जुटे हैं। फिलहाल इस घटना को लेकर परिजन कुछ बोलने की स्थिति में नहीं थे।

  • हिमाचल दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

    हिमाचल दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित : उपायुक्त राघव शर्मा ने हिमाचल दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए किए जा रहे प्रबंधों को लेकर जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान राज्यपाल हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय ऊना प्रवास को लेकर भी अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा की गई।  उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल दिवस समारोह के लिए संबंधित विभागों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ऊना के मैदान में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान समारोह में बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। 

    उपायुक्त ने बताया कि उद्योग मंत्री 15 अप्रैल को 10.45 बजे शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे। तदपश्चात 11 बजे समारोह स्थल पर पहुचेंगे। उन्होंने बताया कि उसके उपरांत ध्वजारोहण तथा परेड का निरीक्षण कर भव्य मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। तदपश्चात मुख्यातिथि जिलावासियों के नाम अपना संदेश देंगे। उन्होंने बताया कि हिमाचल दिवस समारोह में विभिन्न दलों द्वारा हिमाचली संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न द्वारा प्रदर्शनी स्टाॅल भी लगाए जाएंगे। उन्होंने जिला के समस्त नागरिकों से आग्रह किया है कि हिमाचल दिवस समारोह कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों। इस मौके पर एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, एसी वरिन्द्र शर्मा, एएसपी संजीव भाटिया, एसडीएम विश्वमोहन देव चैहान सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • धड़ल्ले से IPL 2023 का फर्जी टिकट बेच रहे 3 नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार

    धड़ल्ले से IPL 2023 का फर्जी टिकट बेच रहे 3 नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार

    नई दिल्ली: आईपीएल 2023 शुरू होते ही सटोरिए एक्टिव हो गए हैं। मैच शुरू होने से लेकर खत्म होने तक हर बॉल, हर विकेट और तो और एक खिलाड़ियों पर सट्टा लगाया जा रहा है, जिसका कई बार खुलासा हो चुका है। लेकिन इस बीच देश की राजधानी दिल्ली से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो आपके होश उड़ा देगा। दरअसल दिल्ली पुलिस ने पांच लोगों को IPL में टिकट ब्लैक करने और जाली टिकट बेचने के आरोप में पकड़ा है। इनमें से तीन नाबालिग हैं।

    पुलिस ने आरोपियों के पास से कलर प्रिंटर समेत ऐसे सॉफ्टवेयर बरामद किए हैं जिनके जरिए वो टिकट एडिट और फोटोशॉप कर जाली टिकट छापा करते थे। इस गैंग के पास से एक ओरिजिनल और 80 नकली टिकट बरामद हुए हैं। सभी टिकट 11 अप्रैल को मुंबई और दिल्ली के बीच खेले गए मैच के थे। सभी आरोपी मुंबई के रहने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली थी कि IPL के दौरान स्टैंड्स में ज्यादा भीड़ लग जा रही है। इसके अलावा पुलिस को इस बात की भी शिकायत मिली थी कि कुछ लोग स्टेडियम के बाहर टिकट ब्लैक कर रहे हैं। 11 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच में दिल्ली पुलिस के कई लोग सादे कपड़ों में स्टेडियम के बाहर तैनात कर दिए गए थे।

    पुलिस वालों ने अपने चेहरे पर झंडे भी बना रखे थे, ताकि किसी को शक ना हो। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस वालों ने देखा कि कुछ लोग 1250 का टिकट 4000 रुपए में लोगों को बेच रहे थे। पुलिस ने इसके बाद तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। इन तीनों के पास से 24 टिकट बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने रोहित नाम के एक लड़के को भी हिरासत में लिया। रोहित के पास से भी फर्ज़ी टिकट्स बरामद हुए। रोहित ने आगे पूछताछ में अपने साथियों के नाम बताए, जिसके बाद पुलिस ने चार और आरोपियों को पकड़ा, जिनमें तीन नाबालिग थे।

    पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि जहां भी IPL का मैच होता, ये लोग वहां पहुंच जाते और जाली टिकट छापते हैं। उसके बाद स्टेडियम के बाहर महंगे दामों में इन टिकट्स को बेचा जाता था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि ऐसे जालसाजों से बचने के लिए लोग स्टेडियम के बाहर ब्लैक में टिकट खरीदने की गलती ना करें।

  • 5.26 ग्राम चिट्टे सहित युवक पकड़ा

    5.26 ग्राम चिट्टे सहित युवक पकड़ा

    ऊना/सुशील पंडित :  पुलिस थाना सदर ने एक युवक को 5.26 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर ऊना के मुलाजिम यातायात चैकिंग के लिए गांव बसोली में नाकाबंदी कर रखी थी तो सामने से एक व्यक्ति पैदल ही आ रहा था जो सामने पुलिस को देख घबरा गया व पीछे मुड़ कर भागने की कोशिश करने लगा। जिसे पुलिस पार्टी ने काबू किया तथा तलाशी लेने पर 5.26 ग्राम हैरोईन/चिटटा बरामद किया गया। युवक को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित युवक की पहचान  आकाश पुत्र प्रेम कुमार, निवासी स्लेम टावरी अशोक नगर लुधियाणा (पंजाब) के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • कुटलैहड़ के बोहरु अलींडा सड़क का निर्माण कार्य शुरू 

    कुटलैहड़ के बोहरु अलींडा सड़क का निर्माण कार्य शुरू 

    11 करोड़ की लागत से बनने वाली 11 किमी सड़क से 1600 परिवारों को मिलेगा लाभ,

    पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर के प्रयासों से कई बर्षो वाद मिली फ़ॉरेस्ट क्लेरेंस

    ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के बोहरु अलींडा सड़क जिसकी लंबाई करीब 11 किमी है। उक्त सड़क का कार्य शुरू होने से जनता में खुशी की लहर है। और जिला पार्षद वार्ड के सदस्य व जिला पार्षद उपाध्यक्ष ऊना कृष्ण पाल शर्मा, प्रधान पूनम रानी बोहरु, प्रधान कर्ण सिंह चुरड़ी,उपप्रधान सुभाष चंद चुरडी ,उप प्रधान तरसेम लाल बोहरु, पूर्व प्रधान कैप्टन केवल सिंह पठानिया, पूर्व उप प्रधान पुष्पिंद्र सिंह , जगत राम, मखन सिंह, मलकियत सिंह, रूपलाल, सुरेन्द्र सिंह, जसवंत सिंह पूर्व उपप्रधान, अनंत राम, पवन कुमार, सरुप सिंह, केहर सिंह, शालू देवी, पूर्व पंच पूनम रानी,मुल्खराज, शेर सिंह, जीत राम,मुख्तयार सिंह ने पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर का आभार प्रकट किया है। क्योंकि कंवर के अथक प्रयासों से उक्त सड़क की फारेस्ट एनओसी करीब 20 वर्षों बाद मिलने से सड़क की टैंडर प्रतिक्रिया पूरी हुई और सड़क का काम शुरू हुआ है।

    इस सड़क निर्माण का सीधा लाभ चुरडी और बोहरु पँचायत के 1600 परिवारों को होगा। उक्त पंचायतों के परिवारों को नंगल व चंडीगढ़ जाने के लिए सीधा रास्ता नसीब होगा। उक्त सड़क का निर्माण शुरु होने पर लोगों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके प्रयास से उक्त सड़क निर्माण के लिए 11 करोड़ की धनराशि मुहैया करवाई गई थी। चुरडी ओर बोहरु दो पंचायतों  राहत प्रदान की है। पूर्व मन्त्री ने जनता से वादा किया था कि उक्त सड़क निर्माण हर हाल में किया जाएगा। और उन्होंने सरकार में मन्त्री रहते हुए उक्त सड़क जिसका करीब 8 किमी हिस्सा यानी भूमि फारेस्ट की है। उनके एनओसी दिलाकर उक्त सड़क का टैंडर करवाया। लेकिन आचार संहिता लगने के कारण कार्य शुरू नहीं हो पाया था। अब उक्त सड़क का कार्य शुरू हुआ है। 

    ग्राम पंचायत चुरडी व बोहरु की जनता ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया है कि सड़क का निर्माण कार्य बरसात से पूर्व पूर्ण किया जाए। ताकि बरसात के दिनों में लोगो को आवाजाही में दिक्कत न हो। उनका कहना है। कि जब बरसात पड़ती है। तो पानी की मात्रा पहाड़ी होने के कारण ज्यादा होती है। और पैदल चलना भी मुशिकल हो जाता है। बहीं लोकनिवि के अधिकारियों ने जनता को आश्वासन दिया है। कि उक्त सड़क का कार्य बरसात से पहले खत्म हो। इसकी पूरी कोशिश की जाएगी। और उक्त ठेकेदार को आदेश भी दिए जाएंगे। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਚੌਰਾ ਦੇ ਹੌਸਲੇ ਬੁਲੰਦ, ਕੀਮਤੀ ਲਕੜ ਚੌਰੀ ਕਰਕੇ ਹੋਏ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਚੌਰਾ ਦੇ ਹੌਸਲੇ ਬੁਲੰਦ, ਕੀਮਤੀ ਲਕੜ ਚੌਰੀ ਕਰਕੇ ਹੋਏ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਦਸੂਹਾ : ਹਲਕਾ ਦਸੂਹਾ ਦੇ ਜੰਗਲਾਂ ਵਿਚ ਵਨ ਮਾਫੀਆ ਵਲੋਂ ਆਏ ਦਿਨ ਜੰਗਲ ਵਿਚੋਂ  ਬੇਸ਼ਕੀਮਤੀ ਖੈਰ ਦੀ ਲੱਕੜ ਦੀ ਤਸਕਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿਸਦਾ ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਵਨ ਵਿਭਾਗ ਬਡਲਾ ਰੇਂਜ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸੈਂਸੋ ਨੇਕਨਾਮਾ ਦੇ ਜੰਗਲਾਂ ਦਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਵਨ ਮਾਫੀਆ ਵੋਲੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਤਾਂ ਸਰਕਾਰੀ ਰਕਬੇ ਵਿਚ ਖੈਰ ਦੀ ਚੋਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਸੀ ਪਰ ਹੁਣ ਪਿੰਡ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਚੋਰਾਂ ਦੇ ਹੋਂਸਲੇ ਇੰਨੇ ਵਧ ਚੁਕੇ ਹਨ ਕਿ ਚੋਰ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮਲਕੀਤੀ ਰਕਬੇ ਵਿਚੋਂ ਵੀ ਖੈਰ ਦੀ ਚੋਰੀ ਬੇਖੌਫ਼ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਵਧੇਰੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਪਿੰਡ ਨੇਕਨਾਮਾ ਵਾਸੀ ਵਿਜੇ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਮੇਰੇ ਰਕਬੇ ਦੀ ਜਮੀਨ ਵਿਚੋਂ  ਚੋਰਾਂ ਨੇ 25 ਦੇ ਕਰੀਬ ਖੈਰ ਦੇ ਦਰਖਤ ਜਿਸਦੀ ਕੀਮਤ 15 ਲੱਖ ਹੈ ਚੌਰੀ ਕੀਤੇ ਗਏ ਸਨ। ਇਸ ਵਿਚੋਂ ਕੁਛ ਲੱਕੜ ਚੋਰ ਲਿਜਾਣ ਵਿਚ ਕਾਮਯਾਬ ਹੋ ਗਏ ਪਰ ਕੁਛ ਲੱਕੜ ਅਸੀਂ ਬਰਾਮਦ ਕਰ ਆਪਣੇ ਘਰ ਲੈ ਆਏ ਅਤੇ ਵਨ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਇਸਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇ ਦਿਤੀ। ਵਿਜੈ ਕੁਮਾਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਕੁਛ ਚੋਰਾਂ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਵੀ ਕਰ ਲਈ ਗਈ ਹੈ। ਵਿਜੇ ਕੁਮਾਰ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਇਨਾਂ ਵਨ ਤਸਕਰਾਂ ਉਤੇ ਨਕੇਲ ਕਸੀ ਜਾਵੇ। 

    ਇਸ ਵਿਸ਼ੇ ਤੇ ਬਡਲਾ ਰੇਂਜ ਅਫਸਰ ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ  ਉਨਾਂ ਵਲੋਂ ਚੋਰਾਂ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਕਰ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਜੋ ਵੀ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਹੈ ਅਮਲ ਵਿਚ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾਵੇਗੀ। 

  • पंजाबः तहसील में विजीलेंस की बड़ी कारवाई, रिशवत लेता कानूनगों काबू

    पंजाबः तहसील में विजीलेंस की बड़ी कारवाई, रिशवत लेता कानूनगों काबू

    संगरूर : राज्य में करप्शन व रिश्वतखोरी के मामलों को लेकर विजीलैंस की लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं विजिलेंस की टीम का संगरूर की मूनक तहसील में बड़ा एक्शन देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि विजीलैंस विभाग ने संगरूर की मूनक तहसील में कार्यरत कानूनगों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उक्त कानूनगों पर 10000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोपों के तहत कार्रवाई की गई है। विजीलैंस ने फिलहाल कानूनगो को हिरासत में ले लिया है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।

  • राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का प्रवास कार्यक्रम

    राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का प्रवास कार्यक्रम

    ऊना/ सुशील पंडित :  राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ला जिला ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर होंगे। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि राज्यपाल 15 व 16 अप्रैल को जिला ऊना का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्यपाल 15 अप्रैल को प्रातः 11.05 बजे प्रयास संस्था द्वारा आयोजित नेत्र जांच शिविर का डीएवी सैनेटरी पब्लिक स्कूल ऊना में शुभारंभ करेंगे। इसके उपरांत 4.30 बजे माता श्री ंिचंतपूर्णी मंदिर के लिए रवाना होंगे। उन्हांेने बताया कि राज्यपाल का रात्रि विश्राम सर्कट हाऊस ऊना में रहेगा। उपायुक्त ने बताया कि राज्यपाल 16 अप्रैल को 10.05 बजे जिला परिषद हाॅल ऊना में जिलाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। तदपश्चात 12.10 बजे डीआरडीए हाॅल ऊना में जिला स्तरीय टीबी कार्यक्रम की समीक्षा बैठक करेंगे। उसके उपरांत सायं 3.20 बजे शिमला के लिए रवाना होंगे।