Blog

  • 10.16 ग्राम चिट्टे सहित व्यक्ति काबू , नाका तोड़कर भागा था तस्कर

    10.16 ग्राम चिट्टे सहित व्यक्ति काबू , नाका तोड़कर भागा था तस्कर

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना में पुलिस ने 10.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया । एक नशा तस्कर ने पुलिस का नाका तोड़कर डीएसपी हेडक्वार्टर की गाड़ी को हिट कर दिया। इस हादसे में डीएसपी का गनमैन जख्मी हुआ है। वहीं पुलिस ने नशा तस्कर को कुछ दूरी पर काबू कर लिया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर एक कार सवार युवक नशे की खेप लेकर चंद्रलोक कॉलोनी की ओर से गुजरने का पता चला तो पुलिस ने चंद्रलोक कॉलोनी के पास नाका लगाया। पुलिस का नाका देख रामपुर की ओर से आ रहे व्यक्ति ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और नाका तोड़ते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर अंकित शर्मा की गाड़ी को हिट कर भागने का प्रयास किया, लेकिन कुछ दूरी पर पुलिस ने कार चालक को काबू कर लिया। हादसे में डीएसपी हेडक्वार्टर का गनमैन जख्मी हुआ है। वहीं पुलिस ने जब कार चालक की तलाशी ली, तो उसके पास से 10.16 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। 

    आरोपित व्यक्ति की पहचान सागर पुरी उर्फ बब्बा निवासी वार्ड नंबर 6 ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया। 
    इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि नाका तोड़कर एक चालक फरार हो रहा था, जिसे पुलिस ने काबू कर तलाशी ली, तो चालक से 10.16 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। वहीं नाका तोड़कर जाते हुए कार चालक के डीएसपी की गाड़ी को हिट करने और गनमैन को जख्मी करने वाले मामले की भी जांच की जा रही है। वहीं आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • संसदीय सचिव राम कुमार ने किया 1.14 करोड़ रुपये की पेयजल योजना का भूमि पूजन

    संसदीय सचिव राम कुमार ने किया 1.14 करोड़ रुपये की पेयजल योजना का भूमि पूजन

    पेयजल योजना से होगा 5000 लोगो को लाभ

    बददी/ सचिन बैंसल : मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने वीरवार को दून विधानसभा क्षेत्र के धखडू माजरा में 1.14 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली पेयजल योजना का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि इस पेयजल योजना के निर्माण से लगभग पांच हजार से अधिक लोग लाभान्वित होंगे।इससे पहले मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को इस संदर्भ में दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा फरवरी माह में किया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा चुनाव-2022 में दी गई सभी गारंटियों को राज्य सरकार चरणबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगी।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार एक लाख युवाओं को रोजगार देने के लिए वचनबद्ध है और इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाएगा।

    इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने धखडू माजरा के लोगों की समस्याएं भी सुनी और इस पर सहाभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर उप कोषाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी चौधरी मदनलाल, बीबीएन इंटक अध्यक्ष संजीव कुमार, उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रदीप कुमार, दून ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कुलतार ठाकुर, पार्षद तरसेम लाल चौधरी, सुरजीत चैधरी, मोहन लाल अजमेर कौर, पूर्व बीडीसी सदस्य महेन्द्र सिंह राणा सहित जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता राहुल मौजूद थे।

  • जालंधर और होशियारपुर सहित कल इन जगहों में स्थित 151 साईट्स की होगी ई-नीलामी 

    जालंधर और होशियारपुर सहित कल इन जगहों में स्थित 151 साईट्स की होगी ई-नीलामी 

    चंडीगढ़ः लोहड़ी के त्योहार के अवसर पर जालंधर विकास प्राधिकरण (जे.डी.ए.) और पंजाब शहरी योजना एवं विकास प्राधिकरण द्वारा 13 जनवरी को सुबह 9 बजे से आवासीय, वाणिज्यिक, चंक और ग्रुप हाउसिंग साईट्स की ई-नीलामी की जाएगी। यह ई-नीलामी 31 जनवरी को दोपहर 1 बजे समाप्त होगी। आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस ई-नीलामी में उपलब्ध सम्पत्तियाँ जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला, मुकेरियाँ और सुल्तानपुर लोधी के अलग-अलग इलाकों में स्थित हैं। उन्होंने कहा कि ई-नीलामी में कुल 151 साईट्स नीलामी के लिए उपलब्ध होंगी, जिनमें 82 आवासीय प्लॉट, 67 वाणिज्यिक सम्पत्तियाँ जैसे कि एस.सी.ओज., एस.सी.एफ., एस.सी.एस., बूथ आदि, एक चंक और एक ग्रुप हाउसिंग साईट शामिल हैं।


    प्रवक्ता ने आगे बताया कि आवासीय प्लॉट्स के लिए कम से कम बोली की कीमत 13.89 लाख रुपए रखी गई है और वाणिज्यिक सम्पत्तियों की शुरुआती कीमत 15.43 लाख रुपए होगी। वाणिज्यिक चंक साईट की कीमत 14.22 करोड़ रुपए रखी गई है। लगभग 1115 वर्ग मीटर की यह साईट कपूरथला रोड, जालंधर में स्थित है। 12,017 वर्ग मीटर की ग्रुप हाउसिंग साईट छोटी बारांदरी, भाग-2 जालंधर में स्थित है और इस साईट की आरक्षित कीमत 87.97 करोड़ रुपए है। 

    ग्रुप हाउसिंग साईट का कब्ज़ा अंतिम बोली की कीमत के 20 फीसदी भुगतान और बाकी साईट्स का कब्ज़ा 25 फीसदी भुगतान पर सौंप दिया जाएगा। प्रवक्ता ने आगे कहा कि इच्छुक बोलीकर्ता ई-नीलामी पोर्टल www.puda.e-auctions.in  पर नीलामी में उपलब्ध साईट्स के विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

  • उप-मुख्यमंत्री ने जिला ऊना के विकास कार्यों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक

    उप-मुख्यमंत्री ने जिला ऊना के विकास कार्यों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक

    अधिकारी दूरदर्शिता और नई सोच के साथ कार्य करें: मुकेश अग्निहोत्री

    ऊना/सुशील पंडित : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिला ऊना का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी दूरदर्शिता तथा नई सोच के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को जिला में नई परियोजनाएं के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने यह बात बचत भवन ऊना में जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे विकासात्मक कार्यों की शीघ्र विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शीघ्र तैयार करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी जिला के सौंदर्यीकरण का विशेष ध्यान रखें। जिन स्थानों पर होर्डिंग स्थापित किए गए है उन्हें आकर्षक एवं सूचनाप्रद बनाने के लिए कार्य करें। 

    मुकेश अग्निहोत्री ने पुलिस एवं खनन विभाग को जिला में अवैध खनन के मामलों मंे कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए सभी उपमण्डलाधिकारियों को कहा कि वे अपने क्षेत्राधिकार में खनन से सरकारी सम्पति हो रहे नुक्सान के लिए निरीक्षण करें एवं त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश व जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और सभी उपमण्डलाधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को बिना टैक्स और परमिट के चल रही वॉल्वो बसों का निरीक्षण कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

    उप-मुख्यमंत्री ने सभी उपमण्डलाधिकारियों को अपने अधिकार क्षेत्र का समुचित भू-बैंक डाटा तैयार करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर किए गए कब्जों की सूची तैयार की जाए तथा अवैध कब्जों को हटाने की रणनीति भी बनाई जाए। मुकेश अग्निहोत्री ने भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे माता श्री चिंतपूर्णी जी मंदिर के इतिहास से सम्बन्धित शीघ्र होर्डिंग्ज तैयार कर उचित स्थानों पर प्रदर्शित करें ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर के इतिहास की जानकारी प्राप्त हो सके। उपायुक्त राघव शर्मा ने आश्वस्त किया कि उप मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आदेशों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 10 दिनों के भीतर जिला में भविष्य में किए जाने वाले विकास कार्यों की रिपोर्ट तैयार करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, जिला के समस्त विभागों के अधिकारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग, 2 गैंगस्टर काबू

    आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग, 2 गैंगस्टर काबू

    चंडीगढ़ः अपराधियों को पकड़ने गई चंडीगढ़ पुलिस पर फायरिंग करने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल की टीम इंस्पेक्टर अमनजोत की अगुवाई में ट्रैप लगाकर अपराधियों को पकड़ने गई थी। इसी दौरान सामने से फायरिंग की गई। मौके पर पुलिस ने दो अपराधियों को दबोच लिया है। जानकारी के मुताबिक सुखना लेक के पीछे गोल्फ क्लब टर्न के पास फिरोजपुर के गगन जज गैंग से जुड़े मेंबर ने चंडीगढ़ पुलिस पर फायरिंग कर दी। खुशक़िस्मती से फायरिंग में चंडीगढ़ पुलिस की टीम बच गई।

    मामले में सेक्टर 26 थाने में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान फिरोजपुर के दिलदीप उर्फ लस्सी और शिवा के रुप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला है कि दिलदीप दो मर्डर केसों में शामिल है। वहीं शिवा पर एक हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। दिलदीप से 32 बोर की 1 पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं शिवा से एक देसी पिस्टल और 3.15 बोर के 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस दोनों अपराधियों से हथियारों का सोर्स पता लगाएगी और इनकी संभावित अपराध को लेकर प्लानिंग के बारे में भी जानकारी जुटाएगी।

    बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर अमनजोत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इन अपराधियों की चैकिंग के दौरान जब पुलिस पार्टी उनके पास पहुंची तो उनमें से एक ने पिस्टल निकाल पुलिस पार्टी पर एक राउंड फायरिंग कर दी। वहीं जब वह दूसरा राउंड फायरिंग करने लगा तो पिस्टल लॉक हो गई। ऐसे में एकदम कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सेल की टीम ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

    जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन सेल को एक खुफिया जानकारी मिली थी कि पुरानी आपराधिक वारदातों में शामिल और फिरोजपुर के गगन जज गैंग के साथ जुड़े दो अपराधी सुखना लेक के पिछली तरफ मौजूद हैं। वह गैंगस्टर्स से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्त हैं। पुलिस को पता चला था कि वह किसी आपराधिक गतिविधि को अंजाम देने की फिराक में हैं। जिसके तहत पुलिस ने काबू करने के लिए वहां पर गई थी।

  • नवज्योति यूथ  वेलफेयर सोसाइटी ने विवेकानंद जी के जन्म दिवस पर  युवा दिवस मनाया 

    नवज्योति यूथ  वेलफेयर सोसाइटी ने विवेकानंद जी के जन्म दिवस पर  युवा दिवस मनाया 

    ऊना /सुशील पंडित : नवज्योति यूथ  वेलफेयर सोसाइटी  द्वारा राष्टीय युवा दिवस के उपलक्ष में वीरवार को संतोखगढ़  में विवेकानंद जी के जन्म दिवस पर  युवा दिवस मनाया गया जिसमें मुख्यतिथि के रूप में संस्था के संस्थापक बलराम महे उपस्तिथ रहे कार्यक्रम की शुरूबात  स्वामी विवेकानंद के चित्र के आगे  फूल अर्पित करके की गईं बलराम महेश  ने युवाओं को सबोधित  करते हुए कहा की उनके महान विचार और आदर्श देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहते है।

    उन्होंने कहाँ कम उम्र में संन्यासी बनने वाले स्वामी विकेकानंद ने 19वीं शताबदी के अंत में विश्व मंच पर हिंदू धर्म को मजबूत पहचान दिलाई। उन्होंने युवायो  को कहा की उनकी शिक्षाएं युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने और बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं। बलराम महेश ने बताया  की स्वामी जी प्रतिष्ठित व्यक्तित्व थे जिसने आध्यात्मिकता व देशभक्ति को जोड़ा और विश्व स्तर पर भारतीय मूल्यों का प्रचार किया।

    उनका जीवन और शिक्षाएं युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने और बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं। इस अबसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष नवीन महेश, उपाध्यक्ष एस के बसन, महासचिव सोरब सहगल, सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • पंजाब: प्रशासनिक फेरबदल, बड़े स्तर पर जेलों में अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    पंजाब: प्रशासनिक फेरबदल, बड़े स्तर पर जेलों में अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    लुधियाना : पंजाब सरकार में लगातार अधिकारियों के तबादले किए जा रहे है। वहीं आज जारी किए गए आदेशों के तहत राज्य की विभिन्न जिलों में तैनात अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। देखें लिस्ट-

  • पंजाबः कांग्रेस-अकाली दल को बड़ा झटका, ये नेता भाजपा में हुए शामिल

    पंजाबः कांग्रेस-अकाली दल को बड़ा झटका, ये नेता भाजपा में हुए शामिल

    चंडीगढ़: पंजाब में चुनाव से पहले भाजपा ने कमर कसनी शुरू कर दी है। इसी के तहत चंडीगढ़ में आज प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंजाब प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा के साथ प्रदेश महासचिव राजेश बाघा ने कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी के बड़े नेताओं सहित उनके समर्थकों को भाजपा में शामिल करवाया।

    भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा ने यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव बीर दविंदर सिंह सिद्धू (पटियाला), शिरोमणि अकाली दल के महिला विंग की पूर्व सीनियर उपाध्यक्ष मंजू कुरैशी (पटियाला) व भाजपा जिलाध्यक्ष कंवरवीर सिंह ढिल्लों की प्रेरणा से बहुजन समाज पार्टी खन्ना के जिला महासचिव एडवोकेट अवतार सिंह खन्ना अपने सहयोगीयों मनिंदर सिंह ग्रेवाल (पटवारी), इंद्रजीत सिंह पत्रकार, सुखचैन सिंह सोनी, कर्नल परमिंदर सिंह आदि अपने सैकड़ों साथियों समेत भाजपा में शामिल करवाया।

    अश्वनी शर्मा ने भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी नेताओं को इनका बनता उचित मान-सम्मान दिया जाएगा और यह सब भाजपा और केंद्र सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचा पार्टी का प्रचार-प्रसार कर पार्टी को और मजबूत करेंगे। वहीं भाजपा में शामिल हुए नए सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को पार्टी द्वारा उन पर जताए गए भरोसे पर खरा उतरने और पार्टी को और मजबूत करने का आश्वासन दिया।

  • गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताः मुकेश अग्निहोत्री

    गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताः मुकेश अग्निहोत्री

    राज्य के मुख्य धार्मिक स्थलों में ई-परिवहन सुविधा को दिया जाएगा बढ़ावा

    ऊना/ सुशील पंडित : विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए स्कूलों में आधारभूत ढांचा विकसित करवाया जाएगा। यह बात आज हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत एसडी पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल पालकवाह में आयोजित वार्षिक पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कही। इस मौके पर उन्होंने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को सम्मानित भी किया।

     उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र का विकास और गरीब लोगों की सेवा ही उनका मुख्य ध्येय है। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में तीन डिग्री कॉलेज के माध्यम से लड़कियों को घर-द्वार पर ही उच्च शिक्षा प्राप्त हो  रही है। उन्होंने कहा कि खड्ड कॉलेज को नई बिल्डिंग में स्थानांतरित करने के साथ ही हरोली कॉलेज को इस वर्ष के अन्त तक तैयार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा हरोली क्षेत्र में 33 सीनियर सेकंडरी स्कूलों के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा रही है। 

    उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे की प्रवृति को रोकने के लिए स्कूलों के समीप शराब के ठेकों को शीघ्र बंद किया जाएगा ताकि बच्चों को पढ़ाई का अच्छा वातावरण मिल सके। उन्होंने शिक्षकों तथा अभिवावकों का आह्वान किया कि बच्चों को अपनी संस्कृति और संस्कारों से परिचित करवाएं ताकि देश निर्माण में वे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली की जनता को सीधा ऊना से जोड़ने के लिए प्रदेश का सबसे लंबा पुल तैयार करके जनता को सौंपा गया, जिससे साथ लगते सभी गावों को बेहतर सुविधा मिली है। स्थानीय जनता की सुविधा के लिए पंडोगा-त्यूड़ी पुल का निर्माण शीघ्र ही किया जाएगा।

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य में सिंचाई के साथ-साथ पेयजल की नई योजनाएं निर्मित करवाना उनकी प्राथमिकता है ताकि प्रदेश में कोई भी क्षेत्र पानी की सुविधा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी मंदिरों का जीर्णाेद्धार किया जाएगा। हरोली हल्के में भी धार्मिक स्थलों का सौन्दर्यकरण किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को ईसपुर से मंदिर दमामियां सड़क का कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ई-वाहनों के संचालन को बढ़ावा दिया जाएगा और चिंतपूर्णी सहित राज्य के मुख्य धार्मिक स्थलों में परिवहन की इस नई सुविधा को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरोली क्षेत्र की महिलाओं को प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों का भ्रमण भी करवाया जाएगा।

    मुकेश अग्निहोत्री ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए स्थानीय स्कूल को 51 हजार रूपये देने की घोषणा की। इससे पूर्व स्कूल के प्रधानाचार्य संदीप अग्निहोत्री ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, उपनिदेशक आरम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल, स्कूल के प्रबन्ध निदेशक सुखदेव दत्त, जिला प्रधान रणजीत राणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव सतीश बिट्टू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, कैप्टन शक्ति चंद सहित स्कूल का समस्त स्टाफ, अभिभावकगण और भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

  • पंजाबः सीएम मान ने 17 चेयरमैनों के नाम का किया ऐलान, देखे लिस्ट 

    पंजाबः सीएम मान ने 17 चेयरमैनों के नाम का किया ऐलान, देखे लिस्ट 

    चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगवंत ने 17 चेयरमैन के नामों की सूचि जारी कर दी है। जारी की गई सूचि के अनुसार सीएम मान 3 बोर्डों और 14 इंप्रूवमेंट ट्रस्टों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन में जसवीर, पंजाब लार्ज इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड में प्रदीप छाबड़ा, पंजाब मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड में नील गर्ग, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर में अशोक तलवाड़, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट नवांशहर में सतनाम जैवाहा, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट नाभा में सुरिंदरपाल शर्मा को लगाया है। देखें लिस्ट