Home Punjab>Amritsar जालंधर: 2 दिन पहले डिमोलिश की गई खांबरा तथा नंगल शामा की अवैध कॉलोनियों में फिर लौटी बहार, देखें वीडियो

जालंधर: 2 दिन पहले डिमोलिश की गई खांबरा तथा नंगल शामा की अवैध कॉलोनियों में फिर लौटी बहार, देखें वीडियो

0

बंटी और बबली कालोनाईजर ने किसके आगे किया सरेंडर पढ़ें

जालंधर, ENS: नगर निगम के बिल्डिंग विभाग द्वारा बीते दिनों नंगल शामा तथा खांबरा स्थित दो अवैध कॉलोनीयों को डिमोलिश करने की कार्रवाई की गई थी। इसी कार्रवाई दौरान कुछ रिहायशी एवं कमर्शियल दुकानों पर सीलिंग की कार्रवाई भी की गई थी। यह कार्रवाई विभाग के तेज तर्रार माने जाते एटीपी सुखदेव वशिष्ठ द्वारा की गई थी।

मगर जब इस कार्रवाई के अगले दिन एनकाउंटर टीम ने मौके का दौरा किया, तो देखने को मिला कि इन दोनों कॉलोनीयों में आईवॉश तथा शिकायतें बंद करने के लिए खाना पूर्ति वाली ही कार्रवाई की गई थी।

जो कि डेवलप हो रही कॉलोनी के हिस्से को छोड़कर अन डेवलप हिससे के सीवरेज सड़क को डिमोलिश करने को दर्शाया गया था । मगर हकीकत में इन दोनों कॉलोनीयों के डेवलप हो रहे हिस्से में अगले ही दिन दोबारा फिर धड़ल्ले से अवैध कंस्ट्रक्शन का काम जोरों से शुरू हो गया।

इसी के साथ जिन सेवरेज कनेक्शन को निगम की डिच मशीन ने तोड़ा था उसे भी दोबारा जोड़ने का काम शुरू हो गया है।

बताया जा रहा है कि यह कॉलोनी बंटी और बबली कहलाने वाले कॉलोनाइजरो की है। जिनकी सेटिंग निगम की काली भेड़ों से हो चुकी है। इसके बाद काम दोबारा चालू हो गया और ऐसा लगता है कि अब यहां टीम कार्रवाई करने के लिए कभी नहीं आएगी। मौके पर 8 से 10 नई कोठियों का काम दोबारा शुरू कर दिया गया है।

मामले संबंधी जब एटीपी सुखदेव विशिष्ट से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अगर काम दोबारा शुरू हुआ है, तो चेक करने के बाद दोबारा फिर कार्रवाई कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here